logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गल्ला मंडी में हिस्सेदारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट कई घायल,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल गल्ला मंडी में हिस्सेदारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट कई घायल,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल प्रयागराज कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार में मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया, जिसमें जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, घायल परिवार जारी चौकी पहुंचे तो जारी चौकी पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था जिसका वीडियो घायल के परिवार वालों ने बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद की शुरुआत किसी छोटी बात को लेकर हुई थी। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दिए मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। घटना के बाद घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि जब वे शिकायत लेकर जारी चौकी पहुंचे तो वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। इसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि अगर समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच जाती, तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती। पीड़ित पक्ष ने इस पूरी घटना का एक वीडियो भी बनाया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किए थे जो लहूलुहान हो चुके हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही कौंधियारा थाना पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वायरल वीडियो के आधार पर भी आरोपियों की पहचान की जा रही है। वहीं क्षेत्र में इस घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है।

2 hrs ago
user_Ravendra kumar kesharwani
Ravendra kumar kesharwani
इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Questions News
    1
    Post by Questions News
    user_Questions News
    Questions News
    Media company इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • शमशान घाट में एक ऐसा नजारा देखने को मिला... जिसने हर किसी को अंदर से हिला दिया एक बंदर... एक औरत की लाश के पास आया... और उसके माथे को चूमने लगा... शायद वो वही थी... जो उसे रोज खाना खिलाती थी बेजुबान होकर भी... उसने अपना रिश्ता निभाया... और आज... इंसान इंसान को भूल जाता है... सच में... हमें इनसे सीखने की जरूरत है अगर दिल छू गया हो... तो कमेंट में लिखो - Respect #publicservent #viralreels
    1
    शमशान घाट में एक ऐसा नजारा देखने को मिला...
जिसने हर किसी को अंदर से हिला दिया एक बंदर... एक औरत की लाश के पास आया... और उसके माथे को चूमने लगा... शायद वो वही थी... जो उसे रोज खाना खिलाती थी बेजुबान होकर भी... उसने अपना रिश्ता निभाया... और आज... इंसान इंसान को भूल जाता है... सच में... हमें इनसे सीखने की जरूरत है अगर दिल छू गया हो... तो कमेंट में लिखो - Respect
#publicservent
#viralreels
    user_गुरु ज्ञान
    गुरु ज्ञान
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रीवा हाईवे पर हनुमना बॉर्डर के पास जिला मिर्जापुर के भैसोड़ गांव के पास भीषण सड़क हादसा जिसमें दो अज्ञात बाइक सवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने लाश अपनी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहर भेज दिया।।
    3
    रीवा हाईवे पर हनुमना बॉर्डर के पास जिला मिर्जापुर के भैसोड़  गांव के पास भीषण सड़क हादसा जिसमें दो अज्ञात बाइक सवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने लाश अपनी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहर भेज दिया।।
    user_Ashvani
    Ashvani
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रतापगढ़: जमीन के विवाद में टॉवर पर चढ़ी युवती,पड़ोसियों पर जमीन कब्जाने का लगाने लगी आरोप,पुलिस और ग्रामीणों के समझाने बुझाने पर टॉवर से उतरी युवती,विपक्षियों पर कार्यवाही के आश्वासन पर टॉवर से उतरी युवती,लीलापुर थाना इलाके के साहबगंज बाजार का मामला!
    2
    प्रतापगढ़: जमीन के विवाद में टॉवर पर चढ़ी युवती,पड़ोसियों पर जमीन कब्जाने का लगाने लगी आरोप,पुलिस और ग्रामीणों के समझाने बुझाने पर टॉवर से उतरी युवती,विपक्षियों पर कार्यवाही के आश्वासन पर टॉवर से उतरी युवती,लीलापुर थाना इलाके के साहबगंज बाजार का मामला!
