हनुमानगढ़ी मंदिर में बुजुर्ग पुजारी की पत्थर मारकर हत्या — चिल्लोद में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस पिपरिया - बनखेड़ी। नगर के वार्ड क्रमांक 01 चिल्लोद स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले बुजुर्ग पुजारी की अज्ञात शख्स द्वारा पत्थर मार-मारकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार सुबह पुलिस एसडीओपी मोहित कुमार यादव एवं थाना प्रभारी विजय सनस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से संदिग्ध वस्तुएं जब्त कर मामले को जांच में ले लिया है। एसडीओपी ने प्रारंभिक जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टि में मामला पत्थर से मार मार कर हत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में वार्डवासी और श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए। क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना रहा। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया है तथा अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
हनुमानगढ़ी मंदिर में बुजुर्ग पुजारी की पत्थर मारकर हत्या — चिल्लोद में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस पिपरिया - बनखेड़ी। नगर के वार्ड क्रमांक 01 चिल्लोद स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले बुजुर्ग पुजारी की अज्ञात शख्स द्वारा पत्थर मार-मारकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार सुबह पुलिस एसडीओपी मोहित कुमार यादव एवं थाना प्रभारी विजय सनस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से संदिग्ध वस्तुएं जब्त कर मामले को जांच में ले लिया है। एसडीओपी ने प्रारंभिक जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टि में मामला पत्थर से मार मार कर हत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में वार्डवासी और श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए। क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना रहा। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया है तथा अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
- Amar sing ChabdaNiwali, Barwani👏2 hrs ago
- सोहागपुर थाने ने कट्टे से जान लेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक गणेश राय से शाम 8, बजे मिली जानकारी के अनुसार फरियादी यशवंत रघुवंशी पिता पवनसिंह रघुवंशी 30 वर्ष निवासी ग्राम निवारी ने अरुण पूर्वीया निवासी ग्राम भट्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि यह रामकुमार रघुवंशी के साथ एक्टिवा स्कूटी से शोभापुर से अपने गांव निवारी जा रहा था फरियादी स्कूटी के पीछे बैठा था ग्राम भट्टी से निकलकर आगे पहुंचे रास्ते में ग्राम भट्टी का रहने वाला अरुण पुरवइया अपनी सफेद रंग की I20 कार से आया और क्रॉस करके अपनी गाड़ी स्कूटी के सामने लगाकर स्कूटी को रोक दी और गाड़ी से उतरकर पुरानी रिपोर्ट करने की बात को लेकर गंदी-गंदी गालियां देने लगा, कार से एक धारदार चाकू निकाला तो चाकू देखकर स्कूटी छोड़कर दोनों खेत के रास्ते गांव तरफ भागने लगे करीबन 100 मीटर दूर पहुंचे तभी अरुण पुरवइया ने कट्टा निकालकर ऊपर गोली चलाई गोली चलने की आवाज सुनकर यह भाग कर दूर निकल गए की रिपोर्ट पर धारा 126(2),296 (बी),125, 351(3) बी.एन.एस.का कायम कर विवेचना में लिया गया है।1
- अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता - सोहागपुर को 6–2 से हराकर मंडीदीप ने जीती ट्रॉफी विजेता और विजेता टीमों को विधायक ने सौंपी ट्रॉफी और नगद राशि सोहागपुर// नगर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय के खेल ग्राउंड पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रतापभानु सिंह चौहान की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के 61वें वर्ष के फाइनल मुकाबला मंडीदीप और सोहागपुर के मध्य खेला गया । समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह राजपूत रहे, जबकि अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल ने की। विशेष अतिथियों में डॉ. अतुल सेठा, रोहित फौजदार, कायाकल्प डहेरिया , कैलाश पालीवाल, कन्नूलाल अग्रवाल, हमीर सिंह चंदेल, जयप्रकाश महेश्वरी, मंगल सिंह अधिवक्ता, भानु तिवारी, नवल भैया, रमेश यादव, रामगोपाल चौबे, बी.