logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सफीपुर में बाबू भगवती चरण वर्मा की 123वीं जयंती की तैयारियां शुरू, अर्चना परिषद ने की बैठक। उन्नाव के सफीपुर आदर्श नगर पंचायत कार्यालय सफीपुर में अर्चना परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष सौरभ बाजपेई ‘राजा बेटा’ ने की। बैठक में आगामी 30 अगस्त को साहित्यकार, पद्म विभूषण से सम्मानित एवं राज्यसभा सांसद रहे बाबू भगवती चरण वर्मा की 123वीं जयंती के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अर्चना परिषद के संरक्षक एवं पूर्व प्रवक्ता दिवाकर द्विवेदी ने पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों पर विचार-विमर्श किया तथा आयोजन की तैयारियां शुरू कराईं। परिषद अध्यक्ष सौरभ बाजपेई ने कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए अपने सुझाव साझा करते हुए कहा कि यह सभी का सार्वजनिक कार्यक्रम है, इसलिए सभी लोग निःसंकोच अपने विचार और सुझाव रखें। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए और तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां तय करने पर भी चर्चा की।

3 hrs ago
user_PUNIT KUMAR
PUNIT KUMAR
Internet cafe Bangarmau, Unnao•
3 hrs ago
514c0c61-97e4-45a3-bbbf-723ff66494bc

सफीपुर में बाबू भगवती चरण वर्मा की 123वीं जयंती की तैयारियां शुरू, अर्चना परिषद ने की बैठक। उन्नाव के सफीपुर आदर्श नगर पंचायत कार्यालय सफीपुर में अर्चना परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष सौरभ बाजपेई ‘राजा बेटा’ ने की। बैठक में आगामी 30 अगस्त को साहित्यकार, पद्म विभूषण से सम्मानित एवं राज्यसभा सांसद रहे बाबू भगवती चरण वर्मा की 123वीं जयंती के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अर्चना परिषद के संरक्षक एवं पूर्व

5b178d93-908c-4ddb-8437-7c59a9355413

प्रवक्ता दिवाकर द्विवेदी ने पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों पर विचार-विमर्श किया तथा आयोजन की तैयारियां शुरू कराईं। परिषद अध्यक्ष सौरभ बाजपेई ने कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए अपने सुझाव साझा करते हुए कहा कि यह सभी का सार्वजनिक कार्यक्रम है, इसलिए सभी लोग निःसंकोच अपने विचार और सुझाव रखें। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए और तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां तय करने पर भी चर्चा की।

More news from Kanpur Nagar and nearby areas
  • डीएम की कलाई पर छात्राओं ने बांधी राखी, उपहार के साथ मिला सफलता का मंत्र ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल की छात्राओं व शिक्षिकाओं ने कलेक्ट्रेट में मनाया रक्षाबंधन, डीएम ने उपहार देकर बढ़ाया उत्साह रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी कानपुर रक्षाबंधन के अवसर पर मंगलवार को ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं और शिक्षिकाएं कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचीं और जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को राखी बांधी। छात्राओं ने आरती उतारकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जिलाधिकारी ने छात्राओं को उपहार दिए और उनसे संवाद करते हुए पढ़ाई, संस्कार और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया इल्तिज़ाअपूर्वा सानियाअवनी अन्वी अवनी सहित अन्य छात्राओं ने एक-एक कर जिलाधिकारी को राखी बांधी। विद्यालय की शिक्षिका अनुराधा, रीना और सुनीता सहित अन्य शिक्षिकाओं ने भी राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डीएम ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई और भविष्य को लेकर बातचीत की और लक्ष्य तय कर पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने वाला पर्व है। ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय परंपराओं को समझने और उनसे जुड़े रहने का अवसर देते हैं। हमारी सांस्कृतिक परंपराएं पीढ़ी दर पीढ़ी इसी तरह आगे बढ़ती हैं। छात्राओं से संवाद में डीएम ने कहा कि वे अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करें और मेहनत व लगन से अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। सफलता के साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन और संवेदनशीलता भी जरूरी है। अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के साथ समाज को साथ लेकर आगे बढ़ने की सोच भी विकसित करें जिलाधिकारी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना करते हुए उन्हें अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं और शिक्षिकाओं ने भी रक्षाबंधन के इस आयोजन को लेकर प्रसन्नता जताई।
    3
    डीएम की कलाई पर छात्राओं ने बांधी राखी, उपहार के साथ मिला सफलता का मंत्र

ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल की छात्राओं व शिक्षिकाओं ने कलेक्ट्रेट में मनाया रक्षाबंधन, डीएम ने उपहार देकर बढ़ाया उत्साह
रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी 
कानपुर रक्षाबंधन के अवसर पर मंगलवार को ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं और शिक्षिकाएं कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचीं और जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को राखी बांधी। छात्राओं ने आरती उतारकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जिलाधिकारी ने छात्राओं को उपहार दिए और उनसे संवाद करते हुए पढ़ाई, संस्कार और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया इल्तिज़ाअपूर्वा सानियाअवनी अन्वी अवनी सहित अन्य छात्राओं ने एक-एक कर जिलाधिकारी को राखी बांधी। विद्यालय की शिक्षिका अनुराधा, रीना और सुनीता सहित अन्य शिक्षिकाओं ने भी राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डीएम ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई और भविष्य को लेकर बातचीत की और लक्ष्य तय कर पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने वाला पर्व है। ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय परंपराओं को समझने और उनसे जुड़े रहने का अवसर देते हैं। हमारी सांस्कृतिक परंपराएं पीढ़ी दर पीढ़ी इसी तरह आगे बढ़ती हैं।
छात्राओं से संवाद में डीएम ने कहा कि वे अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करें और मेहनत व लगन से अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। सफलता के साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन और संवेदनशीलता भी जरूरी है। अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के साथ समाज को साथ लेकर आगे बढ़ने की सोच भी विकसित करें जिलाधिकारी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना करते हुए उन्हें अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं और शिक्षिकाओं ने भी रक्षाबंधन के इस आयोजन को लेकर प्रसन्नता जताई।
    user_Prabhakar Awasthi
    Prabhakar Awasthi
    Photographer Bilhaur, Kanpur Nagar•
    15 hrs ago
  • नयागांव चौराहे पर पुलिस गश्त के बीच दुकान में चोरी, रात्रि ड्यूटी पर उठे सवाल मल्लावां। थाना मल्लावां क्षेत्र के नयागांव चौराहे पर रात्रि पुलिस ड्यूटी और गश्त व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चौराहे के बीच स्थित समोसा-पान-पुड़िया की दुकान में चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रात्रि गश्त की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक चोर दुकान से पान, पुड़िया, सिगरेट, बीड़ी और नकदी समेत करीब सात हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह दुकान का ताला टूटा मिलने पर घटना की जानकारी हुई। घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि नयागांव चौराहे पर रात में पुलिस ड्यूटी और गश्त रहती है, तो पुलिस की कथित मौजूदगी के बावजूद चोर दुकान का ताला तोड़कर सामान लेकर फरार कैसे हो गए। इससे रात्रि ड्यूटी की वास्तविक स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नयागांव चौराहा पहले भी चोरी की घटनाओं का गवाह रहा है। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपेक्षित सुधार नहीं दिखाई दे रहा है। लोगों ने मांग की है कि रात्रि ड्यूटी की जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि घटना के समय पुलिसकर्मी निर्धारित स्थान पर मौजूद थे या नहीं। पीड़ित और स्थानीय लोगों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, रात्रि गश्त एवं ड्यूटी व्यवस्था की समीक्षा करने तथा यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस घटना को लेकर क्या कार्रवाई करता है और नयागांव चौराहे पर रात्रि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब कैसे देता है।
    1
    नयागांव चौराहे पर पुलिस गश्त के बीच दुकान में चोरी, रात्रि ड्यूटी पर उठे सवाल
मल्लावां। थाना मल्लावां क्षेत्र के नयागांव चौराहे पर रात्रि पुलिस ड्यूटी और गश्त व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चौराहे के बीच स्थित समोसा-पान-पुड़िया की दुकान में चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रात्रि गश्त की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के मुताबिक चोर दुकान से पान, पुड़िया, सिगरेट, बीड़ी और नकदी समेत करीब सात हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह दुकान का ताला टूटा मिलने पर घटना की जानकारी हुई।
घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि नयागांव चौराहे पर रात में पुलिस ड्यूटी और गश्त रहती है, तो पुलिस की कथित मौजूदगी के बावजूद चोर दुकान का ताला तोड़कर सामान लेकर फरार कैसे हो गए। इससे रात्रि ड्यूटी की वास्तविक स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नयागांव चौराहा पहले भी चोरी की घटनाओं का गवाह रहा है। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपेक्षित सुधार नहीं दिखाई दे रहा है। लोगों ने मांग की है कि रात्रि ड्यूटी की जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि घटना के समय पुलिसकर्मी निर्धारित स्थान पर मौजूद थे या नहीं।
पीड़ित और स्थानीय लोगों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, रात्रि गश्त एवं ड्यूटी व्यवस्था की समीक्षा करने तथा यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है।
अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस घटना को लेकर क्या कार्रवाई करता है और नयागांव चौराहे पर रात्रि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब कैसे देता है।
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • Jab Khuda gaon ke andar Ho to Kuda Ghar ki kya jarurat महसोना। गाँव में गंदगी के कारण आए दिन लोग हो रहे बीमार
    3
    Jab Khuda gaon ke andar Ho to Kuda Ghar ki kya jarurat
महसोना। गाँव में गंदगी के कारण आए दिन लोग हो रहे बीमार
    user_Akhilesh
    Akhilesh
    Sandila, Hardoi•
    2 hrs ago
  • Heavy Structure Chair Bar Bending Machine Se Kaise Bend Kare? | Chair Bar Bending | Civil Engineering Description: Aap is video mein dekhenge ki heavy structure ka Chair Bar, Bar Bending Machine se kaise bend kiya jata hai. Site par heavy reinforcement ke liye chair bar bending ka practical process is video mein dikhaya gaya hai. Ye video Civil Engineer, Site Engineer, Supervisor aur Civil Engineering students ke liye useful hai. Hashtags: #ChairBar #ChairBarBending #BarBendingMachine #RebarBending #HeavyStructure #ReinforcementWork #CivilEngineering #CivilEngineer #SiteEngineer #ConstructionWork #RCCWork #SteelReinforcement #RebarWork #CivilEngineeringPractical #ConstructionSite
