logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रावस्ती पुलिस ने शादी का झूठा वादा कर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त साजन उर्फ समशेर अली को गिरफ्तार कर लिया है। सोनवा थानाध्यक्ष विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को भेंसड़ी नहर पुल के पास नहर विभाग की बिल्डिंग से पकड़ा। यह गिरफ्तारी सोनवा थाने में दर्ज मु0अ0सं0 56/2026, धारा 69, 351(3) बीएनएस से संबंधित है। वादिनी ने दिनांक 28.04.2026 को थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें उसने आरोप लगाया था कि शमशेर अली उर्फ साजन ने शादी का झूठा झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया, बाद में शादी करने से इनकार कर दिया और उसे अश्लील फोटो/वीडियो फोन पर भेजने की धमकी भी दी। इसी तहरीर के आधार पर शमशेर अली उर्फ साजन पुत्र नजर मोहम्मद निवासी सलीकाबाद, थाना नानपारा, जनपद बहराइच के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वांछित अभियुक्त को दिनांक 17.06.2026 को गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

3 hrs ago
user_Hasmat Husain Khan
Hasmat Husain Khan
Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

श्रावस्ती पुलिस ने शादी का झूठा वादा कर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त साजन उर्फ समशेर अली को गिरफ्तार कर लिया है। सोनवा थानाध्यक्ष विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को भेंसड़ी नहर पुल के पास नहर विभाग की बिल्डिंग से पकड़ा। यह गिरफ्तारी सोनवा थाने में दर्ज मु0अ0सं0 56/2026, धारा 69, 351(3) बीएनएस से संबंधित है। वादिनी ने दिनांक 28.04.2026 को थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें उसने आरोप लगाया था कि शमशेर अली उर्फ साजन ने शादी का झूठा झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया, बाद में शादी करने से इनकार कर दिया और उसे अश्लील फोटो/वीडियो फोन पर भेजने की धमकी भी दी। इसी तहरीर के आधार पर शमशेर अली उर्फ साजन पुत्र नजर मोहम्मद निवासी सलीकाबाद, थाना नानपारा, जनपद बहराइच के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वांछित अभियुक्त को दिनांक 17.06.2026 को गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और विधायक प्रतीक भूषण सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बृजभूषण शरण सिंह और प्रतीक भूषण सिंह को यह धमकी भरा संदेश किसी अज्ञात व्यक्ति ने भेजा है।
    1
    पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और विधायक प्रतीक भूषण सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बृजभूषण शरण सिंह और प्रतीक भूषण सिंह को यह धमकी भरा संदेश किसी अज्ञात व्यक्ति ने भेजा है।
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बहराइच के मेडिकल कॉलेज में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष जनसंपर्क और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) संजय खत्री के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने वर्ष 2014 से अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए व्यापक परिवर्तनों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने 'मेक इन इंडिया', 'डिजिटल इंडिया', 'स्किल इंडिया', 'स्टार्टअप इंडिया', 'आत्मनिर्भर भारत अभियान', 'स्वच्छ भारत मिशन', 'प्रधानमंत्री जनधन योजना', 'प्रधानमंत्री आवास योजना', 'उज्ज्वला योजना', 'हर घर जल योजना' और 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए मरीजों और उनके तीमारदारों को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जागरूकता का संदेश दिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने सरकार की स्वास्थ्य संबंधी प्रमुख पहलों पर प्रकाश डालते हुए 'आयुष्मान भारत योजना', 'प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना', 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर', 'राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन', 'प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान', 'प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना', 'मिशन इंद्रधनुष', 'टीबी मुक्त भारत अभियान' और 'राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम' की जानकारी दी। नर्सिंग प्रधानाचार्य डॉ. स्मिता फिलिप्स ने महिलाओं के स्वास्थ्य को परिवार और समाज के समग्र विकास का आधार बताया, और गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, संस्थागत प्रसव, एनीमिया की रोकथाम, संतुलित पोषण, परिवार नियोजन सेवाओं तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता बनाए रखने, स्तन कैंसर एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की समय पर जांच कराने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या में शीघ्र चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भारत-2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी और राष्ट्र निर्माण में योगदान की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। इस अवसर पर नर्सिंग संकाय सदस्य श्रीमती प्रवीण शाह, श्री तालिब, नर्सिंग अधीक्षिका, चिकित्सालय प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिनमें कुंवारी महिमा मिश्रा एवं अनुराग यादव प्रमुख थे।
    3
    बहराइच के मेडिकल कॉलेज में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष जनसंपर्क और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) संजय खत्री के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने वर्ष 2014 से अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए व्यापक परिवर्तनों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने 'मेक इन इंडिया', 'डिजिटल इंडिया', 'स्किल इंडिया', 'स्टार्टअप इंडिया', 'आत्मनिर्भर भारत अभियान', 'स्वच्छ भारत मिशन', 'प्रधानमंत्री जनधन योजना', 'प्रधानमंत्री आवास योजना', 'उज्ज्वला योजना', 'हर घर जल योजना' और 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए मरीजों और उनके तीमारदारों को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जागरूकता का संदेश दिया।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने सरकार की स्वास्थ्य संबंधी प्रमुख पहलों पर प्रकाश डालते हुए 'आयुष्मान भारत योजना', 'प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना', 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर', 'राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन', 'प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान', 'प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना', 'मिशन इंद्रधनुष', 'टीबी मुक्त भारत अभियान' और 'राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम' की जानकारी दी। नर्सिंग प्रधानाचार्य डॉ. स्मिता फिलिप्स ने महिलाओं के स्वास्थ्य को परिवार और समाज के समग्र विकास का आधार बताया, और गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, संस्थागत प्रसव, एनीमिया की रोकथाम, संतुलित पोषण, परिवार नियोजन सेवाओं तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता बनाए रखने, स्तन कैंसर एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की समय पर जांच कराने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या में शीघ्र चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में भारत-2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी और राष्ट्र निर्माण में योगदान की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। इस अवसर पर नर्सिंग संकाय सदस्य श्रीमती प्रवीण शाह, श्री तालिब, नर्सिंग अधीक्षिका, चिकित्सालय प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिनमें कुंवारी महिमा मिश्रा एवं अनुराग यादव प्रमुख थे।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बहराइच में पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति के सम्मान का संदेश देते हुए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्यान विभाग परिसर में हुए इस कार्यक्रम में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा और भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर हरित भविष्य का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने इस अभियान को मातृत्व के सम्मान और प्रकृति संरक्षण का अद्भुत उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि मां जीवन की आधारशिला हैं और वृक्ष धरती पर जीवन के सबसे बड़े संवाहक हैं। सभी नागरिकों से अपील की गई कि अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं। वक्ताओं ने जोर दिया कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित भविष्य देने का संकल्प है। उन्होंने सभी से "हरित बहराइच और समृद्ध बहराइच" के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। "एक पेड़ लगाएं, जीवन बचाएं" के संदेश के साथ, इस पहल को प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति सच्ची जिम्मेदारी बताया गया।
    1
    बहराइच में पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति के सम्मान का संदेश देते हुए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्यान विभाग परिसर में हुए इस कार्यक्रम में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा और भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर हरित भविष्य का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने इस अभियान को मातृत्व के सम्मान और प्रकृति संरक्षण का अद्भुत उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि मां जीवन की आधारशिला हैं और वृक्ष धरती पर जीवन के सबसे बड़े संवाहक हैं। सभी नागरिकों से अपील की गई कि अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं।

