logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रह्मर्षि खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरुकुल के वार्षिकोत्सव धरोहर 2026 कार्यक्रम *राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने वेदों को बताया भारतीय संस्कृति की आत्मा* बालोतरा, 10 मई। ब्रह्मर्षि खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरुकुल, मवडी में आयोजित वार्षिकोत्सव धरोहर 2026 का रविवार को अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ हुआ। गोधूली वेला में वन्दे मातरम् के सामूहिक गायन एवं दीपोत्सव के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे उपस्थित रहे। गुरुकुल पहुंचने पर उनका पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ साफा, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। साथ ही गुरुकुल परिवार की ओर से वैदिक साहित्य एवं धार्मिक ग्रंथ भी भेंट किए गए। अपने प्रेरणादायी संबोधन में राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि वेद भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं और उन्होंने सदैव हमारी सभ्यता एवं संस्कारों का संरक्षण किया है। उन्होंने कहा कि हमारे वेदों में ज्ञान का अथाह सागर समाया हुआ है तथा भारत ने अपने इसी ज्ञान और दर्शन के बल पर पूरे विश्व में सम्मान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और वैदिक ज्ञान केवल आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम नहीं, बल्कि समग्र विकास का आधार भी हैं। वैदिक परंपराएं मानव जीवन को अनुशासन, नैतिकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रदान करती हैं। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने गुरुकुल में अध्ययनरत ऋषि कुमारों को संबोधित करते हुए कहा कि सीखने की जिज्ञासा कभी समाप्त नहीं होनी चाहिए। मनुष्य जितना अधिक ज्ञान अर्जित करता है, उतना ही उसे यह अनुभव होता है कि अभी बहुत कुछ जानना और सीखना बाकी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह दीपक है जो अंधकार में भी सही मार्ग दिखाती है और जीवन को उद्देश्यपूर्ण बनाती है। उन्होंने कहा कि इतिहास में कई बार हमारे वेदों और संस्कृति को नष्ट करने के प्रयास किए गए, लेकिन भारतीय संस्कृति की जड़ें इतनी मजबूत हैं कि वह हर चुनौती के बाद और अधिक सशक्त होकर उभरी है। आज आवश्यकता इस बात की है कि नई पीढ़ी वैदिक परंपराओं, भारतीय संस्कारों और सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए। कार्यक्रम के दौरान गुरुकुल के विद्यार्थियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा। इस अवसर पर संत तुलसीदास जी महाराज, निर्मलदास जी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निबाराम, महामंत्री बाबूसिंह कालूडी, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। -0-

5 hrs ago
user_ओमप्रकाश सोनी
ओमप्रकाश सोनी
Social Media Manager पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
5 hrs ago
9bba4596-b8d2-4bf9-8754-3a02e76d12c9

More news from राजस्थान and nearby areas
  • विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते कभी भी बालोतरा में हो सकता है बड़ा हादसा बालोतरा बालोतरा जिला मुख्यालय की वार्ड नंबर 3 में लगे ट्रांसफर में अक्षर चिंगारियां उड़ती रहती है, कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
    1
    विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते कभी भी बालोतरा में हो सकता है बड़ा हादसा
बालोतरा 
बालोतरा जिला मुख्यालय की वार्ड नंबर 3 में लगे ट्रांसफर में अक्षर चिंगारियां उड़ती रहती है, कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बाड़मेर के पादरू में भीषण गर्मी ने कहर बरपाया है। रविवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से दोपहर में मुख्य बाजार पूरी तरह थम गया। तेज धूप और लू के चलते सड़कें सुनसान रहीं, इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दिए और बस व ऑटो स्टैंड भी खाली पड़े रहे।
    2
    बाड़मेर के पादरू में भीषण गर्मी ने कहर बरपाया है। रविवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से दोपहर में मुख्य बाजार पूरी तरह थम गया। तेज धूप और लू के चलते सड़कें सुनसान रहीं, इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दिए और बस व ऑटो स्टैंड भी खाली पड़े रहे।
    user_Bhagaram Padru
    Bhagaram Padru
    Court reporter सिवाना, बाड़मेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • जोधपुर के शेरगढ़ उप-जिले में ग्रामीणों को बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से बिजली न होने और पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इन बुनियादी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की है।
    1
    जोधपुर के शेरगढ़ उप-जिले में ग्रामीणों को बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से बिजली न होने और पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इन बुनियादी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की है।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    Shergarh, Jodhpur•
    19 hrs ago
  • बाड़मेर के भियाड़ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक कुएं में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। मानसिक रूप से बीमार बताए जा रहे 35 वर्षीय मृतक घमंडाराम प्रजापत का शव SDRF टीम ने 150 फीट गहरे कुएं से निकाला, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
    1
    बाड़मेर के भियाड़ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक कुएं में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। मानसिक रूप से बीमार बताए जा रहे 35 वर्षीय मृतक घमंडाराम प्रजापत का शव SDRF टीम ने 150 फीट गहरे कुएं से निकाला, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
    user_Ghamanda Ram
    Ghamanda Ram
    पत्रकार बायतू, बाड़मेर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • Post by लाबु सिंह
    1
    Post by लाबु सिंह
    user_लाबु सिंह
    लाबु सिंह
    Farmer जालोर, जालोर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by मंगलाराम राजपुरोहित
    1
    Post by मंगलाराम राजपुरोहित
    user_मंगलाराम राजपुरोहित
    मंगलाराम राजपुरोहित
    जालोर, जालोर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में डोडा पोस्त और हथियार तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्करों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया। उनकी बेलेनो कार से 69 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त, एक पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
    1
    जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में डोडा पोस्त और हथियार तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्करों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया। उनकी बेलेनो कार से 69 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त, एक पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
    user_नवीन वैष्णव
    नवीन वैष्णव
    Court reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • बालोतरा जिला पुलिस और धोरीमना पुलिस टीम ने मिलकर एक स्कॉर्पियो से बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिससे क्षेत्र में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार हुआ है।
    2
    बालोतरा जिला पुलिस और धोरीमना पुलिस टीम ने मिलकर एक स्कॉर्पियो से बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिससे क्षेत्र में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार हुआ है।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.