लखमा खेड़ी फंटे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत, 17 घायल मंदसौर। दलौदा थाना क्षेत्र के लखमा खेड़ी फंटे पर देर रात मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए मंदसौर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 20 लोग सवार थे। ये सभी रतलाम जिले के रावटी क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं और मंदसौर में चल रहे रेलवे कार्य में मजदूरी करने आए थे। देर रात काम के बाद मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मंदसौर से रतलाम की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान लखमा खेड़ी फंटे के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में बसंती पति पेरू, उम्र 45 वर्ष, निवासी लासिया रावटी तथा प्रियंका पिता नेमचंद्र, उम्र 6 वर्ष की मौत होने की जानकारी सामने आई है। घायलों के नाम कल्पना पिता विनोद, उम्र 18 वर्ष, निवासी रानीसीह रावटी सुशीला पति राहुल, उम्र 22 वर्ष राहुल पिता संजय, उम्र 23 वर्ष नीरू पिता तेरसिंह, उम्र 14 वर्ष सूरजपाल पिता तेरसिंह, उम्र 15 वर्ष सदेव पिता अब्बूलाल, उम्र 8 वर्ष चंचल पिता संजय, उम्र 18 वर्ष सोनू पति अब्बू, उम्र 28 वर्ष कुशाल पिता राहुल, उम्र 4 वर्ष लीला पति राहुल, उम्र 22 वर्ष आशा पिता राहुल, उम्र 5 वर्ष गोपाल पिता नानालाल, उम्र 18 वर्ष मनीष पिता संजय, उम्र 15 वर्ष पूजा पिता नेमचंद्र, उम्र 10 वर्ष करन पिता नेमचंद्र, उम्र 7 वर्ष पप्पुड़ी पति नेमचंद्र, उम्र 30 वर्ष शंकर पिता गमिया, उम्र 30 वर्ष हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अपर कलेक्टर एकता जायसवाल भी जिला अस्पताल पहुंचीं और घायलों के उपचार की जानकारी ली। अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

- Ujjain में CM Mohan Yadav का सम्मान, World Record बनाने Ujjain में CM Mohan Yadav का सम्मान, World Record बनाने पर अलग-अलग कम्युनिटी ने सम्मानित किया।1
- 🌺✨ श्री सांवरिया सेठ के दिव्य और मनमोहक लाइव शृंगार दर्शन ✨🌺 🌺✨ श्री सांवरिया सेठ के दिव्य और मनमोहक लाइव शृंगार दर्शन ✨🌺 आज दिनांक 20 सितंबर 2026 के पावन दर्शन सीधे Hello Chittorgarh चैनल पर। 🙏 जय श्री सांवरिया सेठ 🙏 📿 दर्शन करें और आशीर्वाद पाएं।2
- डीएसटी चित्तौड़गढ़ की कार्रवाई 3 साल से फरार ₹15,000 का इनामी पिस्टल सप्लायर गिरफ्तार। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। डीएसटी चित्तौड़गढ़ एवं थाना गंगधार, जिला झालावाड़ पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे ₹15,000 के इनामी एवं थाना गंगधार के हिस्ट्रीशीटर राकेश तेली को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ के प्रकरण में अवैध पिस्टल एवं 02 जिंदा कारतूस के मामले में वांछित चल रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 3 वर्ष पूर्व कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस द्वारा 1अवैध पिस्टल 02 मैगजीन 2 जिंदा कारतूस एव 3 लाख रुपए जप्त किए जाकर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इस मामले में अवैध हथियार सप्लायर राकेश तेली पिता कचरु लाल तेली निवासी गंगाधर जिला झालावाड़ फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय चित्तौड़गढ़ द्वारा ₹15000 का इनाम घोषित किया गया एवं डीएसटी की एक विशेष टीम एएसआई , सूरज कुमार, मय जाब्ता कांस्टेबल रामकेश, वीरेंद्र, सुरेश सुंडा, जगदीश, अरविंद, कृष्णकांत, अशोक तथा साइबर सेल के एएसआई राजकुमार का गठन किया गया। 17 सितंबर 2026 को जरिए मुखबिर से एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि चित्तौड़ जिले का ₹15000 का इनामी आरोपी जो थाना गंगधार जिला झालावाड़ का हिस्ट्रीशीटर भी है कल सुबह रतलाम से चोमहला आएगा एवं फिर घर गंगधार पर जाएगा सूचना पुख्ता होने से एएसआई सूरज मय जाब्ता के रवाना हो गंगधार पहुंचे एवं गंगधार थाने के थानाधिकारी किशोर सिंह मय जाप्ता कांस्टेबल नवरत्न, रामशरण, दिनेश की सहायता से उक्त हिस्ट्रीशीटर राकेश को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में कांस्टेबल नवरत्न का विशेष योगदान रहा आरोपी थाना गंगधार जिला झालावाड़ का हिस्ट्रीशीटर हो अवैध आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज हैं। उक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ में भी आर्म्स एक्ट एवं हथियार सप्लायर का मुकदमा दर्ज हो चालान हुआ है।1
- सुपर शंकर काटर गोला लहसुन🧄 खरीदने के लिए संपर्क करें अर्जुन राठौर आलोट 9755695694💥🙏1
- जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आगाज धर्म नगरी माल गांव में साबला तहसील के माल गांव में जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता समारोह का आगाज में मुख्य अतिथि आसपुर के पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा रहे विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री भाजपा सुरमाल परमार भाजपा बेणेश्वर मंडल अध्यक्ष जयेश शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष खुमान सिंह पंवार जिला परिषद सदस्य गौतम लाल मीणा बंशीलाल मीणा बद्रीलाल मीणा शंकर लाल मीणा नेपाल सिंह गंगाधर प्रकोत रहे वही शिक्षा विभाग से ब्लॉक शिक्षा से नवीन मीणा कुलदीप जैन गजेंद्र सिंह राजावत राजेश पांडे हिम्मत सिंह राव वखत सिंह पंवार संस्था के प्रमुख दीपक चौबीसा ने शब्द सुमन से मंचासिन अतिथियों का स्वागत किया मंचासिन अतिथियो का हार व उपर्णा ओढ़ाकर स्वागत किया खेल कूद प्रतियोगिता में हैंडबाल, राइफल शूटिंग, कुश्ती, भारोत्तोलन, साइकिलिंग ट्रेक, वुशु, साइकिल रोड के खेलो में 936 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया पर्यवेक्षक राजेश पांडे ने ने गांव व विभाग की तरफ से आश्वस्त करते हुवे खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए बताया इस अवसर पर माल गांव के ग्रामीणों में सेवा भाव से खेल कूद प्रतियोगिता के लिए देखा गया धर्म नगरी के नाम से माल गांव को उपाधि देते हुवे भाजपा बेणेश्वर मंडल अध्यक्ष जयेश शर्मा ने खेल भावना से खेलने का बताया4
- विकसित भारत की संकल्पना को लेकर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार दोपहर 3 बजे किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत सहित विभिन्न विषयों पर भाषण प्रस्तुत किए, वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में विषय आधारित आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों से विकसित भारत के लक्ष्य को सार्थक बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।तथा स्वच्छ भारत अभियान में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा ,सामाजिक उत्तरदायित्व ,रचनात्मकता एवं राष्ट्र निर्माण में जागरूकता विकसित करना था।उक्त कार्यक्रम सांदीपनि विद्यालय,श्री महावीर जैन विद्या मंदिर,आलोट रोड मार्ग स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय सहित आदि विद्यालयों में आयोजित किए गए। विकसित भारत की संकल्पना को लेकर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार दोपहर 3 बजे किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत सहित विभिन्न विषयों पर भाषण प्रस्तुत किए, वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में विषय आधारित आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों से विकसित भारत के लक्ष्य को सार्थक बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।तथा स्वच्छ भारत अभियान में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा ,सामाजिक उत्तरदायित्व ,रचनात्मकता एवं राष्ट्र निर्माण में जागरूकता विकसित करना था।उक्त कार्यक्रम सांदीपनि विद्यालय,श्री महावीर जैन विद्या मंदिर,आलोट रोड मार्ग स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय सहित आदि विद्यालयों में आयोजित किए गए।1
- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी राधा अष्टमी के अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी राधा अष्टमी के अवसर पर कोलकाता के बागबाजार स्थित श्री गौड़ीय मठ पहुंचे जहां वह भजन-कीर्तन में रमे हुए नजर आए।1
- सुबह पिपली में कोबरा, दिन में धनेतकलां में दूसरा रेस्क्यू एक ही दिन में दो बार फन फैलाए नजर आया कोबरा, पिपली से धनेतकलां तक मचा हड़कंप—सर्प प्रेमी रमेश चंद्र ने दोनों सांपों का किया सुरक्षित रेस्क्यू1
- पैंथर का आतंक, बकरियों का किया शिकार 3 बकरियों की हुई मौत संवाददाता प्रफुल चौबीसा पैंथर की दहशत, वन विभाग बना लापरवाह 3 बकरियो को किया शिकार साबला तहसील क्षेत्र के नांदली अहाड़ा ग्राम पंचायत के जसपुर भांटोका गांव माइंस बस्ती में बीती रात एक घर में घुस कर बंधी हुई बकरियों का शिकार करते हुवे 3 बकरियो की मृत्यु हो गई वही दो बकरियों की हालात गंभीर है आये दिन पैंथर नांदली अहाड़ा, जसपुर भांटोका, वरवासा माफी, संवेला, माकड़ी निचली, मुंगेड के क्षेत्र में पैंथरों ने आतंक मचा रखा है आए दिन रोजाना घर से उठाकर गाय के बछड़ों बकरियों को अपना शिकार बनाता है आस पास के गांव वालों ने साबला वन विभाग के अधिकारियों को अनेकों बार लिखित मौखित रूप से शिकायत करी है पर वन विभाग के अधिकारियों को सिर्फ अपनी मौज मस्ती की पड़ी है एक गरीब परिवार जो बकरियों पर ही अपना परिवार व बच्चों का गुजारा कर रहा है ऐसे परिवारों पर इस तरह की आफत आ जाए तो परिवार को कैसे पाला जाए परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है बकरियों के शिकार की सूचना समाजसेवी वालजी पाटीदार को मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच कर वन विभाग व पशु चिकित्सक को सूचना दी दोनों विभागों से कार्मिक मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्यवाही पूरी करी वही आसपुर वन विभाग रेंजर सोनम मीणा से दूरभाष पर संपर्क किया तो उन्होंने जल्द ही पिंजरा लगाकर पैंथरों को पकड़ने की बात करी3