logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मानवता के कल्याण के लिए लोकेश कुमार शर्मा की अनोखी तपस्या, दरबारपुर में बना आध्यात्मिक वातावरण मुण्डावर। मुण्डावर उपखण्ड क्षेत्र के गांव दरबारपुर में क्षेत्र में अमन-चैन और समस्त मानवता के कल्याण की कामना को लेकर लोकेश कुमार शर्मा द्वारा लगातार खड़े होकर तपस्या की जा रही है। उनकी इस साधना को लेकर ग्रामीणों में श्रद्धा और उत्सुकता का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार लोकेश कुमार शर्मा ने 19 अगस्त से तपस्या प्रारंभ की है और वे 27 अगस्त तक इसी प्रकार तपस्या में लीन रहेंगे। तपस्या पूर्ण होने के अवसर पर 27 अगस्त को उनके द्वारा बाबा भोमिया को साफा पहनाया जाएगा। इसके साथ ही विधिवत रूप से तपस्या पूर्ण होने की घोषणा की जाएगी। इनकी इस कठिन साधना को लेकर गांव में आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है। ग्रामीण बड़ी श्रद्धा के साथ उनकी तपस्या में सहयोग कर रहे हैं। दिन के समय ग्रामीण महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन किए जाते हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहता है। वहीं, रात के समय भी ग्रामीण उनकी देखभाल और सुरक्षा के लिए उपस्थित रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मानवता के कल्याण, क्षेत्र में शांति और सुख-समृद्धि की भावना से की जा रही यह तपस्या लोगों के लिए आस्था और प्रेरणा का विषय बनी हुई है। 27 अगस्त को तपस्या पूर्ण होने के अवसर पर ग्रामीणों के बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की संभावना है।

2 days ago
user_पत्रकार संदीप यादव
पत्रकार संदीप यादव
Computer Shop Mandawar, Alwar•
2 days ago

मानवता के कल्याण के लिए लोकेश कुमार शर्मा की अनोखी तपस्या, दरबारपुर में बना आध्यात्मिक वातावरण मुण्डावर। मुण्डावर उपखण्ड क्षेत्र के गांव दरबारपुर में क्षेत्र में अमन-चैन और समस्त मानवता के कल्याण की कामना को लेकर लोकेश कुमार शर्मा द्वारा लगातार खड़े होकर तपस्या की जा रही है। उनकी इस साधना को लेकर ग्रामीणों में श्रद्धा और उत्सुकता का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार लोकेश कुमार शर्मा ने 19 अगस्त से तपस्या प्रारंभ की है और वे 27 अगस्त तक इसी प्रकार तपस्या में लीन रहेंगे। तपस्या पूर्ण होने के अवसर पर 27 अगस्त को उनके द्वारा बाबा भोमिया को साफा पहनाया जाएगा। इसके साथ ही विधिवत रूप से तपस्या पूर्ण होने की घोषणा की जाएगी। इनकी इस कठिन साधना को लेकर गांव में आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है। ग्रामीण बड़ी श्रद्धा के साथ उनकी तपस्या में सहयोग कर रहे हैं। दिन के समय ग्रामीण महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन किए जाते हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहता है। वहीं, रात के समय भी ग्रामीण उनकी देखभाल और सुरक्षा के लिए उपस्थित रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मानवता के कल्याण, क्षेत्र में शांति और सुख-समृद्धि की भावना से की जा रही यह तपस्या लोगों के लिए आस्था और प्रेरणा का विषय बनी हुई है। 27 अगस्त को तपस्या पूर्ण होने के अवसर पर ग्रामीणों के बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की संभावना है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन. हवन कर भण्डारे का हुआ आयोजन नीमराना के समीपवर्ती गांव घीलोठ में श्रीश्याम मंदिर के समीप सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर मुख्य यजमान राकेश कॉन्ट्रेक्टर विजय सिंह चौहान ने यज्ञ -हवन में भाग लिया।कथा समापन पर मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि सिद्ध सेवा धाम महंत अनिल पुरोहित एवं विशिष्ट अतिथि खरक कलां भिवानी बजरंग शर्मा,विक्की शास्त्री, परमार थर्मापैक प्रा.लि. डायरेक्टर सुरेश परमार ,इंडस फार्मा डायरेक्टर राधेश्याम अरोड़ा,एस्ट्रेल पाइप्स लि. एचआर हैड महेन्द्र चौधरी,ओजोन वर्सेस प्रा.लि.एचआर हैड संदीप चौधरी,प्लांट हैड जिग्नेश,प्रोडक्शन हैड अमित शर्मा,लेविस सर्फेस प्रा.लि.प्रोडक्शन हैड योगेश गुप्ता,लारेन हैल्थकेयर प्रा.लि. प्रतिनिधि राज सौरभ,कूल किंग प्रा.लि. प्लांट हैड अरूण शर्मा,सन होम एपलाएंस प्लांट हैड सौरव गुप्ता,जेफोरएस ग्लास एचआर हैड ज्ञानेन्द्र झा,एफपीआई ऑटोपार्टस एचआर हैड पवन जांगिड़,सुबेदार रामकिशन कोलीला रहे।श्रीमद्भागवत कथा के कथावाचक व्यास श्री छेदीलाल ने श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को संकल्प दिलाया। अंत में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर भण्डारे में प्रसादी पाई। इस अवसर पर संतोष देवी,राधा देवी,विद्या देवी,सुदेश देवी,बेबी देवी,पूजा बाई,लिच्छो कंवर,सुदेश बाई,निशा गोठड़ा,अमरदीप सिंह चौहान,हवलदार वीरेन्द्र सिंह यादव,परमानंद यादव,अनिल सिंह चौहान कोलीला,लखन शर्मा,परसराम गुप्ता,हजारी लाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    4
    सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन.

