बिचडली तालाब पर संकट: भू-माफियाओं द्वारा अवैध भराव और कॉलोनियों पर कार्रवाई की मांग ब्यावर मेव शिवसेना के प्रदेश सचिव राजस्थान सुरेश चौहान ने जिला कलेक्टर कमल राम मीणा को ज्ञापन सौंपकर शहर के मध्य स्थित बिचडली तालाब के डूब क्षेत्र में हो रहे अवैध अतिक्रमणों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि भू-माफियाओं द्वारा कथित मिलीभगत से तालाब के डूब क्षेत्र में लगातार मलबा और मिट्टी डालकर उसे पाटा जा रहा है। इससे तालाब की जल भराव, बहाव और आवक-जावक क्षमता लगभग समाप्त हो चुकी है। साथ ही जलकुंभी फैलाकर पानी को सुखाने की साजिश भी बताई गई है । जिससे पर्यावरण और शहर के सौंदर्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। सुरेश चौहान ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब क्षेत्र का पुराने राजस्व नक्शों और जमाबंदी के अनुसार जीपीएस व ड्रोन सर्वे कराकर उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। साथ ही पूर्व में गठित जांच समिति की रिपोर्ट पर ठोस कार्रवाई करते हुए उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में नई निष्पक्ष जांच समिति बनाई जाए। ज्ञापन में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए कहा गया कि नदी, नालों और तालाबों की भूमि का भू-उपयोग परिवर्तन अवैध है, इसलिए ऐसे सभी परिवर्तन निरस्त किए जाएं। इसके अलावा दोषी भू-माफियाओं की खातेदारी समाप्त कर भूमि को पुनः सरकारी घोषित करने और अवैध मिट्टी भराव करने वालों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जुर्माना वसूलने की भी मांग की गई है। शिवसेना पदाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो बिचडली तालाब का अस्तित्व पूरी तरह समाप्त हो सकता है । जिससे शहर के पर्यावरण और जल संतुलन पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।
बिचडली तालाब पर संकट: भू-माफियाओं द्वारा अवैध भराव और कॉलोनियों पर कार्रवाई की मांग ब्यावर मेव शिवसेना के प्रदेश सचिव राजस्थान सुरेश चौहान ने जिला कलेक्टर कमल राम मीणा को ज्ञापन सौंपकर शहर के मध्य स्थित बिचडली तालाब के डूब क्षेत्र में हो रहे अवैध अतिक्रमणों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि भू-माफियाओं द्वारा कथित मिलीभगत से तालाब के डूब क्षेत्र में लगातार
मलबा और मिट्टी डालकर उसे पाटा जा रहा है। इससे तालाब की जल भराव, बहाव और आवक-जावक क्षमता लगभग समाप्त हो चुकी है। साथ ही जलकुंभी फैलाकर पानी को सुखाने की साजिश भी बताई गई है । जिससे पर्यावरण और शहर के सौंदर्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। सुरेश चौहान ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब क्षेत्र का पुराने राजस्व नक्शों और जमाबंदी के अनुसार
जीपीएस व ड्रोन सर्वे कराकर उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। साथ ही पूर्व में गठित जांच समिति की रिपोर्ट पर ठोस कार्रवाई करते हुए उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में नई निष्पक्ष जांच समिति बनाई जाए। ज्ञापन में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए कहा गया कि नदी, नालों और तालाबों की भूमि का भू-उपयोग परिवर्तन अवैध है, इसलिए ऐसे सभी परिवर्तन निरस्त किए जाएं। इसके अलावा दोषी
भू-माफियाओं की खातेदारी समाप्त कर भूमि को पुनः सरकारी घोषित करने और अवैध मिट्टी भराव करने वालों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जुर्माना वसूलने की भी मांग की गई है। शिवसेना पदाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो बिचडली तालाब का अस्तित्व पूरी तरह समाप्त हो सकता है । जिससे शहर के पर्यावरण और जल संतुलन पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।
- अजमेर के बकरा मंडी इलाके में दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है, जहां एक व्यापारी की एक्टिवा की डिक्की से 1.75 लाख रुपए से भरा बैग चोरी कर लिया गया। बदमाश ने भीड़भाड़ का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी साफ नजर आ रहा है। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर रामगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। यह घटना शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।1
- Post by Kailash Fulwari1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां एपिसोड प्रसारित किया गया, जिसे देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ रियांबड़ी (नागौर, राजस्थान) में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुना। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने मुख्य रूप से इन विषयों पर चर्चा की: डिजिटल जनगणना: 133वें एपिसोड में पीएम मोदी ने देश में होने वाली जनगणना के अभियान का विशेष जिक्र किया, जिसे इस बार डिजिटल बनाया गया है। विज्ञान और प्रगति: प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि भारत ने हमेशा विज्ञान को देश की प्रगति से जोड़कर देखा है। बुद्ध पूर्णिमा: उन्होंने आने वाली बुद्ध पूर्णिमा के लिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। वैश्विक शांति और तनाव: उन्होंने विश्व में चल रहे तनावपूर्ण माहौल का जिक्र करते हुए शांति की आवश्यकता पर बात की। रियांबड़ी क्षेत्र में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर समूह में बैठकर 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना ओर टीवी पर देखा और प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात किया, जो संगठन की मजबूती और जनसंवाद का हिस्सा था। इस दौरान एडवोकेट रामकिशोर तिवाड़ी अध्यक्ष ब्रह्म समुदाय सेवा समिति रियांबड़ी, नगर पालिका के पूर्व पार्षद बनवारी लाल खंडेलवाल, भाजपा अल्प संख्या मोर्चा मंडल अध्यक्ष लोकपाल सिंह भंडारी, मुरलीधर सोनी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे2
- Post by Akshay parihar3
- Post by Mahesh panchariya1
- Post by Shahid hussain1
- मेड़ता क्षेत्र के आसपास तूफानी बारिश शुरू मेडता ग्रमीणो को गर्मी से राहत1
- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर में रविवार को हाई सिक्योरिटी जेल में बंद एक हार्डकोर कैदी को कड़ी सुरक्षा के बीच जेएलएन अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जयपुर का हिस्ट्रीशीटर इमरान उर्फ मोगली, जो हत्या और लूट जैसे गंभीर मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है, अपराधी को उपचार के लिए जेएलएन अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले कैदी ने जेल बैरक की दीवार से सिर फोड़कर खुद को घायल कर लिया था। उस समय उसके सिर में टांके लगाए गए थे। रविवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे दोबारा अस्पताल लाया गया। कैदी के अस्पताल पहुंचते ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और पूरे परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। सिविल लाइन और कोतवाली थाना पुलिस का भारी जाप्ता तैनात रहा। डॉक्टरों ने अपराधी के सिर पर पट्टी बाधने के बाद एक्स-रे किया। फिलहाल कैदी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।2