logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फतेहपुर: कोर्ट के आदेश पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 217 मुकदमों की 3200 लीटर अवैध शराब पर चला रोलर असोथर, फतेहपुर। थाना असोथर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। माननीय न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पिछले 8 सालों से मालखाने में पड़े 217 मुकदमों से जुड़ी 3204.7 लीटर अवैध देशी और कच्ची शराब को नियमानुसार नष्ट कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर-02 के आदेश दिनांक 14.08.2026 के अनुपालन में की गई। *थाना प्रभारी ने खुद की निगरानी* शराब विनष्टीकरण की पूरी कार्रवाई *थाना प्रभारी असोथर राजीव मिश्रा* की देखरेख में हुई। मौके पर *क्षेत्राधिकारी थरियांव दुर्गेश दीप*, प्रभारी शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी), नायब तहसीलदार सदर और जिला आबकारी अधिकारी की संयुक्त टीम मौजूद रही। जेसीबी से गड्ढा खोदकर पूरी शराब को नष्ट किया गया, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि नष्ट की गई शराब में वर्ष 2018 के 6, 2019 के 47, 2020 के 23, 2021 के 27, 2022 के सबसे ज्यादा 52, 2023 के 34, 2024 के 20 और 2025 के 8 मुकदमे शामिल हैं। लंबे समय से मालखाने में पड़ी शराब को न्यायालय के आदेश के बाद नियमानुसार खत्म किया गया है। क्षेत्राधिकारी दुर्गेश दीप ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

3 hrs ago
user_अजीत मिश्रा
अजीत मिश्रा
Local News Reporter कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
459a4a7b-ba23-49ae-a822-a7fb1463e081

