राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ में मनाया गया हिंदी दिवस, हिंदी दिवस पर छात्र-छात्राओं ने रखे विचार हिंदी हमारी पहचान और सम्मान है, डॉ. राजेश कुमार नौगढ़/चंदौली जिले के नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को हिंदी दिवस के अवसर पर छात्र संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने हिंदी भाषा की महत्ता, उपयोगिता और वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी में दीपज्ञानी, शिशु, राहुल, कंचन, छोटेलाल सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी भाषा है। छात्रों ने हिंदी को जन-जन तक पहुंचाने और दैनिक जीवन में अधिक से अधिक प्रयोग करने पर जोर दिया। इस अवसर पर डॉ. सर्वेश कुमार सिंह ने हिंदी भाषा की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी सरल, सहज और प्रभावशाली भाषा है। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति सम्मान और इसके अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि हिंदी बहुत ही सहज, सरल और सुगम भाषा है। हिंदी हमारी संस्कृति और परंपराओं का अभिन्न अंग है। यह हमारी पहचान और हमारा सम्मान है। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी भाषा के विकास और प्रचार-प्रसार में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

- चंदौली के सकलडीहा जिला पंचायत संजय पांडेय ने यूजीसी को लेकर दिया बड़ा बयान1
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: पैकेट वाला खाना कितना खतरनाक? | FSSAI से 13 सवाल सुप्रीम कोर्ट ने पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड पर Front-of-Pack Labeling (FOPL) को लेकर FSSAI से 13 अहम सवाल पूछे हैं। कोर्ट ने Warning Labels के आकार, उनकी स्पष्टता, चीनी-नमक-फैट की सीमा, चरणबद्ध लागू करने की योजना और आम लोगों की समझ जैसे मुद्दों पर जवाब मांगा है। FSSAI को 10 दिनों के भीतर विस्तृत जवाब देने को कहा गया है। मामले की अगली सुनवाई 28 सितंबर 2026 को होगी। क्या पैकेट पर बड़े और साफ Warning Labels होने चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताइए। Awaaz-e-Bharat — खबर वही, सवाल सीधा। #SupremeCourt #FSSAI #ProcessedFood #PackagedFood #FoodSafety #FoodLabeling #FOPL #HealthNews #IndiaNews #SupremeCourtNews #AwaazEBharat1
- निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर में उमड़ी भीड़, 90 मरीजों की हुई नेत्र जांच जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली1
- अधिवक्ताओं ने जताया आभार, बोले-अब प्रोटेक्शन एक्ट भी लागू करें न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी/प्रयागराज।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के सभी सक्रिय अधिवक्ताओं के लिए 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस की घोषणा के बाद अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है।वाराणसी कचहरी के अधिवक्ताओं ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई और धन्यवाद दिया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे योगी सरकार ने पूरा किया है।साथ ही वाराणसी सेंट्रल बार के महामंत्री आशीष सिंह और अधिवक्ताओं ने अपनी प्रमुख मांग दोहराई है। पोस्टर बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने कहा,अधिवक्ता भाइयों के लिए 5 लाख तक के कैशलेस इलाज के लिए धन्यवाद,बस आप प्रोटेक्शन एक्ट भी लागू कर दें।प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने हमारी मांगे पूरी हो,अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करो" के नारे भी लगाए। उनका कहना है कि आए दिन अधिवक्ताओं के साथ हो रही घटनाओं को रोकने के लिए प्रोटेक्शन एक्ट बहुत जरूरी है।1
- नगर निगम वाराणसी मे भ्रष्टाचार पर जमकर बरसे यूनियन नेता वाराणसी का नगर निगम अब भ्रष्टाचार का पर्याय बनता जा रहा है। शहर के तमाम यूनियन नेता ने आरोप लगाया है कि निगम के अधिकारी कर्मचारी का शोषण कर रहे है। उनकी कही कोई सुनवाई नहीं किया जा सकता क्या। पेश है रिपोर्ट Varanasi Breking News1
- Lalita ji jila Mirzapur Thana donganj didi se milane belthara mor se I thi1
- आईडीएच कॉलोनी में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, सात दिवसीय उत्सव शुरू1
- चंदौली के धान कटोरी के किसानो के पानी से धान की बर्बाद हुई दोषी कौन कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह1