logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सैंपऊ उपखंड के गांव आरी में महाराणा प्रताप जयंती का भव्य तरीके आयोजन* सैंपऊ क्षेत्र के ग्राम आरी स्थित जिला कार्यालय पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के युवाओं और संगठन के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लेकर शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप को नमन किया कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ब्लॉक अध्यक्ष सैंपऊ बंटी सिसोदिया एवं जिला महासचिव कृष्णकांत परमार द्वारा महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ ने संबोधित करते हुए कहा कि श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत लगातार क्षत्रिय समाज को एकजुट करने और उन्हें क्षत्रिय समाज के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने समाज में शिक्षा और संस्कार के महत्व पर जोर देते हुए युवाओं से सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का आह्वान किया जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने समारोह में पधारे सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के त्याग और बलिदान की गाथाएं हमें हर परिस्थिति में अडिग रहने की प्रेरणा देती हैं जिला महासचिव कृष्णकांत परमार ने कहा कि महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में उतारना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सैंपऊ बंटी सिसोदिया ने की। इस अवसर पर संगठन की मजबूती और सामाजिक कार्यों में युवाओं की भागीदारी पर चर्चा की गई कार्यक्रम के दौरान गुड्डू परमार, दीपू परमार,धर्मेंद्र परमार,मानवेंद्र परमार,राघवेंद्र परमार, धर्मवीर सिंह, शिवदत्त परमार, मुन्ना, छोटू, सूरज, गुंटन, जण्डैल,रूपा, राजा, महेश,मलखान,आदर्श सहित भारी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

4 hrs ago
user_Shakeel Dholpur
Shakeel Dholpur
Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
4 hrs ago
07429389-52e6-448b-a7bc-836cbcd73835

*सैंपऊ उपखंड के गांव आरी में महाराणा प्रताप जयंती का भव्य तरीके आयोजन* सैंपऊ क्षेत्र के ग्राम आरी स्थित जिला कार्यालय पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के युवाओं और संगठन के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लेकर शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप को नमन किया कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ब्लॉक अध्यक्ष सैंपऊ बंटी सिसोदिया एवं जिला महासचिव कृष्णकांत परमार द्वारा महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ ने संबोधित करते हुए कहा कि श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत लगातार क्षत्रिय समाज को एकजुट करने और उन्हें क्षत्रिय समाज के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने समाज में शिक्षा और संस्कार के महत्व पर जोर देते हुए युवाओं से सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का आह्वान किया जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने समारोह में पधारे सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के त्याग और बलिदान की गाथाएं हमें हर परिस्थिति में अडिग रहने की प्रेरणा देती हैं जिला महासचिव कृष्णकांत परमार ने कहा कि महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में उतारना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सैंपऊ बंटी सिसोदिया ने की। इस अवसर पर संगठन की मजबूती और सामाजिक कार्यों में युवाओं की भागीदारी पर चर्चा की गई कार्यक्रम के दौरान गुड्डू परमार, दीपू परमार,धर्मेंद्र परमार,मानवेंद्र परमार,राघवेंद्र परमार, धर्मवीर सिंह, शिवदत्त परमार, मुन्ना, छोटू, सूरज, गुंटन, जण्डैल,रूपा, राजा, महेश,मलखान,आदर्श सहित भारी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पेट्रोल पंप पर दबंगों का उत्पात, सेल्समैन से मारपीट व लूट का आरोप सैपऊ 10 मई। कस्बे स्थित एक पेट्रोल एवं CNG पंप पर शुक्रवार रात कुछ युवकों द्वारा जमकर उत्पात मचाने, कर्मचारियों से मारपीट करने तथा नकदी लूटने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पंप संचालक प्रशांत दीक्षित ने थाना सैपऊ में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को सैपऊ स्थित मेसर्स सुन्दर पेट्रोलियम सेंटर पर सफेद रंग की एक मारुति ब्रेजा कार आकर CNG पंप पर रुकी। आरोप है कि कार में सवार पांच युवक नीचे उतरे और अचानक पंप कर्मचारियों से विवाद करने लगे। पीड़ित पक्ष के अनुसार, आरोपियों में शामिल नरेंद्र सिंह ने CNG मशीन का नोजल और पाइप जबरन सेल्समैन धर्मेंद्र बघेल से छीन लिया तथा उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि नोजल और पाइप को गले में डालकर फंदे की तरह खींचते हुए जान से मारने का प्रयास किया गया। इस दौरान अन्य आरोपियों ने भी लात-घूंसों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य कर्मचारियों कल्लू खान, मनोज कुमार और धर्मेंद्र कुमार सविता के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक आरोपी ने लोहे जैसी किसी वस्तु से हमला कर कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार की आंख और सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान करीब दो हजार रुपये की नकदी भी छीन ली गई तथा कर्मचारियों को जान से मारने और “काटकर फेंक देने” की धमकियां दी गईं। घटना के दौरान गाली-गलौज और कर्मचारियों की वर्दी फाड़ने का भी आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों ने पेट्रोल एवं CNG जैसे अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थों वाले परिसर में लापरवाही और खतरनाक तरीके से CNG मशीन के नोजल व पाइप को खींचकर मशीन को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। पंप संचालक प्रशांत दीक्षित ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई थी और पूरी वारदात पंप परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    पेट्रोल पंप पर दबंगों का उत्पात, सेल्समैन से मारपीट व लूट का आरोप
सैपऊ 10 मई। कस्बे स्थित एक पेट्रोल एवं CNG पंप पर शुक्रवार रात कुछ युवकों द्वारा जमकर उत्पात मचाने, कर्मचारियों से मारपीट करने तथा नकदी लूटने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पंप संचालक प्रशांत दीक्षित ने थाना सैपऊ में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को सैपऊ स्थित मेसर्स सुन्दर पेट्रोलियम सेंटर पर सफेद रंग की एक मारुति ब्रेजा कार आकर CNG पंप पर रुकी। आरोप है कि कार में सवार पांच युवक नीचे उतरे और अचानक पंप कर्मचारियों से विवाद करने लगे।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, आरोपियों में शामिल नरेंद्र सिंह ने CNG मशीन का नोजल और पाइप जबरन सेल्समैन धर्मेंद्र बघेल से छीन लिया तथा उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि नोजल और पाइप को गले में डालकर फंदे की तरह खींचते हुए जान से मारने का प्रयास किया गया। इस दौरान अन्य आरोपियों ने भी लात-घूंसों से हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य कर्मचारियों कल्लू खान, मनोज कुमार और धर्मेंद्र कुमार सविता के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक आरोपी ने लोहे जैसी किसी वस्तु से हमला कर कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार की आंख और सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई।
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान करीब दो हजार रुपये की नकदी भी छीन ली गई तथा कर्मचारियों को जान से मारने और “काटकर फेंक देने” की धमकियां दी गईं। घटना के दौरान गाली-गलौज और कर्मचारियों की वर्दी फाड़ने का भी आरोप लगाया गया है।
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों ने पेट्रोल एवं CNG जैसे अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थों वाले परिसर में लापरवाही और खतरनाक तरीके से CNG मशीन के नोजल व पाइप को खींचकर मशीन को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
पंप संचालक प्रशांत दीक्षित ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई थी और पूरी वारदात पंप परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • मदर्स डे पर आरएसी परिसर में बांधे परिंडे, 151 परिंडे बांधने का लक्ष्य धौलपुर। मदर्स डे के अवसर पर न्याय दर्शन संस्था द्वारा डॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा की प्रेरणा से आरएसी परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट सुरेश सांखला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट सुरेश सांखला ने कहा कि भीषण गर्मी के समय प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर एवं आसपास के छायादार स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधने चाहिए तथा उनमें नियमित रूप से पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी के अभाव में बड़ी संख्या में पक्षियों की मृत्यु हो जाती है, जिन्हें जनजागरूकता और छोटे-छोटे प्रयासों से बचाया जा सकता है।उन्होंने आरएसी जवानों से परिंडों की नियमित देखभाल करने एवं उनमें निरंतर पानी उपलब्ध कराने की अपील की। अध्यक्ष चंद्र मोहन पाराशर एडवोकेट ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष परिंडे बांधने का अभियान चलाया जाता है। इस वर्ष संस्था ने 151 परिंडे बांधने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कार्यक्रम में कंपनी कमांडर हरि सिंह, हेड कांस्टेबल भगवान दास, शैलेंद्र सिंह, राम अवतार, हीरा बहादुर एवं राम विलास सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संस्था के सचिव रंजीत दिवाकर ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
    4
    मदर्स डे पर आरएसी परिसर में बांधे परिंडे, 151 परिंडे बांधने का लक्ष्य 