    1
    Heavy Structure Chair Bar Bending Machine Se Kaise Bend Kare? | Chair Bar Bending | Civil Engineering
Description:
Aap is video mein dekhenge ki heavy structure ka Chair Bar, Bar Bending Machine se kaise bend kiya jata hai. Site par heavy reinforcement ke liye chair bar bending ka practical process is video mein dikhaya gaya hai.
Ye video Civil Engineer, Site Engineer, Supervisor aur Civil Engineering students ke liye useful hai.
Hashtags:
#ChairBar #ChairBarBending #BarBendingMachine #RebarBending #HeavyStructure #ReinforcementWork #CivilEngineering #CivilEngineer #SiteEngineer #ConstructionWork #RCCWork #SteelReinforcement #RebarWork #CivilEngineeringPractical #ConstructionSite
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बिहार। पटना प्रदर्शनकियों ने एसएसपी की नाक तोड़ दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
    1
    बिहार। पटना प्रदर्शनकियों ने एसएसपी की नाक तोड़ दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • साइबर धोखाधड़ी में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 51,500 रुपये नकद समेत 20 एटीएम कार्ड बरामद साइबर धोखाधड़ी में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 51,500 रुपये नकद समेत 20 एटीएम कार्ड बरामद कन्नौज। साइबर धोखाधड़ी के मामले में कन्नौज साइबर क्राइम पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 51 हजार 500 रुपये नकद, 20 एटीएम कार्ड, 12 यूनियन बैंक की पासबुक, 3 बायोमैट्रिक डिवाइस और क्लोन किए गए अंगूठे के निशान समेत साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अंशू पुत्र गजेन्द्र सिंह, निवासी उमगरा, थाना ठठिया, कन्नौज के रूप में हुई है। आरोप है कि हाईवे निर्माण में अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की रकम निकालने और खाते में जमा कराने के लिए पीड़िता आरोपी के यूनियन बैंक वीसी प्वाइंट पर जाती थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता के अंगूठे का क्लोन तैयार कर उसके बैंक खाते में जमा करीब 44 लाख 92 हजार 250 रुपये की रकम धोखाधड़ी से निकाल ली। साथ ही खाते में जमा कराने के लिए दी गई रकम को भी जमा न कर फर्जी रसीद देने और रकम अपने खाते में ट्रांसफर करने का आरोप है। मामले में साइबर क्राइम थाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी अंशू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का एक अन्य आपराधिक मामला भी थाना ठठिया में दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम मंयक मिश्रा के नेतृत्व में की गई।
    1
    साइबर धोखाधड़ी में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 51,500 रुपये नकद समेत 20 एटीएम कार्ड बरामद
साइबर धोखाधड़ी में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 51,500 रुपये नकद समेत 20 एटीएम कार्ड बरामद
कन्नौज। साइबर धोखाधड़ी के मामले में कन्नौज साइबर क्राइम पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 51 हजार 500 रुपये नकद, 20 एटीएम कार्ड, 12 यूनियन बैंक की पासबुक, 3 बायोमैट्रिक डिवाइस और क्लोन किए गए अंगूठे के निशान समेत साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अंशू पुत्र गजेन्द्र सिंह, निवासी उमगरा, थाना ठठिया, कन्नौज के रूप में हुई है।
आरोप है कि हाईवे निर्माण में अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की रकम निकालने और खाते में जमा कराने के लिए पीड़िता आरोपी के यूनियन बैंक वीसी प्वाइंट पर जाती थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता के अंगूठे का क्लोन तैयार कर उसके बैंक खाते में जमा करीब 44 लाख 92 हजार 250 रुपये की रकम धोखाधड़ी से निकाल ली। साथ ही खाते में जमा कराने के लिए दी गई रकम को भी जमा न कर फर्जी रसीद देने और रकम अपने खाते में ट्रांसफर करने का आरोप है।
मामले में साइबर क्राइम थाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी अंशू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का एक अन्य आपराधिक मामला भी थाना ठठिया में दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम मंयक मिश्रा के नेतृत्व में की गई।
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हरदोई में रक्षाबंधन पर चीनी का तोहफा या सियासत,सपा ने शुरू किया सस्ती चीनी मिशन,गले में प्याज की माला,हाथ में चीनी के पैकेट... हरदोई में सपा का मिठास युद्ध,रामज्ञान गुप्ता बोले रक्षाबंधन तक हर मोहल्ले में बेचेंगे 20 रुपये किलो चीनी,आज 250 पैकेट बेंचे.........गले में प्याज टांगकर किया अनोखा प्रदर्शन! हरदोई में रक्षाबंधन के त्योहार से पहले महंगाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला है।हरदोई में सपा व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता ने दो गलियों गुप्ता कालोनी और नई कालोनी की सड़कों पर ई-रिक्शा से बकायदा अनाउंसमेंट करवाकर महज 20 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी बेची।सपा नेताओं ने अपनी रसोई का बजट बिगड़ने का आरोप लगाते हुए, गले में प्याज की माला पहनकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।सपा नेता रामज्ञान गुप्ता का कहना है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और मिठास का त्योहार है, लेकिन कमरतोड़ महंगाई के कारण गरीब परिवारों की थाली से मिठास गायब हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आज बाजार में चीनी 70 रुपये किलो और महज आठ दिन पहले बेहद सस्ती बिकने वाली प्याज अब 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है।सपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान करीब 250 पैकेट चीनी जनता को बेचने का दावा किया और एलान किया कि रक्षाबंधन तक हरदोई के अलग-अलग मोहल्लों में इसी रियायती दर पर चीनी बेची जाएगी। इसके साथ ही सपा नेताओं ने किसानों के हक में आवाज उठाते हुए गन्ने का सरकारी दाम 1000 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग भी दोहराई है। #HardoiNews #SamajwadiParty #RamgyanGupta #InflationProtest #UPPolitics #AkhileshYadav #महंगाई_पर_हल्लाबोल #सस्ती_चीनी #RakshaBandhan2026 #FarmersProtest #UPNews #ViralPost #SocialMediaWar #KitchenBudget #SpTradeUnion
    1
    हरदोई में रक्षाबंधन पर चीनी का तोहफा या सियासत,सपा ने शुरू किया सस्ती चीनी मिशन,गले में प्याज की माला,हाथ में चीनी के पैकेट... हरदोई में सपा का मिठास युद्ध,रामज्ञान गुप्ता बोले रक्षाबंधन तक हर मोहल्ले में बेचेंगे 20 रुपये किलो चीनी,आज 250 पैकेट बेंचे.........गले में प्याज टांगकर किया अनोखा प्रदर्शन!

