logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लहरतारा में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 22 कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद लहरतारा में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 22 कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद वाराणसी। स्वच्छ काशी, सुंदर काशी और प्लास्टिक मुक्त काशी अभियान के तहत नगर निगम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लहरतारा स्थित फुलवरिया गेट नंबर पांच के पास एक ट्रक से करीब 2200 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्लास्टिक से भरे ट्रक को कब्जे में लेते हुए पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद वाहन का चालान कर दिया गया। दोपहर के समय एक ट्रक प्रतिबंधित प्लास्टिक की बड़ी खेप लेकर फुलवरिया स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पर पहुंचा था। ट्रक से माल उतारने और किराये के भुगतान को लेकर ड्राइवर और ट्रांसपोर्टर के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला आसपास के लोगों और प्रशासन तक पहुंच गया। घटना की सूचना मिलते ही अपर नगर आयुक्त संगम लाल के नेतृत्व में नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने ट्रक की जांच कराई तो उसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक लदा हुआ पाया गया। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्लास्टिक की खेप को जब्त कर लिया और इसकी जानकारी लहरतारा पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर उसका चालान कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे शहर के किस क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण तथा परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति या संस्था प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग या व्यापार में लिप्त पाई जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस और नगर निगम की टीम पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

1 hr ago
user_गजेन्द्र कुमार सिंह
गजेन्द्र कुमार सिंह
Pindra, Varanasi•
1 hr ago
12d0528a-518a-4d15-afed-c51807a70f7a

लहरतारा में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 22 कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद लहरतारा में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 22 कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद वाराणसी। स्वच्छ काशी, सुंदर काशी और प्लास्टिक मुक्त काशी अभियान के तहत नगर निगम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लहरतारा स्थित फुलवरिया गेट नंबर पांच के पास एक ट्रक से करीब 2200 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्लास्टिक से भरे ट्रक को कब्जे में लेते हुए पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद वाहन का चालान कर दिया गया। दोपहर के समय एक ट्रक प्रतिबंधित प्लास्टिक की बड़ी खेप लेकर फुलवरिया स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पर पहुंचा था। ट्रक से माल उतारने और किराये के भुगतान को लेकर ड्राइवर और ट्रांसपोर्टर के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला आसपास के लोगों और प्रशासन तक पहुंच गया। घटना की सूचना मिलते ही अपर नगर आयुक्त संगम लाल के नेतृत्व में नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने ट्रक की जांच कराई तो उसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक लदा हुआ पाया गया। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्लास्टिक की खेप को जब्त कर लिया और इसकी जानकारी लहरतारा पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर उसका चालान कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे शहर के किस क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण तथा परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति या संस्था प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग या व्यापार में लिप्त पाई जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस और नगर निगम की टीम पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Jitendra bahadur Dubey
