logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शहर स्थित निजावास पर विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने की जनसुनवाई समस्याओं का किया समाधान करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने शहर स्थित अपने निजावास पर जनसुनवाई की है। विधायक के सोशल मीडिया प्रभारी विनोद मीणा ने शनिवार सुबह 11:00 बजे बताया की जनसुनवाई कार्यक्रम में शहर सहित आसपास के गांव से आए लोगों ने बिजली पानी सड़क की समस्याओं से विधायक को अवगत करवाया।जिस पर विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन से वार्ता कर समस्या समाधान के निर्देश दिए।इस दौरान कई लोग मौजूद रहे

3 hrs ago
user_RK LIVE KARAULI
RK LIVE KARAULI
Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
3 hrs ago
6fdc5764-05f3-4727-9c99-e08d00d108e4

शहर स्थित निजावास पर विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने की जनसुनवाई समस्याओं का किया समाधान करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने शहर स्थित अपने निजावास पर जनसुनवाई की है। विधायक के सोशल मीडिया प्रभारी विनोद मीणा ने शनिवार सुबह 11:00 बजे बताया की जनसुनवाई कार्यक्रम में शहर सहित आसपास के गांव से आए लोगों ने बिजली पानी सड़क की समस्याओं से विधायक को अवगत करवाया।जिस पर विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन से वार्ता कर समस्या समाधान के निर्देश दिए।इस दौरान कई लोग मौजूद रहे

More news from राजस्थान and nearby areas
  • यह कचरा हमेशा पड़ा रहता है रास्ते में निकलने वाले को दिक्कत होता है कृपया करके इसको साफ करें
    1
    यह कचरा हमेशा पड़ा रहता है रास्ते में निकलने वाले को दिक्कत होता है कृपया करके इसको साफ करें
    user_Raj Karauli
    Raj Karauli
    करौली, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • शिक्षक संघ अंबेडकर ने सेवानिवृत्ति पर टीकाराम महावर का राज रानी पैलेस किया अभिनंदन करौली, राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर करौली ने संगठन के पूर्व कोषाध्यक्ष टीकाराम महावर प्रधानाध्यापक राजकीय प्राथमिक .विधालय.अस्थल सैमरदा के सेवानिवृत्ति पर राज रानी पैलेस करौली में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया,जिसमें माला साफा पहनाकर एवं तस्वीर भेंट कर संगठन पदाधिकरियो ने अभिनंदन किया, संघ प्रवक्ता गंगाराम प्रजापत ने शनिवार सुबह 11:00 बजे बताया कि शिक्षा विभाग में सराहनीय सेवा के साथ समर्पित भाव से संगठन में सेवाएं दी है,सरल एवं सादगी पूर्ण व्यवहार के धनी को सेवा निवृत होने पर बधाई दी और उनके सुखी जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर रूप सिंह मीना जिलाध्यक्ष, प्राचार्य शैलेन्द्र बागौरिया,अमृत लाल छाबड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष,घनश्याम जाटव एसबीईओ मंडरायल,कुमेश कुमार बैरवा महामंत्री गंगाराम प्रजापत प्रवक्ता,धनराज मीना कोषाध्यक्ष,तेजराम मीना ब्लॉक अध्यक्ष, सुकीत कुमार,सहित कई शिक्षक मौजूद रहे
    1
    शिक्षक संघ अंबेडकर ने सेवानिवृत्ति पर टीकाराम महावर का राज रानी पैलेस किया अभिनंदन
करौली, राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर करौली ने संगठन के पूर्व कोषाध्यक्ष टीकाराम महावर प्रधानाध्यापक राजकीय प्राथमिक .विधालय.अस्थल सैमरदा के सेवानिवृत्ति पर राज रानी पैलेस करौली में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया,जिसमें माला साफा पहनाकर एवं तस्वीर भेंट कर संगठन पदाधिकरियो ने अभिनंदन किया, संघ प्रवक्ता गंगाराम प्रजापत ने शनिवार सुबह 11:00 बजे  बताया कि शिक्षा विभाग में सराहनीय सेवा के साथ समर्पित भाव से संगठन में सेवाएं दी है,सरल एवं सादगी पूर्ण व्यवहार के धनी को सेवा निवृत होने पर बधाई दी और उनके सुखी जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर रूप सिंह मीना जिलाध्यक्ष, प्राचार्य शैलेन्द्र बागौरिया,अमृत लाल छाबड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष,घनश्याम जाटव एसबीईओ मंडरायल,कुमेश कुमार बैरवा महामंत्री गंगाराम प्रजापत प्रवक्ता,धनराज मीना कोषाध्यक्ष,तेजराम मीना ब्लॉक अध्यक्ष, सुकीत कुमार,सहित कई शिक्षक मौजूद रहे
