सराय अकील नगर पंचायत में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण, हुआ सम्मान कौशाम्बी के नगर पंचायत सराय अकील कार्यालय में बुधवार को नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान तनिष्क जयसवाल, भरत केसरवानी और विकास मोदनवाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य, जिला उपाध्यक्ष भोले शंकर, नगर अध्यक्ष अनूप सिंह, पूर्व चेयरमैन रवींद्र जयसवाल,मंडल अध्यक्ष दुर्गेश नंदन मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष भवन जयसवाल, मंडल महामंत्री पीयूष रस्तोगी, मंडल उपाध्यक्ष लाल बहादुर व शिव बहादुर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण उप जिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी सुभाष की मौजूदगी में संपन्न हुआ। समारोह में कस्बे के संभ्रांत नागरिक, व्यापारी और समाजसेवी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान सभी सभासदों को बारी-बारी से माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। नवनियुक्त सभासदों ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लेते हुए क्षेत्र के विकास और जनहित में कार्य करने का भरोसा दिलाया।

- *चलते डंपर में लगी भीषण आग, सड़क पर मचा हड़कंप* *कौशांबी संदेश संवाददाता* कौशांबी। जनपद के पइंसा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर धमावा पुल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कचरा लदे एक डंपर में अचानक भीषण आग लग गई।बताया जा रहा है कि डंपर चलते समय ही आग की लपटों में घिर गया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। वहीं, आग की वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, जांच की जा रही है।1
- #कौशाम्बी में हाईवे किनारे बंद बक्से में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, ASP समेत भारी पुलिस बल मौके पर, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, कोखराज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर हाईवे का मामला....!! #SPKaushambi #UPPolice #kaushambinews1
- *विनय कुमार रिपोर्टर हिन्दी दैनिक समाचार पत्र नेजा 8174801662* जनपद कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र चकिया गांव के बाहर हाइवे के किनारे झाड़ियों में आज दिनांक 15 04 2026 को शाम करीब 8:30 बजे एक बन्द बक्सा मिला है स्थानीय लोगों ने बक्सा मिलने की जानकारी पुलिस को दिए और सूचना पर पहुंची थाना कोखराज पुलिस ने जब बंद बक्शा खोला तो उसमें एक महिला का रक्तरंजिस शव था मामले की जानकारी फॉरेंसिक टीम व पुलिस अधिकारियों को थाना कोखराज प्रभारी ने दे दी है और लाश की शिनाख्त करने का बहुत प्रयास किया गया लेकिन कोई शिनाख्त नही हो पाई है और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्चुरी हाउस पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है और उस महिला के हाथ पर टैटू बना हुआ है और टैटू में सूरज बना हुआ है और जीव लिखा हुआ है सूत्रों से पता चला है की सूरज और जीव का मतलब महिला के हाथ पर संजीव लिखा हुआ है2
- Post by शिव सागर मौर्य1
- कोखराज, कौशांबी बुधवार देर शाम चकिया गांव के पास हाइवे किनारे झाड़ियों में बंद बक्से से महिला का रक्तरंजित शव बरामद। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिनाख्त नहीं हो सकी है। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस व फॉरेंसिक टीम।1
- ये तो बड़ा कमाल गेम है..!! वैसे आप इसे कितनी ऊंचाई तक फेंक पाएंगे..? #Comments_Box में जरूर बताएं..?1
- हमारा भावकाल है प्रयागराज जय Shree Ram प्रयागराज जहां हजारों युवा एक कमरे में बंद होकर दिन-रात मेहनत करते है और देश के विभिन्न सरकारी नौकरियों को प्राप्त करते है. यहां माँ गंगा, यमुना, सरस्वती का संगम है. जहाँ पर प्रति वर्ष माघ महीने में कुम्भ मेला लगता है. यहाँ की धरती को पवित्र माना जाता है. क्योंकि यहाँ ज्यादातर लोग अध्यात्म और ज्ञान की प्राप्ति के लिए आते है. प्रयागराज बड़ा ही अनूठा शहर है जहाँ का कुम्भ मेला देश-विदेश के पर्यटकों को भी आकर्षित करता है.1
- *कार्रवाई न करने का आरोप, चौकी इंचार्ज पर पीड़िता को डराने-धमकाने की शिकायत* *कौशांबी संदेश संवाददाता* कौशांबी। जनपद में नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मामले में कार्रवाई करने के बजाय चौकी इंचार्ज द्वारा उसे ही डराया-धमकाया जा रहा है।पीड़िता कौशिल्या देवी पत्नी राकेश रैदास, निवासी ग्राम खोपा थाना सरायंअकिल ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को गांव के ही दो युवकों द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया था, जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था।महिला का आरोप है कि मामले में एक आरोपी का नाम हटाए जाने के बाद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा, चौकी इंचार्ज जितेंद्र द्वारा उसे डराने-धमकाने और मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता ने यह भी कहा कि आरोपियों द्वारा लगातार समझौते का दबाव बनाया जा रहा है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिससे परिवार भय के साये में जी रहा है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और अपनी पुत्री की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है।इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।1