रक्षाबंधन पर भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह ने बंधवाया रक्षा सूत्र महिला कार्यकर्ताओं ने रक्षा सूत्र बांधकर लिया सुरक्षा और सम्मान का संकल्प स्वराज जागरण संवाददाता ठाकुरद्वारा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ठाकुर अजय प्रताप सिंह ने अपने आवास शिवालय पर विधानसभा क्षेत्र की सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं से रक्षा सूत्र बंधवाया। इस दौरान भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं सहायता समूहों की कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें राखी बांधी। इस अवसर पर ठाकुर अजय प्रताप सिंह ने कहा कि रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास और जिम्मेदारी का पवित्र बंधन है। उन्होंने कहा कि वह अपनी माता-बहनों की सुरक्षा, सम्मान और सुख-दुःख में सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए अमूल्य है। रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी माताओं-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही और पूरे कार्यक्रम में भाई-बहन के स्नेह एवं आत्मीयता का माहौल बना रहा।
रक्षाबंधन पर भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह ने बंधवाया रक्षा सूत्र महिला कार्यकर्ताओं ने रक्षा सूत्र बांधकर लिया सुरक्षा और सम्मान का संकल्प स्वराज जागरण संवाददाता ठाकुरद्वारा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ठाकुर अजय प्रताप सिंह ने अपने आवास शिवालय पर विधानसभा क्षेत्र की सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं से रक्षा सूत्र बंधवाया। इस दौरान भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं सहायता समूहों की कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें राखी बांधी। इस अवसर पर ठाकुर अजय प्रताप सिंह ने कहा कि रक्षा सूत्र केवल एक
धागा नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास और जिम्मेदारी का पवित्र बंधन है। उन्होंने कहा कि वह अपनी माता-बहनों की सुरक्षा, सम्मान और सुख-दुःख में सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए अमूल्य है। रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी माताओं-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही और पूरे कार्यक्रम में भाई-बहन के स्नेह एवं आत्मीयता का माहौल बना रहा।
- झूठी कहानी रचने वाला आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई झूठी कहानी रचने वाला आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार बाजपुर। जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी सर्वजोत सिंह उर्फ साब्बी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कार्रवाई से बचने के लिए खुद को गोली मारकर झूठी कहानी रची थी। उसकी निशानदेही पर .315 बोर का तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।1
- जिला रामपुर तहसील टाडा टांडा मार्ग से होकर झब्बूपूरा से होकर गांव झल्लूस नगर जाने वाली सड़क पर बहुत गहरे गड्ढे और यह पर आये दिन दुर्घटना होती रहती है और बच्चों का भी स्कूल से आना जाना रहता है और एंबुलेंस जैसी वहनों का आना जाना रहता है इस मार्ग की जांच शुरू की जाये #BreakingNews #ViralNews #NewsPost #NewsKhabar1
- rod ghosipura ki PWD ki mang gaam ki Safai nahi ho rahi he1
- बिजनौर में वन विभाग को बड़ी कामयाबी: मंडाइयो से शिफ्ट किया पिंजरा,अगवानपुर में 3 दिन बाद फंसा गुलदार,देखने को उमड़ी हजारों की भीड़ अफजलगढ़, बिजनौर।* विकास खंड अफजलगढ़ के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अजीमुल्ला नगर में पिछले 15-20 दिनों से गुलदार के आतंक से दहशत में जी रहे ग्रामीणों ने आखिरकार राहत की सांस ली है। वन विभाग की सूझबूझ और ग्रामीणों के सहयोग से एक बड़े गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया गया है। ग्राम पंचायत अजीमुल्ला नगर के अगवानपुर मे पिछले काफी दिनों से 4 गुलदारों के देखे जाने की खबर आ रही थी। ग्रामीणों के अनुसार इसमें 2 बड़े नर-मादा गुलदार और उनके 2 शावक (बच्चे) शामिल हैं। शाम होते ही गुलदार आबादी और खेतों के किनारे आ जाते थे, जिससे किसानों का खेतों में जाना भी मुश्किल हो गया था। कई बार कुत्तों और पशुओं पर हमले की भी सूचना मिली थी। इसकी लगातार शिकायत हम लोगों द्वारा वन विभाग को की जा रही थी। पहले मंडाइयो में लगा था पिंजरा जानकारी देते हुए ग्रामीण रोहित कुमार ने बताया कि वन विभाग के दरोगा सत्यवीर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। पहले रणनीति के तहत ग्राम खुशहालपुर की मंडाइयो के जंगल किनारे पिंजरा लगाया गया था। करीब 10-12 दिन तक पिंजरा वहीं लगा रहा,लेकिन गुलदार बहुत चालाक निकला और उस एरिया में आना-जाना बंद कर दिया। ग्रामीण रोहित कुमार,चरनजीत सिंह,कुतरू सिंह,ओमप्रकाश सिंह और गौतम सिंह ने दरोगा जी से बात करके पिंजरे की जगह बदलने को कहा। वन विभाग ने पिंजरे को मंडाइयो से हटाकर अगवानपुर में शिफ्ट कर दिया।