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सवाई माधोपुर जिले की बौली तहसील मैं साइबर ठगी पर मित्रपुरा पुलिस का बड़ा प्रहार फर्जी बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार
    1
    सवाई माधोपुर जिले की बौली तहसील मैं साइबर ठगी पर मित्रपुरा पुलिस का बड़ा प्रहार फर्जी बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    24 min ago
  • हिण्डोन की जनता का गुस्सा उफान पर प्रशासन नहीं चेता तो होगा बड़ा आंदोलन मंडावरा रोड की बदहाली, जलभराव और नगर परिषद के नाकारा भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ चल रहा अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल का आज तीसरा दिन हिंडौन की जनता और 36 ही बिरादरी के लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश और गुस्सा है कि इतने दिन बीतने के बाद भी ब्लॉक या जिला स्तर से कोई सुध लेने नहीं आया है। हालात यह हैं कि शहरभर से और अन्य समाजों के लोग भी अब खुलकर इस संघर्ष के समर्थन में सड़क पर उतर रहे हैं! प्रशासन के लिए आख़िरी चेतावनी: "नगर परिषद के अधिकारियों और दलालों ने मिलकर हिंडौन को जिस नरक में धकेला है, उसे जनता अब और सहन नहीं करेगी। आज बच्चे, युवा, माता-बहनें, बुजुर्ग और सर्व-समाज के लोग कंधे से कंधا मिलाकर डटे हैं। अगर समय रहते प्रशासन नहीं जागा, तो आने वाले समय में यह धरना और अधिक उग्र और विशाल जन-आंदोलन का रूप लेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी!" हर वर्ग और हर समाज का मिल रहा है ऐतिहासिक समर्थन: चाहे हमारे स्थानीय नागरिक हों, दूर-दराज से पधारे विशिष्ट अतिथि व समाज बंधु हों—आज हर कोई इस बात पर एक है कि इस भ्रष्ट और गूंगे-बहरे तंत्र को सबक सिखाकर ही दम लेंगे। "न डिगेंगे, न पीछे हटेंगे.हिंडौन के हक की यह लड़ाई अब अंजाम तक पहुँचकर ही रुकेगी! हिण्डोन मंडावरा रोड की बदहाली, जलभराव और नगर परिषद के भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ चल रहा अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल का आज तीसरा दिन हिंडौन की जनता और 36 ही बिरादरी के लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश और गुस्सा है कि इतने दिन बीतने के बाद भी ब्लॉक या जिला स्तर से कोई सुध लेने नहीं आया है। हालात यह हैं कि शहरभर से और अन्य समाजों के लोग भी अब खुलकर इस संघर्ष के समर्थन में सड़क पर उतर रहे हैं! प्रशासन के लिए आख़िरी चेतावनी: "नगर परिषद के अधिकारियों और दलालों ने मिलकर हिंडौन को जिस नरक में धकेला है, उसे जनता अब और सहन नहीं करेगी। आज बच्चे, युवा, माता-बहनें, बुजुर्ग और सर्व-समाज के लोग कंधे से कंधا मिलाकर डटे हैं। अगर समय रहते प्रशासन नहीं जागा, तो आने वाले समय में यह धरना और अधिक उग्र और विशाल जन-आंदोलन का रूप लेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी!" हर वर्ग और हर समाज का मिल रहा है ऐतिहासिक समर्थन: चाहे हमारे स्थानीय नागरिक हों, दूर-दराज से पधारे विशिष्ट अतिथि व समाज बंधु हों—आज हर कोई इस बात पर एक है कि इस भ्रष्ट और गूंगे-बहरे तंत्र को सबक सिखाकर ही दम लेंगे। "न डिगेंगे, न पीछे हटेंगे.हिंडौन के हक की यह लड़ाई अब अंजाम तक पहुँचकर ही रुकेगी!
