समाज निर्माण में पुलिस की सराहनीय पहल। ख़बर, जिला सागर से। थाना सानोधा जिला सागर दिनांक 09/02/26 *समरस समाज के निर्माण की दिशा में सागर पुलिस का सराहनीय प्रयास* *थाना सानोधा क्षेत्र के ग्राम डुंगासरा में स्थानीय पुलिस एवं पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर के संयुक्त तत्वावधान में जन चेतना शिविर आयोजित* सागर। पुलिस मुख्यालय की मंशा के अनुरूप एवं जनहितकारी सोच को धरातल पर उतारते हुए, पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में जिले में निरंतर समाजिक समरसता, जागरूकता एवं पुलिस-जन सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु जन चेतना कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना सानोधा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुंगासरा में थाना सानोधा पुलिस एवं पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य जन चेतना शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणजनों को कानूनी जागरूकता, सामाजिक समरसता, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर अपराधों से बचाव तथा पुलिस-जन सहभागिता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में थाना प्रभारी सानोधा श्री भरत सिंह ठाकुर की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर से इंस्पेक्टर श्री अफरोज खान, महिला इंस्पेक्टर श्रीमति रुपाली पांडे, इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र शुक्ला, सब-इंस्पेक्टर रिंकू सिंह एवं प्रशिक्षणाधीन नव आरक्षक उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रामीणजनों से संवाद स्थापित कर उन्हें विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्नत एवं जैविक खेती कैसे करें इस संबंध में श्री आकाश चौरसिया द्वारा ग्रामीणों का मार्गदर्शन किया गया। ग्राम स्तर से कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि श्री शिवराज यादव, ग्राम के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के जनोपयोगी प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की। शिविर के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित नागरिकों को शांति, भाईचारा, आपसी सौहार्द, कानून के प्रति सम्मान एवं पुलिस से निर्भीक होकर सहयोग करने का संदेश दिया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की सूचना समय पर पुलिस को देने से अपराधों की रोकथाम संभव है। थाना सानोधा पुलिस एवं पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर द्वारा आयोजित यह जन चेतना शिविर समाज में सकारात्मक सोच, विश्वास एवं समरसता स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। सागर पुलिस आमजन के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर एक सुरक्षित, जागरूक एवं समरस समाज के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम जिले भर में निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

- गोहर पंचायत सरपंच प्रतिनिधि ने उपसरपंच पर अवैध खनन केलगाए गंभीर आरोप1
- Post by Sumit Online - Sarkari Sevayey1
- ख़बर जिला सागर से। थाना मोतीनगर, जिला सागर (म.प्र.) दिनांक : 09/02/2026 *मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई* *कानून व्यवस्था बिगाड़ने की फिराक में घूम रहे 03* *असामाजिक तत्व गिरफ्तार, 03 आरोपियों के पास* *सेअवैध धारदार चाकू जब्त* *शहर में कटरबाजी व अपराधों पर सख्त नियंत्रण, आरोपियों को भेजा गया जेल* सागर। पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सागर श्री ललित कश्यप के पर्यवेक्षण में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा दिनांक 09.02.2026 को दो अलग-अलग प्रभावी कार्रवाइयों में कुल 06 असामाजिक व आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया। कार्यवाही क्रमांक–01 कानून व्यवस्था बिगाड़ने की फिराक में घूम रहे 03 असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई दिनांक 09.02.2026 को थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए बेवजह, अकारण संज्ञेय अपराध करने की फिराक में घूम रहे 03 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध धारा 170 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार आरोपी— गजेन्द्र पिता चुन्नीलाल पटैल, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम भैंसा, सागर नीतेश पिता मगनलाल कोरी, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम भैंसा, सागर मनीष पिता जालम जाटव, उम्र 23 वर्ष, निवासी बल्लभगनगर वार्ड, सागर उक्त आरोपियों के विरुद्ध समय रहते की गई इस कार्रवाई से संभावित आपराधिक घटनाओं को रोका गया। विशेष रूप से आरोपी मनीष जाटव आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके विरुद्ध पूर्व से गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं— अपराध क्रमांक 937/2018 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि अपराध क्रमांक 427/2021 धारा 294, 323, 324, 506, 34 भादवि एवं 25/27 आर्म्स एक्ट कार्यवाही क्रमांक–02 अलग-अलग स्थानों से अवैध धारदार खटकेदार चाकू सहित 03 आरोपी गिरफ्तार वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अवैध