भाजपा स्थापना दिवस पर बस्ती भ्रमण एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित संगठन मजबूती पर दिया गया जोर, कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान जालौन। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर जालौन में बस्ती चलो अभियान के तहत बस्ती भ्रमण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर के मोहल्ला बालमभट्ट स्थित रोहित पाटकार के आवास पर संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख रामराज निरंजन के सुपुत्र एवं जिला मंत्री (पि.मो.) यश पटेल शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में पार्टी की विचारधारा, उपलब्धियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही भाजपा की असली ताकत है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह राजावत, पूर्व नगर अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह राजावत, सभासद ललित वर्मा (ईलू), नगर उपाध्यक्ष शिशुपाल कुशवाहा, नगर महामंत्री के.सी. पाटकर एवं प्रद्युम्न द्विवेदी सहित गौरव मिश्रा, राज वर्मा, नानू श्रीवास्तव, भगीरथ वर्मा, कृष्णचंद्र वर्मा, रमेश चंद्र वर्मा, प्रभु दयाल चौरसिया, सागर चौरसिया समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया तथा बस्ती चलो अभियान के तहत घर-घर संपर्क कर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।
भाजपा स्थापना दिवस पर बस्ती भ्रमण एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित संगठन मजबूती पर दिया गया जोर, कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान जालौन। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर जालौन में बस्ती चलो अभियान के तहत बस्ती भ्रमण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर के मोहल्ला बालमभट्ट स्थित रोहित पाटकार के आवास पर संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख रामराज निरंजन के सुपुत्र एवं जिला मंत्री (पि.मो.) यश पटेल शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में पार्टी की विचारधारा, उपलब्धियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही भाजपा की असली ताकत है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह राजावत, पूर्व नगर अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह राजावत, सभासद ललित वर्मा (ईलू), नगर उपाध्यक्ष शिशुपाल कुशवाहा, नगर महामंत्री के.सी. पाटकर एवं प्रद्युम्न द्विवेदी सहित गौरव मिश्रा, राज वर्मा, नानू श्रीवास्तव, भगीरथ वर्मा, कृष्णचंद्र वर्मा, रमेश चंद्र वर्मा, प्रभु दयाल चौरसिया, सागर चौरसिया समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया तथा बस्ती चलो अभियान के तहत घर-घर संपर्क कर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- सुशील कुशवाहा व रामजीलाल गुप्ता की विदाई में उमड़ा जनसैलाब, भावुक माहौल में दी गई विदाई जालौन। नगर के प्रतिष्ठित छत्रसाल इंटर कॉलेज में वरिष्ठ अध्यापक सुशील कुमार कुशवाहा एवं रामजीलाल गुप्ता के सेवानिवृत्त होने पर एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, पत्रकार तथा मित्रमंडल के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे। समारोह का माहौल भावनात्मक होने के साथ-साथ उत्साह और सम्मान से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वीरेन्द्र कुमार निरंजन ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन रजत कुलश्रेष्ठ द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में श्रद्धा और गरिमा का संचार हुआ। इस अवसर पर मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं विधिवत पूजा-अर्चना भी संपन्न कराई गई। यह पूजन कार्यक्रम प्रबंध समिति के उपप्रबंधक डॉ. वीरेन्द्र निरंजन, प्राचार्य डॉ. राकेश निरंजन, समिति सदस्य राजा प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन गिरीश कुमार गुप्ता एवं शत्रुघ्न सिंह निरंजन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर कवि करीम ने सरस्वती वंदना एवं भावपूर्ण विदाई गीत प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। उनके गीतों ने समारोह को और भी यादगार बना दिया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। समारोह में वक्ताओं ने अपने-अपने संबोधन में सेवानिवृत्त शिक्षकों के लंबे शैक्षिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल विद्यार्थियों को शिक्षा दी, बल्कि उन्हें संस्कार और जीवन मूल्यों से भी परिपूर्ण किया। वक्ताओं ने उनके समर्पण, अनुशासन और शिक्षा के प्रति लगन को प्रेरणादायक बताया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा, राजा प्रताप सिंह, डॉ. वीरेन्द्र निरंजन, विकास, सुनील, बहुजन समाज पार्टी के नेता ईम खां, समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी, मनोज कुशवाहा (खनुवां), राघवेन्द्र, अंजनी, मनोज, प्रहलाद आचार्य, रामधनी चौधरी, प्रयाग गुरु, राजकुमार सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने सुशील कुमार कुशवाहा एवं रामजीलाल गुप्ता को माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान कई लोग भावुक नजर आए। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से दाल गकड़ का आनंद लिया, जिससे आयोजन और भी यादगार बन गया। यह सम्मान समारोह न केवल शिक्षकों के योगदान को स्मरण करने का अवसर बना, बल्कि समाज में शिक्षा के महत्व और गुरुजनों के प्रति आदर की भावना को भी पुनः जागृत करने वाला साबित हुआ।1
