Shuru
Apke Nagar Ki App…
मधुबनी जिले के कलुआही और बाबू बरही में पक्ष चुनाव 20 अप्रैल को मतदान कर्मियों को मिला प्रशिक्षण मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण पैक्स चुनाव में मतदान के तुरंत बाद होगी मतगणना मधुबनी, ौक्स चुनाव को लेकर शनिवार को मध्य विद्यालय भच्छी में चुनाव कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। दो प्रखंडों के छह मतदान केंद्रों पर 20 अप्रैल को चुनाव होगा। कलुआही के मलमल एवं बाबूबरही के छौड़ही पंचायत में पैक्स चुनाव होना है। मुख्य प्रशिक्षक अफाक अहमद, वरीय प्रशिक्षक डॉ शैलेंद्र कुमार घोष, कमलेश झा, प्रकाश कुमार कर्ण, एस एन ठाकुर, मोहन झा, एजाज अहमद, वजहुल कमर, वजी अहमद, अशोक चौधरी, उदय कुमार ने कहा कि चुनाव में मतदान पदाधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगा। मतगणना भी उसी दिन शाम में प्रखंड मुख्यालय में होगी।
तेज नारायण ब्रम्हर्षी
मधुबनी जिले के कलुआही और बाबू बरही में पक्ष चुनाव 20 अप्रैल को मतदान कर्मियों को मिला प्रशिक्षण मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण पैक्स चुनाव में मतदान के तुरंत बाद होगी मतगणना मधुबनी, ौक्स चुनाव को लेकर शनिवार को मध्य विद्यालय भच्छी में चुनाव कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। दो प्रखंडों के छह मतदान केंद्रों पर 20 अप्रैल को चुनाव होगा। कलुआही के मलमल एवं बाबूबरही के छौड़ही पंचायत में पैक्स चुनाव होना है। मुख्य प्रशिक्षक अफाक अहमद, वरीय प्रशिक्षक डॉ शैलेंद्र कुमार घोष, कमलेश झा, प्रकाश कुमार कर्ण, एस एन ठाकुर, मोहन झा, एजाज अहमद, वजहुल कमर, वजी अहमद, अशोक चौधरी, उदय कुमार ने कहा कि चुनाव में मतदान पदाधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगा। मतगणना भी उसी दिन शाम में प्रखंड मुख्यालय में होगी।
More news from बिहार and nearby areas
- मैथिल परशुराम सेना द्वारा 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले सम्मेलन को लेकर चंद्रा कॉम्प्लेक्स में अहम बैठक सम्पन्न हुई। तैयारियां जोरों पर हैं।1
- bihar दरभंगा में 2 करोड़ लूट कांड का खुलासा... जेल से बनी थी साजिश, महिला समेत 12 गिरफ्तार, 44 लाख के जेवर बरामद,दरभंगा के दो लाइनर भी हुआ गिरफ्तार देखिए पूरी रिपोर्ट1
- दरभंगा में करोड़ों का ठगी करने वाला का सहयोगी बैंक का मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार Darpan24 News1
- असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ1
- जयनगर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित कस्टम कार्यालय का निरीक्षण किया पूरा वीडियो देखें1
- दरभंगा, 11 अप्रैल, 2026ः- जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार एवं उप निदेशक, जन सम्पर्क श्री सत्येन्द्र प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में आज कुल 8,668 एल.पी.जी गैस सिलेंडर का वितरण हुआ है, जिसमें दरभंगा सदर अनुमण्डल में 6,551, बेनीपुर अनुमण्डल में 1,066 एवं बिरौल अनुमण्डल में 1,051 शामिल है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि सदर अनुमण्डल में 6,528 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है, जबकि बेनीपुर अनुमण्डल में 1,960 तथा बिरौल अनुमण्डल में 2,161 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार जिले में 11 अप्रैल को 10,649 एल.पी.जी गैस सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में शेष है। उन्होंने आगे बताया कि 12 अप्रैल, 2026 को लगभग 14,535 एल.पी.जी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की संभावना है, जिसमें दरभंगा सदर अनुमण्डल में 10,611, बेनीपुर अनुमण्डल में 1,674 एवं बिरौल अनुमण्डल में 2,250 शामिल है। जबकि उसी दिन 25,184 सिलेंडरों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित है। उन्होंने कहा कि 12 अप्रैल को दरभंगा सदर अनुमण्डल में 17,139, बेनीपुर अनुमण्डल में 3,634 एवं बिरौल अनुमण्डल में 4,411 एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण होने की संभावना है। एल.पी.जी गैस सिलेंडर से संबंधित जिले में प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष संचालित है, जिसका दूरभाष संख्या 06272-245055 है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा जारी है। इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर सीधे उनके घर तक उपलब्ध कराया जा रहा है। उप निदेशक सत्येन्द्र प्रसाद ने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। बुकिंग के उपरांत 1 से 2 दिनों के भीतर उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रशासन, दरभंगा जिलावासियों से अपील करती है कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण न करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिले में आपूर्ति की समुचित व्यवस्था है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में लगातार वरीय पदाधिकारियों के द्वारा गैस एजेंसी और होटलों मे औचक छापामारीकी जा रही है। कालाबाजारी और मुनाफाखोरी पर जिला प्रशासन की पहली नजर है।1
