हरिद्वार में पीएनजी को बढ़ावा: प्रशासन सख्त, कालाबाजारी पर छापेमारी तेज स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से हरिद्वार में पीएनजी को बढ़ावा: प्रशासन सख्त, कालाबाजारी पर छापेमारी तेज वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और अखाड़ों को प्राथमिकता से दिए जाएंगे गैस कनेक्शन हरिद्वार, 04 अप्रैल 2026। धर्मनगरी हरिद्वार में स्वच्छ और सुरक्षित ऊर्जा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। मुकेश पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के उपयोग को बढ़ावा देने और गैस आपूर्ति को सुरक्षित एवं सुचारू बनाने के लिए शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ने Haridwar Natural Gas Limited को विशेष निर्देश जारी किए हैं। अप्रैल में अखाड़ों और प्रतिष्ठानों को मिलेंगे प्राथमिकता से कनेक्शन जिला प्रशासन के निर्देशानुसार माह अप्रैल 2026 में जनपद के सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, आश्रमों और अखाड़ों को प्राथमिकता के आधार पर पीएनजी कनेक्शन से जोड़ने की कार्यवाही तेज की जाएगी। प्रशासन का मानना है कि पीएनजी के उपयोग से ईंधन की आपूर्ति अधिक सुरक्षित होगी गैस की उपलब्धता निरंतर बनी रहेगी सिलेंडर निर्भरता कम होगी साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे पीएनजी कनेक्शन के लिए हरिद्वार नेचुरल गैस लिमिटेड के प्रबंधकों से संपर्क कर सकते हैं। घरेलू और व्यावसायिक गैस का भरपूर स्टॉक जिला पूर्ति विभाग के अनुसार जनपद में गैस की किसी प्रकार की कमी नहीं है। वर्तमान में गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। वर्तमान स्थिति घरेलू गैस स्टॉक – 20,154 सिलेंडर व्यावसायिक गैस स्टॉक – 3,766 सिलेंडर विगत दिवस 9,740 सिलेंडरों की आपूर्ति के मुकाबले 11,356 घरेलू सिलेंडरों का वितरण किया गया, जिससे स्पष्ट है कि मांग के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। कालाबाजारी पर प्रशासन का सख्त शिकंजा एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अब तक की कार्रवाई में: 736 निरीक्षण और छापेमारी की गई 02 मुकदमे दर्ज किए गए 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस की कालाबाजारी या अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। 517 शिकायतों का हुआ त्वरित समाधान जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर गैस से संबंधित शिकायतें भी लगातार प्राप्त हो रही हैं। अब तक कुल 517 शिकायतें प्राप्त हुईं जिन्हें गैस एजेंसियों के प्रबंधकों और नोडल अधिकारियों के माध्यम से तत्काल समाधान किया गया। प्रशासन की अपील जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि गैस वितरण से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें ताकि समय रहते समाधान और कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। सुरक्षित ऊर्जा की ओर बढ़ता हरिद्वार पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा देने और गैस कालाबाजारी पर सख्ती से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रशासन स्वच्छ ऊर्जा, पारदर्शी व्यवस्था और उपभोक्ताओं की सुविधा को लेकर गंभीर है। अब देखना यह है कि प्रशासन की इस पहल से हरिद्वार में पीएनजी व्यवस्था कितनी तेजी से विस्तार पाती है और गैस वितरण व्यवस्था कितनी पारदर्शी बनती है। ✍️ — स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ हरिद्वार

- कलियर शरीफ आस्था के नाम पर हुड़दंग दरगाह साबिर पाक के पास रॉकेट विस्फोट1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा ऑपरेशन प्रहार को सफल बनाने के लिए दिए गए सख्त निर्देशों पर काम करते हुए कोतवाली सिडकुल पुलिस ने आज दिनांक 4/4/2026 को अलग अलग टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों/शराब की दुकानों व सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले अलग अलग जगहों से कुल 52 व्यक्तियों को पकड़ कर उनके विरूद्द 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई की गई। फेक्ट्रियो से छुट्टी के समय महिलाओं पर फब्तियां कसने की मिल रही शिकायतों के बीच पुलिस ने जाम छलका रहे आरोपियों से ₹13000/- संयोजन शुल्क वसूला गया। सभी को भविष्य के लिए भी चेतावनी दी गई कि कोई भी सार्वजनिक स्थान पीते या पिलाते मिला तो नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।1
- खबर लक्सर से है जहाँ आज भगवान महऋषि कश्यप जी की मूर्ति की गांव गांव परिक्रमा करवा कर मंदिर में स्थापित की गई और बड़े ही धूम धाम से जयंती का पर्व मनाया गया जिसमें देहरादून से भारतीय नागरिक सर्व समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी पुनीत कश्यप जी भी पहुचे करणपुर गाँव मे उनका फूल मालाओं द्वारा ओर पटका डाल कर स्वागत किया गया वही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिन्टू कश्यप व उनके सभी साथी पहुचे आइए देखते है क्या बोले राष्ट्रीय प्रभारी पुनीत कश्यप बाईट - पुनीत कश्यप राष्ट्रीय प्रभारी (भारतीय नागरिक सर्व समाज सेवा संगठन) बाईट - अंकुश कश्यप (कमेटी अध्यक्ष) बाईट- सोनेश कश्यप (बीजेपी कार्येकर्ता)1