धौलपुर। मदर्स डे के अवसर पर न्याय दर्शन संस्था द्वारा डॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा की प्रेरणा से आरएसी परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट सुरेश सांखला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट सुरेश सांखला ने कहा कि भीषण गर्मी के समय प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर एवं आसपास के छायादार स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधने चाहिए तथा उनमें नियमित रूप से पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी के अभाव में बड़ी संख्या में पक्षियों की मृत्यु हो जाती है, जिन्हें जनजागरूकता और छोटे-छोटे प्रयासों से बचाया जा सकता है।उन्होंने आरएसी जवानों से परिंडों की नियमित देखभाल करने एवं उनमें निरंतर पानी उपलब्ध कराने की अपील की। अध्यक्ष चंद्र मोहन पाराशर एडवोकेट ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष परिंडे बांधने का अभियान चलाया जाता है। इस वर्ष संस्था ने 151 परिंडे बांधने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कार्यक्रम में कंपनी कमांडर हरि सिंह, हेड कांस्टेबल भगवान दास, शैलेंद्र सिंह, राम अवतार, हीरा बहादुर एवं राम विलास सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संस्था के सचिव रंजीत दिवाकर ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • मदर्स डे पर आरएसी परिसर में बांधे परिंडे धौलपुर- मदर्स डे के अवसर पर नया दर्शन संस्था द्वारा डॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा की प्रेरणा से आरएसी परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट सुरेश सांखला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट सुरेश सांखला ने कहा कि भीषण गर्मी के समय प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर एवं आसपास के छायादार स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधने चाहिए तथा उनमें नियमित रूप से पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी के अभाव में बड़ी संख्या में पक्षियों की मृत्यु हो जाती है, जिन्हें जनजागरूकता और छोटे-छोटे प्रयासों से बचाया जा सकता है। उन्होंने आरएसी जवानों से परिंडों की नियमित देखभाल करने एवं उनमें निरंतर पानी उपलब्ध कराने की अपील की। नया दर्शन संस्था के अध्यक्ष चंद्र मोहन पाराशर एडवोकेट ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष परिंडे बांधने का अभियान चलाया जाता है। इस वर्ष संस्था ने 151 परिंडे बांधने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कार्यक्रम में कंपनी कमांडर हरि सिंह, हेड कांस्टेबल भगवान दास, शैलेंद्र सिंह, राम अवतार, हीरा बहादुर एवं राम विलास सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संस्था के सचिव रंजीत दिवाकर ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
    4
    मदर्स डे पर आरएसी परिसर में बांधे परिंडे
धौलपुर- मदर्स डे के अवसर पर नया दर्शन संस्था द्वारा डॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा की प्रेरणा से आरएसी परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट सुरेश सांखला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सहायक कमांडेंट सुरेश सांखला ने कहा कि भीषण गर्मी के समय प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर एवं आसपास के छायादार स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधने चाहिए तथा उनमें नियमित रूप से पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी के अभाव में बड़ी संख्या में पक्षियों की मृत्यु हो जाती है, जिन्हें जनजागरूकता और छोटे-छोटे प्रयासों से बचाया जा सकता है।
उन्होंने आरएसी जवानों से परिंडों की नियमित देखभाल करने एवं उनमें निरंतर पानी उपलब्ध कराने की अपील की।
नया दर्शन संस्था के अध्यक्ष चंद्र मोहन पाराशर एडवोकेट ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष परिंडे बांधने का अभियान चलाया जाता है। इस वर्ष संस्था ने 151 परिंडे बांधने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
कार्यक्रम में कंपनी कमांडर हरि सिंह, हेड कांस्टेबल भगवान दास, शैलेंद्र सिंह, राम अवतार, हीरा बहादुर एवं राम विलास सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संस्था के सचिव रंजीत दिवाकर ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
    user_Deepu Verma Journalist Dholpur
    Deepu Verma Journalist Dholpur
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • धौलपुर के निहालगंज में दुकान में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 3.5 लाख रुपए नकद और 15 हजार के चांदी के सिक्के बरामद किए हैं।
    1
    धौलपुर के निहालगंज में दुकान में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 3.5 लाख रुपए नकद और 15 हजार के चांदी के सिक्के बरामद किए हैं।
    user_जोगेंद्र सागर
    जोगेंद्र सागर
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • धौलपुर के भैसेंना गांव में चंबल लिफ्ट परियोजना के अंतर्गत बन रही डिग्गी के निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। आरोप है कि इस 'खेला' में परियोजना के जिम्मेदार अधिकारी संलिप्त हैं, जिससे गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
    1
    धौलपुर के भैसेंना गांव में चंबल लिफ्ट परियोजना के अंतर्गत बन रही डिग्गी के निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। आरोप है कि इस 'खेला' में परियोजना के जिम्मेदार अधिकारी संलिप्त हैं, जिससे गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