हथियारों, कटरबाजी एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर त्वरित एवं सटीक कार्रवाई करते हुए दिनांक 09.02.2026 को तीन अलग-अलग स्थानों से अवैध धारदार चाकू लिए हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया— सुरेन्द्र पिता मोहन कोरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी बल्लभगनगर वार्ड, सागर (धर्मपुरा मरघटा के पास से) सुब्बी उर्फ शुभम पिता रज्जन अहिरवार, उम्र 28 वर्ष, निवासी संतरविदास वार्ड, सागर (हरसिद्धि मैरिज गार्डन के सामने, काकागंज वार्ड) पप्पू पिता लक्ष्मन अहिरवार, उम्र 32 वर्ष, निवासी भगवानगंज, सागर (महलवार मंदिर रोड, काकागंज वार्ड) तीनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक लोहे का धारदार खटकेदार चाकू (कीमत लगभग ₹300) समक्ष गवाहन जप्त किया गया। आरोपियों द्वारा चाकू रखने का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया। उक्त कृत्य पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 25 (1-बी)(बी) आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। आपराधिक इतिहास (संक्षेप में) सुरेन्द्र कोरी – कुल अपराध : 02 सुब्बी उर्फ शुभम अहिरवार – कुल अपराध : 05 (आर्म्स एक्ट सहित) सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी निरीक्षक जसवंत राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर उप निरीक्षक सेलवेस्टर पन्ना प्रधान आरक्षक कुरैश प्रधान आरक्षक नदीम शेख प्रधान आरक्षक प्रदीप गोस्वामी प्रधान आरक्षक शोहेब मिश्रा आरक्षक राहुल आरक्षक गुड्डू शर्मा आरक्षक अभय विनोदिया पुलिस का स्पष्ट संदेश थाना मोतीनगर पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा एवं शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले, अवैध हथियार लेकर घूमने वाले एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। किसी भी स्थिति में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।1
- जेपी पावर प्लांट का ज़हर: हिन्नौद गांव धूल में घिरा, सांस लेना हुआ मुश्किल 50 मीटर पर मौत का साया! जेपी पावर प्लांट का प्रदूषण बना जानलेवा1
- खुरई विधानसभा में नई शराब दुकानें अन्यंत्र स्थान्तरित हों विधायक भूपेंद्र सिंह ने उपमुख्यमंत्री को लिखा पत्र1
- अशोकनगर। लोकल यूथ सर्वेयरों ने आई डी कार्ड बनवाने एवं सुरक्षा और मानदेय को लेकर लोकल यूथ महासंघ मुंगावली ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भू आयुक्त ग्वालियर जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार सोनम शर्मा को सौंपा ज्ञापन और बताया कि अगर मांगे पूरी नहीं होती है तो बड़ी संख्या में जिले में करेंगे धरना प्रदर्शन। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में लोकल यूथ महासंघ अशोकनगर के जिला अध्यक्ष विवेक यादव के मार्गदर्शन में तहसील अध्यक्ष धनपाल यादव जी के नेतृत्व में आज मुंगावली तहसीलदार को DCS की विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपा गया ज्ञापन में तहसीलदार सुश्री सोनम शर्मा जी को सर्वेयरों द्वारा बताया गया कि हम लोकल यूथ सर्वेयर राजस्व विभाग के महत्वपूर्ण कार्य करते है राजस्व कार्यों का आधार स्तंभ है किसान फसल गिरदावरी किसान फार्मर आई डी एवं किसान की भूमि की kyc और सर्वेयर साथियों ने SIR का कार्य में सहयोग किया है और बताया कि लोकल यूथ सर्वेयर अपनी हल्का में फसल सर्वे करने जाते हैं राजस्व विभाग के आदेश अनुसार फसल गिरदावरी 0 मीटर पर खेत में जाकर फसल सर्वे करनी होती है वहां पर विभिन्न समस्याएं का सामना करना होता है गाओ से जंगल की और खेत है बहा फसल सर्वे करते समय जंगली जानवरों हमला करने का डर बना रहता है खेत में तार फेंसिंग ,झटका मशीन आदि के कारण 0 मीटर पर नहीं पहुंच पाते है सर्वेयर को कभी-कभी कृषकों द्वारा अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया जाता है जिससे सर्वेयर को परेशानी होती है एवं अन्य भ्रम के अंदर बना रहता है हमारे कई सर्वेयर साथियों के साथ अपमानजनक व्यवहार आए दिन हो रहे हैं तहसीलदार से अनुरोध किया शासन द्वारा सर्वेयर के आई डी कार्ड बनाए जाएं एवं खरीब फसल 2025 गिरदावरी पेमेंट जो शेष रहा है उसका भुगतान किया जाए सर्वेयर की फसल गिरदावरी में हेल्थ बीमा पॉलिसी सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक सर्वेयर का किया जाए सुरक्षा कीट दी जाए इस मौके पर अधिक संख्या में पहुंचे जिनमें संघ के मीडिया प्रभारी जयेंद्र यादव,संगठन मंत्री रोहित यादव,सौरभ यादव,सुखवीर लोधी,राजाबाबू सेन विनोद लोधी,सत्यम प्रजापति,नरेंद्र केवट ,गोलू अहिरवार,रूपेश जादौन, रितिन लोधी,बलवीर सहारिया,रामकृष्ण राजपूत,रविंद्र,शुभम,सुरेश यादव ,पप्पू यादव कुंवरलाल,धर्मेंद्र सिंह ,हंसराज लोधी,शिवम,राहुल यादव,प्रदीप शिवेंद्र दांगी,राजेश,अभिषेक सुरेंद्रअहिरवार,हरेंद्र ,घाशीराम,मदन सर्वेयर आदि।3
- तन समर्पित मन समर्पित, और अब जीवन समर्पण पर निकला हूँ । राज अशोका फिर आएगा। बस यही बताने निकला हूँ ।। जय भारत जय बीआरपी तय बीआरपी1
- लोकल न्यूज़ बीना बीना विधानसभा के ग्राम बसाहरी में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आज समापन हुआ कल कन्या भोज किया जाएगा2