logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालोर जिला कलक्टर डाॅ. प्रदीप के. गांवडे ने ध्वजारोहण कर शीतला माता मेले का किया शुभारंभ : जालोर:जिला कलक्टर डाॅ. प्रदीप के.गांवडे ने सोमवार को सिरे मंदिर रोड स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में ध्वजारोहण कर शीतला माता मेले का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन स्थल पर जिला प्रशासन द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा, जालोर उपखण्ड अधिकारी मनोज चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन, तहसीलदार रणवीर सिंह, नगर परिषद आयुक्त दिलीप माथुर, राजस्व अधिकारी श्रवण जाट सहित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

17 hrs ago
user_सुरेश गर्ग
सुरेश गर्ग
Voice of people आहोर, जालोर, राजस्थान•
17 hrs ago
5580837c-7564-427b-b83c-44fa3b4b6a80
c6220ef5-4615-4140-b559-8787e097742b
af878a19-568f-4b1c-8812-b21e0b375c4e

जालोर जिला कलक्टर डाॅ. प्रदीप के. गांवडे ने ध्वजारोहण कर शीतला माता मेले का किया शुभारंभ : जालोर:जिला कलक्टर डाॅ. प्रदीप के.गांवडे ने सोमवार को सिरे मंदिर रोड स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में ध्वजारोहण कर शीतला माता मेले का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन स्थल पर जिला प्रशासन द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा, जालोर उपखण्ड अधिकारी मनोज चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन, तहसीलदार रणवीर सिंह, नगर परिषद आयुक्त दिलीप माथुर, राजस्व अधिकारी श्रवण जाट सहित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आहोर माता शीतला को ठंडे पकवानों का लगा भोग: रोडला में बासोड़ा पर्व भक्ति भाव से मनाया गया, आंखरिया चौक पर गैर नृत्य का हुआ आयोजन:- आहोर उपखंड क्षेत्र के ग्राम रोडला में सोमवार को बासोड़ा पर्व भक्ति से मनाया गया। इस दौरान माता शीतला को ठंडे पकवानों का भोग लगाया गया। मान्यता है कि शीतला माता की आराधना से परिवार में सुख-शांति आती है और चेचक व खसरा जैसी बीमारियों से बचाव होता हैं।पर्व के अवसर पर सुबह से ग्रामीणों महिलाओं में उत्साह दिखा। महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पारंपरिक वेशभूषा में शीतला माता मंदिर स्थल गांव पेंचका पर पूजा अर्चना के लिए पहुंची। महिलाओं ने श्रद्घापुर्वक माता को ठंडे जल से स्नान कराया। जिसे शीतलता और आरोग्य का प्रतीक माना जाता है। पूजा के लिए एक दिन पहले (सप्तमी को) विशेष पकवान रविवार को तैयार किए गए थे। इनमें मीठे चावल (गुड़ वाले), कड़ी- चावल, पूड़ी, हलवा और सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन शामिल थे। जिनका भोग माता को अर्पित किया गया। धार्मिक परम्परा के अनुसार बासौदा पर्व के दिन घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता है। पूरा परिवार माताओं को अर्पित किया गया" बासी" प्रसाद ही ग्रहण करता है। मंदिरों के आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने समूह में बैठकर शीतला माता के भजन गाए और लोकगीतों के माध्यम से बच्चों की दीर्घायु की कामना की । स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार यह पर्व ऋतु परिवर्तन का भी प्रतीक है। इसके बाद ग्रीष्म ऋतु का पुर्ण प्रभाव शुरू हो जाता हैं ।इस कारण ठंडे भोजन और जल के सेवन के माध्यम से शरीर को बढ़ती गर्मी के प्रति अनुकूलित करने का संदेश दिया जाता हैं। रोडला में सोमवार को आंखरिया चौक पर गैर नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
    4
    आहोर 
माता शीतला को ठंडे पकवानों का लगा भोग: रोडला में बासोड़ा पर्व भक्ति भाव से मनाया गया, आंखरिया चौक पर गैर नृत्य का हुआ आयोजन:-