    user_पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • धौलपुर पुलिस ने सड़क सुरक्षा के लिए 'नो हेलमेट, नो पेट्रोल' नामक एक अभिनव जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस पहल के माध्यम से आमजन को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
    1
    धौलपुर पुलिस ने सड़क सुरक्षा के लिए 'नो हेलमेट, नो पेट्रोल' नामक एक अभिनव जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस पहल के माध्यम से आमजन को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
    user_OM PRAKASH
    OM PRAKASH
    Journalist धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • धौलपुर के बसेड़ी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मायके पक्ष ने पति और 8 अन्य ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
    1
    धौलपुर के बसेड़ी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मायके पक्ष ने पति और 8 अन्य ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
    user_Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
    Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
    Carpenter सेपऊ, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • तार चोरी करने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार हथियार, चोरी के तार, नकदी और कार बरामद धौलपुर। मथुरा के थाना जैत क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और तार चोरी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, चोरी किए गए बिजली के तार, नकदी और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार थाना जैत पुलिस, सर्विलांस टीम और रिवार्ड टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना जैत में दर्ज तार चोरी के मामलों में वांछित बदमाश छटीकरा क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास दोबारा वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने आगरा-दिल्ली सर्विस रोड पर प्रकाश ढाबा के समीप औद्योगिक क्षेत्र में घेराबंदी कर दी। बताया गया कि पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की, जिसमें हरवीर पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम सिलावट, थाना राजाखेड़ा, जिला धौलपुर (राजस्थान) के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को उपचार के लिए सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन भेजा गया। मौके से पुलिस ने गोपाल पुत्र प्रमोद निवासी थारपुरा थाना राजाखेड़ा जिला धौलपुर तथा सुग्रीव पुत्र अचल सिंह निवासी गढ़ी करीलपुर थाना राजाखेड़ा जिला धौलपुर को भी गिरफ्तार कर लिया। भारी मात्रा में सामान बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे 315 बोर, छह जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (UP80 JT 5192), चोरी किए गए बिजली के तारों के 10 बंडल तथा 7300 रुपये नकद बरामद किए हैं। कई मामलों में थे वांछित पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी थाना जैत में दर्ज तार चोरी के मामलों में वांछित चल रहे थे। आरोपियों के खिलाफ थाना जैत में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
    1
    तार चोरी करने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार
हथियार, चोरी के तार, नकदी और कार बरामद
धौलपुर। मथुरा के थाना जैत क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और तार चोरी करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, चोरी किए गए बिजली के तार, नकदी और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार थाना जैत पुलिस, सर्विलांस टीम और रिवार्ड टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना जैत में दर्ज तार चोरी के मामलों में वांछित बदमाश छटीकरा क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास दोबारा वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने आगरा-दिल्ली सर्विस रोड पर प्रकाश ढाबा के समीप औद्योगिक क्षेत्र में घेराबंदी कर दी।
बताया गया कि पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की, जिसमें हरवीर पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम सिलावट, थाना राजाखेड़ा, जिला धौलपुर (राजस्थान) के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को उपचार के लिए सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन भेजा गया।
मौके से पुलिस ने गोपाल पुत्र प्रमोद निवासी थारपुरा थाना राजाखेड़ा जिला धौलपुर तथा सुग्रीव पुत्र अचल सिंह निवासी गढ़ी करीलपुर थाना राजाखेड़ा जिला धौलपुर को भी गिरफ्तार कर लिया।
भारी मात्रा में सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे 315 बोर, छह जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (UP80 JT 5192), चोरी किए गए बिजली के तारों के 10 बंडल तथा 7300 रुपये नकद बरामद किए हैं।
कई मामलों में थे वांछित
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी थाना जैत में दर्ज तार चोरी के मामलों में वांछित चल रहे थे। आरोपियों के खिलाफ थाना जैत में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.