हवन कर भण्डारे का हुआ आयोजन
नीमराना के समीपवर्ती गांव घीलोठ में श्रीश्याम मंदिर के समीप सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर मुख्य यजमान राकेश कॉन्ट्रेक्टर विजय सिंह चौहान ने यज्ञ -हवन में भाग लिया।कथा समापन पर मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि सिद्ध सेवा धाम महंत अनिल पुरोहित एवं विशिष्ट अतिथि खरक कलां भिवानी बजरंग शर्मा,विक्की शास्त्री, परमार थर्मापैक प्रा.लि. डायरेक्टर सुरेश परमार ,इंडस फार्मा डायरेक्टर राधेश्याम अरोड़ा,एस्ट्रेल पाइप्स लि. एचआर हैड महेन्द्र चौधरी,ओजोन वर्सेस प्रा.लि.एचआर हैड संदीप चौधरी,प्लांट हैड जिग्नेश,प्रोडक्शन हैड अमित शर्मा,लेविस सर्फेस  प्रा.लि.प्रोडक्शन हैड योगेश गुप्ता,लारेन हैल्थकेयर प्रा.लि. प्रतिनिधि राज सौरभ,कूल किंग प्रा.लि. प्लांट हैड अरूण शर्मा,सन होम एपलाएंस प्लांट हैड सौरव गुप्ता,जेफोरएस ग्लास एचआर हैड ज्ञानेन्द्र झा,एफपीआई ऑटोपार्टस एचआर हैड पवन जांगिड़,सुबेदार रामकिशन कोलीला रहे।श्रीमद्भागवत कथा के कथावाचक व्यास श्री छेदीलाल ने श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को संकल्प दिलाया। अंत में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर भण्डारे में प्रसादी पाई। 
इस अवसर पर संतोष देवी,राधा देवी,विद्या देवी,सुदेश देवी,बेबी देवी,पूजा बाई,लिच्छो कंवर,सुदेश बाई,निशा गोठड़ा,अमरदीप सिंह चौहान,हवलदार वीरेन्द्र सिंह यादव,परमानंद यादव,अनिल सिंह चौहान कोलीला,लखन शर्मा,परसराम गुप्ता,हजारी लाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_Naveen Singh
    Naveen Singh
    Local News Reporter नीमराना, अलवर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के लिए नमूने खैरथल-तिजारा, 27 अगस्त। रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के दिशा-निर्देश में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ततारपुर चौराहा एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन निरीक्षण एवं जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था की जांच की गई। टीम ने मैसर्स बालाजी स्वीट्स एंड फास्ट फूड से दूध एवं चीनी से निर्मित कलाकंद, मैसर्स चौधरी मिष्ठान भंडार, ततारपुर चौराहा से मावा बर्फी तथा मैसर्स अंबिका मिष्ठान भंडार, छतरपुर गांव से डोडा बर्फी के नमूने लिए। लिए गए खाद्य नमूनों को जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला भेज दिया गया है। प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों की पालना करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीषा शर्मा, महिपाल सिंह एवं सुभाष यादव मौजूद रहे।
    1
    रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के लिए नमूने
खैरथल-तिजारा, 27 अगस्त। रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के दिशा-निर्देश में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ततारपुर चौराहा एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन निरीक्षण एवं जांच की।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था की जांच की गई। टीम ने मैसर्स बालाजी स्वीट्स एंड फास्ट फूड से दूध एवं चीनी से निर्मित कलाकंद, मैसर्स चौधरी मिष्ठान भंडार, ततारपुर चौराहा से मावा बर्फी तथा मैसर्स अंबिका मिष्ठान भंडार, छतरपुर गांव से डोडा बर्फी के नमूने लिए।
लिए गए खाद्य नमूनों को जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला भेज दिया गया है। प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों की पालना करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीषा शर्मा, महिपाल सिंह एवं सुभाष यादव मौजूद रहे।
    user_Pragti News
    Pragti News
    Newspaper advertising department Khairthal, Alwar•
    5 hrs ago
