बुढाना पुलिस की बड़ी सफलता, जाली नोट सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश । मुजफ्फरनगर: जनपद की थाना बुढाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जाली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹1 लाख की नकली भारतीय मुद्रा, एक वैगनआर कार और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जाली नोटों की सप्लाई से जुड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। मुजफ्फरनगर पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। बरामद नकली नोटों के स्रोत और इनके वितरण तंत्र की भी गहन जांच की जा रही है। इस उल्लेखनीय कार्रवाई पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने थाना बुढाना पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें ₹15,000 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में अपराधियों और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
बुढाना पुलिस की बड़ी सफलता, जाली नोट सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश । मुजफ्फरनगर: जनपद की थाना बुढाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जाली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹1 लाख की नकली भारतीय मुद्रा, एक वैगनआर कार और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जाली नोटों की सप्लाई से जुड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। मुजफ्फरनगर पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। बरामद नकली नोटों के स्रोत और इनके वितरण तंत्र की भी गहन जांच की जा रही है। इस उल्लेखनीय कार्रवाई पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने थाना बुढाना पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें ₹15,000 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में अपराधियों और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
- कांवड़ यात्रा में मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 8 मोबाइल बरामद । मुजफ्फरनगर: पुलिस को कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना खालापार पुलिस ने छद्म नाम एवं छद्म वेश धारण कर कांवड़ श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को घटना के मात्र 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर चोरी के दो अभियोगों का सफल अनावरण किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए विभिन्न कंपनियों के 8 मोबाइल फोन, एक काला पिट्ठू बैग, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड की फोटो कॉपी, 700 रुपये नकद, एक बड़ा जैक, डिश/केबल का तार तथा एक चाकू बरामद किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मोबाइल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना खालापार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मात्र 8 घंटे में दोनों अभियोगों का सफल खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद सामान को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने मोबाइल व अन्य कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस अथवा डायल 112 ।1
- जय भोले बम भोले के नारों के साथ भक्ति में हुआ दिल्ली देहरादून हाईवे छपार4
- *थाना बुढाना पुलिस द्वारा जाली करेन्सी का लेन-देन करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।* *थाना बुढाना पुलिस द्वारा जाली करेन्सी का लेन-देन करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।* *गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 लाख रुपये की जाली करेन्सी व घटना में प्रयुक्त 01 वैगनआर गाडी बरामद।* मुज़फ्फरनगर। श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह तथा थाना प्रभारी बुढाना श्री सुभाष अत्री के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। *घटना का संक्षिप्त विवरणः-* अवगत कराना है कि थाना बुढाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 03 व्यक्ति वैगनार कार में जाली करेन्सी लेकर खतौली की तरफ से आ रहे है। इस सूचना पर थाना बुढाना पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कुछ समय पश्चात एक वैगनार कार आती दिखायी दी जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया परन्तु पुलिस टीम को देखकर गाडी में बैठे व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर बसी गेट खतौली रोड से अभियुक्तगण 1. सालिम पुत्र हाफिज इमरान निवासी ग्राम कैली थाना दौराला, मेरठ 2. माजिद पुत्र फारुख निवासी ग्राम कैली थाना दौराला, मेरठ 3. जिशान पुत्र गुलजार निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण अन्तर्राज्यीय स्तर पर जाली करेन्सी लेन-देन करने वाले गिरोह के सदस्य है। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 लाख रुपये कीमत के जाली नोट, वैगनार कार व 3 मोबाइल फोन बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता-* *1.