*वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी का 195वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया* *देशभक्ति के रंग में रंगा आयोजन, ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर वीरांगना को किया नमन।* *रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट✍️* *जलेसर* । विकासखंड जलेसर क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में रविवार को वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी का 195वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। ग्राम प्रधान देवेंद्र कुमार लोधी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर वीरांगना के साहस, शौर्य और देशभक्ति को नमन किया। कार्यक्रम स्थल को भारतीय तिरंगे, केसरिया-हरा-सफेद रंग के गुब्बारों तथा फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी की तस्वीर वाले भव्य बैनर को फूल-मालाओं से सजाकर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए गए। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से वीरांगना के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस एवं बलिदान को याद किया। पुष्पों से सजे कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति का माहौल देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध अदम्य साहस का परिचय दिया था। उनका जीवन देशभक्ति, स्वाभिमान, त्याग और संघर्ष की प्रेरणादायी मिसाल है। उनके शौर्य और बलिदान की गाथा आज भी नई पीढ़ी को राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देती है। ग्राम प्रधान देवेंद्र कुमार लोधी ने कहा कि ऐसे आयोजन केवल महापुरुषों एवं वीरांगनाओं के स्मरण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और राष्ट्रनायकों के योगदान से परिचित कराने का माध्यम भी हैं। उन्होंने कहा कि रानी अवंतिबाई लोधी का जीवन युवाओं में देशप्रेम, साहस और आत्मसम्मान की भावना जागृत करने वाला है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने एकजुटता का परिचय देते हुए आयोजन को सफल बनाया। तिरंगे और पुष्पों से सजे परिसर में बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों की सहभागिता ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। पूरे गांव में उत्साह और देशभक्ति का वातावरण बना रहा। अंत में उपस्थित लोगों ने वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा उनके गौरवशाली इतिहास को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
*वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी का 195वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया* *देशभक्ति के रंग में रंगा आयोजन, ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर वीरांगना को किया नमन।* *रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट✍️* *जलेसर* । विकासखंड जलेसर क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में रविवार को वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी का 195वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। ग्राम प्रधान देवेंद्र कुमार लोधी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर वीरांगना के साहस, शौर्य और देशभक्ति को नमन किया। कार्यक्रम स्थल को भारतीय तिरंगे, केसरिया-हरा-सफेद रंग के गुब्बारों तथा फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी की तस्वीर वाले भव्य बैनर को फूल-मालाओं से सजाकर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए गए। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से वीरांगना के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस एवं बलिदान को याद किया। पुष्पों से सजे कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति का माहौल देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में
अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध अदम्य साहस का परिचय दिया था। उनका जीवन देशभक्ति, स्वाभिमान, त्याग और संघर्ष की प्रेरणादायी मिसाल है। उनके शौर्य और बलिदान की गाथा आज भी नई पीढ़ी को राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देती है। ग्राम प्रधान देवेंद्र कुमार लोधी ने कहा कि ऐसे आयोजन केवल महापुरुषों एवं वीरांगनाओं के स्मरण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और राष्ट्रनायकों के योगदान से परिचित कराने का माध्यम भी हैं। उन्होंने कहा कि रानी अवंतिबाई लोधी का जीवन युवाओं में देशप्रेम, साहस और आत्मसम्मान की भावना जागृत करने वाला है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने एकजुटता का परिचय देते हुए आयोजन को सफल बनाया। तिरंगे और पुष्पों से सजे परिसर में बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों की सहभागिता ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। पूरे गांव में उत्साह और देशभक्ति का वातावरण बना रहा। अंत में उपस्थित लोगों ने वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा उनके गौरवशाली इतिहास को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