  • खैरथल-तिजारा जिले में चुनाव संचालन समिति की बैठक सम्पन्न जिले के सभी निकायों में कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे --ललित यादव खैरथल! जिले में चुनाव संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक कमेटी अध्यक्ष ललित यादव की अध्यक्षता में इस्माइलपुर रोड स्थित एक निजी होटल में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में विधानसभा वार कमेटियों के गठन का निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय एवं बूथ स्तर तक प्रभावी चुनावी रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा की गई। कमेटी के अध्यक्ष ललित यादव ने कहा की इसमें कोई दौराय नहीं की हम जिले के सभी निकायों में कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे!आमजन में भाजपा के प्रति गहरा आक्रोश दिखाई दे रहा है!जिले के सांसद द्वारा क्षेत्र में केवल घोषणा कर कोई काम नहीं किया है! यादव ने कहा की खैरथल में भाजपा सिंबल लेने से उनके ही लोग कतरा रहे है! उन्होंने कहा की हमारी पार्टी द्वारा लगभग 95 प्रतिशत प्रत्याशियों का चयन कर लिया गया है!शेष प्रत्याशीयो का चयन आज देर रात तक कर लिया जायेगा! विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी समन्वय एवं संचालन के लिए निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई—मुंडावर विधानसभा से चंद्रभान गुर्जर व उस्मान खान को तिजारा विधानसभा से इमरान खान, संदीप यादव,विजेंद्र महलावत,भिवाड़ी में विनोद कुमारी, झब्बूराम सैनी, टपूकड़ा में चंद्रभान गुर्जर, तिजारा में वीर नारायण यादव, विजेंद्र चौहान, मुन्नी गुर्जर गौरव भारद्वाज एवं किशनगढ़बास विधानसभा में रोहिताश चौधरी -खैरथल,किशनगढ़ कोटकासिम,चंद्रभान गुर्जर,तेजराम सैनी शिवचरण गुप्ता, रामचंदर जाटव, बी.पी. सुमन किशनगढ़बास को जिम्मेदारी सोपी गईं है! बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे!
    1
    खैरथल-तिजारा जिले में चुनाव संचालन समिति की बैठक सम्पन्न
जिले के सभी निकायों में कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे --ललित यादव 
खैरथल! जिले में चुनाव संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक कमेटी अध्यक्ष ललित यादव की अध्यक्षता में इस्माइलपुर रोड स्थित एक निजी होटल में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में विधानसभा वार कमेटियों के गठन का निर्णय लिया गया।
बैठक में आगामी चुनावों को लेकर संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय एवं बूथ स्तर तक प्रभावी चुनावी रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा की गई।
कमेटी के अध्यक्ष ललित यादव ने कहा की इसमें कोई दौराय नहीं की हम जिले के सभी निकायों में कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे!आमजन में भाजपा के प्रति गहरा आक्रोश दिखाई दे रहा है!जिले के सांसद द्वारा क्षेत्र में केवल घोषणा कर कोई काम नहीं किया है!
यादव ने कहा की खैरथल में भाजपा सिंबल लेने से उनके ही लोग कतरा रहे है!
उन्होंने कहा की हमारी पार्टी द्वारा लगभग 95 प्रतिशत प्रत्याशियों का चयन कर लिया गया है!शेष प्रत्याशीयो का चयन आज देर रात तक कर लिया जायेगा!
विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी समन्वय एवं संचालन के लिए निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई—मुंडावर विधानसभा से चंद्रभान गुर्जर व 
उस्मान खान को 
तिजारा विधानसभा से इमरान खान,
संदीप यादव,विजेंद्र महलावत,भिवाड़ी में 
विनोद कुमारी, झब्बूराम सैनी,
टपूकड़ा में चंद्रभान गुर्जर, तिजारा में वीर नारायण यादव,
विजेंद्र चौहान, मुन्नी गुर्जर गौरव भारद्वाज एवं किशनगढ़बास विधानसभा में रोहिताश चौधरी -खैरथल,किशनगढ़ कोटकासिम,चंद्रभान गुर्जर,तेजराम सैनी 
शिवचरण गुप्ता,
रामचंदर जाटव,
बी.पी. सुमन  किशनगढ़बास को जिम्मेदारी सोपी गईं है!
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे!