आहोर उपखंड क्षेत्र के ग्राम रोडला में सोमवार को बासोड़ा पर्व भक्ति से मनाया गया। इस दौरान माता शीतला को ठंडे पकवानों का भोग लगाया गया। मान्यता है कि शीतला माता की आराधना से परिवार में सुख-शांति आती है और चेचक व खसरा जैसी बीमारियों से बचाव होता हैं।पर्व के अवसर पर सुबह से ग्रामीणों महिलाओं में उत्साह दिखा। महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पारंपरिक वेशभूषा में शीतला माता मंदिर स्थल गांव पेंचका  पर पूजा अर्चना के लिए पहुंची। महिलाओं ने श्रद्घापुर्वक माता को ठंडे जल से स्नान कराया। जिसे शीतलता और आरोग्य का प्रतीक माना जाता है। पूजा के लिए एक दिन पहले (सप्तमी को) विशेष पकवान रविवार को तैयार किए गए थे। इनमें मीठे चावल (गुड़ वाले), कड़ी- चावल, पूड़ी, हलवा और सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन शामिल थे। जिनका भोग  माता को अर्पित किया गया। धार्मिक परम्परा के अनुसार बासौदा पर्व के दिन घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता है। पूरा परिवार माताओं को अर्पित किया गया" बासी" प्रसाद ही ग्रहण करता है। मंदिरों के आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने समूह में बैठकर शीतला माता के भजन गाए और लोकगीतों के माध्यम से बच्चों की दीर्घायु की कामना की । स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार यह पर्व ऋतु परिवर्तन का भी प्रतीक है। इसके बाद ग्रीष्म ऋतु का पुर्ण प्रभाव शुरू हो जाता हैं ।इस कारण ठंडे भोजन और जल के  सेवन के माध्यम से शरीर को बढ़ती गर्मी के प्रति अनुकूलित करने का संदेश दिया जाता हैं। रोडला में सोमवार को आंखरिया चौक पर गैर नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
    user_सुरेश गर्ग
    सुरेश गर्ग
    Voice of people आहोर, जालोर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • सोमवार शाम को जिला कलेक्टर डॉक्टर प्रदीप के ने सिरे मंदिर रोड स्थित शीतला माता मंदिर मेले का विधिवत शुभारंभ किया, इस दौरान मंदिर में जिला कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने शीतला माता की पूजा अर्चना कर मंगल कामना की बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे
    2
    सोमवार शाम को जिला कलेक्टर डॉक्टर प्रदीप के ने सिरे मंदिर रोड स्थित शीतला माता मंदिर मेले का विधिवत शुभारंभ किया, इस दौरान मंदिर में जिला कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने शीतला माता की पूजा अर्चना कर मंगल कामना की बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • सुमेरपुर । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा को लेकर सोमवार को पंचायत समिति सभागार में बैठक हुई। इसमें विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में चल रही स्क्रीनिंग, उपचार और जनजागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की गई। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह चुंडावत ने कहा कि बदलती जीवनशैली, अनियमित खान-पान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण उच्च रक्तचाप, मधुमेह व कैंसर जैसे गैर-संचारी रोगों के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में समय पर स्क्रीनिंग और उपचार बेहद जरूरी है। उन्होंने 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की नियमित स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद गिरी और जिला नोडल अधिकारी विवेक पाल ने एनसीडी रोगों की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने और आशा-एएनएम की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। बैठक में सिकंदर कुमावत, देवीलाल, बिंजाराम मीणा, संदीप सिंह, मोहित कुमार, इमरान खान, विशाल सिंह, पपिया कुमारी, भावना परिहार, खुशबू सिंह सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।
    3
