कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की पहल पर संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत लिधौरा में अभिलेख सुधार के 120 आवेदनों का हुआ निराकरण कलेक्टर, एसडीएम एवं तहसीलदार कोर्ट लगाकर राजस्व संबंधी समस्याओं का कराया गया निराकरण टीकमगढ़/लिधौरा 18 फरवरी कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज तहसील लिधौरा में संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत राजस्व के प्रकरणों के त्वरित समाधान एवं निराकरण के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व के अभिलेख सुधार के लिए एक साथ कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार कोर्ट लगाकर आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर के दौरान कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, एसडीएम जतारा संजय कुमार दुबे तथा तहसीलदार ओपी गुप्ता की उपस्थिति में तहसील लिधौरा में कोर्ट लगाया गया, जिसमें पटवारी, तहसीलदार तथा कलेक्टर कार्यालय से संबंधित सभी रिपोर्ट ली गईं और मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया गया। इसके साथ ही कलेक्टर श्रोत्रिय ने उन मामलों को तत्काल पारित करने के लिए अनुमतियां दीं, जो 5 साल से ज्यादा पुराने थे, ताकि प्रशासन की कार्यप्रणाली में कोई रुकावट नहीं आए। शिविर में एक ही दिन में 120 से अधिक प्रकरणों को दर्ज किया गया, जिनमें से राजस्व के अभिलेख सुधार के सभी 120 प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया गया। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह मोहनगढ़ और दिगौड़ा तहसीलों में भी इसी प्रकार के विशेष राजस्व सुधार कैम्प आयोजित किए गए थे। मोहनगढ़ में 52 तथा दिगोड़ा में 77 प्रकरणों का निराकरण किया गया था। इस प्रकार अब तक तीनों तहसीलों में कुल 249 लंबित प्रकरणों का त्वरित समाधान किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि राजस्व अभिलेख सुधार संबंधी इन प्रकरणों के लंबित रहने का मुख्य कारण वर्ष 2011-2014 के दौरान हुए राजस्व अभिलेखों के कंप्यूटरीकरण में हुई त्रुटियाँ थीं। कई मामलों में नाम की गलत प्रविष्टि (जैसे ‘कल्ले’ की जगह ‘कालका यादव’, ‘नन्ना’ की जगह ‘पन्ना’), रकबे की त्रुटि, पिता के नाम में गलती या आधार एवं राजस्व रिकॉर्ड में नामों की भिन्नता जैसी समस्याएँ सामने आईं। इन त्रुटियों के कारण फौती दर्ज नहीं हो पा रही थी या रजिस्ट्री की प्रक्रिया अटक रही थी, जो कि राजस्व विभाग के लिये जटिल समस्या थी। इन समस्याओं को संज्ञान में लेते हुये कलेक्टर श्रोत्रिय ने इनके निराकरण के उद्देश्य से तीनों कोर्ट एक साथ एक स्थान पर लगाने की पहल की। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की पहल पर एसडीओ और तहसीलदार के न्यायालय एक ही दिन, एक ही स्थान पर लगाए गए। मौके पर ही रिपोर्ट, अनुमति और आदेश की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी कर उसी दिन अभिलेखों में संशोधन किया गया तथा आवेदकों को आदेश की प्रति भी सौंप दी गई। कलेक्टर श्रोत्रिय ने कहा कि 31 मार्च तक जिले के सभी लंबित राजस्व सुधार प्रकरणों का पूर्ण निराकरण लक्ष्य है, ताकि भविष्य में ग्रामीणों को अनावश्यक दौड़-भाग से मुक्ति मिल सके। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस सक्रिय, पारदर्शी और जन-केंद्रित पहल की सराहना करते हुए इसे त्वरित न्याय और जवाबदेही का सशक्त उदाहरण बताया है। इस अवसर पर एसडीएम जतारा संजय कुमार दुबे, डिप्टी कलेक्टर अंजली शर्मा, जनपद पंचायत जतारा सीईओ, तहसीलदार लिधौरा ओपी गुप्ता, नायब तहसीलदार समस्त पटवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की पहल पर संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत लिधौरा में अभिलेख सुधार के 120 आवेदनों का हुआ निराकरण कलेक्टर, एसडीएम एवं तहसीलदार कोर्ट लगाकर राजस्व संबंधी समस्याओं का कराया गया निराकरण टीकमगढ़/लिधौरा 18 फरवरी कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज तहसील लिधौरा में संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत राजस्व के प्रकरणों के त्वरित समाधान एवं निराकरण के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व के अभिलेख सुधार के लिए एक साथ कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार कोर्ट लगाकर आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर के दौरान कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, एसडीएम जतारा संजय कुमार दुबे तथा तहसीलदार ओपी गुप्ता की उपस्थिति में तहसील लिधौरा में कोर्ट लगाया गया, जिसमें पटवारी, तहसीलदार तथा कलेक्टर कार्यालय से संबंधित सभी रिपोर्ट ली गईं और मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया गया। इसके साथ ही कलेक्टर श्रोत्रिय ने उन मामलों को तत्काल पारित करने के लिए अनुमतियां दीं, जो 5 साल से ज्यादा पुराने थे, ताकि प्रशासन की कार्यप्रणाली में कोई रुकावट नहीं आए। शिविर
