logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले को लेकर शहर तथा जिला कांग्रेस कमेटी यमुनापार द्वारा मंगलवार को प्रयागराज में सदबुद्धि पदयात्रा निकाली गई। शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी के नेतृत्व में यह यात्रा अपराह्न में सुभाष चौराहा से शुरू होकर सिविल लाइन होते हुए हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान अशोक पटेल, हरिकेश त्रिपाठी, तस्लीमुद्दीन, परवेज़ सिद्दीकी, सुष्मिता यादव, शाहनवाज कुरैशी सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। हनुमान मंदिर पर आयोजित सभा में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चढ़ावा प्रकरण को लेकर भाजपा और आरएसएस अंदर से विचलित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस इस मामले में चंपत राय सहित सभी बड़े चोरों के बचाव में खुलकर सामने आ गई है और मामले में प्रारंभ से लीपापोती में लगी योगी सरकार के रहते इसकी तह तक नहीं पहुंचा जा सकता। नेताओं का कहना था कि चढ़ावे के चोरों ने हिंदुओं को बदनाम कर दिया है। उन्होंने मांग की कि आस्था से जुड़ी इस संपूर्ण घटना की हाई कोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराई जाए, मंदिर ट्रस्ट को भंग कर पुनर्गठन किया जाए और चारों पीठ के शंकराचार्यों एवं मंदिर के महंतों को जिम्मेदारी सौंपी जाए।

3 hrs ago
user_Kashi jaiswal
Kashi jaiswal
Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले को लेकर शहर तथा जिला कांग्रेस कमेटी यमुनापार द्वारा मंगलवार को प्रयागराज में सदबुद्धि पदयात्रा निकाली गई। शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी के नेतृत्व में यह यात्रा अपराह्न में सुभाष चौराहा से शुरू होकर सिविल लाइन होते हुए हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान अशोक पटेल, हरिकेश त्रिपाठी, तस्लीमुद्दीन, परवेज़ सिद्दीकी, सुष्मिता यादव, शाहनवाज कुरैशी सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। हनुमान मंदिर पर आयोजित सभा में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चढ़ावा प्रकरण को लेकर भाजपा और आरएसएस अंदर से विचलित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस इस मामले में चंपत राय सहित सभी बड़े चोरों के बचाव में खुलकर सामने आ गई है और मामले में प्रारंभ से लीपापोती में लगी योगी सरकार के रहते इसकी तह तक नहीं पहुंचा जा सकता। नेताओं का कहना था कि चढ़ावे के चोरों ने हिंदुओं को बदनाम कर दिया है। उन्होंने मांग की कि आस्था से जुड़ी इस संपूर्ण घटना की हाई कोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराई जाए, मंदिर ट्रस्ट को भंग कर पुनर्गठन किया जाए और चारों पीठ के शंकराचार्यों एवं मंदिर के महंतों को जिम्मेदारी सौंपी जाए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर बच्चों और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज तथा बच्चियों से की गई अभद्रता के विरोध में प्रयागराज में प्रदर्शन किया गया। समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश महासचिव श्रीमती मंजू पाठक जी के नेतृत्व में प्रयागराज के एजी ऑफिस से सुभाष चौराहे तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी की शव यात्रा निकाली गई। दिल्ली जंतर-मंतर की घटना को लेकर महिलाओं में गहरा आक्रोश देखा गया। इस शव यात्रा में सुधा यादव, सुषमा पाल, सुषमा यादव, गुड्डी यादव, उर्मिला यादव, आरती पाल, लवली पटेल, शैल मालवीय, रीता उपाध्याय, शोभा वर्मा, जरा बेगम, राजकुमारी, रीना भारतीय, सुशीला भारतीय, रीता चौधरी, गुड़िया, मो. अरशद, रोशन अंसारी और डिसू गौड़ सहित कई लोग मौजूद रहे।
    1
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर बच्चों और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज तथा बच्चियों से की गई अभद्रता के विरोध में प्रयागराज में प्रदर्शन किया गया। समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश महासचिव श्रीमती मंजू पाठक जी के नेतृत्व में प्रयागराज के एजी ऑफिस से सुभाष चौराहे तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी की शव यात्रा निकाली गई।