    सुमेरपुर । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा को लेकर सोमवार को पंचायत समिति सभागार में बैठक हुई। इसमें विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में चल रही स्क्रीनिंग, उपचार और जनजागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की गई। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह चुंडावत ने कहा कि बदलती जीवनशैली, अनियमित खान-पान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण उच्च रक्तचाप, मधुमेह व कैंसर जैसे गैर-संचारी रोगों के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में समय पर स्क्रीनिंग और उपचार बेहद जरूरी है। उन्होंने 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की नियमित स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद गिरी और जिला नोडल अधिकारी विवेक पाल ने एनसीडी रोगों की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने और आशा-एएनएम की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। बैठक में सिकंदर कुमावत, देवीलाल, बिंजाराम मीणा, संदीप सिंह, मोहित कुमार, इमरान खान, विशाल सिंह, पपिया कुमारी, भावना परिहार, खुशबू सिंह सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • सिवाना में श्रद्धा के साथ महिलाओं ने की शीतला माता की कथा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना सिवाना कस्बे में शीतला माता के प्रति आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कस्बे में बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्रित होकर श्रद्धा भाव से शीतला माता की कथा का आयोजन किया। कथा के दौरान महिलाओं ने माता के भजन गाए और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।कथा आयोजन में महिलाओं ने शीतला माता के जीवन प्रसंगों और उनके महत्व को सुनते हुए भक्ति भाव से भाग लिया। इस दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और महिलाओं ने भजन-कीर्तन कथा के पश्चात महिलाओं ने माता को प्रसाद अर्पित कर उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित की। महिलाओं का कहना है कि शीतला माता की पूजा से क्षेत्र में रोग-व्याधियों से मुक्ति और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इसलिए हर वर्ष बड़ी श्रद्धा और परंपरा के अनुसार महिलाएं शीतला माता की कथा व पूजा करती हैं।इस अवसर पर कस्बे की अनेक महिलाएं और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने सामूहिक रूप से माता की आराधना कर क्षेत्र में खुशहाली और शांति की कामना की।
    1
    सिवाना में श्रद्धा के साथ महिलाओं ने की शीतला माता की कथा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
सिवाना कस्बे में शीतला माता के प्रति आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कस्बे में बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्रित होकर श्रद्धा भाव से शीतला माता की कथा का आयोजन किया। कथा के दौरान महिलाओं ने माता के भजन गाए और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।कथा आयोजन में महिलाओं ने शीतला माता के जीवन प्रसंगों और उनके महत्व को सुनते हुए भक्ति भाव से भाग लिया। इस दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और महिलाओं ने भजन-कीर्तन कथा के पश्चात महिलाओं ने माता को प्रसाद अर्पित कर उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित की। महिलाओं का कहना है कि शीतला माता की पूजा से क्षेत्र में रोग-व्याधियों से मुक्ति और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इसलिए हर वर्ष बड़ी श्रद्धा और परंपरा के अनुसार महिलाएं शीतला माता की कथा व पूजा करती हैं।इस अवसर पर कस्बे की अनेक महिलाएं और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने सामूहिक रूप से माता की आराधना कर क्षेत्र में खुशहाली और शांति की कामना की।
    user_सुरेश कुमार
    सुरेश कुमार
    सिवाना, बाड़मेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • एक व्यक्ति द्वारा पंडित जी से ग्रहों को लेकर पूछा जाता है और पंडित जी द्वारा ग्रह को लेकर ऐसा खुलासा किया जाता है कि आप भी एक बार सुनकर दंग रह जाएंगे
    1
    एक व्यक्ति द्वारा पंडित जी से ग्रहों को लेकर पूछा जाता है और पंडित जी द्वारा  ग्रह को लेकर ऐसा खुलासा किया जाता है कि आप भी एक बार सुनकर दंग रह जाएंगे