- The Aman Times 🚨 हरिद्वार में पुलिस का एक्शन मोड 🚨 कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 👮♂️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत 3 अप्रैल 2026 को ज्वालापुर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। 👉 प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे रोड, नहर पटरी मार्ग, नया गांव मार्ग और रामानंद इंस्टिट्यूट मार्ग पर छापेमारी की। ⚠️ कार्रवाई के दौरान: खुले में शराब पीते मिले 39 लोग गिरफ्तार सभी के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट में चालान रेट्रो साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न वाली बुलेट बाइक सीज 🚫 👥 अभियान में उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार, समीप पांडेय, अंशुल अग्रवाल, बारु सिंह, राकेश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी रहे मौजूद। 📢 पुलिस का सख्त संदेश: सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं — आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई!1
- Post by Kehar Singh1
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के सचिव पहुंचे हरिद्वार1
- गाँव उमाही पोस्ट कोटा जिला सहारनपुर की मेने रोड की हालत है ये जो वीडियो मे दिखा रही है1
- दिनांक 02.04.26 को ग्राम लाहडपुर निवासी पूजा नामक महिला द्वारा कोतवाली श्यामपुर पर सूचना दी गई कि उसके पति बबलू ने रात को शराब के नशे में कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या कर ली है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम व फील्ड यूनिट टीम ने प्रथमदृष्टया प्रकरण संदिग्ध दिखने पर साक्ष्य संकलित कर घटनास्थल का मौका मुआयना किया तथा फोटो ग्राफी/विडियोग्राफी कर मृतक का पंचनामा भरा गया। मृतक के भाई राजू द्वारा दिनांक 02.04.2026 की रात कोतवाली श्यामपुर पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उसने मृतक भाई की पत्नी, लड़की व एक अन्य युवक पर एक साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या करने के आरोप लगाए। प्राप्त शिकायत के मुताबिक कोतवाली श्यामपुर पर मु0अ0सं0 40/26 धारा 103(1) बी0एन0एस0 बनाम पूजा आदि 03 नफर पंजीकृत किया गया। आस पड़ोस के लोगों से जानकारी जुटाने व इलैक्ट्रॉनिक सबूत इकट्ठा करने पर सामने आए तथ्यों के आधार पर मृतक के बच्चों से जानकारी की गयी तो मृतक के लड़के ने बताया कि उसकी मां और बहन ने रात में तकिया से मुंह दबाकर पापा की हत्या की। मृतक की पत्नी व नाबालिक बेटी ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि उनकी अन्य लोगों से अवैध सम्बन्धों की जानकारी होने पर मृतक बबलू द्वारा शराब पीकर मार-पीटने के चलते दोनों ने बबलू को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। घटना के दिन बबलू को पहले शराब में नीद की दवाई पिलाकर सुलाया गया और फिर चारपाई में दुपट्टों से हाथ पैर बांध तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या छिपाने की नियत से दोनों ने लाश को दूसरे कमरे की चारपाई में शिफ्ट किया और लाश के मुंह में सल्फास का घोल डाल कमरे को बंद कर दिया। अगली सुबह आरोपी पत्नी ने अपने पति के रात में झगड़ाकर कही चले जाने और रात में ही किसी समय आकर जहर खा आत्महत्या करने की कहानी पुलिस को सुना दी। पुलिस टीम ने दिनांक 03.04.2026 को धारा 103(1), 61(2),238 बीएनएस में आरोपी पत्नी को पुलिस हिरासत में तथा नाबालिक पुत्री को नियमानुसार संरक्षण में लेकर घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन, सल्फास का पैकेट, शराब (फ्रूटी) का खाली पाऊच, शराब पीने के लिए प्रयुक्त स्टील का गिलास, घटना में प्रयुक्त दुपट्टे, 01 तकिया बरामद किया। मुख्य आरोपित पत्नी व विधि विवादित किशोरी को बाद अन्य विधिक कार्यवाही के मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *गिरफ्तार आरोपी पत्नी-* पूजा पत्नी स्व0 बबलू निवासी ग्राम लाहडपुर कोतवाली श्यामपुर हरिद्वार उम्र 35 वर्ष व संरक्षण में ली गई नाबालिग किशोरी *बरामदगी-* 1. घटना में प्रयुक्त 01 मो0फोन 2. सल्फास का पैकेट 3. खाली शराब फ्रूटी का पाऊच 4. घटना में प्रयुक्त 01 स्टील का गिलास 5. घटना में प्रयुक्त 04 दुपट्टे 6. घटना में प्रयुक्त 01 तकिया *पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी 2. अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड 3. का0 सुदेश खरोला 4. का0 मनमोहन सैनी 5. म0का0 रेशमा सुल्ताना 6. म0का0 माधुरी 7. चालक मोहन सिहं रावत 8. म0हो0गा0 रीना रानी 9. वसीम (सीआईयू हरिद्वार)1