वक्ताओं ने जोर दिया कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित भविष्य देने का संकल्प है। उन्होंने सभी से "हरित बहराइच और समृद्ध बहराइच" के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। "एक पेड़ लगाएं, जीवन बचाएं" के संदेश के साथ, इस पहल को प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति सच्ची जिम्मेदारी बताया गया।
    user_Naved MTR
    Naved MTR
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ ग्राम सभा भग्गपुराव में पुरानी भवानी बॉक्सरोड पर घरों का अवैध निर्माण किया जा रहा है। इस अतिक्रमण के कारण स्थानीय लोगों को सड़क से निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ ग्राम सभा भग्गपुराव में पुरानी भवानी बॉक्सरोड पर घरों का अवैध निर्माण किया जा रहा है। इस अतिक्रमण के कारण स्थानीय लोगों को सड़क से निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Raju,U
    Raju,U
    Newspaper publisher बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मोहर्रम के त्यौहार को देखते हुए बहराइच पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है और संदिग्धों पर पैनी नजर रख रहा है। इसी क्रम में, पुलिस ने पीपल तिराहा पर एक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने कई गाड़ियों के चालान किए और कुछ वाहनों को सीज भी किया।
    1
    मोहर्रम के त्यौहार को देखते हुए बहराइच पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है और संदिग्धों पर पैनी नजर रख रहा है। इसी क्रम में, पुलिस ने पीपल तिराहा पर एक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने कई गाड़ियों के चालान किए और कुछ वाहनों को सीज भी किया।
    user_Mohd Younus Ansari
    Mohd Younus Ansari
    Local News Reporter नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • राम मंदिर दानपात्र विवाद को लेकर पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि अब सरकार पर भी उंगली उठाई जा रही है। बृजभूषण सिंह के अनुसार, धुएं के पीछे कुछ न कुछ आग ज़रूर होती है, और अयोध्या में जो घटना हुई वह ठीक नहीं थी। उन्होंने इस दानपात्र प्रकरण पर हमला करते हुए कहा कि यह मामला अब केवल ट्रस्ट तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि केंद्र और प्रदेश सरकार पर भी सवाल उठ रहे हैं। बृजभूषण सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि राम मंदिर चंदा प्रकरण की सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने अयोध्या की हार के पीछे के कारणों पर भी कई सवाल खड़े किए।
    1
    राम मंदिर दानपात्र विवाद को लेकर पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि अब सरकार पर भी उंगली उठाई जा रही है। बृजभूषण सिंह के अनुसार, धुएं के पीछे कुछ न कुछ आग ज़रूर होती है, और अयोध्या में जो घटना हुई वह ठीक नहीं थी।

