मुंडावर में सिंधी युवा महोत्सव के तहत ‘रंग भरो महोत्सव’ का आयोजन मुंडावर (खैरथल-तिजारा)। मुंडावर शहर में सिंधी युवा महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम संयोजक चेतन तनवानी द्वारा सिंध के अमर बलिदानी हेमू कालाणी की स्मृति में ‘रंग भरो महोत्सव’ का आयोजन झूलेलाल मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम में शहर के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। भारतीय सिन्धु सभा की ओर से 30 प्रमाण-पत्र एवं पंजीकरण फॉर्म भेजे गए थे, जिनके माध्यम से सभी प्रतिभागी बच्चों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। बच्चों ने हेमू कालाणी के जीवन, संघर्ष एवं बलिदान से प्रेरित चित्रों में रंग भरकर देशभक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना का सुंदर संदेश प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संयोजक चेतन तनवानी ने बताया कि आगामी हिन्दू नववर्ष ‘चेटीचंड’ के शुभ अवसर पर 11 प्रतिभाशाली बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समाज में सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक जागरूकता बढ़ाने हेतु अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सभी प्रतिभागी बच्चों को उपहार प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की।

- शामदा में गूंजा सनातन का उद्घोष: विराट हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब।1
- #बानसूर : हरसौरा रोड पर #रामनगर मॉडल स्कूल के सामने बाईक व ट्रैक्टर में टक्कर। गंभीर घायल #गजेंद्र बावरिया उम्र 14 वर्ष पुत्र रोहिताश्व निवासी #माजरा रावत को पहुंचाया गया उपजिला अस्पताल बानसूर। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने किया हायर सेंटर कोटपुतली रैफर।1
- शाहपुरा बार एसोसिएशन द्वारा न्यायिक कार्य से अलग होकर नारेबाजी कर प्रशासन के प्रति आक्रोश#मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती#तब तक आंदोलन जारी रहेगा#1
- संवाददाता: संदीप शर्मा गंगापुर/अलीगंज। गंगापुर के पास अलीगंज क्षेत्र में लेपर्ड (तेंदुए) के दिखाई देने की अफवाह फैलाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसे पकड़कर सदर थाने लाया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अचानक लेपर्ड दिखने की खबर फैलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया था। लोग घरों से बाहर निकलने में डरने लगे और सोशल मीडिया पर भी यह खबर तेजी से वायरल होने लगी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह सूचना भ्रामक थी और इसे जानबूझकर फैलाया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अफवाह फैलाने वाले युवक को हिरासत में लिया और सदर थाने लाकर पूछताछ शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की झूठी अफवाहें फैलाने से क्षेत्र में अनावश्यक भय और भ्रम की स्थिति बनती है, जो कानून-व्यवस्था के लिए भी चुनौती बन सकती है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी प्रकार की सूचना या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करें और अफवाह फैलाने से बचें।1
- हेली मंडी जाटोली में बंदरों का आतंक सरकार सोई हुई है कुंभकरण की नींद1
- Post by Ravindra kumar(Ravi kumar)1
- शामदा गांव में विराट हिंदू सम्मेलन मनाते युवा सोडावास क्षेत्र के शामदा गांव में हिंदू जागरण एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से क्षेत्र के सर्व हिंदू समाज द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया यह सम्मेलन बाबा भोलेनाथ पहाड़ी वाले के सानिध्य में हुआ कार्यक्रम के आयोजक कैलाश ख्याली छाबड़ी व सोमदत सामदिया पूर्व सरपंच ने बताया सम्मेलन का उद्देश्य सनातन संस्कृति और सनातन धर्म के प्रति जनमानस में चेतना जागृत करना तथा समाज में एकता और समरसता का संदेश देना है1
- दिया कुमारी उपमुख्यमंत्री ने राजस्थान में नए पुलिस थाने और चौकियों को लेकर बड़ी घोषणा#1
- चोरी हुए ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर अब त्वरित गति से लगाया जा रहा है,1