फतेहपुर: कोर्ट के आदेश पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 217 मुकदमों की 3200 लीटर अवैध शराब पर चला रोलर असोथर, फतेहपुर। थाना असोथर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। माननीय न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पिछले 8 सालों से मालखाने में पड़े 217 मुकदमों से जुड़ी 3204.7 लीटर अवैध देशी और कच्ची शराब को नियमानुसार नष्ट कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर-02 के आदेश दिनांक 14.08.2026 के अनुपालन में की गई। *थाना प्रभारी ने खुद की निगरानी* शराब विनष्टीकरण की पूरी कार्रवाई *थाना प्रभारी असोथर राजीव मिश्रा* की देखरेख में हुई। मौके पर *क्षेत्राधिकारी थरियांव दुर्गेश दीप*, प्रभारी शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी), नायब तहसीलदार सदर और जिला आबकारी अधिकारी की संयुक्त टीम मौजूद रही। जेसीबी से गड्ढा खोदकर पूरी शराब को नष्ट किया गया, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि नष्ट की गई शराब में वर्ष 2018 के 6, 2019 के 47, 2020 के 23, 2021 के 27, 2022 के सबसे ज्यादा 52, 2023 के 34, 2024 के 20 और 2025 के 8 मुकदमे शामिल हैं। लंबे समय से मालखाने में पड़ी शराब को न्यायालय के आदेश के बाद नियमानुसार खत्म किया गया है। क्षेत्राधिकारी दुर्गेश दीप ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हरितालिका तीज पर सैकड़ों महिलाओं ने की शिव-पार्वती की पूजाः प्रतापगढ़ में प्राचीन शिव मंदिर में पार्थिव पूजन कर पति की लंबी उम्र मांगी प्रतापगढ़ जिले में सोमवार को हरितालिका तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने मंदिरों में पहुंचने लगीं। पारंपरिक कपड़ों और श्रृंगार में सजी महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पट्टी नगर के मेला ग्राउंड में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हरितालिका तीज पर खास पूजा हुई। यहां सैकड़ों महिलाओं ने भगवान शिव का पार्थिव पूजन किया। उन्होंने शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, फूल और फल जैसी पूजा सामग्री चढ़ाई। आचार्य गिरीश शुक्ला ने वैदिक मंत्रों के साथ विधि-विधान से पूजा करवाई। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों और घंटियों की आवाज से गूंज उठा। महिलाओं ने मिलकर हरितालिका तीज की कथा सुनी और शिव-पार्वती से दांपत्य जीवन में सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। धार्मिक मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी आस्था के चलते महिलाएं इस दिन कठिन व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। इस पूजा में उर्मिला मोदनवाल, पूजा गुप्ता, रीना सोनी, गुड़िया सोनी, उषा जायसवाल, नेहा जायसवाल, सीमा जायसवाल, किरण जायसवाल, पूनम पांडे, रीता जायसवाल और संगीता जायसवाल समेत कई महिलाएं शामिल हुईं। मंदिर की व्यवस्थाएं व्यवस्थापक जगदीश मोदनवाल की देखरेख में की गईं। इसी तरह बाबा बेलखरनाथ धाम, मां बेल्हा देवी धाम और घुइसरनाथ धाम समेत जिले के दूसरे मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ दिखी। सुरक्षा के लिए खास मंदिरों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। सुबह से शाम तक पूजा चलती रही और पूरा जिला शिवमय नजर आया।
    4
    हरितालिका तीज पर सैकड़ों महिलाओं ने की शिव-पार्वती की पूजाः प्रतापगढ़ में प्राचीन शिव मंदिर में पार्थिव पूजन कर पति की लंबी उम्र मांगी
प्रतापगढ़ जिले में सोमवार को हरितालिका तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने मंदिरों में पहुंचने लगीं।
पारंपरिक कपड़ों और श्रृंगार में सजी महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पट्टी नगर के मेला ग्राउंड में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हरितालिका तीज पर खास पूजा हुई।
यहां सैकड़ों महिलाओं ने भगवान शिव का पार्थिव पूजन किया। उन्होंने शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, फूल और फल जैसी पूजा सामग्री चढ़ाई। आचार्य गिरीश शुक्ला ने वैदिक मंत्रों के साथ विधि-विधान से पूजा करवाई। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों और घंटियों की आवाज से गूंज उठा।
महिलाओं ने मिलकर हरितालिका तीज की कथा सुनी और शिव-पार्वती से दांपत्य जीवन में सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। धार्मिक मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी आस्था के चलते महिलाएं इस दिन कठिन व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। इस पूजा में उर्मिला मोदनवाल, पूजा गुप्ता, रीना सोनी, गुड़िया सोनी, उषा जायसवाल, नेहा जायसवाल, सीमा जायसवाल, किरण जायसवाल, पूनम पांडे, रीता जायसवाल और संगीता जायसवाल समेत कई महिलाएं शामिल हुईं। मंदिर की व्यवस्थाएं व्यवस्थापक जगदीश मोदनवाल की देखरेख में की गईं। इसी तरह बाबा बेलखरनाथ धाम, मां बेल्हा देवी धाम और घुइसरनाथ धाम समेत जिले के दूसरे मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ दिखी। सुरक्षा के लिए खास मंदिरों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। सुबह से शाम तक पूजा चलती रही और पूरा जिला शिवमय नजर आया।
    user_अजीत मिश्रा
    अजीत मिश्रा
    Local News Reporter कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • 🙏 श्री कृष्ण गौ सेवा (ट्रस्ट) 🙏 🐄 गौ सेवा • सनातन धर्म • समाज सेवा 🚩 हमारा संकल्प है कि गौ माता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ सनातन धर्म और भारतीय संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया जाए। गौ सेवा केवल सेवा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों से जुड़ा दायित्व है। आइए, हम सभी मिलकर गौ माता की सेवा करें, सनातन संस्कारों को आगे बढ़ाएँ और समाज में सेवा एवं जागरूकता की भावना मजबूत करें। 🚩 धर्मो रक्षति रक्षितः 🚩 श्री कृष्ण गौ सेवा (ट्रस्ट) 🐄 गौ सेवा के लिए समर्पित प्रयास 📞 संपर्क: 9737416155 #श्रीकृष्णगौसेवाट्रस्ट #शुभमपांडेय #गौसेवा #गौरक्षा #गौमाता #सनातनधर्म #धर्मसेवा #सेवापरमो_धर्मः #ShriKrishnaGauSevaTrust #ShubhamPandey #GauSeva #GauRaksha #GauMata #SanatanDharma #CowSeva #CowProtection #SanatanCulture #SevaParamDharma #SaveCows
    1
    🙏 श्री कृष्ण गौ सेवा (ट्रस्ट) 🙏

