Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्नाव निवासी विशाल तिवारी और अभय मिश्रा कार से झांसी से कानपुर की ओर जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब उनकी कार गल्ला मंडी के पास पहुंची, तभी विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर सीधे कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के चलते कुछ समय तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
Pintu Patel
प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्नाव निवासी विशाल तिवारी और अभय मिश्रा कार से झांसी से कानपुर की ओर जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब उनकी कार गल्ला मंडी के पास पहुंची, तभी विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर सीधे कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के चलते कुछ समय तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- यूपी इटावा के एक गांव की महिलाओं ने शराब के ठेके पर धावा बोलकर 5 लाख की शराब मिट्टी में मिला दी. कारण: घर-परिवार के लोगों का शराबी बनना और कलह बढ़ना ग्रामीणों का आरोप है कि ठेका अवैध रूप से घनी आबादी के बीच चल रहा था. जबकि ये ठेका किसी दूसरे गांव के लिए आवंटित था.1
- महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में माती कोर्ट में एडीजे 3 ने तीन अभियुक्तों पप्पू पुत्र बाबूराम, कमलेश उर्फ कल्ले पुत्र रामसिंह निवासीगण ग्राम खरका थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात व मनोज कुमार उर्फ बब्लू कुमार पुत्र स्व0 बालाप्रसाद पाल निवासी ग्राम उमरार खेड़ा थाना कोतवाली उरई जनपद जालौन को दोषी करार दिया और तीनों अभियुक्तो को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई और ₹20-20 हजार के अर्थदंड से दंडित भी किया।1
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- क्षेत्र अकबरपुर रनिया कानपुर देहात से आपका भाई वेद प्रकाश समस्त सम्मानित ग्रामवासियों को शिक्षा सामान्य भाईचारे पर विचार किया है गांव से विनम्र निवेदन करता हूं कि शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा जैसे दिव्यांग वृद्धा विधवा जैसे लोगों को शांति मिलती है अतः अपने ग्राम पंचायत लोदीपुर से आपका भाई वेद प्रकाश प्रधान पद उम्मीद्वार है गांव में विकास चौमुखी कार्य करने चाहिए था अतः अपने ग्राम बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा और गांव की अतिरिक्त समस्या हो समाधान कराया जाएगा1
- महिला आरक्षण पर सिकंदरा नगर पंचायत का निंदा प्रस्ताव, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई एकजुटता आदर्श नगर पंचायत सिकंदरा में गुरुवार को करीब 1:30 बजे आयोजित बैठक में महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल ने की, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे। बैठक में कहा गया कि संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय देश की माताओं, बहनों और बेटियों को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। साथ ही आरोप लगाया गया कि इस कानून में बाधा डालने के प्रयास महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाते हैं। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में प्रस्ताव का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर किए। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारी सहित कई सदस्यों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ के कारण इस महत्वपूर्ण कानून को रोकने का प्रयास लोकतंत्र और महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ है। सभी ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने निंदा प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर एकजुटता दिखाई तथा नगर के अन्य सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों द्वारा हस्तलिखित समर्थन पत्र भी प्रस्तुत किया गया।1
- 30 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है आंधी और बारिश के कारण भीषण गर्मी से राहत भी मिली है, जिससे तापमान में 4-5°C की गिरावट आई है और अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान (33°C) से (36°C) के बीच दर्ज किया गया। आगरा, कानपुर, लखनऊ, नोएडा और बांदा जैसे प्रमुख जनपदों में मौसम परिवर्तनशील है। आज प्रमुख जिलों तापमान का तापमान इस प्रकार है : ☀️लखनऊ: लगभग (36°C - 42°C) (बादल और हल्की धूप) ☀️कानपुर: लगभग (33°C - 35°C) (आंशिक रूप से बादल) ☀️आगरा: लगभग (33°C - 35°C) (तेज हवाओं के साथ बारिश) ☀️नोएडा/गाजियाबाद: लगभग (32°C - 34° C) (आंधी और ओलावृष्टि) ☀️बांदा/झांसी: लगभग (35°C - 37°C) अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा रहेगा और बारिश की संभावना बनी हुई है। व्यूरो रिपोर्ट: SONI NEWS1
- चुर्खी रोड / कोतवाली क्षेत्र, जालौन जालौन में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक रेस्टोरेंट में घुसकर जमकर तोड़फोड़, मारपीट और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया गया है। मामला ठिकाना कैफे, चौकी रोड स्थित प्रतिष्ठान का है, जहां दोपहर करीब 1:15 बजे अचानक कुछ लोग पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि नामजद और कुछ अज्ञात लोगों ने रेस्टोरेंट में घुसकर पहले तो तोड़फोड़ की, फिर कर्मचारियों और वहां मौजूद ग्राहकों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि रेस्टोरेंट में कार्यरत एक युवती के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। सबसे गंभीर आरोप—हमलावरों ने धमकी दी कि मालिक से कह देना, अगर कहीं मिला तो उसे खत्म कर देंगे। अब खड़े हो रहे हैं सवाल— क्या दिनदहाड़े रेस्टोरेंट में घुसकर हमला करना इतना आसान हो गया है? क्या शहर में दबंगई और खुलेआम धमकी देने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है? क्या ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा पूरी तरह खतरे में है? क्या यह सिर्फ रेस्टोरेंट विवाद है या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश है? क्या पुलिस ऐसे मामलों में तुरंत और सख्त कार्रवाई कर पाएगी? क्या व्यापारी वर्ग अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है? पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है, और व्यापारियों में आक्रोश देखा जा रहा है। #JalaunBreaking #BigNews #CrimeAlert #RestaurantAttack #UPCrimeNews #ChurkhiRoad #KotwaliJalaun #BreakingNews #LawAndOrder #ThreatCase #InvestigationDemand1
- थाना रनिया क्षेत्र में भटकती हुई मिली महिला पूनम पुत्री अर्जुन सिंह निवासी इटैलिया बाजार थाना जरिया जनपद हमीरपुर को थाना रनिया पुलिस व मिशन शक्ति टीम द्वारा परिजनों से सम्पर्क कर थाना रनिया बुलाकर उक्त महिला को उसके परिजनों को सकुशल सुपर्द किया गया।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रही थी, फिलहाल महिला को परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा किये गये इस सराहनीय कार्य की परिजनों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।1
- PARAS HMRI HOSPITAL निकला किडनी चोर हॉस्पिटल🙄 चोट लगी सर पे ,निकाल लिया किडनी🙄 डिस्चार्ज से पहले वसूल लिया 5 लाख रुपये😡😡 इस हॉस्पिटल पर कार्यवाही होनी चाहिए ,पता नही कितनो के किडनी ,लिवर निकाले होंगे ये1