सेन्दडा ब्यावर बर में अवैध शौचालय निर्माण पर विवाद ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत व उच्च अधिकारियों से की जांच की मांग रायपुर मारवाड़। बर कस्बे के जोधपुर रोड़ स्थित सहकारी समिति के पास पुरानी हाईवे सड़क किनारे एक कपड़े की दुकान के बाहर कथित रूप से किए जा रहे अवैध शौचालय निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने लिखित शिकायत देकर ग्राम पंचायत बर एवं उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है, कि वार्ड नंबर 6, जोधपुर रोड़ पर लीला देवी पत्नी जेठाराम सीरवी द्वारा आम रास्ते पर अवैध रूप से शौचालय एवं अन्य निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है। कि यह निर्माण ग्राम पंचायत की आबादी भूमि एवं सार्वजनिक मार्ग पर किया जा रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो सकता है। 'ग्राम पंचायत ने जारी किया नोटिस ' मामले को गंभीरता से लेते हुए बर ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी सुनील सीरवी ने संबंधित निर्माण स्थल पर नोटिस चस्पा किया है। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि वार्ड नंबर 6 के निवासियों द्वारा अवैध निर्माण की शिकायत प्राप्त हुई है। साथ ही यह भी बताया गया कि पूर्व में भी आम रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत मिल चुकी है। पंचायत बर से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) नोटिस में निर्देश दिया गया है। कि यदि संबंधित पक्ष ने पट्टे के आधार पर नियमानुसार ग्राम प्राप्त किया है। तो उसे ग्राम पंचायत में प्रस्तुत किया जाए। अन्यथा चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए तथा दो दिवस के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया जाए। 'दो दिन में जवाब नहीं देने पर होगी कार्रवाई ' ग्राम पंचायत ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा में एनओसी एवं पट्टा प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में निर्माण कार्य को नियम विरुद्ध मानते हुएं नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। तब तक निर्माण कार्य बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। 'ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की ' वहीं ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर सार्वजनिक भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि आम रास्ते पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण क्षेत्र के नागरिकों के अधिकारों का उल्लंघन है और भविष्य में बड़ी समस्या का कारण बन सकता है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और अब सभी की नजरें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
सेन्दडा ब्यावर बर में अवैध शौचालय निर्माण पर विवाद ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत व उच्च अधिकारियों से की जांच की मांग रायपुर मारवाड़। बर कस्बे के जोधपुर रोड़ स्थित सहकारी समिति के पास पुरानी हाईवे सड़क किनारे एक कपड़े की दुकान के बाहर कथित रूप से किए जा रहे अवैध शौचालय निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने लिखित शिकायत देकर ग्राम पंचायत बर एवं उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है, कि वार्ड नंबर 6, जोधपुर रोड़ पर लीला देवी पत्नी जेठाराम सीरवी द्वारा आम रास्ते पर अवैध रूप से शौचालय एवं अन्य निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है। कि यह निर्माण ग्राम पंचायत की आबादी भूमि एवं सार्वजनिक मार्ग पर किया जा रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित
हो सकता है। 'ग्राम पंचायत ने जारी किया नोटिस ' मामले को गंभीरता से लेते हुए बर ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी सुनील सीरवी ने संबंधित निर्माण स्थल पर नोटिस चस्पा किया है। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि वार्ड नंबर 6 के निवासियों द्वारा अवैध निर्माण की शिकायत प्राप्त हुई है। साथ ही यह भी बताया गया कि पूर्व में भी आम रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत मिल चुकी है। पंचायत बर से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) नोटिस में निर्देश दिया गया है। कि यदि संबंधित पक्ष ने पट्टे के आधार पर नियमानुसार ग्राम प्राप्त किया है। तो उसे ग्राम पंचायत में प्रस्तुत किया जाए। अन्यथा चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए तथा दो दिवस के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया जाए। 'दो दिन में जवाब नहीं
