21 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक घटना उत्तर प्रदेश कुशीनगर जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 21 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवती देर शाम शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान गांव के दो युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया और अपहरण कर पास के गन्ने के खेत में ले गए। आरोप है कि दरिंदों ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ पूरी रात गैंगरेप किया। युवती रात भर खेत में बेहोशी और दर्द की हालत में पड़ी रही। सुबह होश आने पर वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पीड़िता की हालत नाजुक, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज घटना के बाद परिजनों ने तत्काल पीड़िता को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने युवती की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।पीड़िता के पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि गांव में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और इस तरह की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, एक आरोपी गिरफ्तार मामले की सूचना मिलते ही विशुनपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी अक्षय यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जयंत यादव सीओ तमकुहीराज का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- बुलंदशहर में होली मेला से नाबालिग का अपहरण, 4 दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म | 2 आरोपी गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के Bulandshahr से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। होली मेला देखने गई एक नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर चार आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि बच्ची को मेले से अगवा कर सुनसान जगह पर ले जाया गया और वहां इस शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। #Bulandshahr #BulandshahrNews #UPCrime #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice #JusticeForGirl #HoliMela #HindiNews #LatestNewsp1
- नरकटियागंज जंक्शन रेलवे स्टेशन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने रेलवे व्यवस्था और कर्मचारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि स्टेशन के टिकट काउंटर पर तैनात एक कर्मचारी ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में दिखाई दे रहा है और यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा और सुना जा सकता है कि काउंटर पर बैठा टिकट बाबू यात्रियों से उलझ रहा है और बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। यात्रियों का आरोप है कि कर्मचारी न केवल नशे में था बल्कि टिकट जारी करने में भी भारी लापरवाही बरत रहा था। कई यात्रियों को गलत टिकट दे दिया गया, तो कई लोगों से टिकट के नाम पर ज्यादा पैसे भी वसूल लिए गए। जब यात्रियों ने टिकट सही करने की बात कही और पैसों का हिसाब पूछा, तो कर्मचारी भड़क उठा और गाली-गलौज करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्थिति इतनी बिगड़ गई कि टिकट काउंटर के पास काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोग टिकट लेने के लिए लाइन में खड़े थे, लेकिन कर्मचारी की हरकतों के कारण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। यात्रियों को टिकट बनवाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और काउंटर पर काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। सबसे गंभीर बात यह है कि यह घटना ऐसे राज्य में सामने आई है जहाँ शराबबंदी कानून लागू है। बिहार में शराब पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद अगर कोई सरकारी कर्मचारी ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पाया जाता है तो यह न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है बल्कि यात्रियों के सम्मान और सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है। सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो 6 मार्च की रात का बताया जा रहा है और यह नरकटियागंज जंक्शन के टिकट काउंटर का ही बताया जा रहा है। वीडियो में यह भी स्पष्ट सुनाई दे रहा है कि टिकट बाबू यात्रियों को मां-बहन की गालियाँ दे रहा है, जिससे वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। बताया जा रहा है कि जब यात्री अपने गंतव्य के लिए टिकट लेने पहुंचे तो कर्मचारी कई बार किसी दूसरी जगह का टिकट काट देता था और पैसों का हिसाब भी ठीक से नहीं कर पा रहा था। यात्रियों का आरोप है कि इस पूरे मामले की जानकारी रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ को भी दी गई, लेकिन तत्काल कोई ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आई। यही कारण है कि अब यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और लोग रेलवे प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब बिहार में सख्ती से शराबबंदी लागू है, तो रेलवे का एक कर्मचारी ड्यूटी के दौरान नशे में कैसे पाया गया? आखिर स्टेशन जैसे संवेदनशील स्थान पर ऐसी लापरवाही कैसे हो सकती है? और अगर यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया है तो उसके लिए जिम्मेदार कौन है? फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग रेलवे विभाग से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है, लेकिन सामने आई तस्वीरों और यात्रियों के आरोपों ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। यात्रियों की मांग है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी यात्री को ऐसी परेशानी और अपमानजनक व्यवहार का सामना न करना पड़े। अब देखना यह होगा कि रेलवे प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और दोषियों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।1
- Post by RAJHANSH VERMA1
- क्लास 10th और 12th का नया फाउंडेशन बैच प्रातः 6:30 से प्रारंभ हो चुका है मिडिल स्कूल के पास , विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबतरहाँ By राहुल सर 091109 91281 #fbviralpost2025シ #holioffer2026 #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #reelsviralシ #reelsvideoシ #fbviralpost2026シ #viralshorts #fbviral1
- दक्षिण भारत में भीड़ द्वारा बकरियों के बच्चों को हवा में उछालने का वीडियो वायरल होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया तमिलनाडु से आए इस फुटेज में पारंपरिक पोशाक पहने लोगों का एक समूह छोटी बकरियों को बार-बार कई मीटर ऊपर उछालता हुआ दिखाई दे रहा है,1
- बिहार के सरकारी स्कूल की समस्या को लेकर अभिषेक कुमार क्या बात किए देखिए इस वीडियो में?1
- कुशीनगर. जटहां थाना क्षेत्र का मठी रजवाहा नहर में एक मगरमच्छ देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। पखनहा ग्राम पंचायत के सुगौली गांव के पास नहर में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। वन दरोगा संदीप पटेल ने बताया कि मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया है और उसे पनियहवा स्थित बड़ी गंडक नदी में छोड़ दिया गया है। मगरमच्छ को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग नहर के पास इकट्ठा हो गए थे। वन विभाग की टीम ने लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी और स्थिति को नियंत्रण में रखा।1
- स्कूल में बच्चों से मसाज करवाती दिखीं शिक्षिका, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल सरकारी वेतन लेने के बावजूद बच्चों से निजी काम करवाने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज सरकारी स्कूलों में बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने की जिम्मेदारी शिक्षकों की होती है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एक महिला शिक्षिका स्कूल के बच्चों से मसाज करवाती हुई दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि यह शिक्षिका सरकारी वेतन पर तैनात हैं और उनका मुख्य काम बच्चों को पढ़ाना है, लेकिन इसके बजाय उनसे निजी काम करवाया जा रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार शिक्षकों को लाखों रुपये वेतन इसलिए देती है ताकि वे बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सकें, न कि उनसे अपने निजी काम करवाएं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन की भूमिका पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।1
- पश्चिम चम्पारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक बाइक के साथ भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार, नौतन थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक धंधेबाज बाइक के जरिए शराब की खेप लेकर इलाके से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संक्रहिया माई के पास घेराबंदी कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के क्रम में बाइक से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जब्त की गई शराब की मात्रा करीब 130 लीटर विदेशी शराब बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शराब की खेप को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने की फिराक में था। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद इस तरह की तस्करी लगातार पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। हालांकि पुलिस की सक्रियता के कारण ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। नौतन थाना पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच जारी है।1