में एक ही दिन में 120 से अधिक प्रकरणों को दर्ज किया गया, जिनमें से राजस्व के अभिलेख सुधार के सभी 120 प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया गया। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह मोहनगढ़ और दिगौड़ा तहसीलों में भी इसी प्रकार के विशेष राजस्व सुधार कैम्प आयोजित किए गए थे। मोहनगढ़ में 52 तथा दिगोड़ा में 77 प्रकरणों का निराकरण किया गया था। इस प्रकार अब तक तीनों तहसीलों में कुल 249 लंबित प्रकरणों का त्वरित समाधान किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि राजस्व अभिलेख सुधार संबंधी इन प्रकरणों के लंबित रहने का मुख्य कारण वर्ष 2011-2014 के दौरान हुए राजस्व अभिलेखों के कंप्यूटरीकरण में हुई त्रुटियाँ थीं। कई मामलों में नाम की गलत प्रविष्टि (जैसे ‘कल्ले’ की जगह ‘कालका यादव’, ‘नन्ना’ की जगह ‘पन्ना’), रकबे की त्रुटि, पिता के नाम में गलती या आधार एवं राजस्व रिकॉर्ड में नामों की भिन्नता जैसी समस्याएँ सामने आईं। इन त्रुटियों के कारण फौती दर्ज नहीं हो पा रही थी या रजिस्ट्री की प्रक्रिया अटक रही थी, जो
कि राजस्व विभाग के लिये जटिल समस्या थी। इन समस्याओं को संज्ञान में लेते हुये कलेक्टर श्रोत्रिय ने इनके निराकरण के उद्देश्य से तीनों कोर्ट एक साथ एक स्थान पर लगाने की पहल की। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की पहल पर एसडीओ और तहसीलदार के न्यायालय एक ही दिन, एक ही स्थान पर लगाए गए। मौके पर ही रिपोर्ट, अनुमति और आदेश की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी कर उसी दिन अभिलेखों में संशोधन किया गया तथा आवेदकों को आदेश की प्रति भी सौंप दी गई। कलेक्टर श्रोत्रिय ने कहा कि 31 मार्च तक जिले के सभी लंबित राजस्व सुधार प्रकरणों का पूर्ण निराकरण लक्ष्य है, ताकि भविष्य में ग्रामीणों को अनावश्यक दौड़-भाग से मुक्ति मिल सके। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस सक्रिय, पारदर्शी और जन-केंद्रित पहल की सराहना करते हुए इसे त्वरित न्याय और जवाबदेही का सशक्त उदाहरण बताया है। इस अवसर पर एसडीएम जतारा संजय कुमार दुबे, डिप्टी कलेक्टर अंजली शर्मा, जनपद पंचायत जतारा सीईओ, तहसीलदार लिधौरा ओपी गुप्ता, नायब तहसीलदार समस्त पटवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
- टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की पहल पर संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत लिधौरा में अभिलेख सुधार के 120 आवेदनों का हुआ निराकरण*1
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- गालीबाज सरपंच पति? बुंदेलखंड में सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर कितने भी दाबे कर ले लेकिन हकीकत कोशो दूर है आज हम आपको ऐसे ही महिला सरपंच के पति से मिलाने जा रहे हैं जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत गोटेट जहां के रहने वाले केहर सिंह यादव की पत्नी सरपंच पद पर हैं लेकिन पद का संचालन पत्नी नहीं पति करते हैं और गांव के लोग जब ग्राम पंचायत में शिकायत या आवेदन लेकर आते हैं तो सरपंच पति केहर सिंह यादव किस तरह से ग्रामीणों के साथ बातचीत करते हैं जरा इस वीडियो को आप भी देख लीजिए….........1
- Post by Rahul kushvaha 60291
- भोपाल,, मप्र विधानसभा मप्र विधानसभा में आज आवारा कुत्तों को लेकर हुई चर्चा पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कसा तंज,, उमंग सिंघार ने कहा कि, प्रदेश सरकार के लिए आवारा कुत्तों का मुद्दा अधिक महत्वपूर्ण दिख रहा है, लेकिन उन 35 परिवारों का दर्द नहीं, जिनके घरों से अर्थियाँ उठीं,, इन मौतों की नैतिक जिम्मेदारी से सरकार बचती नजर आ रही है,, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी बड़ी त्रासदी पर चर्चा से परहेज़ किया जा रहा है,, यदि विधानसभा में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर बहस हो सकती है, तो 35 लोगों की मौत पर चर्चा से बचना सरकार की असंवेदनशीलता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है,, बाइट - उमंग सिंघार1
- आपको बता दे ललितपुर जनपद के शहजाद नदी में एक 42 वर्षीय युवक का शव उतरता मिला जिसको पुलिस ने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया साथ मौत की वजह की छान बीन की जा रही1
- Uttar Pradesh sarkar ko Jamini star per Dhyan dene ki bahut jarurat hai yah ghatna gram kanaura ki hai Jo block Mauranipur Jila Jhansi Uttar Pradesh Mein Aata Hai1
- ,, ,, , टीकमगढ़ में सड़क हादसे में पिकअप और मोटरसाइकिल की टक्कर मे चार लोग हुये घायल पति और पत्नी की दर्दनाक मौत बच्चा और बच्ची की स्थिति गंभीर , , पति और पत्नी की मौत के बाद पीएम ग्रामीणों ने शव रखकर छतरपुर टीकमगढ़ मार्ग पर किया चक्का जाम बल्देवगढ़ पुलिस पहुंची मौके पर छतरपुर टीकमगढ़ मार्ग हुआ बंद1