logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दरभंगा के लहेरियासराय में 22 जून 2026 को इंसाफ मंच ने फैज अहमद की नृशंस हत्या और अपराधियों के बढ़ते मनोबल के खिलाफ वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। इंसाफ मंच ने फैज हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच कराने, मुकदमे का स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित करने, सभी गवाहों के 64 के बयान दर्ज कराने, सोनू पासवान को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने और पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की प्रमुख मांगें उठाईं। इसके साथ ही, गिरफ्तार अभियुक्तों को रिमांड पर लेकर अन्य संलिप्तों का भी पर्दाफाश करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने अन्य कई मामलों में भी न्याय की मांग की, जिनमें पतोर थाना कांड 10/26 के विंदेश्वर राम के हत्यारों की गिरफ्तारी, केवटी थाना कांड संख्या 176/26 व नगर थाना कांड संख्या 52/26 में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकारों को झूठे मुकदमे से बरी करना, जाले थाना कांड संख्या 109/26 में महिला उत्पीड़न के अभियुक्तों को पकड़ना और काउंटर झूठे मुकदमे (जाले थाना कांड संख्या 112/26) को वापस लेना शामिल था। बहेड़ी थाना कांड संख्या 303/26 और 386/26 में फंसाए गए निर्दोष गरीबों को बरी करने तथा सदर थाना कांड संख्या 172/26 के अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की भी मांग की गई, साथ ही बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने पर भी जोर दिया गया। यह जुलूस इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद और जिला सचिव मकसूद आलम पप्पू खान सहित कई नेताओं के नेतृत्व में लहेरियासराय पोलो मैदान से निकला, जो कमिश्नरी, समाहरणालय और लहेरियासराय थाना होते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुंचकर नारेबाजी के साथ धरना प्रदर्शन में बदल गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मुख्य गेट पर हुई सभा को संबोधित करते हुए इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष और भाकपा (माले) राज्य कमिटी सदस्य नेयाज अहमद ने आरोप लगाया कि "भाजपाई राज" में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और पुलिस तथा अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि दरभंगा में दिन दहाड़े मो. फैज की नृशंस हत्या कर दी गई, लेकिन पीड़ित परिवार इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा है और सरकार-प्रशासन उनकी बातों को सुन भी नहीं रहा है। नेयाज अहमद ने यह भी आरोप लगाया कि भ्रष्टाचारियों को पकड़ने के बजाय भ्रष्टाचार का उद्भेदन करने वाले पत्रकारों को झूठे मामलों में जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि "लूट-भ्रष्टाचार-हत्या" का यह राज नहीं चलने दिया जाएगा और इंसाफ व न्याय की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ी जाएगी। इंसाफ मंच के जिला सचिव मकसूद आलम पप्पू खान ने कहा कि यदि प्रशासन उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं करता है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन को भाकपा (माले) के नगर सचिव कामेश्वर पासवान, किसान नेता सुर्यनारायण शर्मा और खेग्रामस नेता पप्पू पासवान सहित कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया।

1 hr ago
user_LIVE CITY DARBHANGA
LIVE CITY DARBHANGA
Media and information sciences faculty Jale, Darbhanga•
1 hr ago
9163ea28-3952-4459-adae-943eb3182e24

More news from बिहार and nearby areas
  • विश्व योग दिवस के अवसर पर सीतामढ़ी जिले के नानपुर प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपुर में कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।
    1
    विश्व योग दिवस के अवसर पर सीतामढ़ी जिले के नानपुर प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपुर में कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।
    user_Ramshreshtha Paswan
    Ramshreshtha Paswan