उन्होंने इस दानपात्र प्रकरण पर हमला करते हुए कहा कि यह मामला अब केवल ट्रस्ट तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि केंद्र और प्रदेश सरकार पर भी सवाल उठ रहे हैं। बृजभूषण सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि राम मंदिर चंदा प्रकरण की सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने अयोध्या की हार के पीछे के कारणों पर भी कई सवाल खड़े किए।
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बलरामपुर में समूह सखियों ने अपने लंबित मानदेय, कम वेतन और सुविधाओं की कमी के विरोध में कलेक्ट्रेट तक एक पैदल मार्च निकाला। इन महिलाओं ने इस दौरान अपनी कई मुख्य मांगें रखीं, जिनमें समय पर मानदेय का भुगतान, मोबाइल-रिचार्ज की सुविधा, ₹15,224 मासिक मानदेय और स्थायी नियुक्ति शामिल है। समूह सखियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी ये मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे अपने आंदोलन को और अधिक तीव्र करेंगी।
    1
    बलरामपुर में समूह सखियों ने अपने लंबित मानदेय, कम वेतन और सुविधाओं की कमी के विरोध में कलेक्ट्रेट तक एक पैदल मार्च निकाला। इन महिलाओं ने इस दौरान अपनी कई मुख्य मांगें रखीं, जिनमें समय पर मानदेय का भुगतान, मोबाइल-रिचार्ज की सुविधा, ₹15,224 मासिक मानदेय और स्थायी नियुक्ति शामिल है। समूह सखियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी ये मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे अपने आंदोलन को और अधिक तीव्र करेंगी।
    user_समय व्यूज राष्ट्रीय समाचार
    समय व्यूज राष्ट्रीय समाचार
    Local News Reporter उतरौला, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आज 2 मोहर्रम के मौके पर शिया समुदाय द्वारा नवचंदी का जुलूस अत्यंत अदब, एहतराम और अकीदत के साथ निकाला गया। इस जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की, जिन्होंने हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की शहादत को याद करते हुए मातम और सोज़ख़्वानी की रस्में अदा कीं। जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से गुज़रा, जहाँ जगह-जगह लोगों ने सबीलें लगाकर पानी और शरबत का इंतज़ाम किया। इस दौरान पूरे माहौल में ग़म-ए-हुसैन की झलक साफ दिखाई दी और “या हुसैन” की सदाएं लगातार गूंजती रहीं। सुरक्षा के मद्देनज़र प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो सके। नवचंदी के इस जुलूस ने एक बार फिर कर्बला की कुर्बानी और इंसाफ़ के पैग़ाम को लोगों तक पहुँचाया।
    1
    आज 2 मोहर्रम के मौके पर शिया समुदाय द्वारा नवचंदी का जुलूस अत्यंत अदब, एहतराम और अकीदत के साथ निकाला गया। इस जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की, जिन्होंने हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की शहादत को याद करते हुए मातम और सोज़ख़्वानी की रस्में अदा कीं।

जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से गुज़रा, जहाँ जगह-जगह लोगों ने सबीलें लगाकर पानी और शरबत का इंतज़ाम किया। इस दौरान पूरे माहौल में ग़म-ए-हुसैन की झलक साफ दिखाई दी और “या हुसैन” की सदाएं लगातार गूंजती रहीं।

सुरक्षा के मद्देनज़र प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो सके। नवचंदी के इस जुलूस ने एक बार फिर कर्बला की कुर्बानी और इंसाफ़ के पैग़ाम को लोगों तक पहुँचाया।
    user_OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    Local News Reporter नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में 19 जून 2026 को शिवसेना का 60वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे जी ने 19 जून 1966 को शिवसेना पार्टी का निर्माण किया था। उनके द्वारा समाज में हिंदुत्व की भावना बढ़ाने और हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने के लिए शिवसेना को सभी हिंदू मानस से जुड़ने की बात कही गई थी।
    4
    उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में 19 जून 2026 को शिवसेना का 60वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे जी ने 19 जून 1966 को शिवसेना पार्टी का निर्माण किया था। उनके द्वारा समाज में हिंदुत्व की भावना बढ़ाने और हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने के लिए शिवसेना को सभी हिंदू मानस से जुड़ने की बात कही गई थी।
    user_अर्जुन पडिण्त जि0प्रमुखशिवसेना
    अर्जुन पडिण्त जि0प्रमुखशिवसेना
    Local Politician बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.