* सालिम पुत्र हाफिज इमरान निवासी ग्राम कैली थाना दौराला, मेरठ । *2.* माजिद पुत्र फारुख निवासी ग्राम कैली थाना दौराला, मेरठ । *3.* जिशान पुत्र गुलजार निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर। पंजीकृत अभियोग का विवरण- 1- मु0अ0सं0 343/2026 धारा 179,180 बीएनएस थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर। *बरामदगी का विवरण-* ✔️ 500-500 रुपये के 200 नकली नोट (कुल 01 लाख रुपये कीमत के) ✔️ 01 वैगनआर गाडी रजिस्ट्रेशन नम्बर UP 17 BT 7239 ✔️ 03 मोबाइल फोन *पूछताछ का विवरण-* पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग मवाना के रहने वाले अपने साथी साहिल व साहनवाज से 40,000 रुपये में 1,00,000 नकली रुपये मंगाते है जिन्हे हम लोग बाजार में घूम फिर कर चलाते है। हम कई बार इन रुपयों में अपना मुनाफा कमाकर मुसर्रफ पुत्र नामालूम निवासी खतौली, मुजफ्फरनगर जो सकौती मेरठ में बेकरी चलाता है, उसे दे देते है। साहिल व साहनवाज अपने बैंग्लौर के रहने वाले माइकल फर्नाडीज से 30,000 रुपये में नकली 1,00,000 रुपये मंगाते है। साहिल व साहनवाज बंगलौर से कुरियर के द्वारा नकली नोट मंगाते है जिनहे हम फर्जी नाम पता देकर रिसीव करते है और उसका कोड नम्बर शाहनवाज व साहिल हमे दे देते है। जिसे दिखाकर हम लोग कुरियर कम्पनी से नकली नोटो का कुरियर प्राप्त करते है। साहिल व साहनवाज हम लोगो को क्यूआर कोड भेजते है जिसपर हम लोग इन नकली नोटों की कीमत 01 लाख रुपयों के 30 हजार रुपये क्यूआर कोड के माध्यम से बंगलौर वाले व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर देते है तथा 10 हजार रुपये नगद साहिल व शाहनवाज को देते है। यह रुपये जो हमसे प्राप्त हुए है यह वही है जो कोरियर के माध्यम से हमने रिसीव किये है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा इस गिरोह के अन्य सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है तथा अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। *गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-* *1-* प्र0नि0 सुभाष अत्री थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर। *2-* उ0नि0 श्री ललित कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर। *3-* उ0नि0 श्री सूर्यप्रताप सिंह थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर। *4-* उ0नि0 श्री छविकान्त थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर। *5-* उ0नि0 श्री तेजवीर सिंह थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर। *6-* है0का0 93 संजय कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर। *7-* है0का0 64 सुनील कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर। *8-* है0का0 244 नकुल सांगवान थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर। *9-* है0का0 176 अमरदीप सिंह थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर। *10-* है0का0 1246 अमित तेवतिया थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर। *11-* है0का0 1330 पुष्पेन्द्र सिंह थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर। *नोट-* उक्त सराहनीय कार्य करने वाली थाना बुढ़ाना पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 15,000/- रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरस्कृत किया गया है।3
- 15 लाख की हाइड्रोलिक कावड़ बनी आकर्षण का केंद्र, मुजफ्फरनगर में उमड़ी लोगों की भीड़ DATE - 06.08.2026 हाइड्रोलिक भव्य कावड़ ( 15 लाख रुपए की लागत से बनाई गई हाइड्रोलिक कावड़ पहुंची मुजफ्फरनगर, हाइड्रोलिक सिस्टम से भगवान शिव शंकर अचानक देते हैं दर्शन, जिसे देखकर लग जाता है लोगो का जमावड़ा, 30 शिव भक्तों की टोली हरिद्वार से गंगाजल भरकर गुरुग्राम तक 260 किलोमीटर का कर रही है सफर, ये भव्य कावड़ नगर में बनी आकर्षण का केंद्र।) एंकर - कावड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार की ओर से आ रही मुजफ्फरनगर जनपद में भव्य कावड़ो का सिलसिला लगातार जारी है जिन्हें देखने के लिए जनपद का दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे 58 कावड़ मार्ग हो या फिर नगर का शिव चौक सभी जगह आम जनता की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस कावड़ मेले के दौरान नगर में एक भव्य हाइड्रोलिक कावड़ भी पहुंची थी जिसकी सुंदरता देखकर लोगों की भीड़ का जमावड़ा लग गया था। तकरीबन 15 लाख रुपए की लागत से तैयार की गई इस कावड़ की एक खास बात थी कि इसमें लगा हाइड्रोलिक सिस्टम भगवान शिव शंकर के अचानक से दर्शन करता है जिसे देखकर सभी का मन प्रसन्न हो जाता है। इस कावड़ को 30 शिव भक्तों की टोली हरिद्वार से गंगाजल भरकर गुरुग्राम तक अपना 260 किलोमीटर का सफर तय कर रही है। इसके कावड के बारे में इस टोली के सदस्य निखिल राघव बताते हैं कि इस कावड़ की खास बात है इसकी सुंदरता इसकी सुंदरता की वजह से पब्लिक खिंची चली आती है इसकी सुंदरता को देखकर इस कावड़ का खर्चा डीजे वगैरह सब लगाकर 15 से 16 लाख रुपए हो गया है हरिद्वार से हम इसको लेकर चले थे गुरुग्राम तक जाएंगे हम 30 भोले एक साथ हैं यह हमारी दूसरी कावड़ है पहले भी हम ऐसी ही कावड़ लाए थे नंदी जी की हमारा रास्ता 260 किलोमीटर है इसकी खास बात यह है कि हम इसकी सुंदरता और कुछ यूनिक चीज लेकर आए हैं इसमें हाइड्रोलिक सिस्टम है एकदम से ऊपर नीचे होता है जनता इसको देखकर और भावुक हो जाती है इसको देखकर और ज्यादा सुंदरता निकालकर आती है। बाइट - निखिल राघव ( शिवभक्त टोली सदस्य)4
