Shuru
Apke Nagar Ki App…
#Sikandra_थाना_क्षेत्र के बिरहाना चौराहा पर @uptrafficpolice पुलिस चेकिंग के 100 मीटर दूरी पर। ▶️ #kanpurdehat_Big_Breaking ▶️संदलपुर रोड पर ओवरलोड मोरंग से भरे डंपर लाइन में खड़े होते हैं ▶️जिससे स्कूली बच्चे और ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी होती है। ▶️मौरम ट्रांसपोर्ट का काम होता है। ▶️मौरम वहीं पर डाल फैली रहती है बड़े हादसे का दावत दे रहे हैं। ▶️ #प्रशासन क्यों नहीं करता इन पर कोई कार्यवाही। @adgzonekanpur @kanpurdehatpol @shraddha_pn @igrangekanpur @Artokdup @upprpb @Uppolice @hindipatrakar #kanpurdehat_traffic_police
शिवम् पत्रकार
#Sikandra_थाना_क्षेत्र के बिरहाना चौराहा पर @uptrafficpolice पुलिस चेकिंग के 100 मीटर दूरी पर। ▶️ #kanpurdehat_Big_Breaking ▶️संदलपुर रोड पर ओवरलोड मोरंग से भरे डंपर लाइन में खड़े होते हैं ▶️जिससे स्कूली बच्चे और ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी होती है। ▶️मौरम ट्रांसपोर्ट का काम होता है। ▶️मौरम वहीं पर डाल फैली रहती है बड़े हादसे का दावत दे रहे हैं। ▶️ #प्रशासन क्यों नहीं करता इन पर कोई कार्यवाही। @adgzonekanpur @kanpurdehatpol @shraddha_pn @igrangekanpur @Artokdup @upprpb @Uppolice @hindipatrakar #kanpurdehat_traffic_police
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- त्योहारों से पहले डेरापुर में हाई अलर्ट: रात 9 बजे एसपी का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी आगामी त्योहारों को लेकर डेरापुर में पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। सोमवार रात करीब 9 बजे पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय खुद सड़कों पर उतरीं और थाना डेरापुर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाजारों और आसपास के मोहल्लों में भ्रमण कर आम लोगों से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी ने व्यापारियों और संभ्रांत लोगों से बातचीत कर त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की, साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया। इसके बाद उन्होंने चौकी कांधी, मुंगीसापुर और बिहार घाट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, शस्त्रों के रखरखाव, ड्यूटी व्यवस्था और गश्त की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। पुलिसकर्मियों को सतर्कता बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग करने और कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के सख्त निर्देश दिए गए। वहीं बिहार घाट क्षेत्र में संभावित भीड़ को देखते हुए विशेष सुरक्षा प्रबंध और लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। एसपी के इस दौरे से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का साफ संदेश गया है और लोगों में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है।1
- सिकंदरा: थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री का विवाह आगामी 21 अप्रैल को तय किया गया था। आरोप है कि गांव का ही सत्नेश कटियार 8 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़िता के अनुसार, उसकी पुत्री घर से सोने-चांदी के जेवरात और करीब 70 हजार रुपये नगद भी साथ ले गई है। महिला का आरोप है कि आरोपी अपनी कार से आया था, जिसमें आदेश और विनेश उर्फ लालू भी मौजूद थे। महिला ने आशंका जताई है कि आरोपी उसकी पुत्री के साथ कोई गंभीर घटना कर सकते हैं, जिससे वह काफी भयभीत है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिकंदरा थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार को करीब 4 बजे बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- औरैया जनपद से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर देखते रहे।बहुजन नायक कांशीराम जी के 92वे जन्मदिवस को सपा ने PDA एकता दिवस के रूप में मनाया। सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया पीड़ित,वंचित, परेशान वर्ग को जोड़ कर 2027 में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को सूबे का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। जिला संवाददाता Jk24×7 न्यूज़ औरैया 👆1
