Bounsi News: त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का दूसरा दिन सम्पन्न, नई शिक्षा नीति 2020 पर प्रधानाचार्य का मार्गदर्शन बौंसी/बांका:- परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बौंसी में आयोजित त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला के दूसरे दिन का कार्यक्रम उत्साह और सक्रिय सहभागिता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य जीतेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने आचार्यों को संबोधित करते हुए नई शिक्षा नीति 2020 के सफल क्रियान्वयन पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।उन्होंने भैया-बहनों के समग्र विकास के लिए वर्षभर की रणनीतियों पर चर्चा करते हुए शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही आचार्यों के स्वयं के व्यक्तित्व एवं शैक्षणिक विकास पर भी विशेष बल दिया। कार्यशाला में विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने पर मंथन किया गया। शिक्षकों को नवाचार अपनाने और शिक्षण पद्धति को प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कक्षाचार्य, दिवसाधिकारी निर्धारित किया गया तथा आचार्य भारती का गठन किया गया। वर्ष पर्यन्त जयंती सहित सभी प्रकार के कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया।
Bounsi News: त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का दूसरा दिन सम्पन्न, नई शिक्षा नीति 2020 पर प्रधानाचार्य का मार्गदर्शन बौंसी/बांका:- परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बौंसी में आयोजित त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला के दूसरे दिन का कार्यक्रम उत्साह और सक्रिय सहभागिता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य जीतेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर
पर प्रधानाचार्य ने आचार्यों को संबोधित करते हुए नई शिक्षा नीति 2020 के सफल क्रियान्वयन पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।उन्होंने भैया-बहनों के समग्र विकास के लिए वर्षभर की रणनीतियों पर चर्चा करते हुए शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही आचार्यों के स्वयं के व्यक्तित्व एवं शैक्षणिक विकास पर भी विशेष बल दिया। कार्यशाला में विभिन्न
गतिविधियों और योजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने पर मंथन किया गया। शिक्षकों को नवाचार अपनाने और शिक्षण पद्धति को प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कक्षाचार्य, दिवसाधिकारी निर्धारित किया गया तथा आचार्य भारती का गठन किया गया। वर्ष पर्यन्त जयंती सहित सभी प्रकार के कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया।
- बिहार बांका जिले के अमरपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। कुलहरिया हाट के पास तेज रफ्तार स्टार बस ने 7 वर्षीय मासूम प्रिंस कुमार को कुचल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। प्रिंस अपने मामा की शादी में शामिल होने आया था, लेकिन खुशियों के बीच यह हादसा पूरे परिवार के लिए जिंदगीभर का गम बन गया। बताया जा रहा है कि बच्चा दुकान से बिस्कुट लेने गया था, तभी बस ने उसे टक्कर मार दी। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।1
- चांदन (बांका): कहते हैं कि "मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।" इस कहावत को चांदन प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, गौरीपुर के छात्र-छात्राओं ने पूरी तरह चरितार्थ कर दिखाया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में इस विद्यालय ने न केवल उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, बल्कि सफलता का एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है। पिछली बार से दोगुना रहा सफलता का ग्राफ गौरीपुर विद्यालय के लिए यह शैक्षणिक सत्र खुशियों की नई सौगात लेकर आया है। पिछले वर्ष (2025) के मुकाबले इस वर्ष प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या में लगभग दो गुनी वृद्धि दर्ज की गई है: * मैट्रिक बोर्ड: इस वर्ष कुल 39 परीक्षार्थियों में से 13 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया (गत वर्ष यह संख्या मात्र 07 थी)। * इंटरमीडिएट: इंटर कला (Arts) संकाय में 07 छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष कला संकाय में 33 और विज्ञान संकाय में 06 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। मेधावी छात्र: जिन्होंने बढ़ाया विद्यालय का गौरव विद्यालय के कई छात्रों ने विशिष्ट अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मैट्रिक टॉपर्स (400+ अंक वाले छात्र) | स्थान | नाम | प्राप्तांक | |---|---|---| | स्कूल टॉपर | करुणा कुमारी | 430 | | द्वितीय स्थान | अनंत कुमार | 423 | | तृतीय स्थान | साधना कुमारी | 419 | | चतुर्थ स्थान | निशा कुमारी | 404 | इंटरमीडिएट (कला संकाय) के