केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रयास से जनपद में स्वीकृत हुई 42 सड़कें किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने दी जानकारी। पीडब्लूडी गन्ना के बाद आर ई एस की 42 सड़के माननीय पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकारश्री जितिन प्रसाद जी की पैरवी पर स्वीकृत हुई हैं जिनके निर्माण के लिए 1241 लाख रुपए भी जारी कर दिया गया है इन सड़कों की लंबाई 37 .36 किलोमीटर है इनमें 15 सड़के बरखेड़ा 12 सड़के सदर 10 सड़के पूरनपुर और 5 सड़के बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र की हैं किसान नेता एवं प्रांतीय संरक्षक क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश देव स्वरुप पटेल ने कहा की दर्जनों सड़कें मार्च में ही श्री जितिन प्रसाद के द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन श्री योगी आदित्यनाथ जी पैरवी कर pwd एवं गन्ना की स्वीकृत कराई कलीनगर एवं डगा में हरदोई नहर ब्रांच के बड़े पुलाे के निर्माण की भी स्वीकृति मिली भगा मोहम्मद गंज नगरिया कॉलोनी के मध्य देवहा नदी के पुल एवं सड़क के लिए सवा अरव रुपए की स्वीकृति भी कराने का ऐतिहासिक कार्य केंद्रीय मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने किया गन्ने की भी जनपद भर में दर्जनों सड़कें स्वीकृत कराई गर्व की बात है कि श्री जितिन प्रसाद जी के प्रयासों से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से भी जनपद की 42 सड़काे की भी स्वीकृति मिली है इन सभी सड़कों के जल्द निर्माण शुरू होने से जनपद पीलीभीत में गांव-गांव आवागमन को काफी हद तक पक्की डामर सड़कों का जाल बिछ जाएगा जिससे आवागवन और अधिक सुगम और सुरक्षित होगा जो सड़कें रह गयीं हैं उन्हें भी माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने कार्य योजना में शामिल कराया है उनकी स्वीकृति के लिए भी पैरवी की जा रही है
केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रयास से जनपद में स्वीकृत हुई 42 सड़कें किसान नेता देवस्वरूप पटेल ने दी जानकारी। पीडब्लूडी गन्ना के बाद आर ई एस की 42 सड़के माननीय पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकारश्री जितिन प्रसाद जी की पैरवी पर स्वीकृत हुई हैं जिनके निर्माण के लिए 1241 लाख रुपए भी जारी कर दिया गया है इन सड़कों की लंबाई 37 .36 किलोमीटर है इनमें 15 सड़के
बरखेड़ा 12 सड़के सदर 10 सड़के पूरनपुर और 5 सड़के बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र की हैं किसान नेता एवं प्रांतीय संरक्षक क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश देव स्वरुप पटेल ने कहा की दर्जनों सड़कें मार्च में ही श्री जितिन प्रसाद के द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन श्री योगी आदित्यनाथ जी पैरवी कर pwd एवं गन्ना की स्वीकृत कराई कलीनगर एवं डगा में हरदोई नहर ब्रांच के बड़े पुलाे
के निर्माण की भी स्वीकृति मिली भगा मोहम्मद गंज नगरिया कॉलोनी के मध्य देवहा नदी के पुल एवं सड़क के लिए सवा अरव रुपए की स्वीकृति भी कराने का ऐतिहासिक कार्य केंद्रीय मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने किया गन्ने की भी जनपद भर में दर्जनों सड़कें स्वीकृत कराई गर्व की बात है कि श्री जितिन प्रसाद जी के प्रयासों से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से भी जनपद की 42
सड़काे की भी स्वीकृति मिली है इन सभी सड़कों के जल्द निर्माण शुरू होने से जनपद पीलीभीत में गांव-गांव आवागमन को काफी हद तक पक्की डामर सड़कों का जाल बिछ जाएगा जिससे आवागवन और अधिक सुगम और सुरक्षित होगा जो सड़कें रह गयीं हैं उन्हें भी माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने कार्य योजना में शामिल कराया है उनकी स्वीकृति के लिए भी पैरवी की जा रही है
- जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी में स्थापित गेंहू क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण। जिलाधिकारी ने पूरनपुर मण्डी में स्थापित गेहूं क्रय केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण। पीलीभीत जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के साथ पूरनपुर मण्डी में स्थापित गेहूं क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मण्डी में स्थापित क्रय केन्द्रों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। केन्द्रो पर उपस्थित केन्द्र प्रभारियों एवं किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए गेहूँ की तौल की जानकारी प्राप्त की व गेहूँ खरीद को दैनिक लक्ष्य के अनुरूप करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाए।1