- देवकली मंदिर के सेवादार बच्ची लाल महाराज की 25 अगस्त 2020 को हुई मृत्यु अब तक रहस्य बनी हुई है। इस मामले को लेकर उमाकान्त दुबे, आदर्श पाठक और सोनू सहित आधा दर्जन लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। उनका कहना है कि कोरोना काल में हुई इस मौत के पीछे कई संदिग्ध परिस्थितियां हैं जिनकी गहराई से जांच जरूरी है। उमाकांत दुबे निवासी क्योंटरा ने बताया कि बच्ची लाल महाराज ने वर्ष 2004 में एक वसीयत तैयार की थी। जिसमें उन्होंने अपने नाती शिवजी को आपराधिक प्रवृत्ति का बताते हुए आशंका जताई थी कि उनकी चल-अचल संपत्ति पर कब्जा करने के लिए उनकी हत्या भी की जा सकती है। इसके बाद 24 अगस्त 2020 को उन्होंने एक नई वसीयत बनाई और इसके ठीक 24 घंटे के भीतर 25 अगस्त 2020 को उनकी मृत्यु हो गई। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वसीयत के तुरंत बाद हुई यह मौत कई सवाल खड़े करती है। उनका मानना है कि यह सामान्य मृत्यु न होकर एक सुनियोजित घटना भी हो सकती है जिसकी सच्चाई सामने आना जरूरी है। बताया कि उसने 17 साल तक बिना किसी लालच के मंदिर में आरती की मगर वह अधिकार भी उससे छीन लिया गया। इस संबंध में मुख्यमंत्री को भेजे गए प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और यदि कोई दोषी हो तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।1
- भारतीय किसान यूनियन (भानू) का तहसील में धरना, ज्ञापन सौंपा औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना स्थित तहसील परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार हरि किशोर को सौंपा। धरने के दौरान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर दीपक सिंह की मौजूदगी में महापंचायत का भी आयोजन किया गया। महापंचायत में किसानों की कई प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने वैवाह क्षेत्र की चकबंदी, किसानों की आलू फसल के कम मूल्य तथा राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-91ए पर सर्किल रेट के अनुसार मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई। इसके अलावा ग्राम हथिनापुर की ग्राम पंचायत बरका पूर्वा में मानक विहीन डामर सड़क निर्माण और लगभग 100 मीटर सड़क अधूरी छोड़ने का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों ने समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।1
- झींझक कानपुर देहात नगरपालिका झींझक मे धड़ल्ले से चलते हैं ओवर लोड वाहन जब कि प्रशासन की तरफ से सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक नो एंट्री लगी है लेकिन इनको रोकने वाला कोई नहीं1
- झींझक–सिकंदरा मार्ग पर इन दिनों लाही के भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्रालियां राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली में भूसा ऊंचाई तक भरकर ले जाया जा रहा है, लेकिन उसे ऊपर से ढका नहीं जा रहा है। ऐसे में तेज हवा चलने पर भूसा उड़कर सड़क से गुजर रहे लोगों की आंखों में चला जाता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे हवासपुर गांव के पास किसान लाही के भूसे को काटकर ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर ले जाते दिखाई दिए। ट्रॉली के चारों तरफ पल्ली लगाकर भूसा ऊंचाई तक भर दिया जाता है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से उसे ऊपर से तिरपाल या जाल से नहीं ढका जाता। इस कारण सड़क पर चलते समय भूसा उड़कर राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशान कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रॉली को ऊपर से ढककर नहीं ले जाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।1
- ब्रेकिंग न्यूज औरैया: शराब पीने से किसान की मौत, नहर में डूबे युवक का शव1
- झींझक कानपुर देहात के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे मरीज परेशान कोई भी डॉक्टर नहीं सभी जगह लटक रहे ताले न दाँत का डॉक्टर न ही बच्चों को टीका लगाने वाले न ही एक्सरे करने वाले ऐसा लगता है जैसे कोई सरकारी छुट्टी हो चिकित्सा अधिकारी इसका जवाब देंगें3