नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: माँ-बेटों सहित तीन तस्कर गिरफ्तार, लाखों की स्मैक व नकदी बरामद नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: माँ-बेटों सहित तीन तस्कर गिरफ्तार, लाखों की स्मैक व नकदी बरामद। बस्ती जनपद में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। यह पूरी कार्रवाई एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशानुसार, एएसपी श्यामकांत के पर्यवेक्षण एवं सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी के निर्देशन में की गई। प्रभारी निरीक्षक मोती चन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आनन्द नगर कटरा स्थित दीपक कंप्यूटर्स के पास छापेमारी कर 113.06 ग्राम स्मैक और 1 लाख रुपये नगद के साथ तीन आरोपियों—दीपक कुमार, शिवांश गुप्ता और उनकी मां राजकुमारी देवी को गिरफ्तार किया।पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह परिवार लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में लिप्त था। बरामद स्मैक की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे मामले की जानकारी सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने मीडिया को देते हुए बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी यशवीर सिंह का साफ संदेश—“नशे के सौदागरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, कानून का शिकंजा और कसता जाएगा!”

- ओवरलोड डबल ट्राली ट्रैक्टर पर कार्रवाई, खनन परिवहन पर उठे बड़े सवाल धामपुर धामपुर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष नगर क्षेत्र में मिट्टी खनन एवं उसके परिवहन को लेकर शुक्रवार सायंकाल बड़ी कार्रवाई सामने आई। आरएसएम तिराहा पर वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने मिट्टी से भरी डबल ट्रैक्टर-ट्राली को रोककर जांच की। जांच में ट्रैक्टर चालक वैध ट्रांसपोर्ट परमिशन/रवन्ना प्रस्तुत नहीं कर सका और ट्राली ओवरलोड पाई गई, जिस पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का चालान कर दिया। मौके पर चालक ने बताया कि क्षेत्र में कई ट्रैक्टर ट्रालियां एक ही स्थान से मिट्टी उठाकर एक ही स्थान पर डंप कर रही हैं। वहीं जानकारी यह भी मिली कि खुदाई जेसीबी मशीन से की जा रही है और मिट्टी डालने का कार्य भी मशीनों से कराया जा रहा है। ट्रैफिक टीआई दरोगा ने चालक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ट्रैक्टर ट्राली दोबारा इसी प्रकार ओवरलोड या बिना रवन्ना के चलती मिली तो वाहन को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। खनन अनुमति का विवरण (प्राप्त दस्तावेज़ के आधार पर) खनन का प्रकार: मिट्टी स्वीकृत मात्रा: लगभग 100 घन मीटर अनुमति अवधि: 15 दिन प्रारंभ तिथि: 30-03-2026 समाप्ति तिथि: 13-04-2026 स्थान: धामपुर क्षेत्र का निर्धारित गाटा महत्वपूर्ण बात: प्रस्तुत दस्तावेज़ में परिवहन से संबंधित विवरण जैसे MM-11/ ई-रवन्ना या वाहनों का स्पष्ट उल्लेख नहीं पाया गया। फिलहाल यह मामला जांच का विषय बन गया है कि खनन अनुमति की शर्तों का पालन हो रहा है या नहीं। संबंधित विभागों द्वारा आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।2
- नजीबाबाद रोड पर डीपीएस स्कूल के पास भीषण हादसा दो गाड़ियों की आमने-सामने जोरदार टक्कर। टक्कर के बाद एक गाड़ी में लगी आग मौके पर मची अफरा-तफरी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला गया घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर। दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही।1
- Post by वीरेन्द्र अग्रवाल1
- रामपुर के मोहल्ला घेर आजम खान में 11 साल पुराने कब्जे का आखिरकार अंत हो गया। मकान मालिक असलम खान ने 2015 में अपना मकान एजाज मियां को किराए पर दिया था, लेकिन बाद में मकान पर कब्जा कर लिया गया। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मकान को खाली कराया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मकान को आगे किराए पर भी दे रखा था। पुलिस की मौजूदगी में शांति के साथ मकान मालिक को उनका हक दिलाया गया। असलम खान ने पुलिस प्रशासन, न्यायालय और अपने वकील का धन्यवाद किया। 👉 यह मामला बताता है कि कानून के सामने गलत नीयत ज्यादा दिन नहीं टिकती।1
- Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी1
- Post by वसीम खान संपादक1
- डॉलिवुड की फिल्मो है मनोरंजन का खजाना नए पुराने कलाकारों के साथ1
- मिट्टी खनन में बिना परमिशन डबल टेरा ट्रेक्टर ट्राली, धामपुर...1