- मधुबनी, 11 अप्रैल 2026 : माले नगर स्थित जिला कार्यालय में कल से शुरू हुआ भाकपा(माले) का 8वां मधुबनी जिला सम्मेलन का आज 7 स्थायी आमंत्रित समेत 28 सदस्यों की जिला कमेटी और जिले के वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता का. ध्रुव नारायण कर्ण को पुनः जिला सचिव चुनने के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया. सम्मेलन की उद्घाटन सत्र को भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो के सदस्य और खेग्रामस के राष्ट्रीय महस्डचिव धीरेन्द्र झा, केंद्रीय कमेटी के सदस्य और समकालीन लोकयुद्ध के संपादक संतोष सहर, भाकपा(माले) की राज्य स्थायी समिति के सदस्य और दरभंगा जिला सचिव बैद्यनाथ यादव तथा राज्य कमेटी सदस्य अभिषेक कुमार ने संबोधित किया. कल देर शाम शुरू हुए सम्मेलन के प्रतिनिधि सत्र में जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण ने पिछले कामकाज की रिपोर्ट पेश की जिसमें जिले में भाकपा (माले ) के नेतृत्व में चले आंदोलनों और प्रदेश की भाजपा-जदयू सरकार के खिलाफ चले अभियानों की विस्तृत चर्चा करने के साथ ही मधुबनी जिले में भाकपा(माले) के विस्तार करने व मजबूत बनाने के सवाल पर विचार किया गया था. जिले के लगभग सभी प्रखंडों से जुटे 150 से भी अधिक प्रतिनिधियों ने जिनमें महिलाएं व छात्र-युवा भी शामिल थे, इसपर चर्चा करने के बाद सर्वसम्मति से पारित किया. प्रतिनिधि सत्र को जोगनाथ मंडल,विजय कुमार दास,नवल किशोर यादव, बिशंभर कामत, भूषण सिंह, श्याम पंडित, मदनचंद्र झा, लक्ष्मण राय, कामेश्वर राम, शिव शक्ति देवी आदि जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ दो दर्जन से भी अधिक कायकर्ताओं ने भी संबोधित किया. लक्ष्मण राय की अगुआई में गठित एक पांच सदस्यों अध्यक्ष मंडल ऊत्तीम पासवान, भूषण सिंह,श्याम पंडित, मदन चंद्र झा ने सम्मेलन का संचालन किया. सम्मेलन के पर्यवेक्षक भाकपा(माले) राज्य कमेटी सदस्य अभिषेक कुमार की देखरेख में चले सांगठनिक सत्र में प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से 28 सदस्यीय जिला कमेटी का चुनाव किया. भाकपा(माले ) राज्य कमेटी सदस्य ध्रुव नारायण कर्ण पुनः सर्वसम्मति से भाकपा(माले) के मधुबनी जिला सचिव चुने गए. *जिला सम्मेलन की झलकियां* सम्मेलन ने जिले में कम्युनिस्ट पार्टी की पुरानी विरासत को शिद्दत से याद करते हुए गरीबो, दलितों, महिलाओं, छात्र-नौजवानो और मुस्लिम समुदाय समेत संघर्षशील ताकतों को भाकपा(माले) के बैनर तले एकजुट कर भाजपा के बुलडोज़र राज को खत्म करने का संकल्प लिया. इसके साथ ही सामंती ताकतों, भू-माफियाओ और सरकार के खिलाफ संघर्ष करते हुए गरीबों के वास-आवास की लड़ाई छेड़ने का भी निर्णय लिया गया. सम्मेलन ने कर्ज के बोझ, रोजगार के लिए पलायन, सामती अत्याचार, बाढ़ और विस्थापन, महंगाई तथा कल्याणकारी योजनाओं में व्याप्त लूट-खसोट के सवाल पर भी आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया. सम्मेलन ने आंदोलनों में व्यापक जनता की भागीदारी कराने के साथ गांव-टोलों के तमाम गरीबों को एकजुट करने तथा उन्हें भाकपा (माले) में शामिल कर नीचे ऐसा ऊपर तक मजबूत संगठन बनाने के लक्ष्य के साथ भाकपा(माले) को जिले की अव्वल पार्टी बनाने का संकल्प लिया है. सम्मेलन जिले में में शहीद व दिंवगत भाकपा(माले) नेताओं समेत आजादी आंदोलन व कम्युनिस्ट व सोशलिस्ट आंदोलन के नेताओं को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुआ. सम्मेलन स्थल को चर्चित भटसिमर भूमि आंदोलन के शहीदों दया देवी और कुसुम पासवान के नाम समर्पित किया गया था. जिले के वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता लक्षमन राय के हाथों झंदोरोहण और शहीद वेदी पर पुष्पांजलि देने के साथ शुरू हुआ सम्मेलन अंतर्राष्ट्रीय गीत और गगनभेदी नारों के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ.3
- राज्यसभा के लिए शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया।1
- दरभंगा में प्रेम ज्वेलर्स से बंदूक के बल पर 2 करोड़ से अधिक की लूट कांड में शामिल 12 आरोपी गिरफ्तार1