दिल्ली जंतर-मंतर की घटना को लेकर महिलाओं में गहरा आक्रोश देखा गया। इस शव यात्रा में सुधा यादव, सुषमा पाल, सुषमा यादव, गुड्डी यादव, उर्मिला यादव, आरती पाल, लवली पटेल, शैल मालवीय, रीता उपाध्याय, शोभा वर्मा, जरा बेगम, राजकुमारी, रीना भारतीय, सुशीला भारतीय, रीता चौधरी, गुड़िया, मो. अरशद, रोशन अंसारी और डिसू गौड़ सहित कई लोग मौजूद रहे।
    user_पवन कुमार पाल पत्रकार
    पवन कुमार पाल पत्रकार
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रयागराज में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने खुद धरातल पर उतरकर मनकामेश्वर मंदिर तथा दशाश्वमेघ घाट समेत शहर के प्रमुख घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजामों, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। स्थल निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने संबंधित तंत्र को व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के स्पष्ट निर्देश जारी किए। वहीं, यात्रा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
    1
    प्रयागराज में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने खुद धरातल पर उतरकर मनकामेश्वर मंदिर तथा दशाश्वमेघ घाट समेत शहर के प्रमुख घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजामों, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

स्थल निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने संबंधित तंत्र को व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के स्पष्ट निर्देश जारी किए। वहीं, यात्रा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
    user_Public Voice 24 News
    Public Voice 24 News
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव जी ने युवाओं और छात्रों के मुद्दों पर जोर देते हुए कहा है कि यह मामला समाजवादी पार्टी, कांग्रेस या बीजेपी का नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा सीधे तौर पर युवाओं, छात्रों और नौजवानों से जुड़ा हुआ है। सदन की भूमिका और रवैये पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने पूछा कि क्या आप बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे? इसके साथ ही उन्होंने यह भी सवाल किया कि आखिर युवाओं के लिए सदन में क्यों नहीं बोला जा सकता है।
    1
    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव जी ने युवाओं और छात्रों के मुद्दों पर जोर देते हुए कहा है कि यह मामला समाजवादी पार्टी, कांग्रेस या बीजेपी का नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा सीधे तौर पर युवाओं, छात्रों और नौजवानों से जुड़ा हुआ है।

सदन की भूमिका और रवैये पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने पूछा कि क्या आप बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे? इसके साथ ही उन्होंने यह भी सवाल किया कि आखिर युवाओं के लिए सदन में क्यों नहीं बोला जा सकता है।
    user_विकलांग धर्मेद्र हलचल
    विकलांग धर्मेद्र हलचल
    Singer इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार डर कर व्यवहार कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया है कि सरकार अपने मंत्रियों को क्यों नहीं हटा पा रही है? इसके साथ ही उन्होंने आशंका जताते हुए पूछा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि मंत्री के पास कोई छुपे हुए राज़ हों।
    1
    माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार डर कर व्यवहार कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया है कि सरकार अपने मंत्रियों को क्यों नहीं हटा पा रही है? इसके साथ ही उन्होंने आशंका जताते हुए पूछा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि मंत्री के पास कोई छुपे हुए राज़ हों।
    user_विकलांग धर्मेद्र हलचल
    विकलांग धर्मेद्र हलचल
    Singer इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रयागराज में थाना करैली और एसओजी नगर की संयुक्त पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बेनीगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए जुए की फड़ का भंडाफोड़ किया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 21 जुलाई 2026 को बेनीगंज क्षेत्र स्थित लकी अस्थाना के अर्धनिर्मित प्लॉट के सामने दबिश दी थी। इस दौरान वहां जुआ खेल रहे 11 व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते और 96,391 रुपये की नगदी बरामद की है।
    1
    प्रयागराज में थाना करैली और एसओजी नगर की संयुक्त पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बेनीगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए जुए की फड़ का भंडाफोड़ किया।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 21 जुलाई 2026 को बेनीगंज क्षेत्र स्थित लकी अस्थाना के अर्धनिर्मित प्लॉट के सामने दबिश दी थी। इस दौरान वहां जुआ खेल रहे 11 व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते और 96,391 रुपये की नगदी बरामद की है।
    user_Arvind singh kumar
    Arvind singh kumar
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.