logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Sonipat News:ब्रेकिंग बहादुरगढ़ रोहद टोल पर दर्दनाक हादसा सामने आयारोडवेज बस के नीचे आने से टोलकर्मी कपिल की मौके पर ही मौत ब्रेकिंग बहादुरगढ़ रोहद टोल पर दर्दनाक हादसा सामने आया है। रोडवेज बस के नीचे आने से टोलकर्मी कपिल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसने पूरे मामले को झकझोर दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक कपिल का ड्यूटी पर पहला ही दिन था। हादसे के बाद पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

20 hrs ago
user_Natural News
Natural News
Newspaper publisher सोनीपत, सोनीपत, हरियाणा•
20 hrs ago

Sonipat News:ब्रेकिंग बहादुरगढ़ रोहद टोल पर दर्दनाक हादसा सामने आयारोडवेज बस के नीचे आने से टोलकर्मी कपिल की मौके पर ही मौत ब्रेकिंग बहादुरगढ़ रोहद टोल पर दर्दनाक हादसा सामने आया है। रोडवेज बस के नीचे आने से टोलकर्मी कपिल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसने पूरे मामले को झकझोर दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक कपिल का ड्यूटी पर पहला ही दिन था। हादसे के बाद पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

More news from दिल्ली and nearby areas
  • रोहिणी ज़िला के थाना बुध विहार पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए बड़ी सफलता हासिल की। इंस्पेक्टर मदन लाल मीना के नेतृत्व और एसीपी प्रशांत विहार के मार्गदर्शन में 8-9 अप्रैल की रात कंझावला रोड स्थित ब्रह्म शक्ति अस्पताल के पास घेराबंदी कर टाटा ऐस वाहन को रोका गया। जांच के दौरान वाहन से 6,500 क्वार्टर, 228 शराब की बोतलें और 72 बीयर की बोतलें बरामद की गईं। मौके पर ही आरोपी राहुल (22), निवासी विजय विहार फेज-II को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दो स्कूटियों का भी खुलासा हुआ, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी 4 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। रोहिणी जिला पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
    1
    रोहिणी ज़िला के थाना बुध विहार पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए बड़ी सफलता हासिल की। इंस्पेक्टर मदन लाल मीना के नेतृत्व और एसीपी प्रशांत विहार के मार्गदर्शन में 8-9 अप्रैल की रात कंझावला रोड स्थित ब्रह्म शक्ति अस्पताल के पास घेराबंदी कर टाटा ऐस वाहन को रोका गया।
जांच के दौरान वाहन से 6,500 क्वार्टर, 228 शराब की बोतलें और 72 बीयर की बोतलें बरामद की गईं। मौके पर ही आरोपी राहुल (22), निवासी विजय विहार फेज-II को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दो स्कूटियों का भी खुलासा हुआ, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी 4 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। रोहिणी जिला पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
    user_Jyoti Sharma
    Jyoti Sharma
    पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    21 hrs ago
  • चारधाम यात्रा से पहले आपदा प्रबंधन की तैयारियों का मॉक ड्रिल चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखण्ड में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए राज्यभर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुक्रवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नेतृत्व में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जनपद पौड़ी समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग-अलग आपदा परिदृश्यों के तहत राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। इस दौरान प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य और अग्निशमन विभाग सहित विभिन्न एजेंसियों ने मिलकर आपदा से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने पूरे अभियान की निगरानी की और सभी गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। मॉक ड्रिल के जरिए प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है।
    1
    चारधाम यात्रा से पहले आपदा प्रबंधन की तैयारियों का मॉक ड्रिल
चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखण्ड में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए राज्यभर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुक्रवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नेतृत्व में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जनपद पौड़ी समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग-अलग आपदा परिदृश्यों के तहत राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया।
इस दौरान प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य और अग्निशमन विभाग सहित विभिन्न एजेंसियों ने मिलकर आपदा से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने पूरे अभियान की निगरानी की और सभी गतिविधियों पर नजर बनाए रखी।
मॉक ड्रिल के जरिए प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है।
    user_The Fast News No 1
    The Fast News No 1
    Local News Reporter रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    21 hrs ago