    2
    हिण्डोन की जनता का गुस्सा उफान पर प्रशासन नहीं चेता तो होगा बड़ा आंदोलन

मंडावरा रोड की बदहाली, जलभराव और नगर परिषद के नाकारा भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ चल रहा अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल का आज तीसरा दिन 
हिंडौन की जनता और 36 ही बिरादरी के लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश और गुस्सा है कि इतने दिन बीतने के बाद भी ब्लॉक या जिला स्तर से कोई सुध लेने नहीं आया है। हालात यह हैं कि शहरभर से और अन्य समाजों के लोग भी अब खुलकर इस संघर्ष के समर्थन में सड़क पर उतर रहे हैं!
प्रशासन के लिए आख़िरी चेतावनी:
"नगर परिषद के अधिकारियों और दलालों ने मिलकर हिंडौन को जिस नरक में धकेला है, उसे जनता अब और सहन नहीं करेगी। आज बच्चे, युवा, माता-बहनें, बुजुर्ग और सर्व-समाज के लोग कंधे से कंधا मिलाकर डटे हैं। अगर समय रहते प्रशासन नहीं जागा, तो आने वाले समय में यह धरना और अधिक उग्र और विशाल जन-आंदोलन का रूप लेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी!"
हर वर्ग और हर समाज का मिल रहा है ऐतिहासिक समर्थन:
चाहे हमारे स्थानीय नागरिक हों, दूर-दराज से पधारे विशिष्ट अतिथि व समाज बंधु हों—आज हर कोई इस बात पर एक है कि इस भ्रष्ट और गूंगे-बहरे तंत्र को सबक सिखाकर ही दम लेंगे।
"न डिगेंगे, न पीछे हटेंगे.हिंडौन के हक की यह लड़ाई अब अंजाम तक पहुँचकर ही रुकेगी!
हिण्डोन मंडावरा रोड की बदहाली, जलभराव और नगर परिषद के भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ चल रहा अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल का आज तीसरा दिन 
हिंडौन की जनता और 36 ही बिरादरी के लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश और गुस्सा है कि इतने दिन बीतने के बाद भी ब्लॉक या जिला स्तर से कोई सुध लेने नहीं आया है। हालात यह हैं कि शहरभर से और अन्य समाजों के लोग भी अब खुलकर इस संघर्ष के समर्थन में सड़क पर उतर रहे हैं!
प्रशासन के लिए आख़िरी चेतावनी:
"नगर परिषद के अधिकारियों और दलालों ने मिलकर हिंडौन को जिस नरक में धकेला है, उसे जनता अब और सहन नहीं करेगी। आज बच्चे, युवा, माता-बहनें, बुजुर्ग और सर्व-समाज के लोग कंधे से कंधا मिलाकर डटे हैं। अगर समय रहते प्रशासन नहीं जागा, तो आने वाले समय में यह धरना और अधिक उग्र और विशाल जन-आंदोलन का रूप लेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी!"
हर वर्ग और हर समाज का मिल रहा है ऐतिहासिक समर्थन:
चाहे हमारे स्थानीय नागरिक हों, दूर-दराज से पधारे विशिष्ट अतिथि व समाज बंधु हों—आज हर कोई इस बात पर एक है कि इस भ्रष्ट और गूंगे-बहरे तंत्र को सबक सिखाकर ही दम लेंगे।
"न डिगेंगे, न पीछे हटेंगे.हिंडौन के हक की यह लड़ाई अब अंजाम तक पहुँचकर ही रुकेगी!
