ओपी जिंदल एकेडमी में तैयार हो रही क्रिकेट की नर्सरी, प्लेट कंबाइंड, नेशनल लेबल तक पहुंचे खिलाड़ी समर में सुबह-शाम एक्सपर्ट दे रहे कोचिंग, जिले का सबसे अधिक बोर्ड प्लेयर इसी एकेडमी से रायगढ़।ओपी जिंदल एकेडमी घरघोड़ा में क्रिकेट की नई पौध तैयार की जा रही है। इस एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल हो रहे हैं। यहां के खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्लेट कंबाइंड टीम में शामिल हैं व जिले का प्रतिनिधित्व प्रदेश की टीम में कर रहे हैं। राहुल प्रधान के प्रदर्शन के आधार पर रणजी टीम में शामिल होने की संभावना है। इस एकेडमी में न केवल लड़कों को बल्कि लड़कियों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। क्रिकेट खेलने में रूचि रखने वाले क्षेत्र के बच्चों व युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें बेहतर प्लेटफाॅर्म उपलब्ध कराने के लिए जिंदल पाॅवर प्लांट तमनार के जेपीएल फाउंडेशन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिंदल फाउंडेशन द्वारा घरघोड़ा में ओपी जिंदल क्रिकेट एकेडमी का संचालन किया जा रहा है। इस एकेडमी में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पांडेय के नेतृत्व में क्षेत्र के खिलाड़ियों को एक्सपर्ट प्रशिक्षकों आसिफ खान और आलोक रंजन दुबे द्वारा क्रिकेट की बारीकियां सिखाई जा रही है। यहां बड़ी संख्या में आसपास के क्रिकेट खिलाड़ी सुबह- शाम ट्रªेनिंग ले रहे हैं। एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट एंड ग्रुप हेड सीएसआर श्री़ ऋषिकेश शर्मा ने बताया कि जेपीएल तमनार के जिंदल फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल सके। इस एकेडमी का संचालन आॅल स्टार क्रिकेट क्लब घरघोड़ा द्वारा किया जा रहा है, इस क्लब में मनोज बिस्वाल, उमेश शर्मा, किशोर पटनायक, विजय सिन्हा, विजय शर्मा, अमित बोहिदार व अन्य शामिल हैं। ये खिलाड़ी बढ़ा रहे क्षेत्ऱ का मान राहुल का चयन रणजी टीम में होने की संभावना राहुल प्रधान ओपी जिंदल एकेडमी घरघोड़ा में प्रशिक्षण ले रहे राहुल प्रधान का चयन प्लेट कंबाइंड अंडर 23 के लिए हुआ है। वे लेफ्ट हैंड बैट्समैन हैं और कीपिंग करते हैं। जिला क्रिकेट संघ के जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय ने बताया कि राहुल ने टीम ने अपनी टीम का नेतृत्व किया और शुक्रवार को खेले गए फाइनल मैच में रायपुर की टीम को हराया। उन्होने बताया कि राहुल प्रधान के प्रदर्शन को देखते हुए जल्दी ही उसके रणजी टीम में चयन होने की संभावना है। फोटो: राहुल प्रधान आकृति ने नेशनल लेबल प्रतियोगिता में किया जिले का प्रतिनिधित्व ओपी जिंदल एकेडमी घरघोड़ा में प्रशिक्षण ले रही आकृति शर्मा का चयन स्कूल स्तरीय नेशनल लेबल प्रतियोगिता के लिए हो चुका है। इस प्रतियोगिता में वे अपने खेल का प्रदर्शन कर चुकीं हैं।। मध्यप्रदेश में आयोजित स्कूल स्तरीय नेशनल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम शामिल हुई थी, इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाली आकृति शर्मा रायगढ़ जिले की एक मात्र खिलाड़ी हैं। आकृति शर्मा चंद्रप्रकाश जिले का सर्वाधिक बोर्ड प्रतियोगिता में शामिल छत्तीसगढ़ में प्लेट और एलिट दो ग्रुप बनते हैं। दोनों ग्रुपों से अलग अलग कंबाइन टीम बनती है। ओपीजे एकेडमी घरघोड़ा का खिलाड़ी चंद्रप्रकाश साहू अंडर 14 आयु वर्ग में जिले का प्रतिनिधित्व कर रहा है। चंद्रपकाश पिछले दो साल से प्लेट कंबाइंड ग्रुप में शामिल है। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री पांडेय के अनुसार चंद्रप्रकाश साहू पिछले दो साल में जिले की ओर से सर्वाधिक बेार्ड प्रतियोगिता में खेलने वाला एक मात्र खिलाड़ी है। सक्षम अंडर 19 के 26 खिलाड़ियों में शामिल इस एकेडमी के सक्षम चैबे अंडर 19 आयु वर्ग के 26 खिलाड़ियों में शामिल हैं। इन 26 खिलाड़ियों में से बेस्ट प्रदर्शन करने वाले 16 खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया जाएगा। इनका विशेष कैंप रायपुर में आयोजित किया जाएगा।
ओपी जिंदल एकेडमी में तैयार हो रही क्रिकेट की नर्सरी, प्लेट कंबाइंड, नेशनल लेबल तक पहुंचे खिलाड़ी समर में सुबह-शाम एक्सपर्ट दे रहे कोचिंग, जिले का सबसे अधिक बोर्ड प्लेयर इसी एकेडमी से रायगढ़।ओपी जिंदल एकेडमी घरघोड़ा में क्रिकेट की नई पौध तैयार की जा रही है। इस एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल हो रहे हैं। यहां के खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्लेट कंबाइंड टीम में शामिल हैं व जिले का प्रतिनिधित्व प्रदेश की टीम में कर रहे हैं। राहुल प्रधान के प्रदर्शन के आधार पर रणजी टीम में शामिल होने की संभावना है। इस एकेडमी में न केवल लड़कों को बल्कि लड़कियों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। क्रिकेट खेलने में रूचि रखने वाले क्षेत्र के बच्चों व युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें बेहतर प्लेटफाॅर्म उपलब्ध कराने के लिए जिंदल पाॅवर प्लांट तमनार के जेपीएल फाउंडेशन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।
जिंदल फाउंडेशन द्वारा घरघोड़ा में ओपी जिंदल क्रिकेट एकेडमी का संचालन किया जा रहा है। इस एकेडमी में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पांडेय के नेतृत्व में क्षेत्र के खिलाड़ियों को एक्सपर्ट प्रशिक्षकों आसिफ खान और आलोक रंजन दुबे द्वारा क्रिकेट की बारीकियां सिखाई जा रही है। यहां बड़ी संख्या में आसपास के क्रिकेट खिलाड़ी सुबह- शाम ट्रªेनिंग ले रहे हैं। एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट एंड ग्रुप हेड सीएसआर श्री़ ऋषिकेश शर्मा ने बताया कि जेपीएल तमनार के जिंदल फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल सके। इस एकेडमी का संचालन आॅल स्टार क्रिकेट क्लब घरघोड़ा द्वारा किया जा रहा है, इस क्लब में मनोज बिस्वाल, उमेश शर्मा, किशोर पटनायक, विजय सिन्हा, विजय शर्मा, अमित बोहिदार व अन्य शामिल हैं। ये खिलाड़ी बढ़ा रहे क्षेत्ऱ का मान राहुल का चयन रणजी
टीम में होने की संभावना राहुल प्रधान ओपी जिंदल एकेडमी घरघोड़ा में प्रशिक्षण ले रहे राहुल प्रधान का चयन प्लेट कंबाइंड अंडर 23 के लिए हुआ है। वे लेफ्ट हैंड बैट्समैन हैं और कीपिंग करते हैं। जिला क्रिकेट संघ के जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय ने बताया कि राहुल ने टीम ने अपनी टीम का नेतृत्व किया और शुक्रवार को खेले गए फाइनल मैच में रायपुर की टीम को हराया। उन्होने बताया कि राहुल प्रधान के प्रदर्शन को देखते हुए जल्दी ही उसके रणजी टीम में चयन होने की संभावना है। फोटो: राहुल प्रधान आकृति ने नेशनल लेबल प्रतियोगिता में किया जिले का प्रतिनिधित्व ओपी जिंदल एकेडमी घरघोड़ा में प्रशिक्षण ले रही आकृति शर्मा का चयन स्कूल स्तरीय नेशनल लेबल प्रतियोगिता के लिए हो चुका है। इस प्रतियोगिता में वे अपने खेल का प्रदर्शन कर चुकीं हैं।। मध्यप्रदेश में आयोजित स्कूल स्तरीय नेशनल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम शामिल हुई थी, इस