🐄 गौ सेवा • सनातन धर्म • समाज सेवा 🚩

हमारा संकल्प है कि गौ माता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ सनातन धर्म और भारतीय संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया जाए।

गौ सेवा केवल सेवा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों से जुड़ा दायित्व है।

आइए, हम सभी मिलकर
गौ माता की सेवा करें, सनातन संस्कारों को आगे बढ़ाएँ और समाज में सेवा एवं जागरूकता की भावना मजबूत करें।

🚩 धर्मो रक्षति रक्षितः 🚩

श्री कृष्ण गौ सेवा (ट्रस्ट)
🐄 गौ सेवा के लिए समर्पित प्रयास
📞 संपर्क: 9737416155

#श्रीकृष्णगौसेवाट्रस्ट
#शुभमपांडेय
#गौसेवा
#गौरक्षा
#गौमाता
#सनातनधर्म
#धर्मसेवा
#सेवापरमो_धर्मः
#ShriKrishnaGauSevaTrust
#ShubhamPandey
#GauSeva
#GauRaksha
#GauMata
#SanatanDharma
#CowSeva
#CowProtection
#SanatanCulture
#SevaParamDharma
#SaveCows
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Media Consultant मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • माननीय जिला अध्यक्ष भाजपा कौशाम्बी श्री धर्मराज मौर्य जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आज सायं ओसा स्थित वृद्धजन आश्रम में एक सुंदर एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम में रहने वाली सभी माताओं एवं बुजुर्गों के बीच फल वितरण किया गया तथा वस्त्र भेंट किए गए। सभी माताओं और बुजुर्गों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शामिल रहे। सभी ने मिलकर बुजुर्गों के बीच श्री धर्मराज मौर्य जी का जन्मदिवस मनाया और इस खास दिन को यादगार बनाया।
    1
    माननीय जिला अध्यक्ष भाजपा कौशाम्बी श्री धर्मराज मौर्य जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आज सायं ओसा स्थित वृद्धजन आश्रम में एक सुंदर एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आश्रम में रहने वाली सभी माताओं एवं बुजुर्गों के बीच फल वितरण किया गया तथा वस्त्र भेंट किए गए। सभी माताओं और बुजुर्गों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

इस कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शामिल रहे। सभी ने मिलकर बुजुर्गों के बीच श्री धर्मराज मौर्य जी का जन्मदिवस मनाया और इस खास दिन को यादगार बनाया।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • #कौशाम्बी: करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास बाइक सवार अफसर अली को रोककर दबंगों ने मारपीट की। #कौशाम्बी: करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास बाइक सवार अफसर अली को रोककर दबंगों ने मारपीट की। आरोप है कि रुपये और शराब नहीं देने पर युवक को थप्पड़ों से पीटा और बाइक से घसीटकर सड़क पर पटक दिया। पीड़ित ने रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है #Kaushambi #KaushambiNews #कौशाम्बी #Karari #करारी #Jamdaua #मारपीट #ViralVideo #ViralNews #CrimeNews #UPPolice #PoliceAction #BreakingNews #HindiNews #UttarPradesh #KaushambiPolice
    1
    #कौशाम्बी: करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास बाइक सवार अफसर अली को रोककर दबंगों ने मारपीट की। 
#कौशाम्बी: करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास बाइक सवार अफसर अली को रोककर दबंगों ने मारपीट की। आरोप है कि रुपये और शराब नहीं देने पर युवक को थप्पड़ों से पीटा और बाइक से घसीटकर सड़क पर पटक दिया। पीड़ित ने रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है
#Kaushambi #KaushambiNews #कौशाम्बी #Karari #करारी #Jamdaua #मारपीट #ViralVideo #ViralNews #CrimeNews #UPPolice #PoliceAction #BreakingNews #HindiNews #UttarPradesh #KaushambiPolice
    user_पत्रकार दानिश a,h,भारत वनटीवी
    पत्रकार दानिश a,h,भारत वनटीवी
    मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    1
    कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    user_HEMRAJ MAURYA
    HEMRAJ MAURYA
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • व्यापारी को घेरकर मारपीट और 45 हजार रुपये लूटने का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार कौशाम्बी👉👉👉 करारी थाना क्षेत्र में एक व्यापारी को रास्ते में रोककर मारपीट करने और जेब में रखे 45 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को प्रार्थना पत्र दिया है।मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी अफसर अली पुत्र एहसान अली ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह भैंस आदि का व्यापार कर परिवार का भरण-पोषण करता है। आरोप है कि 13 सितंबर 2026 की शाम करीब पांच बजे वह अपने ससुराल हिसामपुर से बहादुरपुर स्थित घर जा रहा था। जैसे ही वह डीआईओएस विद्यालय के पहले जुमदुआ चौराहे के पास पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे मोटरसाइकिल से घसीटकर पटक दिया और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी जेब में रखे 45 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने घटना का वीडियो अपने पास मौजूद होने का दावा किया है।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना की लिखित तहरीर करारी थाने में देने के बावजूद अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उसने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
    1
    व्यापारी को घेरकर मारपीट और 45 हजार रुपये लूटने का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार

कौशाम्बी👉👉👉 करारी थाना क्षेत्र में एक व्यापारी को रास्ते में रोककर मारपीट करने और जेब में रखे 45 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को प्रार्थना पत्र दिया है।मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी अफसर अली पुत्र एहसान अली ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह भैंस आदि का व्यापार कर परिवार का भरण-पोषण करता है। आरोप है कि 13 सितंबर 2026 की शाम करीब पांच बजे वह अपने ससुराल हिसामपुर से बहादुरपुर स्थित घर जा रहा था। जैसे ही वह डीआईओएस विद्यालय के पहले जुमदुआ चौराहे के पास पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे रोक लिया।
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे मोटरसाइकिल से घसीटकर पटक दिया और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी जेब में रखे 45 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने घटना का वीडियो अपने पास मौजूद होने का दावा किया है।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना की लिखित तहरीर करारी थाने में देने के बावजूद अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उसने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कौशाम्बी: करारी में शराब के पैसे न देने पर युवक से मारपीट, एसपी से न्याय की गुहार कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र में दबंगों का कहर।शराब और पैसे न देने पर बाइक सवार युवक अफ़सर अली को सड़क पर बेरहमी से पीटा, रुपये भी छीने। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मचा हड़कंप। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर लगाया सुनवाई न करने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार। मामले में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार..!!
    1
    कौशाम्बी: करारी में शराब के पैसे न देने पर युवक से मारपीट, एसपी से न्याय की गुहार 
कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र में दबंगों का कहर।शराब और पैसे न देने पर बाइक सवार युवक अफ़सर अली को सड़क पर बेरहमी से पीटा, रुपये भी छीने। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मचा हड़कंप। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर लगाया सुनवाई न करने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार। मामले में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार..!!
    user_Journalist daya Sharma
    Journalist daya Sharma
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास बाइक सवार युवक को रोककर दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित अफसर अली के मुताबिक, वह ससुराल से वापस अपने घर लौट रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और रुपये व शराब नहीं पिलाने की बात को लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दबंगों ने युवक को थप्पड़ मारे और बाइक से घसीटकर सड़क पर पटक दिया। पीड़ित ने मारपीट के साथ रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। अफसर अली का आरोप है कि शिकायत के बावजूद थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास बाइक सवार युवक को रोककर दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित अफसर अली के मुताबिक, वह ससुराल से वापस अपने घर लौट रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और रुपये व शराब नहीं पिलाने की बात को लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि दबंगों ने युवक को थप्पड़ मारे और बाइक से घसीटकर सड़क पर पटक दिया। पीड़ित ने मारपीट के साथ रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। अफसर अली का आरोप है कि शिकायत के बावजूद थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.