कौशांबी में सड़क निर्माण में धांधली का आरोप, ग्रामीणों में भारी आक्रोश कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत नजरगंज बरीपुर गांव को जाने वाले मार्ग के निर्माण कार्य में जमकर धांधली किए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। मानक विहीन तरीके से कराए जा रहे डामर रोड निर्माण को लेकर गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जा रहा है। डामर की परत पतली बिछाई जा रही है, जगह-जगह गिट्टी उखड़ रही है और सड़क समतल नहीं है। निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की अनदेखी किए जाने से सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, विकास कार्यों में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे सड़क बनने के कुछ ही समय बाद उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यदि शीघ्र ही गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है।

- कौशांबी के तहसील सिराथू क्षेत्र के ग्राम नौढ़िया करेटी में गाटा संख्या 322 दर्ज खाद गड्ढे की सरकारी जमीन पर दोबारा अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। करीब एक साल पहले एसडीएम के आदेश पर जमीन को भूमाफियाओं से मुक्त कराया गया था, लेकिन अब फिर कुछ लोग बिना घेराबंदी किए कब्जा जमाए बैठे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH2
- Khabar@Prayagraj #ये जो खबर है ये रूह कपा देने वाली खबर है ये घाटनये कहीं नहीं होनी चाहिए थी ये कोई दुश्मन देश में भी नहीं।#1
- जो ब्राह्मणवाद की कब्र खोदने की बात करेगा, मैं उसकी कब्र खोदने की बात करूंगा:- सर्वेश पांडेय (सवर्ण आर्मी प्रमुख) जंतर - मंतर में उमड़ी भीड़ बता रही है कि अब अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा। #सवर्ण_आर्मी_प्रमुख #सवर्ण_आर्मी1
- कौशांबी में लेखपाल को घूस लेते विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों दबोचा, मंझनपुर तहसील में मचा हड़कंप ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशांबी में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई हुई है। सोमवार को लखनऊ विजिलेंस टीम ने पश्चिम शरीरा क्षेत्र में एक लेखपाल को 10 हजार रुपए की घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। चंपहा निवासी भोलानाथ जायसवाल को आय प्रमाण पत्र बनवाना था। इसके लिए उनकी बातचीत बनी और सिंघवल गांव में तैनात लेखपाल महेंद्र कुमार मौर्य से चल रही थी। आरोप है कि लेखपाल ने प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में भोलानाथ से 10 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित भोलानाथ ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम से की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद टीम ने लेखपाल को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। सोमवार दोपहर चंपहा बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान पर जैसे ही भोलानाथ ने लेखपाल महेंद्र कुमार मौर्य को 10 हजार रुपये दिए, पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी लेखपाल को अपने साथ ले गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय राजस्व कर्मियों में हलचल मच गई। सदर एसडीएम एसपी वर्मा ने बताया कि उन्हें भी लेखपाल के घूस लेते पकड़े जाने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि विजिलेंस टीम से आधिकारिक पुष्टि होते ही लेखपाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।1
- *विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ा, तहसील में मचा हड़कंप* *कौशांबी संदेश अनुराधा यादव* कौशांबी। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ की विजिलेंस टीम ने एक लेखपाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार मंझनपुर तहसील में तैनात लेखपाल महेंद्र मौर्य ने हैसियत प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने पर उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (लखनऊ इकाई) की टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।गिरफ्तारी चंपहा बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान पर की गई, जहां आरोपी लेखपाल को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ा गया। इस कार्रवाई से मंझनपुर तहसील में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस टीम आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1