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    2 hrs ago
  • आंध्र प्रदेश में विकास की नई क्रांति: पीएम मोदी ने दी ₹1 लाख करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगातें! आंध्र प्रदेश में विकास की नई क्रांति: पीएम मोदी ने दी ₹1 लाख करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगातें! विशेष संवाददाता | विशाखापटनम/भोगपुरम भोगपुरम (आंध्र प्रदेश): प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम/भोगपुरम में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर और समग्र विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा कि आज का दिन न केवल आंध्र प्रदेश बल्कि पूरे दक्षिण भारत के विकास इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है। प्रमुख बिंदु एवं मुख्य घोषणाएं: 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाएं: पीएम मोदी ने बताया कि राज्य में वर्तमान में ₹1,000 अरब (1 लाख करोड़ रुपये) से अधिक की रेलवे परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। शत-प्रतिशत (100%) रेलवे विद्युतीकरण: आंध्र प्रदेश का संपूर्ण रेलवे नेटवर्क अब 100% इलेक्ट्रिफाइड (विद्युतीकृत) हो चुका है, जिससे पर्यावरण-अनुकूल और तेज़ परिवहन संभव हो सका है। 70 से अधिक रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 70 से अधिक छोटे और बड़े रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय एवं आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान से एकीकृत कनेक्टिविटी: पीएम गतिशक्ति योजना के तहत राज्य के रेल नेटवर्क, प्रमुख समुद्री बंदरगाहों (Ports) और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को आपस में जोड़ा जा रहा है, जिससे लॉजिस्टिक्स लागत में भारी कमी आएगी। उड़ान योजना से आम नागरिक को लाभ: उड़ान (UDAN) योजना के जरिए छोटे शहरों के आम नागरिकों को भी अब हवाई सफर (फ्लाइट) की सुविधा सुलभ हो पाई है। "आंध्र का युवा पूरी दुनिया में लहरा रहा है परचम" – पीएम मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के युवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा: "आंध्र प्रदेश हमेशा से भविष्य की सोच (Forward Looking) रखने वाला प्रदेश रहा है। यहाँ के प्रतिभाशाली युवाओं ने सॉफ्टवेयर, आईटी और टेक (Tech) सेक्टर में पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया है। केंद्र सरकार यहाँ की प्रतिभा और क्षमता को आंध्र प्रदेश की विकास शक्ति से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।" उद्योगों, किसानों और व्यापार को मिलेगा सीधा लाभ इस आधुनिक लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क के तैयार होने से राज्य में 'ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस' (Ease of Doing Business) को भारी बढ़ावा मिलेगा। इससे: उद्योगों को निर्बाध और तेज़ कनेक्टिविटी मिलेगी। किसानों को अपनी उपज बड़े बाज़ारों तक आसानी से पहुँचाने में मदद मिलेगी। रोज़गार के नए-नए अवसर पैदा होंगे। कार्यक्रम में राज्य के शीर्ष नेताओं सहित हज़ारों की संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन और इन अभूतपूर्व सौगातों का ज़ोरदार तालियों से स्वागत किया।
    1
    आंध्र प्रदेश में विकास की नई क्रांति: पीएम मोदी ने दी ₹1 लाख करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगातें!
आंध्र प्रदेश में विकास की नई क्रांति: पीएम मोदी ने दी ₹1 लाख करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगातें!
विशेष संवाददाता | विशाखापटनम/भोगपुरम
भोगपुरम (आंध्र प्रदेश): प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम/भोगपुरम में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर और समग्र विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा कि आज का दिन न केवल आंध्र प्रदेश बल्कि पूरे दक्षिण भारत के विकास इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है।
प्रमुख बिंदु एवं मुख्य घोषणाएं:
1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाएं: पीएम मोदी ने बताया कि राज्य में वर्तमान में ₹1,000 अरब (1 लाख करोड़ रुपये) से अधिक की रेलवे परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।
शत-प्रतिशत (100%) रेलवे विद्युतीकरण: आंध्र प्रदेश का संपूर्ण रेलवे नेटवर्क अब 100% इलेक्ट्रिफाइड (विद्युतीकृत) हो चुका है, जिससे पर्यावरण-अनुकूल और तेज़ परिवहन संभव हो सका है।
70 से अधिक रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 70 से अधिक छोटे और बड़े रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय एवं आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।
पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान से एकीकृत कनेक्टिविटी: पीएम गतिशक्ति योजना के तहत राज्य के रेल नेटवर्क, प्रमुख समुद्री बंदरगाहों (Ports) और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को आपस में जोड़ा जा रहा है, जिससे लॉजिस्टिक्स लागत में भारी कमी आएगी।
उड़ान योजना से आम नागरिक को लाभ: उड़ान (UDAN) योजना के जरिए छोटे शहरों के आम नागरिकों को भी अब हवाई सफर (फ्लाइट) की सुविधा सुलभ हो पाई है।
"आंध्र का युवा पूरी दुनिया में लहरा रहा है परचम" – पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के युवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा:
"आंध्र प्रदेश हमेशा से भविष्य की सोच (Forward Looking) रखने वाला प्रदेश रहा है। यहाँ के प्रतिभाशाली युवाओं ने सॉफ्टवेयर, आईटी और टेक (Tech) सेक्टर में पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया है। केंद्र सरकार यहाँ की प्रतिभा और क्षमता को आंध्र प्रदेश की विकास शक्ति से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"
उद्योगों, किसानों और व्यापार को मिलेगा सीधा लाभ
इस आधुनिक लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क के तैयार होने से राज्य में 'ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस' (Ease of Doing Business) को भारी बढ़ावा मिलेगा। इससे:
उद्योगों को निर्बाध और तेज़ कनेक्टिविटी मिलेगी।
किसानों को अपनी उपज बड़े बाज़ारों तक आसानी से पहुँचाने में मदद मिलेगी।
रोज़गार के नए-नए अवसर पैदा होंगे।
कार्यक्रम में राज्य के शीर्ष नेताओं सहित हज़ारों की संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन और इन अभूतपूर्व सौगातों का ज़ोरदार तालियों से स्वागत किया।
    user_Ramsingh Meena
    Ramsingh Meena
    Gangapur, Sawai Madhopur•
    5 hrs ago
  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आरी (धौलपुर) में स्थित अत्यंत जर्जर एवं खतरनाक भवन की समस्या को लेकर 3 दिन पूर्व संगठन के तत्वावधान में जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया था। *श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत का धमाकेदार असर: जिला अध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह परमार की चेतावनी के बाद हरकत में आया प्रशासन, राजकीय विद्यालय आरी के जर्जर भवन की नीलामी प्रक्रिया शुरू* राष्ट्र एवं समाज हित में निरंतर संघर्षरत प्रमुख सामाजिक संगठन श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के उग्र आंदोलन के आगे आखिरकार स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग को झुकना ही पड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आरी (धौलपुर) में स्थित अत्यंत जर्जर एवं खतरनाक भवन की समस्या को लेकर 3 दिन पूर्व संगठन के तत्वावधान में जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस दौरान श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह परमार ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को 15 दिन की सख्त चेतावनी दी थी। श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह परमार द्वारा दी गई चेतावनी के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया। शिक्षा विभाग ने आनन-फानन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आरी के मुख्य द्वार के सामने स्थित दो जर्जर कक्षा-कक्षों व बरामदे को जमींदोज करने, समतलीकरण