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • बाली उपखण्ड के चामुंडेरी में शीतला माता मंदिर में महिलाओं ने अलसुबह चढ़ाया ठंडा जल, बीमारी से बचाव की कामना की, आखों की रोशनी कायम रखने को ग्रामीण माता के स्नान का पानी आखों के लगाने है चामुंडेरी गांव में हर वर्ष आयोजित होने वाले दो दिवसीय शीतला माता मेले से पूर्व मंगलवार अल सुबह श्रद्धा और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। प्रातः 4 बजे से 5 बजे के बीच गांव की महिलाओं सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंची श्रद्धालु महिलाओं ने शीतला माता मंदिर में ठंडा जल चढ़ाकर परिवार व क्षेत्र की खुशहाली तथा बीमारियों से बचाव की कामना की। उसके बाद सुबह सुभ मुहर्त में महिलाओं ने माताजी के लगाया बासोड़ा का भोग चामुंडेरी ग्राम में दो दिवसीय शीतला माता के मेले का आगाज गांव की माता बहनों द्वारा बासोड़ा का भोग लगाने के साथ हुआ इस दौरान माता बहनों ने शीतला माता के मंगल गीत गाकर जयकारे भी लगाए गौरतलब है कि चामुंडेरी ग्राम में आयोजित शीतला माता का दो दिवसीय मेला श्री गौतम ऋषि मेले व भातुण्ड शीतला माता मेले के साथ बड़े मेले में चामुंडेरी शीतला माता के मेले का नाम भी सुमार है मान्यता है कि चामुंडेरी शीतला माता जी की पूजा अर्चना के बाद चेचक जैसी बीमारियों से भी परिवार को मुक्ति मिलती है मान्यता है कि शीतला माता को ठंडा जल अर्पित करने के बाद बासोड़ा का भोग लगाने से गांव एवं आसपास के क्षेत्र में चेचक जैसी संक्रामक बीमारियों का प्रकोप नहीं फैलता और क्षेत्र रोग भय से मुक्त रहता है। माताजी के स्नान का पानी आखों पर लगाने से आंखों को भी रोग से मुक्ति मिलती है, ग्रामीणों के अनुसार यदि संयोगवश किसी व्यक्ति को यह बीमारी हो भी जाए तो माता के नाम से शरीर के वजन के बराबर गुड़ का भोग लगाकर ‘बोलमा’ करने से रोग शीघ्र दूर हो जाता है। शीतला माता के चमत्कार और आस्था को लेकर दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करती हैं। मेले को लेकर गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है तथा मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। आगामी दो दिवसीय मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मेले में शीतला माता के प्रति बढ़ती आस्था के अनुसार महिलाओं के जल चढ़ाने के चलते मन्दिर परिसर में पानी ढुलने और लाइन से भगदड़ ना मचे ओर ना फिसलन से कोई हादशा हो को लेकर मन्दिर प्रसासक ने बेहतरीन व्यवस्था की है कि मन्दिर में जल लेकर पहुचने पर जल पात्र बहन बेटियों से पुजारी बदाराम माली उनसे सम्मान पूर्वक ग्रहण कर माता के जल चढाकर माता का स्नान किया पानी देते है वही बासोड़ा का भोग लगाने के लिए बड़ी तादात में महिलाएं पहुचती है साथ ही दर्शन को बड़ी सख्या में श्रदालू भी पहुचते है तो मन्दिर की व्यवस्थाओं के मध्यनजर भोग लगाने के लिए मन्दिर प्रांगण में स्थान निर्धारित किया गया जहां आसानी से माता बहने भोग लगा कर पूजा अर्चना कर रही, बासोड़ा का भोग लगने के साथ शुरू हुआ मेला मन्दिर प्रांगण में माता बहनो ने माताजी के बासोड़ा का भोग लगाने के बाद मेले में दुकानें खुली मिठाई दुकानदारों ने मिठाई भूजिये गुलगुले बनाने को कड़ाई चढ़ाई झूले वालो ने भी श्रदालुओ के बैठने को झूले शुरू किए साथ ही मेला देखने लोगो का आवागमन शुरू हुआ लोग माता के जयकारे लगाते हुए मेला स्थल पहुच रहे
    1
    बाली उपखण्ड के चामुंडेरी में शीतला माता मंदिर में महिलाओं ने अलसुबह चढ़ाया ठंडा जल, बीमारी से बचाव की कामना की, आखों की रोशनी कायम रखने को ग्रामीण माता के स्नान का पानी आखों के लगाने है
चामुंडेरी गांव में हर वर्ष आयोजित होने वाले दो दिवसीय शीतला माता मेले से पूर्व मंगलवार अल सुबह श्रद्धा और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। प्रातः 4 बजे से 5 बजे के बीच गांव की महिलाओं सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंची श्रद्धालु महिलाओं ने शीतला माता मंदिर में ठंडा जल चढ़ाकर परिवार व क्षेत्र की खुशहाली तथा बीमारियों से बचाव की कामना की।