- फरीदपुर–भुता मार्ग पर ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने टक्कर, डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल फरीदपुर–भुता मुख्य मार्ग पर ग्राम कल्याणपुर मोड़ के समीप सोमवार को तेज रफ्तार के कारण ट्रक और डीसीएम में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसा ईंट-भट्ठे के पास उस समय हुआ, जब भुता से फरीदपुर की ओर आ रहा डीसीएम ट्रक से टकरा गया, जो फरीदपुर से भुता की ओर जा रहा था। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। भीषण टक्कर में डीसीएम UP22AT5209 का चालक सलीम पुत्र शब्बीर हुसैन, निवासी हकीमगंज, थाना अजीमनगर, जिला रामपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं ट्रक UP25CT6500 का चालक इरफान पुत्र अब्दुल कय्यूम, निवासी इस्लामनगर, बहेड़ी और कंडक्टर को हल्की चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 PRB और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से डीसीएम चालक सलीम को वाहन से बाहर निकालकर एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। ट्रक चालक और कंडक्टर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकता घायलों को उपचार दिलाना है तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोड़ पर धीमी गति से वाहन चलाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।1
- जिलाधिकारी ने पूरनपुर मण्डी में स्थापित गेहूं क्रय केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण। पीलीभीत सूचना विभाग 07 अप्रैल 2026/ जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के साथ आज पूरनपुर मण्डी में स्थापित गेहूं क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मण्डी में स्थापित क्रय केन्द्रों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। केन्द्रो पर उपस्थित केन्द्र प्रभारियों एवं किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए गेहूॅ की तौल की जानकारी प्राप्त की व गेहूॅ खरीद को दैनिक लक्ष्य के अनुरूप करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाए। उन्होंने क्रय केन्द्रों पर बारदाना, कांटा बांट, नमी मापक यंत्र आदि के बारे में केन्द्र प्रभारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए उन्होंने केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गेहूॅ खरीद के उपरान्त उनका पूर्ण दायित्व है कि गेहूॅ का भण्डारण कराना सुनिश्चित करें। गेहूॅ खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये, प्रतिदिन मानक के अनुरूप गेहूॅ की खरीददारी सुनिश्चित की जाय तथा किसानों का भुगतान उनके खाते में सीधे भेजा जाये। उन्होंने केन्द्रों पर किसानों को बैठने सहित अन्य सुविधा मुहैया कराने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी पूरनपुर सहित अन्य अधिकारी एवं केन्द्र प्रभारी सहित अन्य उपस्थित रहे।4
- जिलाधिकारी पीलीभीत के लिए अपशब्द कहने पर किसान नेता गिरफ्तार,1
- भाजपा मंडल की बैठक में ‘ग्राम बस्ती चलो अभियान’ को लेकर बनी रणनीति भुता भारतीय जनता पार्टी मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष छत्रपाल गंगवार एवं संयोजन महेंद्र देव सक्सेना द्वारा किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी के स्थापना दिवस 2026 के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “ग्राम बस्ती चलो अभियान” को सफल बनाने की रणनीति तैयार करना रहा। इस अभियान के तहत गांव-गांव जाकर जनसंपर्क बढ़ाने और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष सुभासिनी सिंह जायसवाल रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि “ग्राम बस्ती चलो अभियान” के माध्यम से पार्टी की नीतियों को हर घर तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में मंडल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।1
- जिलाधिकारी ने पूरनपुर मण्डी में स्थापित गेहूं क्रय केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण। पीलीभीत सूचना विभाग 07 अप्रैल 2026/ ज1
- ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी में बड़ा बदलाव, मुख्तार अहमद बने प्रदेश संगठन मंत्री1
- Post by Raunak Ali Ansari1