करने तथा पुरानी निर्माण सामग्री की नीलामी हेतु सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है। श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह परमार ने कहा कि संगठन क्षेत्र के विद्यार्थियों की सुरक्षा और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह समर्पित है। यदि नीलामी के बाद तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं हुआ, तो संगठन पुनः बड़ा आंदोलन करेगा‌ एवं तीन दिन पूर्व धरने की खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित करने के लिए समस्त पत्रकारों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं * ,,tv10nwes Rajasthan को लाइक शेयर और सब्सक्राइब कर समाचार व्हाट्सएप पर भेजें- 9784338933
    1
    राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आरी (धौलपुर) में स्थित अत्यंत जर्जर एवं खतरनाक भवन की समस्या को लेकर 3 दिन पूर्व संगठन के तत्वावधान में जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया था।
*श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत का धमाकेदार असर: जिला अध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह परमार की चेतावनी के बाद हरकत में आया प्रशासन, राजकीय विद्यालय आरी के जर्जर भवन की नीलामी प्रक्रिया शुरू*
राष्ट्र एवं समाज हित में निरंतर संघर्षरत प्रमुख सामाजिक संगठन श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के उग्र आंदोलन के आगे आखिरकार स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग को झुकना ही पड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आरी (धौलपुर) में स्थित अत्यंत जर्जर एवं खतरनाक भवन की समस्या को लेकर 3 दिन पूर्व संगठन के तत्वावधान में जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस दौरान श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह परमार ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को 15 दिन की सख्त चेतावनी दी थी। श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह परमार द्वारा दी गई चेतावनी के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया। शिक्षा विभाग ने आनन-फानन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आरी के मुख्य द्वार के सामने स्थित दो जर्जर कक्षा-कक्षों व बरामदे को जमींदोज करने, समतलीकरण करने तथा पुरानी निर्माण सामग्री की नीलामी हेतु सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है। श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष सुखवेंद्र सिंह परमार ने कहा कि संगठन क्षेत्र के विद्यार्थियों की सुरक्षा और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह समर्पित है। यदि नीलामी के बाद तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं हुआ, तो संगठन पुनः बड़ा आंदोलन करेगा‌ एवं तीन दिन पूर्व धरने की खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित करने के लिए समस्त पत्रकारों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं
*
,,tv10nwes Rajasthan को लाइक शेयर और सब्सक्राइब  कर समाचार व्हाट्सएप पर भेजें- 9784338933
    user_भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • जिला जाटव समाज सुधार समिति 360 गांव की केंद्रीय कार्यकारिणी एवं तहसील अध्यक्षों की बैठक जाटव छात्रावास में हुई संपन्न हिंडौन जाटव छात्रावास में जिला जाटव समाज सुधार समिति 360 गांव करौली, सवाई माधोपुर एवं दौसा की केंद्रीय कार्यकारिणी तथा तीनों जिलों के विभिन्न तहसीलों के अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय कार्यकारिणी कार्यालय, जाटव छात्रावास महुआ रोड, हिंडौन सिटी में समिति के अध्यक्ष हट्टीराम ठेकेदार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा कर निर्णय लिए गए।प्रवक्ता रिंकू खेडी हैवत ने शनिवार दोपहर 2 बजे बताया कि बैठक में लंबे समय से निष्क्रिय चल रहे पदाधिकारियों एवं सदस्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया।संबंधित सदस्यों से पूछा जाएगा कि "आपको समिति से क्यों बाहर नहीं किया जाए?" साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय एवं समाजसेवी व्यक्तियों को जोड़ने पर सहमति व्यक्त की गई। इसी क्रम में नेमीचंद तेसगांव, गोपाल फौजी, मदनमोहन खंडीप, भगवत (मिल्कीपुरा) एवं ओमसिंह फौजी को केंद्रीय कार्यकारिणी में शामिल करने पर प्रमुखता से विचार किया गया।बैठक में जाटव छात्रावास में पाँच कमरों के गेट, शौचालय एवं स्नानागार सहित अन्य आवश्यक अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु संबंधित स्तर पर प्रयास करने का निर्णय लिया गया।बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष हट्टीराम ठेकेदार, महामंत्री शिवचरण जाटव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरसिंह ठेकेदार, उपाध्यक्ष रामगिलाश जाटव, चंद्रभान ठेकेदार (महुआ), मुंशीलाल बारोलिया आदि मौजूद रहे।