उसके बाद सुबह सुभ मुहर्त में महिलाओं ने माताजी के लगाया बासोड़ा का भोग
चामुंडेरी ग्राम में दो दिवसीय शीतला माता के मेले का आगाज गांव की माता बहनों द्वारा बासोड़ा का भोग लगाने के साथ हुआ इस दौरान माता बहनों ने शीतला माता के मंगल गीत गाकर जयकारे भी लगाए गौरतलब है कि चामुंडेरी ग्राम में आयोजित शीतला माता का दो दिवसीय मेला श्री गौतम ऋषि मेले व भातुण्ड शीतला माता मेले के साथ बड़े मेले में चामुंडेरी शीतला माता के मेले का नाम भी सुमार है मान्यता है कि चामुंडेरी शीतला माता जी की पूजा अर्चना के बाद चेचक जैसी बीमारियों से भी परिवार को मुक्ति मिलती है
मान्यता है कि शीतला माता को ठंडा जल अर्पित करने के बाद बासोड़ा का भोग लगाने से गांव एवं आसपास के क्षेत्र में चेचक जैसी संक्रामक बीमारियों का प्रकोप नहीं फैलता और क्षेत्र रोग भय से मुक्त रहता है। माताजी के स्नान का पानी आखों पर लगाने से आंखों को भी रोग से मुक्ति मिलती है, ग्रामीणों के अनुसार यदि संयोगवश किसी व्यक्ति को यह बीमारी हो भी जाए तो माता के नाम से शरीर के वजन के बराबर गुड़ का भोग लगाकर ‘बोलमा’ करने से रोग शीघ्र दूर हो जाता है।
शीतला माता के चमत्कार और आस्था को लेकर दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करती हैं। मेले को लेकर गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है तथा मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। आगामी दो दिवसीय मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
मेले में शीतला माता के प्रति बढ़ती आस्था के अनुसार महिलाओं के जल चढ़ाने के चलते मन्दिर परिसर में पानी ढुलने और लाइन से भगदड़ ना मचे ओर ना फिसलन से कोई हादशा हो को लेकर मन्दिर प्रसासक ने बेहतरीन व्यवस्था की है कि मन्दिर में जल लेकर पहुचने पर जल पात्र बहन बेटियों से पुजारी बदाराम माली उनसे सम्मान पूर्वक ग्रहण कर माता के जल चढाकर माता का स्नान किया पानी देते है वही बासोड़ा का भोग लगाने के लिए बड़ी तादात में महिलाएं पहुचती है साथ ही दर्शन को बड़ी सख्या में श्रदालू भी पहुचते है तो मन्दिर की व्यवस्थाओं के मध्यनजर भोग लगाने के लिए मन्दिर प्रांगण में स्थान निर्धारित किया गया जहां आसानी से माता बहने भोग लगा कर पूजा अर्चना कर रही, 
बासोड़ा का भोग लगने के साथ शुरू हुआ मेला
मन्दिर प्रांगण में माता बहनो ने माताजी के बासोड़ा का भोग लगाने के बाद मेले में दुकानें खुली मिठाई दुकानदारों ने मिठाई भूजिये गुलगुले बनाने को कड़ाई चढ़ाई झूले वालो ने भी श्रदालुओ के बैठने को झूले शुरू किए साथ ही मेला देखने लोगो का आवागमन शुरू हुआ लोग माता के जयकारे लगाते हुए मेला स्थल पहुच रहे
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सरूपगंज थाना क्षेत्र के मांडवाड़ा खालसा में बीती रात को अज्ञात चोरों ने बंद पड़े तीन घरों के ताले तोड़ दिए। अलमारी के ताले तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया। चोर कुछ नकदी व सामान चुराकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय पुलिस की गश्त नही होने से चोरी की वारदातें हो रही है। उन्होंने पुलिस गश्त बढाने की मांग की है।
    1
    सरूपगंज थाना क्षेत्र के मांडवाड़ा खालसा में बीती रात को अज्ञात चोरों ने बंद पड़े तीन घरों के ताले तोड़ दिए। अलमारी के ताले तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया। चोर कुछ नकदी व सामान चुराकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय पुलिस की गश्त नही होने से चोरी की वारदातें हो रही है। उन्होंने पुलिस गश्त बढाने की मांग की है।
    user_Jitendra Agarwal
    Jitendra Agarwal
    Local News Reporter पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बाली उपखण्ड के चामुंडेरी में शीतला माताजी को ठंडे पानी से महिलाओं ने करवाया स्नान
    1
    बाली उपखण्ड के चामुंडेरी में शीतला माताजी को ठंडे पानी से महिलाओं ने करवाया स्नान
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.