Shuru
Apke Nagar Ki App…
कानपुर देहात में राष्ट्रीय लोक अदालत में एक ही दिन में 2.5 लाख से अधिक वादों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। इस दौरान ₹14 करोड़ से ज़्यादा की धनराशि अर्थदंड या क्षतिपूर्ति के रूप में वसूली गई और 12 वैवाहिक जोड़ों को फिर साथ मिलाया गया।
Kuldeep Kumar
कानपुर देहात में राष्ट्रीय लोक अदालत में एक ही दिन में 2.5 लाख से अधिक वादों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। इस दौरान ₹14 करोड़ से ज़्यादा की धनराशि अर्थदंड या क्षतिपूर्ति के रूप में वसूली गई और 12 वैवाहिक जोड़ों को फिर साथ मिलाया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कानपुर देहात के फत्तेपुर मुशंगार निवासी मोहम्मद अनीश कुरैशी ने नम्रूद और हज़रत इब्राहिम (अलैहिस्सलाम) की प्रसिद्ध गाथा का एक विशेष अंश प्रस्तुत किया। इस धार्मिक आख्यान ने स्थानीय समुदाय में गहरी रुचि जगाई और चर्चा का विषय बना।1
- कालपी–कदौरा में सनसनी—यमुना से मिला ITI छात्र लोकेंद्र का शव, वायरल वीडियो में पुलिस पर 8 लाख मांगने व प्रताड़ना के गंभीर आरोप! जालौन के कालपी–कदौरा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब लापता ITI छात्र लोकेंद्र पुत्र मुकुंदलाल निवासी सिद्धार्थ नगर थाना कदौरा का शव आज सुबह यमुना नदी से बरामद हुआ। शव मिलते ही पूरे इलाके में कोहराम और आक्रोश फैल गया। वायरल वीडियो ने बढ़ाया सिस्टम पर सवालों का दबाव लोकेंद्र वही छात्र है जिसने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर गंभीर आरोप लगाए थे— पुलिस पर प्रताड़ना मारपीट 8 लाख रुपये मांगने का आरोप फर्जी मुकदमे और मानसिक दबाव से जिंदगी बर्बाद होने की बात वीडियो वायरल होने के बाद से ही युवक लापता था और लगातार उसकी तलाश चल रही थी। विवाद की शुरुआत—महिला की शिकायत और पुलिस कार्रवाई सूत्रों के अनुसार, लोकेंद्र पर मोहल्ले की महिला लक्ष्मी देवी पत्नी नमामूल (निवासी बम्होरी थाना कदौरा) द्वारा छेड़खानी की शिकायत दी गई थी। इसके बाद पुलिस कार्रवाई हुई और मामला बढ़ता चला गया। परिजनों का आरोप है कि— बिना निष्पक्ष जांच कार्रवाई की गई युवक पर दबाव बनाया गया मानसिक रूप से तोड़ दिया गया लापता से शव तक—पूरा घटनाक्रम 07/05/2026 को विवाद और शिकायत पुलिस कार्रवाई के बाद मानसिक तनाव वायरल वीडियो में गंभीर आरोप 37–50 घंटे से लापता 10/06/2026 सुबह यमुना नदी में शव बरामद पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा—राजनीतिक हस्तियां भी पहुंचीं उरई पोस्टमार्टम हाउस पर शव पहुंचते ही भारी भीड़ और तनाव फैल गया। मौके पर मौजूद रहे— बीएसपी जिला अध्यक्ष अतर सिंह पाल पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन कदौरा नगर चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष शिवहरे दर्जनों ग्रामीण और परिजन परिजनों ने पुलिस और संबंधित पक्षों पर गंभीर आरोप लगाए और न्याय की मांग की। पुलिस प्रशासन अलर्ट—भारी फोर्स तैनात मौके पर— क्षेत्राधिकारी अवधेश सिंह चौहान (कालपी) कई थानों की पुलिस पोस्टमार्टम हाउस पर सुरक्षा व्यवस्था स्थिति को नियंत्रित किया गया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। परिजनों के गंभीर आरोप—झूठा मुकदमा और मानसिक उत्पीड़न परिजनों का कहना है कि— युवक को झूठे मुकदमे में फंसाया गया मानसिक दबाव बनाया गया पुलिस और शिकायतकर्ता की भूमिका संदिग्ध है सोशल मीडिया पर सवाल—पुलिस पर उठी उंगलियां इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं— क्या बिना पूरी जांच कार्रवाई की गई? क्या मानसिक दबाव ने युवक की जिंदगी छीन ली? क्या सिस्टम की चूक ने यह दर्दनाक अंजाम दिया? जनता की मांग—कड़ी कार्रवाई और न्याय पूरे मामले की निष्पक्ष जांच दोषियों पर सख्त कार्रवाई पुलिस की भूमिका की समीक्षा पीड़ित परिवार को मुआवजा इलाके में तनाव—प्रशासन पर बढ़ा दबाव #UPPolice #JalaunPolice #SPJalaun #DIGJhansiRange #IGKanpurZone #ADGKanpurZone #DMJalaun #CMOfficeUP #DGPUP #JusticeForLokendra #BreakingNews #CrimeNews #KalpiNews #KadouraNews #YamunaRiverCase #PoliceInvestigation #Accountability #JusticeDemand #StudentDeathCase #ViralVideo1
- जालौन के कोंच में दिनदहाड़े एक महिला का मंगलसूत्र छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। अपने मायके आई महिला अचानक हुई इस वारदात से घबरा गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।2