- छत्रसाल इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह सुशील कुशवाहा व रामजीलाल गुप्ता की विदाई में उमड़ा जनसैलाब, भावुक माहौल में दी गई विदाई जालौन। नगर के प्रतिष्ठित छत्रसाल इंटर कॉलेज में वरिष्ठ अध्यापक सुशील कुमार कुशवाहा एवं रामजीलाल गुप्ता के सेवानिवृत्त होने पर एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, पत्रकार तथा मित्रमंडल के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे। समारोह का माहौल भावनात्मक होने के साथ-साथ उत्साह और सम्मान से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वीरेन्द्र कुमार निरंजन ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन रजत कुलश्रेष्ठ द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में श्रद्धा और गरिमा का संचार हुआ। इस अवसर पर मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं विधिवत पूजा-अर्चना भी संपन्न कराई गई। यह पूजन कार्यक्रम प्रबंध समिति के उपप्रबंधक डॉ. वीरेन्द्र निरंजन, प्राचार्य डॉ. राकेश निरंजन, समिति सदस्य राजा प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन गिरीश कुमार गुप्ता एवं शत्रुघ्न सिंह निरंजन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर कवि करीम ने सरस्वती वंदना एवं भावपूर्ण विदाई गीत प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। उनके गीतों ने समारोह को और भी यादगार बना दिया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। समारोह में वक्ताओं ने अपने-अपने संबोधन में सेवानिवृत्त शिक्षकों के लंबे शैक्षिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल विद्यार्थियों को शिक्षा दी, बल्कि उन्हें संस्कार और जीवन मूल्यों से भी परिपूर्ण किया। वक्ताओं ने उनके समर्पण, अनुशासन और शिक्षा के प्रति लगन को प्रेरणादायक बताया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा, राजा प्रताप सिंह, डॉ. वीरेन्द्र निरंजन, विकास, सुनील, बहुजन समाज पार्टी के नेता ईम खां, समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी, मनोज कुशवाहा (खनुवां), राघवेन्द्र, अंजनी, मनोज, प्रहलाद आचार्य, रामधनी चौधरी, प्रयाग गुरु, राजकुमार सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने सुशील कुमार कुशवाहा एवं रामजीलाल गुप्ता को माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान कई लोग भावुक नजर आए। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से दाल गकड़ का आनंद लिया, जिससे आयोजन और भी यादगार बन गया। यह सम्मान समारोह न केवल शिक्षकों के योगदान को स्मरण करने का अवसर बना, बल्कि समाज में शिक्षा के महत्व और गुरुजनों के प्रति आदर की भावना को भी पुनः जागृत करने वाला साबित हुआ।1
- खास खबर है जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिनौरा से जुड़ी हुई जहां आज़ एक प्रेमी युवक अपने जीजा की बहिन से शादी करने की ज़िद पर हाइटेंशन खंभे पर चढ गया था आखिरकार हाइटेंशन खंभे से नीचे उतारा गया प्रेमी युवक देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- कोतवाली माधौगढ पुलिस टीम द्वारा युवक की हत्या की घटना का सफल अनावरण कर 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया । जिसमें 01 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल होने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गयी बाइट।1
- पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में संयुक्त निदेशक अभियोजन जनपद कानपुर देहात अजय कुमार श्रीवास्तव एवं ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी जनपद कानपुर देहात अविनाश चतुर्वेदी की उपस्थिती में रिजर्व पुलिस लाइन्स कानपुर देहात स्थित सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य GST चोरी से संबंधित मामलों की विवेचना को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाना था। कार्यक्रम में विवेचकों को गिरफ्तारी मेमो, व्यक्तिगत मेमो तथा जमानत प्रार्थना पत्रों के 19 बिन्दुओं के मानक प्रारूपों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, इन प्रारूपों को मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद को प्रेषित किए जाने वाले सम्पूर्ण अभिलेख, सूचना एवं प्रस्तरवार आख्या तैयार करने की प्रक्रिया पर भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में जी0एस0टी0 से जुड़े जटिल आर्थिक अपराधों की जांच, सबूत संकलन, दस्तावेजीकरण तथा न्यायालय में प्रभावी प्रस्तुतीकरण की तकनीकों पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम से विवेचक अधिकारी भविष्य में GST चोरी के मामलों में अधिक सटीक, समयबद्ध एवं कानूनसम्मत विवेचना करने में सक्षम होंगे। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक अभियोजन जनपद कानपुर देहात अजय कुमार श्रीवास्तव एवं ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी जनपद कानपुर देहात अविनाश चतुर्वेदी द्वारा व्याख्यान एवं इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए गए, जिसमें वास्तविक मामलों के उदाहरणों के माध्यम से प्रारूपों का उपयोग समझाया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद पुलिस की क्षमता वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आर्थिक अपराधों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति को मजबूत करेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के समस्त थाना/शाखा प्रभारी तथा विवेचकगण उपस्थित रहे।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले से एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जिसमें अपने प्यार को पाने के लिए एक युवक हाइटेंशन लाइन के खंभे पर चढ गया है फिलहाल पुलिस तथा फायरबिग्रेड कर्मी एवं ग्रामीण उसे समझाने में जुटे हुए हैं देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- ब्रेकिंग जालौन जालौन में स्मार्ट मीटर से परेशान ग्रामीणों ने बिजली घर का किया घेराव, समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने दो दिन पहले भी किया था घेराव, 24 घंटे में समस्या के निस्तारण का मिला था आश्वासन, 700 रुपए रिचार्ज कराने के बावजूद 2 दिन भी नहीं चली बिजली सप्लाई, ऑटोमेटिक बिजली कटने से ग्रामीण इलाकों में परेशान है जनता, भड़के ग्रामीणों को मौके पर पहुंचे एसडीएम जालौन हेमंत पटेल समझाने में जुटे, महिलाओं समेत सैकड़ों लोगों ने बिजली घर में जमकर कटा बवाल, जालौन के कुठौंद विद्युत वितरण केंद्र का मामला। बाइट:- ग्रामीण महिला बाइट:- ग्रामीण बाइट:- ग्रामीण बाइट:- ग्रामीण1