प्रतियोगिता में शामिल होने वाली आकृति शर्मा रायगढ़ जिले की एक मात्र खिलाड़ी हैं। आकृति शर्मा चंद्रप्रकाश जिले का सर्वाधिक बोर्ड प्रतियोगिता में शामिल छत्तीसगढ़ में प्लेट और एलिट दो ग्रुप बनते हैं। दोनों ग्रुपों से अलग अलग कंबाइन टीम बनती है। ओपीजे एकेडमी घरघोड़ा का खिलाड़ी चंद्रप्रकाश साहू अंडर 14 आयु वर्ग में जिले का प्रतिनिधित्व कर रहा है। चंद्रपकाश पिछले दो साल से प्लेट कंबाइंड ग्रुप में शामिल है। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री पांडेय के अनुसार चंद्रप्रकाश साहू पिछले दो साल में जिले की ओर से सर्वाधिक बेार्ड प्रतियोगिता में खेलने वाला एक मात्र खिलाड़ी है। सक्षम अंडर 19 के 26 खिलाड़ियों में शामिल इस एकेडमी के सक्षम चैबे अंडर 19 आयु वर्ग के 26 खिलाड़ियों में शामिल हैं। इन 26 खिलाड़ियों में से बेस्ट प्रदर्शन करने वाले 16 खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया जाएगा। इनका विशेष कैंप रायपुर में आयोजित किया जाएगा।
- छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के डभरा की शीला महंत ने गोवा में आयोजित प्रतियोगिता में Mrs India Earth 2026 का खिताब अपने नाम किया है। अपनी प्रतिभा और प्रभावशाली मंच प्रस्तुति से उन्होंने निर्णायकों को प्रभावित कर राज्य का नाम रोशन किया। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने उन्हें मंच पर क्राउन पहनाकर सम्मानित किया।4
- सारंगढ़ के रेटा गांव में गोलगप्पे खाने से 25 से अधिक ग्रामीण फूड पायजनिंग का शिकार हो गए। देर रात तबीयत बिगड़ने पर बच्चों, युवाओं और महिलाओं को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। मामले की जांच की जा रही है।1
- सक्ती जिले के चंद्रपुर थाने में पदस्थ ASI एस.एन. मिश्रा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। ACB बिलासपुर की टीम ने उन्हें उस समय दबोचा जब वे दूसरी किस्त ले रहे थे, जबकि वे पहले भी इतनी ही रकम वसूल चुके थे।1
- कोरबा विधायक फूल सिंह राठिया ने किया 5 करोड़ की खुटाकुड़ा-घिनारा सड़क का भूमि पूजन1
- bacche log garmi mein khelte hue garmi nahin lag raha baccha1
- कोरबा जिले में एक लड़के की बेरहमी से की गई हत्या पुलिस प्रशासन जांच में जुटी कोरबा जिले के डेंगू नाला के पास युवक की हत्या1
- सक्ती जिले के चंद्रपुर थाने में पदस्थ एएसआई मिश्रा को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने ₹20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। प्रार्थी की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई, जहां एएसआई पर कुल ₹40,000 मांगने का आरोप है जिसमें से वह ₹20,000 पहले ही ले चुका था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है।1
- छत्तीसगढ़ में एक शादी से ठीक पहले दूल्हे की मौत हो गई, जिसके बाद उसके छोटे भाई ने दुल्हन के गले में वरमाला डाली। यह मार्मिक दृश्य देखकर शादी में मौजूद सभी लोग फूट-फूटकर रो पड़े।1
- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में हाई स्कूल की छात्रा संगीता धीवर को विशेष सम्मान मिला। उन्हें 15 मिनट के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) बनने का मौका दिया गया।1