इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी प्यार, बरेली में मुस्लिम युवती ने अपनाया सनातन धर्म; संजीव कुमार संग लिए सात फेरे, सुरक्षा की लगाई गुहार न्यूज़ बरेली। जिले में एक अंतरधार्मिक विवाह का मामला सामने आया है। बिहार के बेगूसराय की 18 वर्षीय सोनम खातून ने सनातन धर्म अपनाने के बाद बरेली के भोजीपुरा निवासी 21 वर्षीय संजीव कुमार से वैदिक रीति-रिवाज से विवाह किया। दोनों ने मढ़ीनाथ स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में विवाह की रस्में पूरी कीं। जानकारी के अनुसार, दोनों की मुलाकात गुजरात में हुई थी, जहां दोनों अलग-अलग कारखानों में काम करते थे। कमरे आमने-सामने होने के कारण बातचीत शुरू हुई। बाद में इंस्टाग्राम और फोन कॉल के जरिए दोनों की नजदीकी बढ़ी और दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। सोनम के मुताबिक, वह पिछले करीब पांच वर्षों से भगवान राधा-कृष्ण और सनातन धर्म में आस्था रखती हैं। विवाह से पहले आश्रम में वैदिक विधि से शुद्धिकरण की प्रक्रिया कराई गई और उनका नाम सोनम देवी रखा गया। इसके बाद दोनों ने वरमाला पहनाई और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए। आश्रम प्रशासन के अनुसार, विवाह से पहले दोनों के पहचान पत्रों की जांच की गई। दोनों ने नोटरी हलफनामे देकर अपनी इच्छा से विवाह करने की बात कही। शादी के बाद नवदंपति ने परिजनों से जान-माल का खतरा जताते हुए पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। सोनम ने अपने मायके वालों से पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज न कराने की अपील भी की है। #BareillyNews #UPNews #InterfaithMarriage #Bareilly #InstagramLove #LoveMarriage #SonamDevi #SanjeevKumar #SanatanDharma #ViralNews #UttarPradeshNews #BreakingNews #HindiNews #MarriageNews #UPPolice
इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी प्यार, बरेली में मुस्लिम युवती ने अपनाया सनातन धर्म; संजीव कुमार संग लिए सात फेरे, सुरक्षा की लगाई गुहार न्यूज़ बरेली। जिले में एक अंतरधार्मिक विवाह का मामला सामने आया है। बिहार के बेगूसराय की 18 वर्षीय सोनम खातून ने सनातन धर्म अपनाने के बाद बरेली के भोजीपुरा निवासी 21 वर्षीय संजीव कुमार से वैदिक रीति-रिवाज से विवाह किया। दोनों ने मढ़ीनाथ स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में विवाह की रस्में पूरी कीं। जानकारी के अनुसार, दोनों की मुलाकात गुजरात में हुई थी, जहां दोनों अलग-अलग कारखानों में काम करते थे। कमरे आमने-सामने होने के कारण बातचीत शुरू हुई। बाद में इंस्टाग्राम और फोन कॉल के जरिए दोनों की नजदीकी बढ़ी और दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। सोनम के मुताबिक, वह पिछले करीब पांच वर्षों से भगवान राधा-कृष्ण और सनातन धर्म में आस्था रखती हैं। विवाह से पहले आश्रम में वैदिक विधि से शुद्धिकरण की प्रक्रिया कराई गई और उनका नाम सोनम देवी रखा गया। इसके बाद दोनों ने वरमाला पहनाई और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए। आश्रम प्रशासन के अनुसार, विवाह से पहले दोनों के पहचान पत्रों की जांच की गई। दोनों ने नोटरी हलफनामे देकर अपनी इच्छा से विवाह करने की बात कही। शादी के बाद नवदंपति ने परिजनों से जान-माल का खतरा जताते हुए पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। सोनम ने अपने मायके वालों से पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज न कराने की अपील भी की है। #BareillyNews #UPNews #InterfaithMarriage #Bareilly #InstagramLove #LoveMarriage #SonamDevi #SanjeevKumar #SanatanDharma #ViralNews #UttarPradeshNews #BreakingNews #HindiNews #MarriageNews #UPPolice