  • तेज प्रताप गुप्ता ब्यूरो चीफ कुशीनगर मां-बेटी पर फेंका गया ज्वलनशील कैमिकल, इलाके में सनसनी जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन गांव में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने मां-बेटी पर तेजाब फेंक दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घायल मां-बेटी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक केशव कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का दावा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा हर पहलू से मामले की जांच जारी इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
    1
    तेज प्रताप गुप्ता 
ब्यूरो चीफ कुशीनगर 
मां-बेटी पर फेंका गया ज्वलनशील कैमिकल, इलाके में सनसनी
जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन गांव में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने मां-बेटी पर तेजाब फेंक दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
घायल मां-बेटी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक केशव कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस का दावा
जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा हर पहलू से मामले की जांच जारी
इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
    user_AM NEWS NATIONAL
    AM NEWS NATIONAL
    Media company कंझावला, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    22 hrs ago
  • #DelhiPolice #TrafficPolice #Humanity #दिल्ली_पुलिस #GoodNews #ViralVideo #ModelTown #LostChild #PoliceHelp #RajivJha #दिल्ली_खबर #PositiveNews #HumanityFirst #NorthWestDelhi #दिल्ली_ट्रैफिक_पुलिस
    1
    #DelhiPolice #TrafficPolice #Humanity #दिल्ली_पुलिस #GoodNews #ViralVideo #ModelTown #LostChild #PoliceHelp #RajivJha #दिल्ली_खबर #PositiveNews #HumanityFirst #NorthWestDelhi #दिल्ली_ट्रैफिक_पुलिस
    user_SATYA GRAHA Bharat T.V Channel
    SATYA GRAHA Bharat T.V Channel
    पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    23 hrs ago
  • Post by नथु लाल मिस्र जी सोशल समाज पार्टी राष्ट्रीय कारयकारणी
    1
    Post by नथु लाल मिस्र जी   सोशल समाज पार्टी राष्ट्रीय कारयकारणी
    user_नथु लाल मिस्र जी   सोशल समाज पार्टी राष्ट्रीय कारयकारणी
    नथु लाल मिस्र जी सोशल समाज पार्टी राष्ट्रीय कारयकारणी
    सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • नागपुर चंद्रपुर जिले में दिल को देहलादेनेवाला सड़क हादसा
    1
    नागपुर चंद्रपुर जिले में दिल को देहलादेनेवाला सड़क हादसा
    user_Nitin dinesh adel
    Nitin dinesh adel
    सरस्वती विहार, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    3 hrs ago
  • नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
    1
    नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    3 hrs ago
  • बाहरी ज़िला पुलिस के शिष्टाचार स्क्वॉड द्वारा सुल्तानपुरी व नांगलोई क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने जगदंबा मार्केट बस स्टैंड, वाल्मीकि पार्क, राजकीय कन्या विद्यालय, लोकेश सिनेमा बस स्टैंड एवं स्कूल परिसर में अभिभावक बैठक के दौरान गश्त और जनसंपर्क किया। पुलिस टीम ने आमजन, अभिभावकों और छात्रों को सुरक्षा, सतर्कता और अनुशासन के प्रति जागरूक करते हुए कानून का पालन करने की अपील की। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षित माहौल बनाना और लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना है। स्लग: जागरूकता अभियान | बाहरी ज़िला पुलिस | सुल्तानपुरी–नांगलोई
    1
    बाहरी ज़िला पुलिस के शिष्टाचार स्क्वॉड द्वारा सुल्तानपुरी व नांगलोई क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने जगदंबा मार्केट बस स्टैंड, वाल्मीकि पार्क, राजकीय कन्या विद्यालय, लोकेश सिनेमा बस स्टैंड एवं स्कूल परिसर में अभिभावक बैठक के दौरान गश्त और जनसंपर्क किया।
पुलिस टीम ने आमजन, अभिभावकों और छात्रों को सुरक्षा, सतर्कता और अनुशासन के प्रति जागरूक करते हुए कानून का पालन करने की अपील की। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षित माहौल बनाना और लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना है।
स्लग: जागरूकता अभियान | बाहरी ज़िला पुलिस | सुल्तानपुरी–नांगलोई
    user_Jyoti Sharma
    Jyoti Sharma
    पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    22 hrs ago
  • दिल्ली के रानीबाग इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक चाकूबाजी की घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए रानीबाग थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और कुछ ही घंटों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी एपीजे स्कूल के पास एक पार्क में छिपे हुए थे। जब पुलिस टीम उन्हें पकड़ने पहुंची, तो आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। फिलहाल दोनों आरोपियों का इलाज जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    दिल्ली के रानीबाग इलाके से बड़ी खबर सामने आई है।
जहां एक चाकूबाजी की घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रानीबाग थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और कुछ ही घंटों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी एपीजे स्कूल के पास एक पार्क में छिपे हुए थे।
जब पुलिस टीम उन्हें पकड़ने पहुंची, तो आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी।
फिलहाल दोनों आरोपियों का इलाज जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_BHARAT TODAY NEWS
    BHARAT TODAY NEWS
    Media house Saraswati Vihar, North West Delhi•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.