    1
    जिला जाटव समाज सुधार समिति 360 गांव की केंद्रीय कार्यकारिणी एवं तहसील अध्यक्षों की बैठक जाटव छात्रावास में हुई संपन्न

हिंडौन जाटव छात्रावास में 
जिला जाटव समाज सुधार समिति 360 गांव करौली, सवाई माधोपुर एवं दौसा की केंद्रीय कार्यकारिणी तथा तीनों जिलों के विभिन्न तहसीलों के अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय कार्यकारिणी कार्यालय, जाटव छात्रावास महुआ रोड, हिंडौन सिटी में समिति के अध्यक्ष हट्टीराम ठेकेदार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा कर निर्णय लिए गए।प्रवक्ता रिंकू खेडी हैवत ने शनिवार दोपहर 2 बजे बताया कि बैठक में लंबे समय से निष्क्रिय चल रहे पदाधिकारियों एवं सदस्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया।संबंधित सदस्यों से पूछा जाएगा कि "आपको समिति से क्यों बाहर नहीं किया जाए?" साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय एवं समाजसेवी व्यक्तियों को जोड़ने पर सहमति व्यक्त की गई। इसी क्रम में नेमीचंद तेसगांव, गोपाल फौजी, मदनमोहन खंडीप, भगवत (मिल्कीपुरा) एवं ओमसिंह फौजी को केंद्रीय कार्यकारिणी में शामिल करने पर प्रमुखता से विचार किया गया।बैठक में जाटव छात्रावास में पाँच कमरों के गेट, शौचालय एवं स्नानागार सहित अन्य आवश्यक अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु संबंधित स्तर पर प्रयास करने का निर्णय लिया गया।बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष हट्टीराम ठेकेदार, महामंत्री शिवचरण जाटव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरसिंह ठेकेदार, उपाध्यक्ष रामगिलाश जाटव, चंद्रभान ठेकेदार (महुआ), मुंशीलाल बारोलिया आदि मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • स्कूल प्रबंधन पर छात्र को प्रताड़ित करने का आरोप, जहर खाने के बाद अस्पताल में भर्ती गंगापुर सिटी। क्षेत्र के एक निजी विद्यालय के छात्र को कथित रूप से मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना देने का मामला सामने आया है। परिजनों ने विद्यालय के संस्था प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार आकाश मीना, पुत्र भीमसिंह मीना, जय गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, तलावड़ा का छात्र है। आरोप है कि छात्र गलती से मोबाइल फोन स्कूल लेकर चला गया था। मोबाइल मिलने के बाद संस्था प्रमुख ने छात्र को कथित रूप से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया तथा धमकाकर उसकी टीसी (स्थानांतरण प्रमाण-पत्र) भी काट दी। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद छात्र तीन दिनों तक गहरे मानसिक तनाव में रहा। उसने किसी से ठीक से बात नहीं की और न ही भोजन किया। इसके बाद तनाव में आकर उसने कथित रूप से कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत गंगापुर सिटी स्थित रिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में किसी अन्य छात्र के साथ ऐसी घटना न हो।
    1
    स्कूल प्रबंधन पर छात्र को प्रताड़ित करने का आरोप, जहर खाने के बाद अस्पताल में भर्ती
गंगापुर सिटी। क्षेत्र के एक निजी विद्यालय के छात्र को कथित रूप से मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना देने का मामला सामने आया है। परिजनों ने विद्यालय के संस्था प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों के अनुसार आकाश मीना, पुत्र भीमसिंह मीना, जय गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, तलावड़ा का छात्र है। आरोप है कि छात्र गलती से मोबाइल फोन स्कूल लेकर चला गया था। मोबाइल मिलने के बाद संस्था प्रमुख ने छात्र को कथित रूप से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया तथा धमकाकर उसकी टीसी (स्थानांतरण प्रमाण-पत्र) भी काट दी।
परिजनों का कहना है कि घटना के बाद छात्र तीन दिनों तक गहरे मानसिक तनाव में रहा। उसने किसी से ठीक से बात नहीं की और न ही भोजन किया। इसके बाद तनाव में आकर उसने कथित रूप से कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत गंगापुर सिटी स्थित रिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।
परिजनों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में किसी अन्य छात्र के साथ ऐसी घटना न हो।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.