Shuru
Apke Nagar Ki App…
बारसोई रेलवे स्टेशन GRP की गड़बड़ी पर IG रेलवे श्री इनामुल हक मेगनू IPS से AIMIM राष्ट्रीय प्रवक्ता Aadil Hasan Adv बात किए इंशाअल्लाह सख्त कार्रवाई की जाएगी। बारसोई रेलवे स्टेशन GRP की गड़बड़ी पर IG रेलवे श्री इनामुल हक मेगनू IPS से AIMIM राष्ट्रीय प्रवक्ता Aadil Hasan Adv बात किए इंशाअल्लाह सख्त कार्रवाई की जाएगी। Akhtarul Iman AIMIM बिहार अध्यक्ष MLA अमौर विधानसभा ने भी उनसे बात की #AIMIM4Bihar1 #barsoi #Balrampur #AkhtarulIman #bihar #AIMIM
Seemanchal Bytes
बारसोई रेलवे स्टेशन GRP की गड़बड़ी पर IG रेलवे श्री इनामुल हक मेगनू IPS से AIMIM राष्ट्रीय प्रवक्ता Aadil Hasan Adv बात किए इंशाअल्लाह सख्त कार्रवाई की जाएगी। बारसोई रेलवे स्टेशन GRP की गड़बड़ी पर IG रेलवे श्री इनामुल हक मेगनू IPS से AIMIM राष्ट्रीय प्रवक्ता Aadil Hasan Adv बात किए इंशाअल्लाह सख्त कार्रवाई की जाएगी। Akhtarul Iman AIMIM बिहार अध्यक्ष MLA अमौर विधानसभा ने भी उनसे बात की #AIMIM4Bihar1 #barsoi #Balrampur #AkhtarulIman #bihar #AIMIM
More news from बिहार and nearby areas
- Ayatollah Khamenei की मौत गैरक़ानूनी है : Barrister Asaduddin Owaisi #AIMIM #AsaduddinOwaisi #AyatollahKhamenei #Khamenei #iran #Owaisi #iranisraelwar1
- सोमवार को डॉ. विवेकानंद, पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णियाँ क्षेत्र का सोमवार को कटिहार जिला स्थित कोढ़ा थाना में आगमन हुआ। उनके आगमन पर पुलिस जवानों द्वारा उन्हें विधिवत गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कोढ़ा अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस महानिरीक्षक को फुलों का गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने कोढ़ा थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की तथा उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि लंबित मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुसंधान की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध कार्रवाई पर विशेष बल देते हुए उन्होंने आम जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान का निर्देश दिया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक डा0 विवेकानंद के साथ आरक्षी अधीक्षक शिखर चौधरी , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष सुजित कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने थाना परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है तथा पुलिस विभाग भी सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की गई। पुलिस महानिरीक्षक ने बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों की सराहना की और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा जताई। इस निरीक्षण से पुलिस प्रशासन में सक्रियता बढ़ी है तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर स्पष्ट संदेश गया है।1
- #कोढ़ा# प्रखंड# के #दादपुर# में #ग्रामीण# ने# बच्चा #चोर #को# पकरा # है #1
- subham1
- होली को लेकर शांति,समिति बैठक जलालगढ़ थाना परिसर में, होली खेले लाल ग़ुलाल लगाए, यह पर्व खुशी का त्यौहार हैं1
- कटिहार जिला के पोठिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के ग्राम टीकापट्टी में छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 1500 लीटर अर्धनिर्मित देसी चुलाई शराब (मावा/कड़ी) को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रविवार की सुबह टीकापट्टी गांव में छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से तैयार की जा रही देसी शराब का भंडार बरामद हुआ। पुलिस ने न सिर्फ बड़ी मात्रा में अर्धनिर्मित शराब को नष्ट किया, बल्कि शराब बनाने में इस्तेमाल हो रहे कई भट्ठियों व उपकरणों को भी ध्वस्त कर दिया। छापेमारी अभियान में अपर थाना अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। प्रशासन का कहना है कि अवैध शराब से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।2
- कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के अनाथालय रोड स्थित एक घर में बहु और ससुराल वालों के बीच विवाद गहराने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को किसी तरह शांत कराया गया लेकिन ससुराल वाले बहु को अपने घर में रखने से इनकार कर रहे है वही बहु ससुराल में ही रहने पर अड़ी हुई है। मामला तक और गहरा गया जब छपरा की रहने वाली बहु स्वर्णिमा गुप्ता उर्फ अनीता गुप्ता ने घर का दवाजा बंद कर लिया और सुसराल वालो को घर के अंदर नहीं आने देने लगे,जिसके बाद विवाद बढ़ा और सुसराल वालो ने 112 को कॉल कर बुलाया जिसके बाद घर के लोगो को अंदर प्रवेश मिला। ससुराल पक्ष के सास राधा चौधरी ने बताया कि उसके बड़े पुत्र वरुण कुमार चौधरी के साथ 2018 में शादी हुई लेकिन शादी के बाद घर में अनबन शुरू हो गई जिसके बाद सुसराल वालो ने अपने बहु और बेटे से रिश्ता तोड़ लिया। वही राधा चौधरी कहती है कि जबरन मेरे घर में घुस आई है और घर के लगभग एक दर्जन ताले को तोड़कर घर में प्रवेश किया है और घर के सामनों को नुकसान तो पहुंचाया ही है कई आभूषण चोरी भी हो गई है इसलिए प्रशासन से इंसाफ चाहते है। वही बहु स्वर्णिमा गुप्ता कहती है कि कोर्ट का आदेश है कि उसे कोर्ट ने अपने ससुराल वालों के साथ रहने की अनुमति दी है और वो कोर्ट के आदेश को मानती है। वही मामले पर कटिहार सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अरविंद कुमार चौधरी कहते है कि कोर्ट का आदेश है कि बहु अपने पति के साथ रहे लेकिन उसका पति यहां इस घर में अपने घर वालों के साथ रहता नहीं है इसलिए बहु को अपने पति जहां भी वो रहते है वही चले जाना चाहिए अगर वो यहां अपने सुसराल में दावा कर रही है तो ये गलत है क्योंकि ये घर और जमीन का मालिकाना अधिकार राधा चौधरी को है वो जिसे घर में रखना चाहे रख सकती है ,इसलिए उचित न्याय यही है कि बहु को अपने पति के पास जाकर रहना चाहिए और अपने ससुराल वालो को जबरन तंग नहीं करना चाहिए। वही स्थानीय निगम पार्षद प्रतिनिधि भी घर में चल रहे घरेलू हिंसा की खबर पर प्रशासन को जल्द इसपर कार्रवाई की मांग कर रहे है ताकि समाज में लोग बेहतर तरीके से रह सक।2
- जलालगढ़ वार्ड संख्या 2 में एक ही घर में लगातार दो दिनों तक चोरी की घटना सामने आने से इलाके में दहशत का माहौल है। वार्ड नंबर आठ निवासी मोहम्मद इनकाम पिता– निजामुद्दीन के घर को चोरों ने निशाना बनाया। उनका घर इंडियन पब्लिक स्कूल के पश्चिम बगल स्थित है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, प्रिंटर, हीटर, चार्जर, एक एचपी का मोटर, हेलोजिंग लाइट समेत अन्य सामान की चोरी कर ली। लगातार दो दिन तक हुई इस घटना से गृहस्वामी और आसपास के लोग हैरान हैं। प्रातः जब गृहस्वामी की नजर घर पर पड़ी तो अंदर रखा सामान गायब मिला। इसके बाद उन्होंने जलालगढ़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। गृहस्वामी ने बताया कि क्षेत्र अपेक्षाकृत एकांत है और रात करीब एक बजे तक अज्ञात लोगों का आना-जाना जारी रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में नियमित पुलिस गश्ती नहीं होने के कारण चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इलाके के लोगों ने पुलिस प्रशासन से नियमित पेट्रोलिंग की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।1
- Post by RAYEES GANDHI Vlogs1