- शिव चौक का सुन्दर नजारा आपके साथ ❤️❤️❤️ मुजफ्फरनगर की हृदय स्थली शिव चौक पर परिक्रमा हेतु शिव भक्त कावड़ियों का मेला लगा है हजारों की संख्या में कावड़िया द्वारा शिव मूर्ति की परिक्रमा करके गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं बड़ी कावड़ आने शुरू हुई लोक देखने के लगी भीड़ बड़ी-बड़ी डीजे के साथ बड़ी कावड़आनी शुरू हो1
- kavad Yatra lekar Aaye kavad yatri #Bol raha hai nar naheri har har Mahadev har har Mahadev shiv Mahadev #hari om namah shivaya #har har gan ganpati nama nama Shiv Shambhu 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️👍👍👍👍👍👍👍 kuldeep kumar babra social media ABC news reporter khadke jila Muzaffarnagar Uttar Pradesh India2
- कांवड़ यात्रा में श्रद्धालु बनकर कर रहे थे मोबाइल चोरी... लेकिन 8 घंटे में ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए! मुजफ्फरनगर: थाना खालापार पुलिस ने कांवड़िया का छद्म वेश धारण कर श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस ने महज 8 घंटे में दो चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए आरोपियों के कब्जे से 8 मोबाइल फोन, एक बैग, आधार कार्ड, पैन कार्ड की कॉपी, 700 रुपये नकद, बड़ा जैक, केबल तार और एक अवैध चाकू बरामद किया। दोनों आरोपी चोरी का सामान बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। कांवड़ यात्रा में श्रद्धालु बनकर कर रहे थे मोबाइल चोरी... लेकिन 8 घंटे में ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए! मुजफ्फरनगर: थाना खालापार पुलिस ने कांवड़िया का छद्म वेश धारण कर श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस ने महज 8 घंटे में दो चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए आरोपियों के कब्जे से 8 मोबाइल फोन, एक बैग, आधार कार्ड, पैन कार्ड की कॉपी, 700 रुपये नकद, बड़ा जैक, केबल तार और एक अवैध चाकू बरामद किया। दोनों आरोपी चोरी का सामान बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।1
- भूख हड़ताल पर बैठीं सपा नेत्री डॉ. मोनिका सिंह के प्रतिनिधिमंडल ने की जिलाधिकारी से वार्ता सातवें दिन सपा नेत्री डॉ. मोनिका सिंह के गिरते स्वास्थ्य पर जताई चिंता मुजफ्फरनगर।भाजपा समर्थक द्वारा समाजवादी पार्टी के धरने पर कथित हमले एवं महिला कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की नेत्री डॉ. मोनिका सिंह सातवें दिन भी भूख हड़ताल पर बैठीं रहीं। उनके गिरते स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए डॉ. मोनिका सिंह की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा उनकी ओर से भी मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। वरिष्ठ सपा नेता साजिद हसन ने जिलाधिकारी के समक्ष कहा कि यदि भाजपा के धरने में पहुंचकर कोई हमला या दुर्व्यवहार करता, तो क्या पुलिस-प्रशासन उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करता? इसी प्रकार, भाजपा समर्थक द्वारा सपा के धरने में किए गए कथित हमले के मामले में भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने हमलावर के विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाय, हमले का विरोध करने वालों पर ही कार्रवाई कर हमलावर को बचाने का प्रयास किया है। महिला कार्यकर्ताओं ने भी जिलाधिकारी से मामले में निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान महिला नेत्री सुनीता मलिक, सपा नेता युधिष्ठिर पहलवान, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा अल्पसंख्यक सभा डॉ. इसरार अल्वी, मीनाक्षी चौधरी, काजल, प्रिया चौधरी, शहनाज, सुहाना चौधरी, जतिन चौधरी, सागर सिंह, पराग चौधरी, गौरव चौधरी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।3
- कैथोरा:- तेज बारिश के साथ साथ हवा भी तेज हुई बारिश होने से लोगों को मिली गर्मी से राहत। मुजफ्फरनगर:- जानसठ तहसील के ग्राम पंचायत कैथोरा मोहल्ला मुक्लमपुरा में तेज बारिश के साथ हवा भी चली वही दूसरी ओर बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली ।वही पर कावड़ यात्रा के दौरान स्कूल की छुट्टियां होने से बच्चों मै काफी खुशी देखने को मिली वही बच्चे छुट्टियों का बारिश मै आनंद लेते दिख रहे है ।1