अगवानपुर में पिछले 2-3 दिन से लगातार निगरानी की जा रही थी और पिंजरे में कुत्ते को चारे के रूप में रखा गया था। आखिरकार मंगलवार देर शाम एक बड़ा गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार के पिंजरे में कैद होने की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। वीडियो बनाने और देखने को उमड़ी भीड़,लगा जाम गुलदार के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पिंजरे को ले जाते समय हजारों की भीड़ जमा हो गई।सिर्फ अगवानपुर ही नहीं, बल्कि खुशहालपुर, मंडाइयो,रसूलपुर कादराबाद,और आसपास के दर्जनों गांवों से लोग* बाइक, ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर देखने पहुंच गए। आलम यह था कि गुलदार को ले जाते समय मुख्य रोड पर लंबा जाम लग गया। हर कोई अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था और फोटो खींच रहा था। मौके पर रोहित कुमार,चरणजीत सिंह,कुतरू सिंह,ओमप्रकाश सिंह,गौतम सिंह सहित ग्राम पंचायत के आधे से ज्यादा सदस्य और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।अभी भी 3 गुलदार बाकी है, दहशत बरकरार है ग्रामीणों ने बताया कि पकड़ा गया गुलदार तो एक ही है,जबकि उसी स्थान पर अभी 3 गुलदार और घूम रहे हैं। इसलिए पूरी तरह से डर खत्म नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि बाकी बचे गुलदारों को भी जल्द से जल्द पकड़ा जाए ताकि किसान बिना डर के अपने खेतों में जा सकें। फिलहाल वन विभाग की टीम पकड़े गए गुलदार को अपने साथ ले गई है और उसे कालागढ़ टाइगर रिजर्व जंगल में सुरक्षित छोड़ा जाएगा।रोहित कुमार गौतम सिंह ओमप्रकाश सिंह चरंजीत सिंह जसवंत सिंह व ग्रामवासियों ने इस कामयाबी के लिए वन दरोगा सत्यवीर जी और उनकी पूरी टीम का दिल से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।1
- मेरठ में पोस्टर विवाद पर सपा का जोरदार प्रदर्शन, योगी के पोस्टर को जलाने की कोशिश, दारोगा ने पोस्टर बचाया लेकिन खुद झुलसा मेरठ में अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर को लेकर समाजवादी पार्टी के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टर को जलाने की कोशिश की गई। मौके पर मौजूद दारोगा ने पोस्टर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह खुद झुलस गया। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। सपा अधिवक्ताओं ने अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई।1
- मुसलमान 20% होकर भी लावारिश है और जयंत चौधरी 2% वाले होकर भी हर सरकार में मंत्री -बिलाल चौधरी AIMIM1
- कानपुर में बड़ा विमान हादसा | ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 पायलटों की मौत | UP News उत्तर प्रदेश के कानपुर में 27 अगस्त 2026 को बड़ा विमान हादसा हो गया। गंगा बैराज के पास नत्थापुरवा गांव के क्षेत्र में एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।जानकारी के मुताबिक विमान ने करीब 11:30 बजे उड़ान भरी थी और लगभग 20 मिनट बाद हादसा हो गया। विमान में इंस्ट्रक्टर पायलट सचिन भाटिया और ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी सवार थे। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। विमान हादसे की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। DGCA की टीम और Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) मामले की जांच करेंगे। यह एक विकासशील खबर है। आगे की आधिकारिक जानकारी सामने आने पर अपडेट किया जाएगा। 📌 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें1
- बैडमिंटन विवाद पर आमने-सामने आए छात्र-छात्राएं, दोनों पक्षों ने दी तहरीर बैडमिंटन विवाद पर आमने-सामने आए छात्र-छात्राएं, दोनों पक्षों ने दी तहरीर बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बैडमिंटन प्रतियोगिता के दौरान विवाद के बाद मामला कोतवाली पहुंच गया। एक छात्रा ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रशांत भट्ट और छात्र संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह बोरा पर बैडमिंटन छीनने, धक्का-मुक्की, अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। वहीं, दोनों ने आरोपों को निराधार बताते हुए अपना पक्ष पुलिस के सामने रखा। महेंद्र सिंह बोरा के मुताबिक, वह विवाद शांत कराने पहुंचे थे, लेकिन बाद में उन पर गंभीर आरोप लगा दिए गए। प्रशांत भट्ट को थाने में बैठाए जाने के विरोध में छात्र कोतवाली गेट पर धरने पर बैठ गए, जिन्हें पुलिस ने समझाकर शांत कराया। दोनों पक्षों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।1