logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग न्यूज़: शिक्षा में बड़े बदलाव का वादा, अपनी जनता पार्टी ने जारी की नई शिक्षा नीति की रूपरेखा लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में शिक्षा के मुद्दे पर अपनी जनता पार्टी ने बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए "शिक्षा में समानता – अपनी जनता पार्टी की गारंटी" नाम से अपना शिक्षा संकल्प सार्वजनिक किया है। पार्टी का कहना है कि यदि प्रदेश में उसकी सरकार बनती है तो शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए जाएंगे, जिससे अमीर और गरीब के बीच शिक्षा की खाई को समाप्त किया जा सके। पार्टी के शिक्षा संकल्प के अनुसार प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के सरकारीकरण की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित कर उन्हें सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की नीति पर कार्य किया जाएगा। अपनी जनता पार्टी ने पूरे उत्तर प्रदेश में समान शिक्षा प्रणाली (कॉमन स्कूल सिस्टम) लागू करने का भी वादा किया है। पार्टी का दावा है कि इस व्यवस्था के लागू होने से हर वर्ग के बच्चों को समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा और शिक्षा में सामाजिक एवं आर्थिक असमानता कम होगी। पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि शिक्षा को व्यवसाय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार मानते हुए जनहित आधारित नीतियां बनाई जाएंगी। पार्टी का नारा है—"शिक्षा सबकी, अवसर सबके लिए" तथा "समान शिक्षा प्रणाली ही सामाजिक न्याय की आधारशिला है।" इस अभियान को लेकर पार्टी के पदाधिकारी जनसंपर्क अभियान भी चला रहे हैं। गाजीपुर में जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी जितेन्द्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा में समान अवसर उपलब्ध कराना सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा और पार्टी इसी उद्देश्य के साथ जनता के बीच जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपनी जनता पार्टी का यह संकल्प आगामी विधानसभा चुनाव में बहस का विषय बन सकता है। हालांकि इन प्रस्तावों के क्रियान्वयन, वित्तीय व्यवस्था और कानूनी पहलुओं पर आगे विस्तृत चर्चा होना बाकी है। रिपोर्ट: वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

1 hr ago
user_Jitendra
Jitendra
Local News Reporter गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
703448c9-f9a4-4c3d-b702-1731ab5a368a

ब्रेकिंग न्यूज़: शिक्षा में बड़े बदलाव का वादा, अपनी जनता पार्टी ने जारी की नई शिक्षा नीति की रूपरेखा लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में शिक्षा के मुद्दे पर अपनी जनता पार्टी ने बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए "शिक्षा में समानता – अपनी जनता पार्टी की गारंटी" नाम से अपना शिक्षा संकल्प सार्वजनिक किया है। पार्टी का कहना है कि यदि प्रदेश में उसकी सरकार बनती है तो शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए जाएंगे, जिससे अमीर और गरीब के बीच शिक्षा की खाई को समाप्त किया जा सके। पार्टी के शिक्षा संकल्प के अनुसार प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के सरकारीकरण की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित कर उन्हें सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की नीति पर कार्य किया जाएगा। अपनी जनता पार्टी ने पूरे उत्तर प्रदेश में समान शिक्षा प्रणाली (कॉमन स्कूल सिस्टम) लागू करने का भी वादा किया है। पार्टी का दावा है कि इस व्यवस्था के लागू होने से हर वर्ग के बच्चों को समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा और शिक्षा में सामाजिक एवं आर्थिक असमानता कम होगी। पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि शिक्षा को व्यवसाय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार मानते हुए जनहित आधारित नीतियां बनाई जाएंगी। पार्टी का नारा है—"शिक्षा सबकी, अवसर सबके लिए" तथा "समान शिक्षा प्रणाली ही सामाजिक न्याय की आधारशिला है।" इस अभियान को लेकर पार्टी के पदाधिकारी जनसंपर्क अभियान भी चला रहे हैं। गाजीपुर में जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी जितेन्द्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा में समान अवसर उपलब्ध कराना सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा और पार्टी इसी उद्देश्य के साथ जनता के बीच जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपनी जनता पार्टी का यह संकल्प आगामी विधानसभा चुनाव में बहस का विषय बन सकता है। हालांकि इन प्रस्तावों के क्रियान्वयन, वित्तीय व्यवस्था और कानूनी पहलुओं पर आगे विस्तृत चर्चा होना बाकी है। रिपोर्ट: वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महिलाओं की सुरक्षा और हो रहे अपराध को लेकर राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष चारु चौधरी महिलाओं की सुरक्षा और हो रहे अपराध को लेकर राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष चारु चौधरी बाल लेकर राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष चारु चौधरी बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर की जागरुक
    3
    महिलाओं की सुरक्षा और हो रहे अपराध को लेकर राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष चारु चौधरी 
महिलाओं की सुरक्षा और हो रहे अपराध को लेकर राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष चारु चौधरी बाल लेकर राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष चारु चौधरी बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर की जागरुक
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • संभव योजना की जनसुनवाई में पहुंचे पीस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी, नगर की गंदगी पर उठाए सवाल संभव योजना के तहत आयोजित जनसुनवाई में पीस पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुनव्वर अली नगरपालिका पहुंचे। उन्होंने अधिशासी अधिकारी (ईओ) से मुलाकात कर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में फैली गंदगी, जाम नालियों और सफाई व्यवस्था की बदहाली की शिकायत की। मुनव्वर अली ने कहा कि कई मोहल्लों में नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से सफाई व्यवस्था में सुधार, नालियों की नियमित सफाई और कूड़ा उठान की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। नगरपालिका ईओ ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों और सफाई निरीक्षकों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
    2
    संभव योजना की जनसुनवाई में पहुंचे पीस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी, नगर की गंदगी पर उठाए सवाल
संभव योजना के तहत आयोजित जनसुनवाई में पीस पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुनव्वर अली नगरपालिका पहुंचे। उन्होंने अधिशासी अधिकारी (ईओ) से मुलाकात कर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में फैली गंदगी, जाम नालियों और सफाई व्यवस्था की बदहाली की शिकायत की।
मुनव्वर अली ने कहा कि कई मोहल्लों में नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से सफाई व्यवस्था में सुधार, नालियों की नियमित सफाई और कूड़ा उठान की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
नगरपालिका ईओ ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों और सफाई निरीक्षकों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • *लखनऊ एयरपोर्ट पर लेफ्टिनेंट कर्नल का लैपटॉप चोरी:* एयरपोर्ट प्रशासन से शिकायत, पुणे से अपने शहर लौटे, एयरपोर्ट पहुंचते ही लैपटॉप गायब पीड़ित अधिकारी: पुणे में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल सलिल जैन, जो लखनऊ के महानगर इलाके के निवासी हैं।फ्लाइट का विवरण: कर्नल जैन शुक्रवार (31 जुलाई 2026) को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX-1618) से पुणे से लखनऊ लौटे थे। यह फ्लाइट अपने तय समय शाम 6:50 बजे के बजाय थोड़ा पहले यानी 6:27 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी।ऐसे गायब हुआ लैपटॉपबैगेज बेल्ट पर लापरवाही: कर्नल जैन ने एयरपोर्ट पहुंचने के बाद बैगेज बेल्ट नंबर-5 से अपना सामान (बैग) कलेक्ट किया। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा
    1