- अयोध्या: कोतवाली नगर के पास सुंदरीकरण बना मुसीबत, एक तरफा आवागमन से लग रहा भीषण जाम, राहगीर परेशान अयोध्या रामनगरी में चल रहा सुंदरीकरण का कार्य अब लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। ताजा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र का है, जहां सुंदरीकरण का कार्य चलने की वजह से सड़क पर एक ही तरफ से आवागमन हो रहा है, जिससे वहां भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई है। आपको बता दें कि कोतवाली नगर के पास दरे के सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। कार्य के चलते एक तरफ के दरे को बंद कर दिया गया है। एक ही लेन से दोनों तरफ के वाहन गुजर रहे हैं, जिसके कारण सुबह से शाम तक जाम लगा रहता है।2
- पुश्तैनी निर्माणाधीन मकान को बनने नहीं दे रहे दबंग,पीड़ित लगा रहा थाने का चक्कर बीकापुर, अयोध्या। थाना क्षेत्र तारुन के बरांव गांव में अपनी पुश्तैनी जमीन पर मकान बनवा रहा परिवार दबंगों के आतंक से परेशान है। पीड़ित गनीराम निषाद पुत्र पियारे निषाद का आरोप है कि पहले सुलह-समझौते में अपनी जमीन का कुछ हिस्सा विपक्षी को देकर निर्माण शुरू किया। विपक्षी सीताराम पुत्र रोघई, मस्तराम, अर्चना, खुशबू आदि ने मिलकर टीन शेड लगा निर्माणाधीन मकान ढहा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पिटाई की। मामले में तारुन पुलिस ने मारपीट-तोड़फोड़ की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अब विपक्षी महिलाएं जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही हैं। दबंगई के बल पर निर्माण नहीं होने दे रहे है। जिससे पीड़ित परिवार डरा-सहमा, मकान बनवाने और फर्जी केस से बचने के लिए पुलिस चौखट नाप रहा है। थानाध्यक्ष लालचंद्र सरोज ने बताया कि कानून हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई होगी, पूर्व घटना में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना जारी है।1
- सभी बहने सुनो उ प्र में सरकारी परिवहन बस🚍 राखी के दिन बिल्कुल मुफ्त सफर कर सकती उ प्र में रोडवेज बस रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर बहनो के लिए बिल्कुल मुफ्त सफर कर सकती है यह समय, 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त 26 रात 12 बजे तक उत्तर प्रदेश सरकार ने बहनो के लिए और साथ मे एक सहयोगी भी मुफ्त सफर कर सकते है।।। Reporting Lal chand SONI. । Aaj subah times।।1
- अयोध्या में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह हुआ स्वागत, देर रात तक गूंजते रहे नातिया कलाम। मोनू अयोध्या पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मुबारक मौके पर अयोध्या में हर वर्ष की तरह इस बार भी जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे धार्मिक उत्साह और अकीदत के साथ निकाला गया। मस्जिद टाट शाह के पेश इमाम मौलाना शमसुल कादरी के नेतृत्व में निकला जुलूस शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा। जुलूस में बड़ी संख्या में बुजुर्गों के साथ युवा और बच्चे भी शामिल हुए।जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत स्टॉल लगाए और श्रद्धालुओं के लिए लंगर का इंतजाम किया। कई स्थानों पर नातख्वानी के लिए मंच बनाए गए, जहां नातख्वानों ने नातिया कलाम पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। नातख्वानों का सम्मान भी किया गया। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश दिया। जुलूस के दौरान घर-घर जाकर मिलाद शरीफ भी पढ़ी गई। विभिन्न मोहल्लों में लोगों ने जुलूस का गर्मजोशी से स्वागत किया और श्रद्धालुओं को तरह-तरह के पकवान व प्रसाद वितरित किए। पूरे मार्ग में धार्मिक नारों और नातिया कलाम की गूंज सुनाई देती रही। वहीं हर वर्ष की तरह इस बार भी अंजुमन शहदाए मुस्तफा के नेतृत्व में फतेहगंज नाले के पास लंगर के लिए कई स्टॉल लगाए गए। इमरान उर्फ रामपत, बबलू खान और मुजीबउद्दीन हाशमी व बड़े सहित अन्य लोगों की ओर से विभिन्न स्थानों पर स्टॉल लगाकर लंगर का वितरण किया गया। यहां बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने लंगर ग्रहण किया। देर रात तक जुलूस का सिलसिला जारी रहा। जुलूस के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी इंतजाम किए गए। पूरे आयोजन में अकीदत, धार्मिक उत्साह और आपसी भाईचारे का माहौल नजर आया। लोगों ने हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन को पूरे जोश और धूमधाम के साथ मनाते हुए मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारे का पैगाम दिया।4
- श्री अवध के सिद्ध सन्तों में सुमेरु अनन्त श्री परमहंस स्वामी #राममंगलदास जी महाराज के स्थान #सिद्धपीठ_गोकुल_भवन झूलनोत्सव में पधारे श्रीमज्जगद्गुरु अनुभवानन्द द्वाराचार्य पूज्यश्री #ऋषिकुमारदासदेवाचार्य जी महाराज Panchwati Mandir, Palwal ने अपनी #गुरु_परम्परा से सम्बद्ध #गोकुल_भवन के पूज्य पीठाधीश्वर महान्तश्री #परशुरामदास जी महाराज का आत्मीय #अभिनंदन करके झूलन पर विराजमान श्री राधाकृष्ण #बृजबिहारी_भगवान को झूला झुलाया। पुजारी जी ने महाराज श्री का समयोचित एवं समुचित सत्कार सम्पादित किया।🚩🙏♦️ - आचार्य सन्तोष अवस्थी1
- अयोध्या *अयोध्या में होटल इंडस्ट्री को मिला नया ठिकाना, होटल निशा ग्रीन व्यू का भव्य शुभारंभ* अयोध्या। रामनगरी में पर्यटन और कारोबार के बढ़ते दायरे के बीच होटल इंडस्ट्री में एक और नया नाम जुड़ गया है। अक्षत ग्रुप के होटल निशा ग्रीन व्यू का बुधवार, 26 अगस्त को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। महोवरा बाईपास, NH-27, ईशा होटल के निकट आयोजित इस समारोह में सुबह 11 बजे से मेहमानों का पहुंचना शुरू हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सदर, बस्ती श्री दयाराम चौधरी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि विधायक कप्तानगंज, बस्ती श्री कविंद्र चौधरी ‘अतुल’ और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हर्रैया, बस्ती श्री प्रयम्बक नाथ पाठक मौजूद रहे। होटल निशा ग्रीन व्यू को आधुनिक सुविधाओं और मेहमानों के बेहतर अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उद्घाटन समारोह में अक्षत ग्रुप परिवार की ओर से अतिथियों और शुभचिंतकों का स्वागत किया गया। रामनगरी में लगातार बढ़ते श्रद्धालुओं, पर्यटकों और कारोबारियों की आवाजाही के बीच होटल निशा ग्रीन व्यू की शुरुआत को होटल व्यवसाय के क्षेत्र में एक नई पहल के तौर पर देखा जा रहा है। अयोध्या *अयोध्या में होटल इंडस्ट्री को मिला नया ठिकाना, होटल निशा ग्रीन व्यू का भव्य शुभारंभ* अयोध्या। रामनगरी में पर्यटन और कारोबार के बढ़ते दायरे के बीच होटल इंडस्ट्री में एक और नया नाम जुड़ गया है। अक्षत ग्रुप के होटल