उभरते सितारे इंटरमीडिएट में नितेश कुमार (368 अंक) ने विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया, वहीं उषा कुमारी (363 अंक) दूसरे स्थान पर रहीं। इनके अतिरिक्त आरती कुमारी, मिथिलेश कुमार, सतीश कुमार, श्रुति कुमारी और खुशी कुमारी ने भी प्रथम श्रेणी के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। अभावों के बीच संकल्प की विजय इस सफलता की चमक इसलिए और बढ़ जाती है क्योंकि यह विद्यालय वर्तमान में संसाधनों के भारी अभाव से जूझ रहा है। मात्र 2 कमरों के बुनियादी ढांचे और सीमित सुविधाओं के बावजूद, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के दृढ़ संकल्प ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि इरादे फौलादी हों, तो अभाव कभी बाधा नहीं बन सकते। > "शिक्षा वह निवेश है जिसका मुनाफा जीवन भर मिलता रहता है। गौरीपुर के इन बच्चों ने संसाधनों की कमी को अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी ताकत बनाया है।" > क्षेत्र में हर्ष का माहौल इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से न केवल विद्यालय प्रशासन, बल्कि समस्त गौरीपुर और चांदन प्रखंड में उत्साह का माहौल है। अभिभावकों का मानना है कि विपरीत परिस्थितियों में बच्चों द्वारा किया गया यह प्रदर्शन आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। विद्यालय के शिक्षकों ने इस सफलता का श्रेय सामूहिक प्रयास और छात्रों के अटूट परिश्रम को दिया है। मंदार 24 न्यूज़ सभी सफल छात्र-छात्राओं और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ देता है। रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ, मंदार 24 न्यूज़1
- थाना क्षेत्र के भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग पर भेड़ामोड चौक के समीप मंगलवार साम सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक रुस्तम बड़ीबिषहर गांव का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक युवक अगरबत्ती बनाने का काम करता था। वह प्रत्येक दिन की तरह अपने बाइक से अगरबत्ती बेचकर लौट रहा था। इसी दौरान भेड़ामोड चौक के समीप एक तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं युवक को स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट लाया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल मायागंज रेफर कर दिया गया है।1
- "सम्मान नहीं तो स्थान नहीं: गोड्डा प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ, पत्रकारों का 'कलम बंद' महासंग्राम!"1
- Post by Umakant poddar 97095005121
- शादी की खुशियां बनीं मातम: बिस्कुट लेने निकला मासूम, तेज रफ्तार बस ने छीनी जिंदगी जहां घर में शादी की खुशियां और जश्न का माहौल था, वहीं एक पल में सब कुछ मातम में बदल गया। कुल्हाड़िया हाट के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 वर्षीय मासूम प्रिंस कुमार की मौत हो गई। प्रिंस अपने माता-पिता के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आया था। मंगलवार सुबह वह पास की दुकान पर बिस्कुट लेने निकला, लेकिन उसी दौरान तेज रफ्तार स्टार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। परिजन घायल बच्चे को तुरंत इलाज के लिए भागलपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। मां कंचन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है। लोगों ने मांग की है कि दोषी बस चालक की जल्द गिरफ्तारी हो और इस मार्ग पर सख्त स्पीड कंट्रोल की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी और घर की खुशियां यूं मातम में न बदलें। #अमरपुर_हादसा #तेज_रफ्तार_कहर #मासूम_की_मौत #सड़क_सुरक्षा #बांका_न्यूज1
- Adil hasan aimim प्रवक्ता) बंदू.क की नोक पर माफी मंगवाने का आरोप, मामला गरमाया मौलाना अब्दुल्लाह सलीम चतुर्वेदी मामले में नया मोड़ सामने आया है। #ViralNews #BreakingNews #AIMIM #AdilHasan #MaulanaAbdullahSalimChaturvedi #JusticeDemanded #TrendingNow #ViralVideo #NewsUpdate #PublicReaction #IndiaNews #GroundReport #SachKyaHai #LatestUpdate #SocialMediaViral #AwazUthao #NewsAlert #TodayTrending #ViralPost1
- बिहार बांका -में पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को साइबर थाना का औचक निरीक्षण कर हड़कंप मचा दिया। इस दौरान थाना की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड रूम और अपराध नियंत्रण से जुड़े सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों की गहन जांच की गई। लूट, डकैती, गिरोह, मालखाना और फिरौती जैसे गंभीर मामलों के पंजी खंगाले गए और लंबित कांडों को जल्द निष्पादित करने के सख्त निर्देश दिए गए। एसपी ने साफ कहा कि साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए तेजी और सतर्कता बेहद जरूरी है। निरीक्षण के दौरान डीएसपी साइबर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। बांका से विकास शर्मा की रिपोर्ट1