देने पर होगी कार्रवाई ' ग्राम पंचायत ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा में एनओसी एवं पट्टा प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में निर्माण कार्य को नियम विरुद्ध मानते हुएं नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। तब तक निर्माण कार्य बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। 'ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की ' वहीं ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर सार्वजनिक भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि आम रास्ते पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण क्षेत्र के नागरिकों के अधिकारों का उल्लंघन है और भविष्य में बड़ी समस्या का कारण बन सकता है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और अब सभी की नजरें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
- रायपुर (ब्यावर) ट्रेलर की टक्कर से टीवीएस एक्सल सवार महिला की हुई मौत,पुलिस ने शव चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया NH-25 पुलिया ब्यावर रोड़ के पास हुआ हादसा, ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार बर के ब्यावर रोड़ स्थित एनएच-25 पुलिया के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में टीवीएस एक्सल पर सवार महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जोधपुर की और से आ रहे एक ट्रेलर ने पीछे से टीवीएस एक्सल को टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में टीवीएस एक्सल पर बैठी संतोष देवी उम्र (60) पत्नी मोतीलाल सेन , निवासी कोटड़ा काबरा, पुलिस थाना जवाजा, उछलकर सड़क पर गिर गई और ट्रेलर के पिछले पहिए की चपेट में आ गईं। गंभीर अवस्था में उन्हें बर राजकीय चिकित्सालय की 108 एंबुलेंस से राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष देवी अपने देवर के साथ सोजत के सियाट गांव में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम से लौट रही थीं। इसी दौरान बर ग्राम के ब्यावर रोड़ स्थित पुलिया के पास सर्विस रोड़ पर पीछे से आए सीटीसी कंपनी के ट्रेलर (संख्या आरजे 19 जीके 2655) ने टीवीएस एक्सल (संख्या आरजे 36 एसपी 4051) को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर बर थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल चैनाराम मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को बर राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। बर थानाधिकारी पन्नालाल द्वारा मामले की जांच की जा रही है और बताया कि परिजनो की रिपोर्ट के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।1
- Post by जगदीश माली पत्रका र1
- रायपुर ब्यावर जवाजा में गरजा प्रशासन का पीला पंजा, पुलिस जाब्ते के उपस्थिति में हटवाया अतिक्रमण1
- गिरी मे कल1
- न्यू जिम ओपनिंग हेल्थ इस वेल्थ करो व्यायाम रहो स्वस्थस्वस्थ1
- Post by Ummed Singh3
- महाराष्ट्र हिंग्गोली मै हुई शूटिंग अभिनेता सिंगर कृष्णा वीर गुर्जर जी की आप देखो1
- रायपुर (ब्यावर) बर की जनता का कहना इस बार सोच-समझकर निर्णय लेना चाहते हैं । नए चेहरे की तलाश में फिलहाल सभी की नजर सीट की घोषणा पर टिकी हुई बर ग्राम पंचायत में इस बार सरपंच पद के चुनाव को लेकर अंदरखाने हलचल तेज हो गई है। संभावित दावेदारों के बीच होड़ तो दिखाई दे रही है, लेकिन फिलहाल सभी की नजर सीट की घोषणा पर टिकी हुई है। सीट की स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण अधिकांश संभावित प्रत्याशी अभी खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं और खामोशी साधे हुए हैं। ग्राम पंचायत क्षेत्र में चुनावी चर्चाएं चौराहों और बैठकों तक सीमित हैं, लेकिन आधिकारिक रूप से कोई भी दावेदार अपनी उम्मीदवारी की घोषणा नहीं कर रहा है। दूसरी ओर, ग्रामीणों के बीच इस बार बदलाव की मांग जोर पकड़ती नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि पंचायत को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो विकास कार्यों को प्राथमिकता दे, पारदर्शिता बनाए रखे और जनता से किए गए वादों को समय पर पूरा करे। जब इस संबंध में कई ग्रामीणों से बातचीत की गई तो स्पष्ट रूप से किसी एक संभावित उम्मीदवार के पक्ष में माहौल नजर नहीं आया। ग्रामीणों का कहना है कि वे इस बार सोच-समझकर निर्णय लेना चाहते हैं और ऐसे नए चेहरे की तलाश में हैं जो उनकी उम्मीदों पर खरा उतर सके। फिलहाल गांव का चुनावी माहौल शांत जरूर है, लेकिन अंदर ही अंदर समीकरण बनते-बिगड़ते नजर आ रहे हैं। आने वाले दिनों में तस्वीर और साफ होने की संभावना है।1