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Haryanvi gayak Ankit Baliyan ki hatyakand Revadi Haryana
    1
    Haryanvi gayak Ankit Baliyan ki hatyakand Revadi Haryana
    user_Rajbala
    Rajbala
    Local News Reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    16 hrs ago
  • विराटनगर क्षेत्र के अन्नपूर्णा स्टैंड से बागावास चौरासी मार्ग बदहाल, NH-248A के गहरे गड्ढे बने हादसों का सबब, ग्रामीणों में भारी रोषबागावास चौरासी। NH-248A पर अन्नपूर्णा स्टैंड से बागावास चौरासी तक सड़क की बदहाल स्थिति से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर हर समय खतरा मंडरा रहा है। स्थिति यह है कि राहगीर जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।पैचवर्क के नाम पर खानापूर्ति, दावों की खुली पोल,ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या को लेकर पूर्व में उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर सड़क की मरम्मत की मांग की थी। इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विभाग द्वारा सड़क पर मोहर्रम डालकर पैचवर्क (मरम्मत) तो कराया गया, लेकिन घटिया कार्य के कारण कुछ ही समय में सड़क दोबारा गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने केवल बजट ठिकाने लगाने के लिए खानापूर्ति की है, जिसका खामियाजा अब जनता भुगत रही है।मासूमों की सुरक्षा दांव पर, बड़े हादसे का अंदेशाइस मुख्य मार्ग से प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे गुजरते हैं। सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों के कारण आए दिन दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इसका कोई स्थायी और ठोस समाधान नहीं निकाला, तो यहाँ कभी भी कोई बड़ा और जानलेवा हादसा हो सकता है।गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांगक्षेत्र के आक्रोशित लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस मार्ग का अस्थाई पैचवर्क बंद कर, पूरी सड़क का नए सिरे से गुणवत्तापूर्ण निर्माण करवाया जाए। यदि जल्द ही इस दिशा में उचित कदम नहीं उठाए गए, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
    1
    विराटनगर क्षेत्र के अन्नपूर्णा स्टैंड से बागावास चौरासी मार्ग बदहाल, NH-248A के गहरे गड्ढे बने हादसों का सबब, ग्रामीणों में भारी रोषबागावास चौरासी। NH-248A पर अन्नपूर्णा स्टैंड से बागावास चौरासी तक सड़क की बदहाल स्थिति से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर हर समय खतरा मंडरा रहा है। स्थिति यह है कि राहगीर जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।पैचवर्क के नाम पर खानापूर्ति, दावों की खुली पोल,ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या को लेकर पूर्व में उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर सड़क की मरम्मत की मांग की थी। इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विभाग द्वारा सड़क पर मोहर्रम डालकर पैचवर्क (मरम्मत) तो कराया गया, लेकिन घटिया कार्य के कारण कुछ ही समय में सड़क दोबारा गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने केवल बजट ठिकाने लगाने के लिए खानापूर्ति की है, जिसका खामियाजा अब जनता भुगत रही है।मासूमों की सुरक्षा दांव पर, बड़े हादसे का अंदेशाइस मुख्य मार्ग से प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे गुजरते हैं। सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों के कारण आए दिन दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इसका कोई स्थायी और ठोस समाधान नहीं निकाला, तो यहाँ कभी भी कोई बड़ा और जानलेवा हादसा हो सकता है।गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांगक्षेत्र के आक्रोशित लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस मार्ग का अस्थाई पैचवर्क बंद कर, पूरी सड़क का नए सिरे से गुणवत्तापूर्ण निर्माण करवाया जाए। यदि जल्द ही इस दिशा में उचित कदम नहीं उठाए गए, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    3 hrs ago
  • तावड़ू में बिजली निगम का ALM 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार नूंह जिले के तावड़ू में एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने बिजली निगम के एक असिस्टेंट लाइनमैन को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बावल निवासी राकेश के रूप में हुई है, जो HKRN के तहत बिजली विभाग में कार्यरत था। ACB के मुताबिक, टायर पेस्टिंग की दुकान पर थ्री-फेस बिजली मीटर लगवाने के लिए आरोपी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, बाद में सौदा 45 हजार रुपये में तय हुआ। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ACB ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लेते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है। ACB अब मामले में अन्य कर्मचारियों या अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
    1
    तावड़ू में बिजली निगम का ALM 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
नूंह जिले के तावड़ू में एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने बिजली निगम के एक असिस्टेंट लाइनमैन को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बावल निवासी राकेश के रूप में हुई है, जो HKRN के तहत बिजली विभाग में कार्यरत था।
ACB के मुताबिक, टायर पेस्टिंग की दुकान पर थ्री-फेस बिजली मीटर लगवाने के लिए आरोपी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, बाद में सौदा 45 हजार रुपये में तय हुआ। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ACB ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लेते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मौके से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है। ACB अब मामले में अन्य कर्मचारियों या अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.