    1
    Post by Jitendra bahadur Dubey
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सारनाथ इतिहास रचा! ASI ने मान्यता दी बाबू जगत सिंह को, ब्रिटिश झूठ उजागर 😱🔥
    1
    सारनाथ इतिहास रचा! ASI ने मान्यता दी बाबू जगत सिंह को, ब्रिटिश झूठ उजागर 😱🔥
    user_Rishu Pathak
    Rishu Pathak
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • आज दिनांक 09.03.2026 को समय 08.20 बजें ग्राम पिपरगांव के प्रधानपति द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि थाना ज्ञानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरगांव में जैसलाल सरोज आग के चपेट में आ गया है। प्राप्त सूचना पर पीआरवी व स्थानीय पुलिस द्वारा मौके की निरीक्षण में ज्ञात हुआ कि जैसलाल सरोज पुत्र लालता प्रसाद सरोज उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम पिपरगांव थाना ज्ञानपुर द्वारा सुबह करीब 07:30 बजें स्थानीय ग्राम प्रधान राम नायक यादव के दरवाजे पर जाकर अपना हैंड पाइप दुरुस्त कराने की बात पर कुछ कहा-सुनी हुई थी। स्थानीय लोगों द्वारा कंबल डालकर आग बुझाया गया। तब तक जैसलाल सरोज का शरीर लगभग 80% जल चुका था, स्थानीय पुलिस द्वारा जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह ज्ञानपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा BHU वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति के परिजन मौजूद हैं। जैसलाल के परिजनों द्वारा ग्रामप्रधान के पुत्र कमलेश यादव पर जलाने का आरोप लगाया जा रहा है। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस उच्चाधिकारीगण मौके पर मौजूद रहकर घटना की प्रत्येक पहलुओं की गहनता से जांच करते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामजद आरोपी को हिरासत पुलिस में लेकर पूछ-ताछ सहित आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    आज दिनांक 09.03.2026 को समय 08.20 बजें ग्राम पिपरगांव के प्रधानपति द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि थाना ज्ञानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरगांव में जैसलाल सरोज आग के चपेट में आ गया है। प्राप्त सूचना पर पीआरवी व स्थानीय पुलिस द्वारा मौके की निरीक्षण में ज्ञात हुआ कि जैसलाल सरोज पुत्र लालता प्रसाद सरोज उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम पिपरगांव थाना ज्ञानपुर द्वारा सुबह करीब 07:30 बजें स्थानीय ग्राम प्रधान राम नायक यादव के दरवाजे पर जाकर अपना हैंड पाइप दुरुस्त कराने की बात पर कुछ कहा-सुनी हुई थी। स्थानीय लोगों द्वारा कंबल डालकर आग बुझाया गया। तब तक जैसलाल सरोज का शरीर लगभग 80% जल चुका था, स्थानीय पुलिस द्वारा जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह ज्ञानपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा BHU वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति के परिजन मौजूद हैं। जैसलाल के परिजनों द्वारा ग्रामप्रधान के पुत्र कमलेश यादव पर जलाने का आरोप लगाया जा रहा है। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस उच्चाधिकारीगण मौके पर मौजूद रहकर घटना की प्रत्येक पहलुओं की गहनता से जांच करते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामजद आरोपी को हिरासत पुलिस में लेकर पूछ-ताछ सहित आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_TBT NEWS UP
    TBT NEWS UP
    Newspaper publisher Bhadohi, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार सौरभ न्यूज़ आज सोमवार 9 मार्च को वाराणसी के रामकटोरा स्थित अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में जनकल्याण परिषद के तत्वावधान में हर वर्ष की भर्ती होली मिलन समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री गंगासहाय पांडे ने किया संचालन सिद्धनाथ शर्मा ने किया इस अवसर पर प्रदेश विभाग के डॉक्टर सतीश कुमार कसेरा प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव सहय पांडेये एडवोकेट एसपी श्रीवास्तव उदय श्रीवास्तवमंगल भैया पूर्व सभासद लालचंद पांडे भुलक्कड़ बनारसी चिंतित बनारसी राजेश शर्मा नेहरू पांडेये मोनी पांडे अमित शर्मा आदि लोगों ने काव्य पाठ किया एवं एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई
    4
    ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार सौरभ न्यूज़ आज सोमवार 9 मार्च को वाराणसी के रामकटोरा स्थित अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में जनकल्याण परिषद के तत्वावधान में हर वर्ष की भर्ती होली मिलन समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री गंगासहाय पांडे ने किया संचालन सिद्धनाथ शर्मा ने किया इस अवसर पर प्रदेश विभाग के डॉक्टर सतीश कुमार कसेरा प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव सहय पांडेये एडवोकेट एसपी श्रीवास्तव उदय श्रीवास्तवमंगल भैया पूर्व सभासद लालचंद पांडे भुलक्कड़ बनारसी चिंतित बनारसी राजेश शर्मा नेहरू पांडेये मोनी पांडे अमित शर्मा आदि लोगों ने काव्य पाठ किया एवं एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई
    user_डॉ सतीश कुमार कसेरा
    डॉ सतीश कुमार कसेरा
    Grain Wholesaler Sadar, Varanasi•
    16 hrs ago
  • Post by Shivpoojan G
    1
    Post by Shivpoojan G
    user_Shivpoojan G
    Shivpoojan G
    Court reporter राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • भदोही के अंबर नीम जामुन मोहल्ला में महिलाओं के लिए नई दुकान जमजम गारमेंट्स का शुभारंभ हुआ है। यहां लेटेस्ट डिजाइन और शानदार कलेक्शन के फैंसी सूट ₹300 से ₹3000 तक उपलब्ध हैं।
    1
    भदोही के अंबर नीम जामुन मोहल्ला में महिलाओं के लिए नई दुकान जमजम गारमेंट्स का शुभारंभ हुआ है। यहां लेटेस्ट डिजाइन और शानदार कलेक्शन के फैंसी सूट ₹300 से ₹3000 तक उपलब्ध हैं।
    user_NEWS TIME UP
    NEWS TIME UP
    Waiter/Waitress Bhadohi, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी थाना चितईपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार। प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर के कुशल नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा थाना चितईपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-0059/2026 धारा 69, 115(2), 351(3), 352, 89 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त समीर सिंह पुत्र हरिनारायण सिंह निवासी जालाली पट्टी, थाना मण्डुआडीह, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 26 वर्ष को दिनांक 09.03.2026 को हैदराबाद गेट से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का विवरणः- जन शिकायत प्रकोष्ठ में प्राप्त प्रकरण संख्या 98/26 वीएनएस के संबंध में थाना चितईपुर, कमिश्नरेट वाराणसी में एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें प्रार्थिनी द्वारा आरोप लगाया गया कि समीर सिंह पुत्र हरिनारायण सिंह निवासी जलालीपट्टी, नाथूपुर (डी.एल.डब्ल्यू.), वाराणसी द्वारा प्रार्थिनी को शादी का झांसा देकर पिछले लगभग दो वर्षों से शारीरिक संबंध बनाए गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चितईपुर पर मु0अ0सं0-0059/2026 धारा 69, 115(2), 351(3), 352, 89 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर मुकदमें से संबंधित अभियुक्त समीर सिंह पुत्र हरिनारायण सिंह निवासी जालाली पट्टी, थाना मण्डुआडीह, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 26 वर्ष को दिनांक 09.03.2026 को हैदराबाद गेट से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- समीर सिंह पुत्र हरिनारायण सिंह निवासी जालाली पट्टी, थाना मड्डुवाडीह, जनपद वाराणसी उम्र लगभग 26 वर्ष । गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक 09.03.2026 को, स्थान- हैदराबाद गेट थाना चितईपुर कमि० वाराणसी। पंजीकृत अभियोग का विवरण मु0अ0सं0 0059/2026 धारा धारा 69, 115(2), 351(3), 352, 89 बीएनएस थाना चितईपुर कमि० वाराणसी। गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम का विवरण- 1. प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी। 2. म0उ0नि0 रवि चौहान थाना चितईपुर कमि० वाराणसी। 3. उ0नि0 रवि चौहान थाना चितईपुर कमि० वाराणसी। 4. का0 कमल किशोर थाना चितईपुर कमि० वाराणसी। *सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी*