के. शर्मा, हरिहर सिंह अधिवक्ता, चंद्रभान चौरसिया एवं बीएमओ रेखा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। रोमांचक फाइनल मुकाबले में सोहागपुर और मंडीदीप की टीमें आमने-सामने रहीं। दर्शकों की मौजूदगी और उत्साह के बीच खेले गए इस मुकाबले में मंडीदीप की टीम ने सोहागपुर को 6 – 2 से पराजित कर विजेता बनी। फाइनल मुकाबले से पूर्व खेलों में विशेष योगदान देने वाले विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह राजपूत, शेर खान एडवोकेट एवं भानू भैया का नागरिकों द्वारा अभिनंदन किया गया। अतिथियों को जीप में बैठाकर ग्राउंड का भ्रमण कराया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। फाइनल मुकाबले के पश्चात विजेता टीम मंडीदीप को विधायक विजयपाल सिंह राजपूत द्वारा 31 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की गई। वहीं स्व. रामचन्द्र महेश्वरी की स्मृति में ट्रॉफी गोपाल महेश्वरी द्वारा दी गई। सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी गोपाल चौबे एवं सब इंजीनियर बृजेश खानोरकर द्वारा प्रदान की गई। उपविजेता सोहागपुर की टीम को स्व. शरदचंद तिवारी की स्मृति में 21 हजार रुपये की नगद राशि शिरीष तिवारी एवं सौरभ तिवारी द्वारा प्रदान की गई। दोनों टीमों को मेडल गोपाल चौबे द्वारा वितरित किए गए। प्रतियोगिता में बेस्ट गोलकीपररोनीत राय (सोहागपुर), बेस्ट फॉरवर्ड सत्यम (मंडीदीप),बेस्ट डिफेंडर हर्ष डोंगरे (सोहागपुर), बेस्ट कमेंट्री आनंद पाराशर, बेस्ट अंपायर शिवम, रवि हरदुआ, जय सिंह भदौरिया, नीरज, विशाल एवं मौर्य को दिया गया। अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन के लिए ग्राउंड निर्माण में सहयोग देने वाले रमेश प्रजापति, शनी दादा, निलेश एवं फितुरी दादा तथा सफाई व्यवस्था में योगदान देने वाले रंजीत धोलपुरिया, सुजीत, शिवम, मुकेश डागोर, नीलेश कलोसिया एवं सुनील घावरी को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष जयराम रघुवंशी, संयोजक शंकरलाल मालवीय एवं अश्विनी सरोज, सचिव पवन सिंह चौहान सहित अभिषेक चौहान, सौरभ तिवारी, अख्तर खान, दादूराम कुशवाहा, एकम राजपूत, दिलीप परदेसी, अभिनव पालीवाल, शेख आरिफ, रज्जन यादव, अंकुश जैसवाल एवं गब्बी एडवर्ड को सफल आयोजन हेतु सम्मानित किया गया।2
- *बनखेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम। चिल्लोद मे हनुमान मंदिर में पुजारी का मिलने से मचा हड़कंप* मध्यप्रदेश हैंड हीरालाल गढ़वाल नर्मदापुरम बनखेड़ी *सिर पर किए कई बार हमले के मिले निशान, थाना प्रभारी एवं SDOP ने जताई हत्या की आशंका मौके पर बनखेड़ी थाना प्रभारी एवं SDOP रहे घटना स्थल पर मौजूद* नर्मदापुरम बनखेड़ी के थाना क्षेत्र स्थित चिलोद हनुमान मंदिर में गुरुवार को एक पुजारी का शव मिला। पुजारी के सिर पर कई वार के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस बनखेड़ी थाना प्रभारी विजय सनस ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे मंदिर में पुजारी का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान शिवशंकर तिवारी (45), पुत्र गुरबक्श तिवारी, निवासी ग्राम मनकवाडा, थाना बनखेड़ी के रूप में हुई है। सिर पर कई बार हमले के मिले के निशान में थाना प्रभारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चिलोद हनुमान मंदिर में पुजारी शिवशंकर तिवारी के सिर पर कई वार कर उनकी हत्या की गई है। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। टीआई बोले-पीएम के लिए भेजा गया शव मंदिर में पुजारी की हत्या को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं चल रही हैं। थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे और आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे।2
- ड्राइवर जाने तो जन कल्याण केलिए3
- Post by Lakshmi Narayan Nayak1