- बड़ागांव भिख्खी उप स्वास्थ्य केंद्र में लगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला, 50 मरीजों की जांच डेरापुर: क्षेत्र के बड़ागांव भिख्खी स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में रविवार सुबह करीब 10 बजे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इस दौरान लगभग 50 मरीजों का परीक्षण किया गया, जिनमें कुछ लोगों में शुगर और हीमोग्लोबिन की समस्या सामने आई। जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार व परामर्श दिया। शिविर में शुगर, हीमोग्लोबिन और रक्तचाप (बीपी) सहित कई जरूरी जांचें की गईं, जिसका बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लाभ उठाया। शिविर में डॉ. अमीकांत त्रिपाठी, कुलदीप सचान, अजय सिंह और ओमप्रकाश सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। प्रभुदयाल (72), दिनेश (55), रामप्रकाश (60), ओमप्रकाश (65) और विश्वंभर (66) सहित कई मरीजों की जांच की गई। जिन मरीजों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पाई गईं, उन्हें उपचार के साथ आवश्यक सलाह दी गई। डॉक्टरों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने और गर्मी के मौसम में पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी।1
- सटटी पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्म का आरोपी दुष्कर्म व पास्को एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल कानपुर देहात। सटटी थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के भाई ने 5 मई को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह और उसके पिता कारोबार के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते हैं। घर पर में उसकी नाबालिग बहिन अकेली रहती है। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक 4 मई को उसकी नाबालिग बहिन को बहला- फुसलाकर सूनसान जगह ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग ने घर पहुंच परिजनों को बताया कि आरोपी ने घटना की जानकारी परिजनों को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। रविवार को आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सटटी थानाध्यक्ष कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म का आरोपी अमरौधा निवासी हसीब भागने की फिराक में सलेमपुर मोड के पास किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।1
- कानपुर देहात: ऑटो में महिलाओं के जेवर चोरी करने वाली दो शातिर अभियुक्ताएं गिरफ्तार कानपुर देहात: ऑटो में महिलाओं के जेवर चोरी करने वाली दो शातिर अभियुक्ताएं गिरफ्तार कानपुर देहात में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भोगनीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऑटो में सफर कर रही महिलाओं को बातों में फंसाकर जेवर और पर्स चोरी करने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के कब्जे से चोरी किए गए जेवर, नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना भोगनीपुर क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी उर्मिला पत्नी भूरा सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने पति के साथ मूसानगर से भोगनीपुर ऑटो से आ रही थीं। रास्ते में दो महिलाएं एक बच्चे के साथ ऑटो में बैठीं। इसी दौरान एक महिला ने उनके छोटे बच्चे को गोद में लेने की बात कही, जबकि दूसरी महिला ने चालाकी से उनका पर्स अपने कब्जे में कर लिया। बाद में घर पहुंचने पर पता चला कि पर्स में रखी चांदी की पायल, बिछिया और आधार कार्ड चोरी हो चुके हैं। मामले में थाना भोगनीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शनिवार को भोगनीपुर चौराहे से दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं की पहचान सुधा पत्नी राजकुमार कंजड़ निवासी फरुखनगर, गुरुग्राम हरियाणा तथा पूजा पत्नी सुमित कंजड़ निवासी फरुखनगर, गुरुग्राम हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्ताओं के कब्जे से 2 जोड़ी चांदी की पायल, 2 जोड़ी बिछिया, एक नाक की कील, 1740 रुपये नकद, एक ब्लेड, दो चाबियां, एक आधार कार्ड तथा बड़ी सेफ्टी पिन बरामद की है। पूछताछ में अभियुक्ताओं ने बताया कि वे हरियाणा से आकर अलग-अलग क्षेत्रों में सवारी वाहनों में महिलाओं को बातों में उलझाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थीं और बाद में दूसरी गाड़ी में बैठकर फरार हो जाती थीं। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध वीरेन्द्र बहादुर सिंह, महिला उपनिरीक्षक सुमन दीक्षित, उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार रंजन, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार तथा महिला कांस्टेबल प्रिया यादव शामिल रहीं।2
- सूर्या ओवरब्रिज के नीचे चला वाहन चेकिंग अभियान, तेज हॉर्न और संदिग्ध वाहनों की हुई जांच, पुलिस बल रहा मौजूद सिकंदरा कस्बे में रविवार शाम करीब 6 बजे सूर्या ओवरब्रिज के नीचे उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों तथा संदिग्ध भारी वाहनों की सघन जांच की। चेकिंग के दौरान कई भारी वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों, सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों के पालन की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और अवैध प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करने की हिदायत दी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।1
- कानपुर देहात के फत्तेपुर मुशंगार में अनिश कुरैशी ने 40 गुनाह करने के बाद अल्लाह से माफी मांगी। उनकी माफी के बाद ही वहां जोरदार बारिश हुई, जिसे लोग अल्लाह की रहमत मान रहे हैं।1