निशा ग्रीन व्यू का बुधवार, 26 अगस्त को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। महोवरा बाईपास, NH-27, ईशा होटल के निकट आयोजित इस समारोह में सुबह 11 बजे से मेहमानों का पहुंचना शुरू हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सदर, बस्ती श्री दयाराम चौधरी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि विधायक कप्तानगंज, बस्ती श्री कविंद्र चौधरी ‘अतुल’ और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हर्रैया, बस्ती श्री प्रयम्बक नाथ पाठक मौजूद रहे। होटल निशा ग्रीन व्यू को आधुनिक सुविधाओं और मेहमानों के बेहतर अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उद्घाटन समारोह में अक्षत ग्रुप परिवार की ओर से अतिथियों और शुभचिंतकों का स्वागत किया गया। रामनगरी में लगातार बढ़ते श्रद्धालुओं, पर्यटकों और कारोबारियों की आवाजाही के बीच होटल निशा ग्रीन व्यू की शुरुआत को होटल व्यवसाय के क्षेत्र में एक नई पहल के तौर पर देखा जा रहा है।1
- अयोध्या के रामपथ के साहबगंज स्थित लक्ष्मी सागर मिष्ठान भंडार पर रक्षाबंधन पर विशेष मिठाइयां तैयार। अयोध्या के रामपथ के साहबगंज स्थित लक्ष्मी सागर मिष्ठान भंडार पर रक्षाबंधन पर विशेष मिठाइयां तैयार। दुकानदार अविनाश अग्रहरी ने कहा - सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, हमारे यहां मिठाई-नमकीन सब शुद्ध और ताजा मिलेगा। इस बार रोल बर्फी, काजू कतली, मेवे का लड्डू और खोया मिठाई खास है। महंगाई बढ़ी है, फिर भी शुद्धता से समझौता नहीं।2
- मछली-भात पर लाइव डिबेट में निषाद समाज पर अभद्र टिप्पणी का मामला गरमाया। अयोध्या। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास पर निषाद समाज के कुंवर देव निषाद को लाइव शो में गाली देने का आरोप। आरोप के बाद अयोध्या में निषाद समाज में भारी आक्रोश। सदर तहसील के तिकोनिया पार्क में निषाद समाज का जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी। तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन। दो मांग - महंत राजू दास सार्वजनिक माफी मांगें, FIR दर्ज कर हो कार्रवाई। निषाद समाज की चेतावनी - कार्रवाई नहीं हुई तो जिले से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक होगा उग्र आंदोलन। इस प्रदर्शन में समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद,श्यामलाल निषाद, संरक्षक नानक शरण,अमरजीत निषाद, अनिल कुमार निषाद, रिंकू निषाद सहित समाज के कई लोगों रहे शामिल।1
- उ प्र uptet प्रतियगीता परीक्षा मे सफलता पूर्वक पास करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में कल 26 अगस्त 26 को अच्छा.परिणाम घोषित किया सभी अभ्यर्थियों में खुशिया चेहरे पर नजर आ रही है उत्तर प्रदेश शिक्षक शिक्षा मित्र भाई बहनों को शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने की हार्दिक बधाई आज सुबह टाइम्स टीम करता है कि भविष्य उज्जवल रहे.. रिपोर्टिंग, ,Lal Chand soni,, ,,आज सुबह टाइम्स लखनऊ, , उ प्र uptet प्रतियगीता परीक्षा मे सफलता पूर्वक पास करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में कल 26 अगस्त 26 को अच्छा.परिणाम घोषित किया सभी अभ्यर्थियों में खुशिया चेहरे पर नजर आ रही है उत्तर प्रदेश शिक्षक शिक्षा मित्र भाई बहनों को शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने की हार्दिक बधाई आज सुबह टाइम्स टीम करता है कि भविष्य उज्जवल रहे.. रिपोर्टिंग, ,Lal Chand soni,, ,,आज सुबह टाइम्स लखनऊ, ,1