हरदोई में रक्षाबंधन के त्योहार से पहले महंगाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला है।हरदोई में सपा व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता ने दो गलियों गुप्ता कालोनी और नई कालोनी की सड़कों पर ई-रिक्शा से बकायदा अनाउंसमेंट करवाकर महज 20 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी बेची।सपा नेताओं ने अपनी रसोई का बजट बिगड़ने का आरोप लगाते हुए, गले में प्याज की माला पहनकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।सपा नेता रामज्ञान गुप्ता का कहना है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और मिठास का त्योहार है, लेकिन कमरतोड़ महंगाई के कारण गरीब परिवारों की थाली से मिठास गायब हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आज बाजार में चीनी 70 रुपये किलो और महज आठ दिन पहले बेहद सस्ती बिकने वाली प्याज अब 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है।सपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान करीब 250 पैकेट चीनी जनता को बेचने का दावा किया और एलान किया कि रक्षाबंधन तक हरदोई के अलग-अलग मोहल्लों में इसी रियायती दर पर चीनी बेची जाएगी। इसके साथ ही सपा नेताओं ने किसानों के हक में आवाज उठाते हुए गन्ने का सरकारी दाम 1000 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग भी दोहराई है।
#HardoiNews #SamajwadiParty #RamgyanGupta #InflationProtest #UPPolitics #AkhileshYadav #महंगाई_पर_हल्लाबोल #सस्ती_चीनी #RakshaBandhan2026 #FarmersProtest #UPNews #ViralPost #SocialMediaWar #KitchenBudget #SpTradeUnion
    user_मनोज तिवारी
    मनोज तिवारी
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कानपुर के पनकी में सड़क किनारे फेंकी गई एक्सपायरी चाकलेट और टाफी उठाते नजर आए पढ़ें लिखे लोग । वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    1
    कानपुर के पनकी में सड़क किनारे फेंकी गई एक्सपायरी चाकलेट और टाफी उठाते नजर आए पढ़ें लिखे लोग । वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.