    *लखनऊ एयरपोर्ट पर लेफ्टिनेंट कर्नल का लैपटॉप चोरी:* एयरपोर्ट प्रशासन से शिकायत, पुणे से अपने शहर लौटे, एयरपोर्ट पहुंचते ही लैपटॉप गायब पीड़ित अधिकारी: पुणे में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल सलिल जैन, जो लखनऊ के महानगर इलाके के निवासी हैं।फ्लाइट का विवरण: कर्नल जैन शुक्रवार (31 जुलाई 2026) को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX-1618) से पुणे से लखनऊ लौटे थे। यह फ्लाइट अपने तय समय शाम 6:50 बजे के बजाय थोड़ा पहले यानी 6:27 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी।ऐसे गायब हुआ लैपटॉपबैगेज बेल्ट पर लापरवाही: कर्नल जैन ने एयरपोर्ट पहुंचने के बाद बैगेज बेल्ट नंबर-5 से अपना सामान (बैग) कलेक्ट किया।
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Ramgarh, Kaimur (Bhabua)•
    9 hrs ago
  • लीजिए, *"Mau: सुल्तानपुर बनोरा गाँव में कोटा विवाद में महिला पहुंची डीएम के पास" *MAU | सुल्तानपुर बनोरा गांव* कोटा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सुल्तानपुर बनोरा गांव की एक महिला आज डीएम कार्यालय पहुंची और न्याय की मांग की। महिला का आरोप है कि गांव में कोटा को लेकर गड़बड़ी की जा रही है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को उनका हक नहीं मिल पा रहा। पीड़िता ने डीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। #MauNews #SultanpurBanora #QuotaVivad #DMOffice #BahujanKiAwaaz #AbdulRahmanJournalist #BahujanKiAwaazAbdulRahman
    1
    लीजिए, *"Mau: सुल्तानपुर बनोरा गाँव में कोटा विवाद में महिला पहुंची डीएम के पास"
*MAU | सुल्तानपुर बनोरा गांव*  
कोटा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सुल्तानपुर बनोरा गांव की एक महिला आज डीएम कार्यालय पहुंची और न्याय की मांग की। 

महिला का आरोप है कि गांव में कोटा को लेकर गड़बड़ी की जा रही है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को उनका हक नहीं मिल पा रहा। पीड़िता ने डीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई।

डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं।

#MauNews #SultanpurBanora #QuotaVivad #DMOffice #BahujanKiAwaaz #AbdulRahmanJournalist

 #BahujanKiAwaazAbdulRahman
    user_अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    Media and information sciences faculty मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • चंदौली के धानापुर जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने दिया बड़ा बयान
    1
    चंदौली के धानापुर जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने दिया बड़ा बयान
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • #बलिया जनपद के रसड़ा कस्बे में उचक्कों ने एक प्रधानाध्यापक का रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। जानकारी के अनुसार, कंपोजिट विद्यालय नादौली, शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के प्रभारी प्रधानाध्यापक गोपाल राम यूनियन बैंक, रसड़ा से मध्याह्न भोजन (एमडीएम) मद का ₹40 हजार निकालकर विद्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान प्यारेलाल चौराहे के पास उचक्कों ने उनका बैग उड़ा दिया। बताया जा रहा है कि बैग में ₹40 हजार नकद, चेकबुक तथा विद्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और यूनियन बैंक से लेकर प्यारेलाल चौराहे तक लगे सीसीटीवी कैमरों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उचक्कों की तलाश में जुटी है और घटना के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं। #BalliaNews #BalliaPolice #UPPolice #RasraNews
    1
    #बलिया जनपद के रसड़ा कस्बे में उचक्कों ने एक प्रधानाध्यापक का रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। जानकारी के अनुसार, कंपोजिट विद्यालय नादौली, शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के प्रभारी प्रधानाध्यापक गोपाल राम यूनियन बैंक, रसड़ा से मध्याह्न भोजन (एमडीएम) मद का ₹40 हजार निकालकर विद्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान प्यारेलाल चौराहे के पास उचक्कों ने उनका बैग उड़ा दिया।
बताया जा रहा है कि बैग में ₹40 हजार नकद, चेकबुक तथा विद्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और यूनियन बैंक से लेकर प्यारेलाल चौराहे तक लगे सीसीटीवी कैमरों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस उचक्कों की तलाश में जुटी है और घटना के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।
#BalliaNews