- *एटा -कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जि. द्वारा थाना कोतवाली देहात व थाना अवागढ़ क्षेत्रांतर्गत कांवड़ रूट का किया गया भ्रमण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा एवं संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।* वर्तमान में संचालित पवित्र कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जि. द्वारा थाना कोतवाली देहात व थाना अवागढ़ क्षेत्रांतर्गत कांवड़ रूट मार्ग का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा प्रबंध तथा कांवड़ मार्ग पर लगाए गए चेतावनी एवं सांकेतिक बोर्डों का गहन निरीक्षण किया। इसके साथ ही पुलिस सहायता केंद्रों, मेडिकल बूथों, निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखते हुए सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहे। जनपद एटा पुलिस कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।4
- आज एटा शहर के 𝙜𝙧𝙚𝙚𝙣 𝙜𝙖𝙧𝙙𝙚𝙣 में चित्रांश महा सभा की महिला सभा ने हरियाली तीज का आयोजन में बच्चों तथा महिलाओं ने मचाया धमाल रौकी पत्रकार एटा शहर से4
- सावन सोमवार: डाक कावड़ लेने निकले युवा,कछला घाट से गंगाजल लाकर जलाभिषेक करेंगे।2
- 🚨 रक्षाबंधन के त्योहार के बीच एटा में मशहूर मिठाई दुकान की बालूशाही को लेकर शिकायत सामने आई है। 👉 क्या हुआ • एटा के हाथी गेट के पास स्थित आशु स्वीट्स पर एक ग्राहक ने मिठाई में कीड़े निकलने का आरोप लगाया है। • ग्राहक के अनुसार, बालूशाही में कीड़े दिखाई देने के बाद उसने दुकान पर शिकायत की। • आरोप है कि शिकायत के बाद दुकानदार ने मिठाई बदलने की बात कही। • मामला बढ़ने पर ग्राहक कोतवाली नगर पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। • शिकायत के बाद अब खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई पर नजर है। • त्योहार के दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता और शुद्धता को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। • शिकायतकर्ता ने बड़े प्रतिष्ठानों पर भी खाद्य गुणवत्ता की जांच और कार्रवाई की मांग उठाई है। 👉 मिठाई में वास्तव में कीड़े थे या नहीं और शिकायत पर आगे क्या कार्रवाई होती है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। #Etah #EtahNews #FoodSafety #FoodAdulteration #RakshaBandhan यह पोस्ट ग्राहक द्वारा लगाए गए आरोप, दी गई तहरीर और उपलब्ध स्थानीय जानकारी पर आधारित है। मिठाई में कीड़े होने के आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित प्रतिष्ठान का पक्ष उपलब्ध नहीं है। खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। संयुक्त संवाद किसी भी आरोप या दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता।1
- मैनपुरी बेवर बारिश ने खोली प्रशासन की पोल, सड़क बनी तालाब! मैनपुरी बेवर,उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी के कस्बा बेवर में बारिश के बाद सड़क पर जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क पर जमा पानी के बीच राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हो रही है। वहीं इसी जलभराव के बीच एक कांवड़िया कांवड़ लेकर गुजरता हुआ नजर आया, जिसकी तस्वीर व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।1
- बीजेपी कार्यकर्ता ने फूंका राहुल गांधी का पुतला राष्ट्रगीत के अपमान के चलते राहुल गांधी का फूंका पुतला कांग्रेस के नेता राहुल के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने की नारेबाज़ी पुतला फूँकने में बड़ी संख्या में बीजेपी नेता रहे मौजूद शहर कोतवाली क्षेत्र के राधा रमन रोड पर फूंका पुतला1
- स्वतंत्रता दिवस पर कलान में निकली भव्य प्रभात फेरी ऑक्सफोर्ड कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने लगाए देशभक्ति के नारे1
- *एटा – कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा अधीनस्थों सहित थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के कांवड़ रूट मार्ग का किया भ्रमण/ निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा, एवं संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।* आज दिनांक 16.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के साथ वर्तमान में संचालित कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा एवं यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन के उद्देश्य से यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, संवेदनशील स्थलों पर पुलिस तैनाती, बैरिकेडिंग, चेतावनी एवं सांकेतिक सूचना बोर्डों सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस सहायता केंद्रों, मेडिकल बूथों तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाए गए शिविरों एवं भंडारों का भी जायजा लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक एटा ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने, किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए। जनपदीय पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।5