logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक------ हमीरपुर जनपद में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना जरिया पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताते हुए सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति सचेत किया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके। अभियान के दौरान महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संवाद स्थापित कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

2 hrs ago
user_Laxmi Kant Soni
Laxmi Kant Soni
Voice of people महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
fd13d3cb-25f0-4290-a68a-f1cafabcfcda
bb3f55c4-412a-40ce-80a0-b1385ad6e6db

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक------ हमीरपुर जनपद में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना जरिया पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताते हुए सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति सचेत किया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके। अभियान के दौरान महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संवाद स्थापित कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by राजीव कुमार
    1
    Post by राजीव कुमार
    user_राजीव कुमार
    राजीव कुमार
    Court reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • BREAKING NEWS हमीरपुर:- यमुना ब्रिज पर मिडनाइट हादसा, युवक की मौत, कार की टक्कर के बाद युवक ने नदी में लगाई छलांग, हादसे के बाद अचानक कूद गया युवक, दोनों गाड़ियों के सवारों में हुआ था झगड़ा, दूसरी गाड़ी में सवार 4 लोग हिरासत में, सजेती थाना पुलिस कर रही पूछताछ, मृतक की पहचान आदित्य जैन, छतरपुर निवासी के रूप में, रेस्क्यू के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर जांच में जुटी, सदर कोतवाली क्षेत्र के यमुना पुल का मामला
    7
    BREAKING NEWS 
हमीरपुर:- यमुना ब्रिज पर मिडनाइट हादसा, युवक की मौत,
कार की टक्कर के बाद युवक ने नदी में लगाई छलांग,
हादसे के बाद अचानक कूद गया युवक,
दोनों गाड़ियों के सवारों में हुआ था झगड़ा,
दूसरी गाड़ी में सवार 4 लोग हिरासत में, सजेती थाना पुलिस कर रही पूछताछ,
मृतक की पहचान आदित्य जैन, छतरपुर निवासी के रूप में,
रेस्क्यू के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित,
पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर  जांच में जुटी,
सदर कोतवाली क्षेत्र के यमुना पुल का मामला
    user_भूपेंद्र सिंह
    भूपेंद्र सिंह
    Local News Reporter राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हमीरपुर के मुस्करा नवीन गल्ला मंडी में एक बाबू हूटर लगाकर रौब गांठ रहा है। सचल दल के नाम पर गाड़ी में लगा हूटर, सरकारी आदेश की उड़ाई जा रही खुले आम धज्जियां। मंडी के बाबू को नहीं है किसी भी अधिकारी का डर ¹। क्या प्रशासन को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए या फिर ऐसे ही चलता रहेगा? रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    1
    हमीरपुर के मुस्करा नवीन गल्ला मंडी में एक बाबू हूटर लगाकर रौब गांठ रहा है। सचल दल के नाम पर गाड़ी में लगा हूटर, सरकारी आदेश की उड़ाई जा रही खुले आम धज्जियां। मंडी के बाबू को नहीं है किसी भी अधिकारी का डर ¹।
क्या प्रशासन को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए या फिर ऐसे ही चलता रहेगा? 
रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बांदा।जनपद को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। 2016 बैच के आईएएस अधिकारी अमित आसेरी ने मंगलवार को कोषागार पहुंचकर विधिवत जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने सक्रियता दिखाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यप्रणाली का जायजा लिया। नवागंतुक जिलाधिकारी ने अपने पूर्व अनुभव का उल्लेख करते हुए बताया कि वे इससे पहले उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ में लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद डीएम ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न शाखाओं/पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों से उनके कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और कार्यों के निष्पादन की प्रक्रिया को समझा। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और जिम्मेदारी के साथ किए जाएं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनपद के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से और पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा कार्यालयीन अनुशासन पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही, आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्रशासन की प्राथमिकता बताते हुए संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में गंभीरता से कार्य करने को कहा।नवागंतुक जिलाधिकारी के इस सक्रिय और संवेदनशील रुख से प्रशासनिक तंत्र में नई ऊर्जा और जिम्मेदारी का भाव देखने को मिल रहा है।
    1
    बांदा।जनपद को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। 2016 बैच के आईएएस अधिकारी अमित आसेरी ने मंगलवार को कोषागार पहुंचकर विधिवत जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने सक्रियता दिखाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यप्रणाली का जायजा लिया।
नवागंतुक जिलाधिकारी ने अपने पूर्व अनुभव का उल्लेख करते हुए बताया कि वे इससे पहले उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ में लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद डीएम ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न शाखाओं/पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों से उनके कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और कार्यों के निष्पादन की प्रक्रिया को समझा। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और जिम्मेदारी के साथ किए जाएं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनपद के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से और पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा कार्यालयीन अनुशासन पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही, आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को प्रशासन की प्राथमिकता बताते हुए संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में गंभीरता से कार्य करने को कहा।नवागंतुक जिलाधिकारी के इस सक्रिय और संवेदनशील रुख से प्रशासनिक तंत्र में नई ऊर्जा और जिम्मेदारी का भाव देखने को मिल रहा है।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-रिक्शा भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल अजयगढ़। अजयगढ़-पन्ना मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति के कारण लगातार हादसे सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में बीती रात बुंदेला ढाबा के पास ट्रैक्टर और रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर निवासी गोरेलाल अहिरवार (पिता जगजीवन अहिरवार) अपने भाई भैयाराम अहिरवार और एक रिश्तेदार के साथ रिक्शा से अजयगढ़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पन्ना की दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गोरेलाल और भैयाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अजयगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल गोरेलाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अजयगढ़-पन्ना मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर अजयगढ़ थाना पुलिस, उपनिरीक्षक रतिराम अहिरवार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और समझाइश देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर है।