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रयागराज सिविल लाइंस स्थित एंग्लो बंगाली के बगल बिजली विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय में मंडल में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर के बारे में सभी जोन के बिजली विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है। स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर के फायदे बताए गए। संगम नगरी प्रयागराज मंडल में अब तक शहरी क्षेत्र में: 51,379 स्मार्ट मीटर ग्रामीण क्षेत्र में: 1,33,429 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। कई उपभोक्ता अब UPPCL Smart App के माध्यम से अपना बिजली बिल रीचार्ज (Recharge) कर रहे हैं। स्मार्ट मीटर में बिजली की दर पोस्टपेड से लगभग 2% कम है। उपभोक्ता अपने मोबाइल से ही बिजली खपत बैलेंस रिचार्ज की जानकारी देख सकते हैं। यह मीटर पारदर्शिता (Transparency) बढ़ाता है और गलत बिलिंग की समस्या कम करता है।स्मार्ट मीटर में एडवांस पेमेंट (पहले भुगतान) करना होता है। सोलर (सौर ऊर्जा) लगाने पर मीटर बदलने की जरूरत नहीं होगी। उपभोक्ता UPI / Paytm / Google Pay आदि से कभी भी रिचार्ज कर सकते हैं। कम बैलेंस होने पर SMS के माध्यम से पहले से सूचना मिल जाती है। रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक (और सरकारी छुट्टियों में) बिजली नहीं काटी जाएगी। स्मार्ट प्रीपेड मीटर से उपभोक्ताओं को अपने बिजली खर्च पर अधिक नियंत्रण मिलता है और बिजली बचाने में मदद मिलती है। पूर्वांचल विद्युत वितरण प्रयागराज शहर के चीफ इंजीनियर प्रथम राजेश कुमार ने सभी प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। बाइट.....सौरभ गौतम,अधीक्षण अभियंता,मंडल गंगापार,पूर्वांचल विद्युत वितरण,प्रयागराज। आशीष सिन्हा,अधीक्षण अभियंता,नगरी द्वितीय,विद्युत वितरण, प्रयागराज। कृष्ण कुमार सारस्वत,अधीक्षण अभियंता,नगरी,वितरण मंडल,प्रथम, प्रयागराज। बाइट....अशोक कुमार चीफ इंजीनियर,जोन द्वितीय,प्रयागराज। बाइट....लोकेश चंद्र अधीक्षण अभियंता,विद्युत वितरण,यमुनानगर, प्रयागराज। रिपोर्ट.... पवनदेव, लोकप्रिय,टीवी पत्रकार,प्रयागराज।
    1
    प्रयागराज सिविल लाइंस स्थित एंग्लो बंगाली के बगल बिजली विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय में मंडल में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर के बारे में सभी जोन के बिजली विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है। स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर के फायदे बताए गए।
संगम नगरी प्रयागराज मंडल में अब तक शहरी क्षेत्र में: 51,379 स्मार्ट मीटर ग्रामीण क्षेत्र में: 1,33,429 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। कई उपभोक्ता अब UPPCL Smart App के माध्यम से अपना बिजली बिल रीचार्ज (Recharge) कर रहे हैं। स्मार्ट मीटर में बिजली की दर पोस्टपेड से लगभग 2% कम है।
उपभोक्ता अपने मोबाइल से ही
बिजली खपत बैलेंस
रिचार्ज की जानकारी देख सकते हैं।
यह मीटर पारदर्शिता (Transparency) बढ़ाता है और गलत बिलिंग की समस्या कम करता है।स्मार्ट मीटर में एडवांस पेमेंट (पहले भुगतान) करना होता है।
सोलर (सौर ऊर्जा) लगाने पर मीटर बदलने की जरूरत नहीं होगी।
उपभोक्ता UPI / Paytm / Google Pay आदि से कभी भी रिचार्ज कर सकते हैं।
कम बैलेंस होने पर SMS के माध्यम से पहले से सूचना मिल जाती है।
रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक (और सरकारी छुट्टियों में) बिजली नहीं काटी जाएगी। स्मार्ट प्रीपेड मीटर से उपभोक्ताओं को अपने बिजली खर्च पर अधिक नियंत्रण मिलता है और बिजली बचाने में मदद मिलती है। पूर्वांचल विद्युत वितरण प्रयागराज शहर के चीफ इंजीनियर प्रथम राजेश कुमार ने सभी प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
बाइट.....सौरभ गौतम,अधीक्षण अभियंता,मंडल गंगापार,पूर्वांचल विद्युत वितरण,प्रयागराज।
आशीष सिन्हा,अधीक्षण अभियंता,नगरी द्वितीय,विद्युत वितरण, प्रयागराज।
कृष्ण कुमार सारस्वत,अधीक्षण अभियंता,नगरी,वितरण मंडल,प्रथम, प्रयागराज।
बाइट....अशोक कुमार चीफ इंजीनियर,जोन द्वितीय,प्रयागराज।
बाइट....लोकेश चंद्र अधीक्षण अभियंता,विद्युत वितरण,यमुनानगर, प्रयागराज।
रिपोर्ट.... पवनदेव, लोकप्रिय,टीवी पत्रकार,प्रयागराज।
    user_पवनदेव,रिपोर्टर,टीवी पत्रकार
    पवनदेव,रिपोर्टर,टीवी पत्रकार
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    1
    Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    user_शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    पत्रकार इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
    1
    Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
    user_हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
    हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औद्योगिक थाना क्षेत्र के मवैया गांव निवासी कमल किशोर प्रजापति उम्र 40 पुत्र हिन्छलाल प्रजापति कल देर रात पड़ोस से बरात मेजा के भटौती मे शामिल होकर सुबह भोर में मवैया घर वापस जा रहे थे की वेदौ पुलिस के समीप बुलेट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए गिर गई जिससे कमल किशोर डिवाइडर के दुसरे तरफ़ गिरे जिससे बड़े वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बुलेट पर तीन लोग सवार थे कमल किशोर के साथ राजा निषाद भी थे।कमल किशोर के पाच बेटे हैं।
    3
    औद्योगिक थाना क्षेत्र के मवैया  गांव निवासी  कमल किशोर प्रजापति उम्र 40 पुत्र हिन्छलाल प्रजापति कल देर रात पड़ोस से बरात मेजा के भटौती मे शामिल होकर सुबह भोर में मवैया घर वापस जा रहे थे की वेदौ पुलिस के समीप बुलेट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए गिर गई जिससे कमल किशोर डिवाइडर के दुसरे तरफ़ गिरे जिससे बड़े वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बुलेट पर तीन लोग सवार थे कमल किशोर के साथ राजा निषाद भी थे।कमल किशोर के पाच बेटे हैं।
    user_Ashvani
    Ashvani
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.