Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड के छेदी सिंह टोला निवासी सुरज कुमार, पिता मनोहर साव ने बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में 500 में 480 अंक प्राप्त कर पटना जिला में दूसरा स्थान हासिल किया है। जैसे ही यह खबर क्षेत्र में फैली, सुरज कुमार को बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों एवं ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और सभी लोग उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। सुरज कुमार ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से यह सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
JMBNEWS

More news from बिहार and nearby areas
- Post by JMBNEWS1
- बाढ़ (पटना)। बाढ़ अनुमंडल के हरदास बीघा गांव के नौ युवकों की एक टोली इन दिनों अनोखे अंदाज में लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। यह सभी युवक आदिवासी वेशभूषा धारण कर बिहार के विभिन्न मंदिरों में पैदल घूम रहे हैं और लोगों से मिलते-जुलते हुए अपने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इसी क्रम में यह टोली प्रसिद्ध उमानाथ धाम मंदिर पहुंची, जहां उनके अलग अंदाज को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। युवकों ने कमर में पत्ते लपेटे, हाथ में तीर-धनुष लिए और चेहरे पर कालीख लगाकर आदिवासी शैली में बातचीत करते हुए लोगों का मनोरंजन किया। युवकों का कहना है कि उनका उद्देश्य बिहार के सभी प्रमुख मंदिरों तक पैदल पहुंचना और वहां का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करना है, ताकि उनकी पहचान बने और लोग उनकी इस यात्रा को देखें। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों के लिए यह टोली खास आकर्षण का केंद्र बन गई। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें और वीडियो भी बनाए। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की अनोखी प्रस्तुति से माहौल उत्साहपूर्ण हो गया और मंदिर में आए श्रद्धालु भी इसे देखकर आनंदित हुए। 🎥🎯1
- वैशाली जिला के समाचार #filmi #movieshorts #bollywood #southmovie #viralshorts #reels #dialogue1
- पटना जिले के घोसवरी प्रखंड के तारतर गाँव में इथेनॉल कंपनी के पास बीती रात असामाजिक तत्वों ने एक किराना दुकान में आग लगा दी। आग से दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया और दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। सूचना पर पहुँची घोसवरी थाना पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है, जबकि घटना के बाद इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है।1
- करीब 15 लाख छात्रों के बीच साबरिन परवीन ने पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया। साधारण परिवार से आने वाली साबरिन के पिता टायर की दुकान चलाते हैं, लेकिन उन्होंने बेटी की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी। साबरिन का सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार के सहयोग को दिया है।1
- समस्तीपुर सदर अस्पताल में, रसोई गैस के अभाव मे बंद हुआ, सरकार का महत्वकांक्षी योजना, दिदी की रसोई.1
- Post by JAY Narayan Kumar1
- Post by JMBNEWS1