- पचमढ़ी में जिला जनसंपर्क से आज शाम 5:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में कल 6 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले 10 दिवसीय आस्था महोत्सव महाशिवरात्रि मेले का आयोजन किया जाएगा। संपूर्ण मेला क्षेत्र 13 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर का कार्य क्षेत्र निर्धारित कर सेक्टर अधिकारी के रूप में अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है जो अपने-अपने सेक्टर में व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करेंगे एवं मेले के सुचारू संचालन में आवश्यक व्यवस्थाओं पर निगरानी रखेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर सुश्री मीना के निर्देशानुसार मेला क्षेत्र के सेक्टर A1 चौरागढ़ के लिए नायब तहसीलदार सिवनी मालवा श्री शंकर सिंह रघुवंशी, नायब तहसीलदार पिपरिया श्री मनोज कुमार नामदेव, वनपाल सतपुड़ा टाइगर रिजर्व सिरी शंकर लाल मेहरा की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार सेक्टर क्रमांक A2 अंडर पास में राजस्व निरीक्षक बनखेड़ी श्री अमन चौहान, सेक्टर क्रमांक A3 नांदिया जंक्शन अंतर्गत तहसीलदार माखन नगर श्री महेंद्र चौहान एवं जिला होमगार्ड इंस्पेक्टर श्री शिवराज चौधरी, सेक्टर क्रमांक A4 सीता1
- सोहागपुर (होशंगाबाद)-नगर परिषद में कार्यरत अशोक कुमार मानवंशी द्वारा बिटिया अनसी मानवंशी के विवाहोपरांत होने वाली रस्म एवं रघुवंशीपुरा वार्ड निवासी अमन सराठे द्वारा अपनी दादी शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त स्वर्गीय श्रीमती गंगाबाई सराठे की गंगाजली पूजन उपरांत यहां पर भी जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों को व्यंजनों के साथ कराए गए स्वादिष्ट भोजन।1
- विजेता और विजेता टीमों को विधायक ने सौंपी ट्रॉफी और नगद राशि सोहागपुर// नगर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय के खेल ग्राउंड पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रतापभानु सिंह चौहान की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के 61वें वर्ष के फाइनल मुकाबला मंडीदीप और सोहागपुर के मध्य खेला गया । समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह राजपूत रहे, जबकि अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल ने की। विशेष अतिथियों में डॉ. अतुल सेठा, रोहित फौजदार, कायाकल्प डहेरिया , कैलाश पालीवाल, कन्नूलाल अग्रवाल, हमीर सिंह चंदेल, जयप्रकाश महेश्वरी, मंगल सिंह अधिवक्ता, भानु तिवारी, नवल भैया, रमेश यादव, रामगोपाल चौबे, बी.के. शर्मा, हरिहर सिंह अधिवक्ता, चंद्रभान चौरसिया एवं बीएमओ रेखा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। रोमांचक फाइनल मुकाबले में सोहागपुर और मंडीदीप की टीमें आमने-सामने रहीं। दर्शकों की मौजूदगी और उत्साह के बीच खेले गए इस मुकाबले में मंडीदीप की टीम ने सोहागपुर को 6 – 2 से पराजित कर विजेता बनी। फाइनल मुकाबले से पूर्व खेलों में विशेष योगदान देने वाले विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह राजपूत, शेर खान एडवोकेट एवं भानू भैया का नागरिकों द्वारा अभिनंदन किया गया। अतिथियों को जीप में बैठाकर ग्राउंड का भ्रमण कराया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। फाइनल मुकाबले के पश्चात विजेता टीम मंडीदीप को विधायक विजयपाल सिंह राजपूत द्वारा 31 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की गई। वहीं स्व. रामचन्द्र महेश्वरी की स्मृति में ट्रॉफी गोपाल महेश्वरी द्वारा दी गई। सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी गोपाल चौबे एवं सब इंजीनियर बृजेश खानोरकर द्वारा प्रदान की गई। उपविजेता सोहागपुर की टीम को स्व. शरदचंद तिवारी की स्मृति में 21 हजार रुपये की नगद राशि शिरीष तिवारी एवं सौरभ तिवारी द्वारा प्रदान की गई। दोनों टीमों को मेडल गोपाल चौबे द्वारा वितरित किए गए। प्रतियोगिता में बेस्ट गोलकीपररोनीत राय (सोहागपुर), बेस्ट फॉरवर्ड सत्यम (मंडीदीप),बेस्ट डिफेंडर हर्ष डोंगरे (सोहागपुर), बेस्ट कमेंट्री आनंद पाराशर, बेस्ट अंपायर शिवम, रवि हरदुआ, जय सिंह भदौरिया, नीरज, विशाल एवं मौर्य को दिया गया। अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन के लिए ग्राउंड निर्माण में सहयोग देने वाले रमेश प्रजापति, शनी दादा, निलेश एवं फितुरी दादा तथा सफाई व्यवस्था में योगदान देने वाले रंजीत धोलपुरिया, सुजीत, शिवम, मुकेश डागोर, नीलेश कलोसिया एवं सुनील घावरी को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष जयराम रघुवंशी, संयोजक शंकरलाल मालवीय एवं अश्विनी सरोज, सचिव पवन सिंह चौहान सहित अभिषेक चौहान, सौरभ तिवारी, अख्तर खान, दादूराम कुशवाहा, एकम राजपूत, दिलीप परदेसी, अभिनव पालीवाल, शेख आरिफ, रज्जन यादव, अंकुश जैसवाल एवं गब्बी एडवर्ड को सफल आयोजन हेतु सम्मानित किया गया।1