    1
    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी थाना चितईपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार।
प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर के कुशल नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा थाना चितईपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-0059/2026 धारा 69, 115(2), 351(3), 352, 89 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त समीर सिंह पुत्र हरिनारायण सिंह निवासी जालाली पट्टी, थाना मण्डुआडीह, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 26 वर्ष को दिनांक 09.03.2026 को हैदराबाद गेट से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरणः- जन शिकायत प्रकोष्ठ में प्राप्त प्रकरण संख्या 98/26 वीएनएस के संबंध में थाना चितईपुर, कमिश्नरेट वाराणसी में एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें प्रार्थिनी द्वारा आरोप लगाया गया कि समीर सिंह पुत्र हरिनारायण सिंह निवासी जलालीपट्टी, नाथूपुर (डी.एल.डब्ल्यू.), वाराणसी द्वारा प्रार्थिनी को शादी का झांसा देकर पिछले लगभग दो वर्षों से शारीरिक संबंध बनाए गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चितईपुर पर मु0अ0सं0-0059/2026 धारा 69, 115(2), 351(3), 352, 89 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर मुकदमें से संबंधित अभियुक्त समीर सिंह पुत्र हरिनारायण सिंह निवासी जालाली पट्टी, थाना मण्डुआडीह, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 26 वर्ष को दिनांक 09.03.2026 को हैदराबाद गेट से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- समीर सिंह पुत्र हरिनारायण सिंह निवासी जालाली पट्टी, थाना मड्डुवाडीह, जनपद वाराणसी उम्र लगभग 26 वर्ष ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक 09.03.2026 को, स्थान- हैदराबाद गेट थाना चितईपुर कमि० वाराणसी।
पंजीकृत अभियोग का विवरण मु0अ0सं0 0059/2026 धारा धारा 69, 115(2), 351(3), 352, 89 बीएनएस थाना चितईपुर कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
2. म0उ0नि0 रवि चौहान थाना चितईपुर कमि० वाराणसी।
3. उ0नि0 रवि चौहान थाना चितईपुर कमि० वाराणसी।
4. का0 कमल किशोर थाना चितईपुर कमि० वाराणसी।
*सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी*
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    18 hrs ago
  • Post by Jitendra bahadur Dubey
    1
    Post by Jitendra bahadur Dubey
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • संक्रमण भूमि है और प्रार्थी काफी गरीब किस्म का व्यक्ति है वह अपने निजी जमीन पर आवास निर्माण कार्य जिलाधिकारी महोदय राजातालाब वाराणसी के आदेश द्वारा बनवा रहा था और लेखपाल महोदय मौके पर जाकर आवास निर्माण करा कर चले गए और राजस्व विभाग की कर्मचारी के जाते ही थाना प्रभारी राजातालाब दयाराम एस0एच0ओ0 वह उपनिरीक्षक दरोगा अनिल व अशोक तिवारी मौके पर आए हम प्रार्थी को गाली गलौज देते हुए हम प्राची के आवास निर्माण को विपक्षी कर द्वारा मिलकर गिरवाया गया मैं अभी तक 50 एप्लीकेशन दे चुका अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ 1 साक्ष्य में वीडियो 2 न्यायालय सिविल जज जू0डि0 एफ,की,सी 1 वाराणसी 3 तहसील दिवस 4 लेखपाल का रिपोर्ट
    4
    संक्रमण भूमि है और प्रार्थी काफी गरीब किस्म का व्यक्ति है वह अपने निजी जमीन पर आवास निर्माण कार्य जिलाधिकारी महोदय राजातालाब वाराणसी के आदेश द्वारा बनवा रहा था और लेखपाल महोदय मौके पर जाकर आवास निर्माण करा कर चले गए और राजस्व विभाग की कर्मचारी के जाते ही थाना प्रभारी राजातालाब दयाराम एस0एच0ओ0 वह उपनिरीक्षक दरोगा अनिल व अशोक तिवारी मौके पर आए हम प्रार्थी को गाली गलौज देते हुए हम प्राची के आवास निर्माण को विपक्षी कर द्वारा मिलकर गिरवाया गया मैं अभी तक 50 एप्लीकेशन दे चुका अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ 
1 साक्ष्य में वीडियो 
2 न्यायालय सिविल जज जू0डि0 एफ,की,सी 1 वाराणसी 
3 तहसील दिवस 
4 लेखपाल का रिपोर्ट
    user_Shivpoojan G
    Shivpoojan G
    Court reporter राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.