पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। लाला सरैया नहर के समीप हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी अपनी मोटरसाइकिलें और शराब छोड़कर खेतों और आसपास के रास्तों के जरिए फरार होने में सफल रहे। जब्त की गई मोटरसाइकिलों का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 22 ए क्यू 9822 और बीआर 22 बीड़ी 2296 है। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि इस संबंध में मझौलिया थाना कांड संख्या 601/26 दर्ज किया गया है और बरामद सामग्री की सूची तैयार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस फिलहाल जब्त मोटरसाइकिलों के स्वामियों की पहचान करने में जुटी है और फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करी के विरुद्ध यह अभियान जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। लाला सरैया नहर के समीप हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी अपनी मोटरसाइकिलें और शराब छोड़कर खेतों और आसपास के रास्तों के जरिए फरार होने में सफल रहे। जब्त की गई मोटरसाइकिलों का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 22 ए क्यू 9822 और बीआर 22 बीड़ी 2296 है। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार
ने बताया कि इस संबंध में मझौलिया थाना कांड संख्या 601/26 दर्ज किया गया है और बरामद सामग्री की सूची तैयार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस फिलहाल जब्त मोटरसाइकिलों के स्वामियों की पहचान करने में जुटी है और फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करी के विरुद्ध यह अभियान जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
- बरसात के मौसम को देखते हुए पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए वाल्मीकिनगर के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने पिपरासी से ठकराहा तक फैले पी तटबंध का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने तटबंध की मजबूती, संवेदनशील स्थानों और कटाव की आशंका वाले क्षेत्रों का जायजा लिया और अधिकारियों से बरसात के दौरान होने वाली चुनौतियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि हर साल गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से तटबंधों पर दबाव बढ़ता है, जिससे कई जगहों पर कटाव का खतरा पैदा हो जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे में समय रहते सभी तैयारियां पूरी करना जरूरी है ताकि आम जनता को कोई परेशानी न हो। विधायक ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि तटबंधों की लगातार निगरानी की जाए और लापरवाही की कोई गुंजाइश न रखी जाए, क्योंकि हजारों लोगों की जिंदगी और संपत्ति सीधे तौर पर इसकी सुरक्षा से जुड़ी है। दूसरी ओर, मौके पर मौजूद जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता, एसडीओ और अन्य अधिकारियों ने विधायक को आश्वस्त किया कि विभाग संभावित बाढ़ और कटाव से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी की जा रही है और आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सामग्री, मशीनरी तथा मानव संसाधन पहले से ही उपलब्ध करा दिए गए हैं।1
- पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि में नाली जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से जाम पड़ी इस नाली की अब तक कोई सफाई नहीं कराई गई है। जल निकासी की इस अव्यवस्था के कारण आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।1
- palmbr ka kam sarab nagar Lodhanna Sancho ddfty4 kam par uk kahad tannhh4
- मोतिहारी के DEO कैंपस में वकील अरविंद शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। अरविंद शर्मा अपनी शिक्षिका पत्नी को पिछले चार साल से पेमेंट नहीं मिलने के मामले को लेकर DEO ऑफिस में मुलाकात करने गए थे, जहां कैंपस में ही उनकी संदिग्ध मौत हो गई।1
- पश्चिम चंपारण के नौतन थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने की। इस अवसर पर राजस्व पदाधिकारी अरुण कुमार भी मौजूद रहे। जनता दरबार में सबसे अधिक मामले भूमि विवाद से जुड़े सामने आए, जिसमें अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान जितेंद्र पटेल, सीताराम पटेल, मुकेश पटेल, शिकारी पटेल, राकेश पटेल और वासुदेव राम सहित कई लोगों के नए आवेदन प्राप्त हुए। सुनवाई के दौरान अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों की दलीलें बेहद ध्यानपूर्वक सुनी गईं, जिसके बाद कुछ मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वहीं, शेष मामलों में संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर अगली निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि भूमि विवादों का निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थानीय स्तर पर विवादों का त्वरित निपटारा कर लोगों को राहत देने का प्रयास लगातार जारी है।1
- पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर में नरकटिया कब्रिस्तान के दक्षिण में एक ट्रक पलट गया। राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।1