    4
    में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-रिक्शा भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल
अजयगढ़। अजयगढ़-पन्ना मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति के कारण लगातार हादसे सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में बीती रात बुंदेला ढाबा के पास ट्रैक्टर और रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर निवासी गोरेलाल अहिरवार (पिता जगजीवन अहिरवार) अपने भाई भैयाराम अहिरवार और एक रिश्तेदार के साथ रिक्शा से अजयगढ़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पन्ना की दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गोरेलाल और भैयाराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल अजयगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल गोरेलाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अजयगढ़-पन्ना मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर अजयगढ़ थाना पुलिस, उपनिरीक्षक रतिराम अहिरवार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और समझाइश देकर जाम खुलवाया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर है।
    user_Anil gupta
    Anil gupta
    computer teacher and reporter Ajaigarh, Panna•
    1 hr ago
  • बांदा(उप्र), उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षअजय राय पूर्व मंत्री जी के निर्देशन पर संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अपने ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाए जाने के लिए संगठनात्मक समीक्षा बैठक में काली देवी मंदिर के पास स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय में जिला महासचिव कालीचरण निगम, तिंदवारी ब्लॉक अध्यक्ष भागवत प्रसाद द्विवेदी, जसपुरा ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान एडवोकेट, बबेरू ब्लॉक अध्यक्ष उमाशंकर अग्रहरी(राजन साहिल), कमासिन ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रराज वर्मा, बिसंडा ब्लॉक अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, बड़ोखर ब्लॉक अध्यक्ष जयकरन राजपूत, महुआ ब्लॉक अध्यक्ष शक्तिप्रताप सिंह, बब्लू द्विवेदी दोहतरा से संगठन की मजबूती के लिए विस्तृत चर्चा कर बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि "पूरे बांदा जनपद में कांग्रेस संगठन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो की बदौलत गाँव-गाँव में खड़ा हो गया है, जनमानस में कांग्रेस पार्टी के प्रति काफी अच्छा रुझान भी है, उन्होंने आगे कहा कि अति शीघ्र बांदा जिले के अंदर गाँव-गाँव में वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान चलाया जाएगा, क्योंकि वर्तमान में उत्तर प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार वोट चोरी करके सत्ता पर काबिज हो गई है।"
    3
    बांदा(उप्र), उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षअजय राय पूर्व मंत्री जी के निर्देशन पर संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अपने ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाए जाने के लिए संगठनात्मक समीक्षा बैठक में काली देवी मंदिर के पास स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय में जिला महासचिव कालीचरण निगम, तिंदवारी ब्लॉक अध्यक्ष भागवत प्रसाद द्विवेदी, जसपुरा ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान एडवोकेट, बबेरू ब्लॉक अध्यक्ष उमाशंकर अग्रहरी(राजन साहिल), कमासिन ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रराज वर्मा, बिसंडा ब्लॉक अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, बड़ोखर ब्लॉक अध्यक्ष जयकरन राजपूत, महुआ ब्लॉक अध्यक्ष शक्तिप्रताप सिंह, बब्लू द्विवेदी दोहतरा से संगठन की मजबूती के लिए विस्तृत चर्चा कर बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि "पूरे बांदा जनपद में कांग्रेस संगठन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो की बदौलत गाँव-गाँव में खड़ा हो गया है, जनमानस में कांग्रेस पार्टी के प्रति काफी अच्छा रुझान भी है, उन्होंने आगे कहा कि अति शीघ्र बांदा जिले के अंदर गाँव-गाँव में वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान चलाया जाएगा, क्योंकि वर्तमान में उत्तर प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार वोट चोरी करके सत्ता पर काबिज हो गई है।"
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जातीय जनगणना पर Akhilesh Yadav का हमला, BJP पर साधा निशाना
    1
    जातीय जनगणना पर Akhilesh Yadav का हमला, BJP पर साधा निशाना
    user_Laxmi Kant Soni
    Laxmi Kant Soni
    Voice of people महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by राजीव कुमार
    3
    Post by राजीव कुमार
    user_राजीव कुमार
    राजीव कुमार
    Court reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हमीरपुर के पनवाड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें उल्टी साइड ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिकअप ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। पिकअप में ऑयल ड्रम थे, जिससे हादसा और भी भयानक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई, और घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आखिर क्यों नहीं थम रहा रॉन्ग साइड से आना जाना? इन हादसों का जिम्मेदार कौन है? प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या प्रशासन को इस पर कुछ करना चाहिए या फिर ऐसे ही चलता रहेगा? 😠 रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    1
    हमीरपुर के पनवाड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें उल्टी साइड ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिकअप ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। पिकअप में ऑयल ड्रम थे, जिससे हादसा और भी भयानक हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई, और घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आखिर क्यों नहीं थम रहा रॉन्ग साइड से आना जाना? इन हादसों का जिम्मेदार कौन है? प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या प्रशासन को इस पर कुछ करना चाहिए या फिर ऐसे ही चलता रहेगा? 😠
रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.