    नानपुर, सीतामढ़ी, बिहार•
    2 hrs ago
  • सीतामढ़ी के नानपुर में सड़कों पर पानी बह रहा है, जिसका मुख्य कारण पानी निकासी की सुविधा का अभाव बताया गया है। मौजूदा व्यवस्था में पानी बहाने के लिए कोई उचित प्रबंध नहीं होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
    1
    सीतामढ़ी के नानपुर में सड़कों पर पानी बह रहा है, जिसका मुख्य कारण पानी निकासी की सुविधा का अभाव बताया गया है। मौजूदा व्यवस्था में पानी बहाने के लिए कोई उचित प्रबंध नहीं होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
    user_Ramhriday mahto
    Ramhriday mahto
    नानपुर, सीतामढ़ी, बिहार•
    11 hrs ago
  • एक टिप्पणी में यह सवाल उठाया गया है कि जहाँ ताइवान जैसा छोटा सा देश लगातार तरक्की कर रहा है, वहीं भारत क्यों पीछे रह गया है। इसमें ताइवान की प्रगति को रेखांकित करते हुए भारत की स्थिति पर विचार करने की बात कही गई है।
    1
    एक टिप्पणी में यह सवाल उठाया गया है कि जहाँ ताइवान जैसा छोटा सा देश लगातार तरक्की कर रहा है, वहीं भारत क्यों पीछे रह गया है। इसमें ताइवान की प्रगति को रेखांकित करते हुए भारत की स्थिति पर विचार करने की बात कही गई है।
    user_Sonu Kumar
    Sonu Kumar
    गायघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    28 min ago
  • विधायक माधव आनंद ने पाँच सड़क निर्माण योजनाओं का उद्घाटन किया है।
    1
    विधायक माधव आनंद ने पाँच सड़क निर्माण योजनाओं का उद्घाटन किया है।
    user_ATM News Mithila
    ATM News Mithila
    Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    2 hrs ago
  • मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र स्थित सतघड़ा गांव के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, जहाँ PINKU HARDWARE का औपचारिक रूप से शुभारंभ हो गया है। यह नई दुकान सतघड़ा में स्थानीय स्तर पर हार्डवेयर, प्लास्टिक सामग्री, पेंट एवं घर-निर्माण से जुड़े सभी आवश्यक सामान उपलब्ध कराएगी।
    1
    मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र स्थित सतघड़ा गांव के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, जहाँ PINKU HARDWARE का औपचारिक रूप से शुभारंभ हो गया है। यह नई दुकान सतघड़ा में स्थानीय स्तर पर हार्डवेयर, प्लास्टिक सामग्री, पेंट एवं घर-निर्माण से जुड़े सभी आवश्यक सामान उपलब्ध कराएगी।
    user_Reporter Seraj
    Reporter Seraj
    मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by PTB gramin
    1
    Post by PTB gramin
    user_PTB gramin
    PTB gramin
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    13 hrs ago
  • बिहार सरकार के विरोध में एक अर्थी जुलूस निकालकर भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर का तीव्र विरोध किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस कार्रवाई पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए भरत भूषण तिवारी को एक देशभक्त बताया।
    1
    बिहार सरकार के विरोध में एक अर्थी जुलूस निकालकर भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर का तीव्र विरोध किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस कार्रवाई पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए भरत भूषण तिवारी को एक देशभक्त बताया।
    user_Darpan24 News
    Darpan24 News
    Local News Reporter लहेरिअसारै, दरभंगा•
    14 hrs ago
  • एक संदेश में लोगों से 'वोट वापसी पासबुक आंदोलन' से जुड़ने के लिए एक व्हाट्सएप समूह में शामिल होने का आग्रह किया गया है। इस समूह से जुड़ने के लिए आवश्यक लिंक टिप्पणी अनुभाग में उपलब्ध बताया गया है।
    1
    एक संदेश में लोगों से 'वोट वापसी पासबुक आंदोलन' से जुड़ने के लिए एक व्हाट्सएप समूह में शामिल होने का आग्रह किया गया है। इस समूह से जुड़ने के लिए आवश्यक लिंक टिप्पणी अनुभाग में उपलब्ध बताया गया है।
    user_Sonu Kumar
    Sonu Kumar
    गायघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.