#BalliaPolice
#UPPolice
#RasraNews
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मऊ साइबर क्राइम थाना की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी हिरासत में, 23 मोबाइल बरामद जनपद मऊ में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी और साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया। इनके कब्जे से कुल 23 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें 17 मोबाइल चोरी के पाए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम पर दर्ज मुकदमा संख्या 11/2026 की विवेचना के दौरान निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह एवं उनकी टीम ने इलेक्ट्रॉनिक, तकनीकी और मुखबिर की सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन के पास रामलीला मैदान से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों, सब्जी मंडियों और प्रमुख बाजारों में लोगों का ध्यान भटकाकर उनकी शर्ट की जेब से मोबाइल चोरी करते थे। चोरी के बाद मोबाइल से सिम निकालकर दूसरे फोन में लगाते और नया यूपीआई बनाकर पीड़ितों के बैंक खातों से रुपये निकाल लेते थे। इसके बाद चोरी के मोबाइल झारखंड ले जाकर साइबर अपराधियों को बेच देते थे। जांच में यह भी सामने आया कि मुकदमा संख्या 11/2026 से संबंधित एक वीवो मोबाइल, जो मोहम्मदाबाद सब्जी मंडी से चोरी हुआ था, उसका इस्तेमाल कर आरोपियों ने यूपीआई के माध्यम से खाते से धनराशि निकाल ली और बाद में मोबाइल झारखंड में बेच दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी दो-दो के समूह में वारदात को अंजाम देते थे। एक व्यक्ति पीड़ित का ध्यान भटकाता था, जबकि दूसरा उसकी जेब से मोबाइल निकाल लेता था। यदि चोरी हुए मोबाइल की सिम बैंक खाते से जुड़ी होती थी तो उसका दुरुपयोग कर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर नकदी हासिल की जाती थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 319, 317, 111(3) तथा आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी बरामद मोबाइलों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    मऊ साइबर क्राइम थाना की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी हिरासत में, 23 मोबाइल बरामद
जनपद मऊ में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी और साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया। इनके कब्जे से कुल 23 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें 17 मोबाइल चोरी के पाए गए।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम पर दर्ज मुकदमा संख्या 11/2026 की विवेचना के दौरान निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह एवं उनकी टीम ने इलेक्ट्रॉनिक, तकनीकी और मुखबिर की सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन के पास रामलीला मैदान से आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों, सब्जी मंडियों और प्रमुख बाजारों में लोगों का ध्यान भटकाकर उनकी शर्ट की जेब से मोबाइल चोरी करते थे। चोरी के बाद मोबाइल से सिम निकालकर दूसरे फोन में लगाते और नया यूपीआई बनाकर पीड़ितों के बैंक खातों से रुपये निकाल लेते थे। इसके बाद चोरी के मोबाइल झारखंड ले जाकर साइबर अपराधियों को बेच देते थे।
जांच में यह भी सामने आया कि मुकदमा संख्या 11/2026 से संबंधित एक वीवो मोबाइल, जो मोहम्मदाबाद सब्जी मंडी से चोरी हुआ था, उसका इस्तेमाल कर आरोपियों ने यूपीआई के माध्यम से खाते से धनराशि निकाल ली और बाद में मोबाइल झारखंड में बेच दिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी दो-दो के समूह में वारदात को अंजाम देते थे। एक व्यक्ति पीड़ित का ध्यान भटकाता था, जबकि दूसरा उसकी जेब से मोबाइल निकाल लेता था। यदि चोरी हुए मोबाइल की सिम बैंक खाते से जुड़ी होती थी तो उसका दुरुपयोग कर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर नकदी हासिल की जाती थी।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 319, 317, 111(3) तथा आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी बरामद मोबाइलों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • Post by नवोदय वार्ता
    1
    Post by नवोदय वार्ता
    user_नवोदय वार्ता
    नवोदय वार्ता
    Newspaper publisher मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.