किच्छा/उद्यम सिंह नगर में नामी कारोबारी के घर हुई बड़ी चोरी का खुलासा। 🚨 किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा 🚨 तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद ऊधमसिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। किच्छा के आवास विकास क्षेत्र में नामी कारोबारी राजेंद्र कुमार गोयल के घर हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में तीन अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने बताया कि 19 अप्रैल की रात चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और करीब 3 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए किच्छा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम बनाई गई। करीब 500 CCTV कैमरे खंगालने, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार सुरागरसी के बाद पुलिस को सितारगंज के केशव नगर में आरोपियों का सुराग मिला। पुलिस ने दबिश देकर दीपक गुप्ता उर्फ जगदीश, अकील अहमद और दीपक रस्तोगी उर्फ लड्डू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह चोरी के बाद फिर किसी बड़ी वारदात की तैयारी में था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर काफी मात्रा में चोरी का सामान और नगदी भी बरामद कर ली है। 👮♂️ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहत की भावना है।
किच्छा/उद्यम सिंह नगर में नामी कारोबारी के घर हुई बड़ी चोरी का खुलासा। 🚨 किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा 🚨 तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद ऊधमसिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। किच्छा के आवास विकास क्षेत्र में नामी कारोबारी राजेंद्र कुमार गोयल के घर हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में तीन अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने बताया कि 19 अप्रैल की रात चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और करीब 3 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए किच्छा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम बनाई गई। करीब 500 CCTV कैमरे खंगालने, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार सुरागरसी के बाद पुलिस को सितारगंज के केशव नगर में आरोपियों का सुराग मिला। पुलिस ने दबिश देकर दीपक गुप्ता उर्फ जगदीश, अकील अहमद और दीपक रस्तोगी उर्फ लड्डू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह चोरी के बाद फिर किसी बड़ी वारदात की तैयारी में था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर काफी मात्रा में चोरी का सामान और नगदी भी बरामद कर ली है। 👮♂️ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहत की भावना है।
- 🚨 ऋषिकेश में गंगा नदी के रैपिड क्षेत्र में युवक बहा, SDRF का सर्च अभियान जारी 🚨 The Aman Times 🚨 ऋषिकेश में गंगा नदी के रैपिड क्षेत्र में युवक बहा, SDRF का सर्च अभियान जारी 🚨 ऋषिकेश के थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र अंतर्गत हिल्टन रैपिड के समीप गंगा नदी में एक युवक के बहने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही SDRF की डीप डाइविंग टीम उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने एक साथी के साथ सीताराम आश्रम में कथा श्रवण हेतु आया था। दोनों युवक नहाने के लिए प्रतिबंधित घाट क्षेत्र में गए, जहां तेज बहाव की चपेट में आने से एक युवक नदी में बह गया। 📌 युवक की पहचान हर्षित उपाध्याय पुत्र नंद किशोर निवासी ग्राम सीमा रिस्टना, भिकियासैंण, जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है। वह श्रीरंगमलक्ष्मी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, वृंदावन (मथुरा) का छात्र बताया जा रहा है। SDRF, स्थानीय पुलिस और जल पुलिस द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ⚠️ प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि गंगा नदी के रैपिड एवं प्रतिबंधित क्षेत्रों में न जाएं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। तेज बहाव वाले क्षेत्रों में लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।1
- एक वायरल वीडियो में रेलवे विभाग द्वारा हर चीज़ पर टैक्स लगाए जाने को 'मनोरंजन' बताया गया है। यह वीडियो मौजूदा हालातों पर कटाक्ष करते हुए रेलवे की नीतियों पर सवाल उठा रहा है।1
- किसान मजदूर महासंग्राम संगठन की राष्ट्रीय मुख्यालय देहरादून में एक अहम बैठक हुई। इसमें महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और संकेत मिला कि संगठन जल्द ही एक बड़े मुद्दे पर कदम उठाएगा।1
- धनबाद पुलिस ने झरिया थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों के साथ 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन पिस्टल, एक देसी कट्टा, दर्जनभर से अधिक गोलियां और दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। पुलिस का कहना है कि ये सभी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।1
- ग्राम पंचायत सराय में बाहरी विकास की गंगा अधिकारी और जनप्रतिनिधि मोन 📍 सराय ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था बदहाल, बरसात से पहले ग्रामीणों में बढ़ी चिंता सराय ग्राम पंचायत में बरसात का मौसम नजदीक आते ही गांव की सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही दिखाई दे रही है। गांव की अधिकांश नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं तथा लंबे समय से उनकी सफाई नहीं कराई गई है। जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से बदबू फैल रही है और बरसात के मौसम में जलभराव एवं बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नालियों की सफाई नहीं कराई गई तो गांव के हालात और भी खराब हो सकते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत स्तर पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह लापरवाही का शिकार बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। 📢 ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत अधिकारी, पंचायती राज विभाग तथा जिलाधिकारी हरिद्वार से मांग की है कि मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए गांव में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए तथा बरसात से पहले सभी नालियों की सफाई सुनिश्चित कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत मिल सके।2
- सहारनपुर में दिल दहला देने वाली वारदात नशे में देवर ने 5 माह की गर्भवती भाभी की फावड़े से की हत्या सहारनपुर में दिल दहला देने वाली वारदात नशे में देवर ने 5 माह की गर्भवती भाभी की फावड़े से की हत्या सहारनपुर जनपद के थाना नानोता क्षेत्र के कस्बा चमंजली कोट से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नशे की हालत में एक युवक ने अपनी ही गर्भवती भाभी की फावड़े से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान सना नाज के रूप में हुई है, जिसने करीब 6 महीने पहले कस्बे के युवक सलमान से लव मैरिज की थी। बताया जा रहा है कि सना नाज पांच माह की गर्भवती थी। जानकारी के अनुसार, आरोपी देवर आमिर और सना नाज के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आए आमिर ने फावड़े से सना नाज पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी आमिर ने पड़ोसियों और परिजनों को भी धमकाया। बताया जा रहा है कि वह करीब दो घंटे तक खून से सने फावड़े के साथ शव के पास बैठा रहा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- उत्तराखंड के हरिद्वार में ट्यूशन के लिए घर से निकली 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। उसे एक दोस्त के साथ बरामद किया गया, लेकिन उसी शाम अचानक उसकी मौत हो गई और डॉक्टरों को शरीर में जहर का संदेह है। परिजनों ने दोस्त व अन्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसपर पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।1
- 🚨 देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों का आंदोलन हुआ उग्र 🚨 The Aman Times 🚨 देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों का आंदोलन हुआ उग्र 🚨 नर्सिंग एकता मंच उत्तराखंड के अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। लंबे समय से चल रहे आंदोलन के बावजूद समाधान न निकलने से नाराज अभ्यर्थी परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 📌 अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले 158 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं, जबकि पिछले 23 दिनों से आमरण अनशन जारी है, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। 📍 प्रमुख मांगें — 1️⃣ भर्ती नियमावली को स्थायी रूप से Year-wise लागू किया जाए। 2️⃣ IPHS मानकों के आधार पर पूर्व की भांति 2000 पदों पर वर्षवार भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी अभ्यर्थियों के समर्थन में पानी की टंकी पर मौजूद रहीं। ⚠️ आंदोलन के उग्र होने से प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है।1