Shuru
Apke Nagar Ki App…
औंधे मुँह गिरा हेलिकॉप्टर मैक्सिकन नेवी का हेलीकॉप्टर सिनालोआ के माज़ातलान में टेकऑफ़ के तुरंत बाद क्रैश हो गया
(Journalist) Madhur kumar
औंधे मुँह गिरा हेलिकॉप्टर मैक्सिकन नेवी का हेलीकॉप्टर सिनालोआ के माज़ातलान में टेकऑफ़ के तुरंत बाद क्रैश हो गया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सिधौली में भाजपा की 'प्रचंड जीत' का शंखनाद: आतिशबाजी से गूंजा डाक बंगला चौराहा, कार्यकर्ताओं ने बांटा उत्साह संवाददाता,, नरेश गुप्ता सिधौली (सीतापुर)। बंगाल, असम और पांडिचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार सफलता की गूँज अब सिधौली की सड़कों पर भी सुनाई दे रही है। जीत के इस ऐतिहासिक अवसर पर कस्बे के डाक बंगला चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ विजय उत्सव मनाया। मिठाई और आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न भाजपा जिला संयोजक (सोशल मीडिया) अतुल तिवारी 'भैया जी' के नेतृत्व में जुटे दर्जनों युवाओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। देखते ही देखते पूरा चौराहा भगवा रंग के उत्साह और पटाखों की गड़गड़ाहट से भर गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत की बधाई दी और 'जय श्री राम' व 'भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद' के नारे लगाए। "बुराई पर अच्छाई की जीत": अतुल तिवारी विजय जुलूस को संबोधित करते हुए अतुल तिवारी उर्फ भैया जी ने इस जीत को सत्य की विजय बताया। उन्होंने कहा: "यह जीत महज चुनावी जीत नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत है। भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं। सच्चाई एक न एक दिन सामने आती ही है। जिस तरह पाप का अंत निश्चित होता है, आज वैसा ही परिणाम सबके सामने है।" इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस विजय उत्सव में संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे: आलोक त्रिपाठी (मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा) उपेंद्र त्रिपाठी (मंडल महामंत्री) प्रतीक सिंह (पूर्व सभासद, गांधीनगर उत्तरी) विशाल यादव, धर्म प्रकाश गुप्ता, आशुतोष पांडे विशाल निगम, नितिन कश्यप, सौम्या गुप्ता निष्कर्ष: सिधौली में भाजपा कार्यकर्ताओं का यह जोश साफ तौर पर बयां कर रहा है कि दूर राज्यों में मिली यह जीत स्थानीय कार्यकर्ताओं के मनोबल को सातवें आसमान पर ले गई है।4
- Post by Shiva Gautam1
- सुलतानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र महुली गांव के पास आज शाम नहर पटरी पर दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने ऐसी भिड़ीं कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि किशोरी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई।मृतकों में राम पटेसर (65) निवासी अत्तानगर और सुरेश चंद्र मिश्रा निवासी इनायतनगर,अयोध्या शामिल हैं। वहीं तिलकराज (42) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि मानसी (16) का इलाज सीएचसी बल्दीराय में चल रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार कई फीट दूर जा गिरे। नहर पटरी का संकरा रास्ता और तेज रफ्तार हादसे की बड़ी वजह मानि जा रही है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी अशुतोष कुमार ने बताया कि पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।शाम की इस भीषण दुर्घटना से अत्तानगर व आसपास के गांवों में मातम छा गया !!1
- हरदोई मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मटियामऊ गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 8 वर्षीय मासूम अबू सालेह का अपहरण कर हत्या कर दी गई। कई दिनों की तलाश के बाद मंगलवार दोपहर गांव के दक्षिण दिशा में स्थित एक मक्के के खेत से बच्चे का शव बरामद हुआ। घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, 1 मई की शाम करीब 7 बजे अबू सालेह घर के पास से ही अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। थक हारकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मंगलवार दोपहर गांव के बाहर मक्के के खेत में काम कर रहे लोगों को बच्चे का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मटियामऊ गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि अगर पुलिस ने समय रहते गंभीरता से कार्रवाई की होती तो शायद मासूम की जान बचाई जा सकती थी। घटना ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। सीओ मल्लावां ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं।4
- Post by नन्दवंशी अंकित सविता1
- सुनसान खेत में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी,संदिग्ध हालात में पेड़ से लटके मिले दोनों,एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, दोनों शवों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भेजा गया है हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब देवी दयाल डिग्री कॉलेज के पीछे बबुराई हार स्थित सुनसान खेत में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। दोनों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, जिससे मामले ने और भी रहस्य पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और घटना के हर पहलू को गंभीरता से खंगाला है। थाना शाहाबाद क्षेत्रांतर्गत ग्राम बबुराई के निकट खेत में एक युवक व किशोरी (रवि कुशवाहा पुत्र राजबहादुर निवासी मोहल्ला जोगीपुर नौसारा थाना शाहाबाद जनपद हरदोई व काजल कुशवाहा पुत्री सुरेन्द्र निवासी उपरोक्त) द्वारा पेड में दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटके मिले।सूचना पर स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारीगण द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।स्थानीय पुलिस द्वारा दोनों शवों को नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया। उक्त प्रकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्म हत्या का मामला है।उन्होंने बताया कि किशोरी का उक्त युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।उक्त युवक को किशोरी को भगा ले गया था,जिसके संबंध में किशोरी के चाचा द्वारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।1
- संडीला के वार्ड नंबर 17 में जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं। नालियां चोक पड़ी हैं और सड़कों पर गंदा पानी जमा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार नगर पालिका को शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। स्थानीय निवासी। “हम लोग बहुत परेशान हैं। बच्चों को बीमारियों का खतरा बना रहता है। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।” स्थानीय लोगों ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अभी तक सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और वार्ड नंबर 17 के लोगों को कब तक इस गंदगी से राहत मिलती है। फिलहाल, सवाल यही है कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।2
- थाना सुशान्त गोल्फ सिटी क्षेत्रान्तर्गत खाली प्लाट में शव मिलने के सम्बन्ध में उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनन्द द्वारा दी गई बाइट1
- Post by नन्दवंशी अंकित सविता1