*सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन (SIM-25) का पहला संस्करण बेस रिपेयर डिपो, चंडीगढ़* मनोज शर्मा,चंडीगढ़ । सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन (हाफ मैराथन) का पहला संस्करण 2 नवंबर 2025 को भारतीय वायुसेना के सभी वायुसेना स्टेशनों पर आयोजित किया गया। बेस रिपेयर डिपो, चंडीगढ़ ने भी इस आयोजन का आयोजन किया। इसका उद्देश्य भारतीय वायुसेना की 93वीं वर्षगांठ मनाना और फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों परमवीर चक्र को श्रद्धांजलि देना था। सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन (SIM-25), 1971 के भारत-पाक युद्ध में अपने अद्वितीय साहस के लिए भारत के सर्वोच्च युद्ध वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों को श्रद्धांजलि है। यह मैराथन भारतीय वायु सेना के पराक्रम, अनुशासन और उत्साह का जश्न मनाती है और साथ ही पूरे देश में फिटनेस और एकता को बढ़ावा देती है। बीआरडी चंडीगढ़ के एयर ऑफिसर कमांडिंग, एयर कमोडोर निपुण गुप्ता ने अपने संबोधन में, फाइटर ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों, परमवीर चक्र,द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान के महत्व पर प्रकाश डाला और तत्पश्चात दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वायु सेना कर्मियों,उनके परिवारों और चंडीगढ़ तथा आसपास के क्षेत्रों के सभी आयु वर्ग के नागरिकों सहित लगभग 550 प्रतिभागियों ने 5 किलोमीटर,10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर की दौड़ में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमता को फिर से जीवंत करने के दिन के रूप में चिह्नित किया।
*सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन (SIM-25) का पहला संस्करण बेस रिपेयर डिपो, चंडीगढ़* मनोज शर्मा,चंडीगढ़ । सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन (हाफ मैराथन) का पहला संस्करण 2 नवंबर 2025 को भारतीय वायुसेना के सभी वायुसेना स्टेशनों पर आयोजित किया गया। बेस रिपेयर डिपो, चंडीगढ़ ने भी इस आयोजन का आयोजन किया। इसका उद्देश्य भारतीय वायुसेना की 93वीं वर्षगांठ मनाना और फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों परमवीर चक्र को श्रद्धांजलि देना था। सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन (SIM-25), 1971 के भारत-पाक युद्ध में अपने अद्वितीय साहस के लिए भारत के सर्वोच्च युद्ध वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों को श्रद्धांजलि है। यह मैराथन भारतीय वायु सेना के पराक्रम,
अनुशासन और उत्साह का जश्न मनाती है और साथ ही पूरे देश में फिटनेस और एकता को बढ़ावा देती है। बीआरडी चंडीगढ़ के एयर ऑफिसर कमांडिंग, एयर कमोडोर निपुण गुप्ता ने अपने संबोधन में, फाइटर ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों, परमवीर चक्र,द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान के महत्व पर प्रकाश डाला और तत्पश्चात दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वायु सेना कर्मियों,उनके परिवारों और चंडीगढ़ तथा आसपास के क्षेत्रों के सभी आयु वर्ग के नागरिकों सहित लगभग 550 प्रतिभागियों ने 5 किलोमीटर,10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर की दौड़ में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमता को फिर से जीवंत करने के दिन के रूप में चिह्नित किया।
- भोजपुर क्षेत्र के ओबैदुल्लागंज में रहवासी क्षेत्र से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। औबेदुल्लागंज नगर की बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने उप तहसील कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार निलेश सरवटे एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि औबेदुल्लागंज रेलवे ब्रिज के पास संचालित लाइसेंसी शराब दुकान आबादी क्षेत्र के बीच स्थित है। इससे सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है और बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शराबियों के कारण महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है, क्योंकि वे घरों के बाहर बैठकर गाली-गलौज करते हैं। और इसी रास्ते से छात्राओं का भी रोजाना निकालना होता है निकलने वाली छात्राओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. निवासियों ने जानकारी दी कि इस संबंध में पहले भी कलेक्टर, आबकारी अधिकारी और पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हाल ही में हुए नए टेंडर के बाद उन्हें पता चला है कि दुकान को वर्तमान स्थान से मात्र 10 फीट दूर ही फिर से स्थापित करने की तैयारी है, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है। नगर जागरूक नागरिकों ने यह भी बताया कि नगर परिषद मीटिंग में भी शराब दुकान को आबादी क्षेत्र से बाहर हटाने का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि दुकान को नहीं हटाया गया, तो वे मजबूर होकर धरना-प्रदर्शन, रोड जाम और हड़ताल जैसे कदम उठाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।1
- Post by Pardeep Kumar1
- एंट्री टैक्स को लेकर बवाल, तख्तियां बैनर लेकर अभी पक्ष का विधानसभा परिसर में धरना प्रदर्शन शिमला हिमाचल प्रदेश एंट्री टैक्स को लेकर विवाद और गहराता जा रहा है. मंगलवार को प्रदेश विधानसभा में सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले विपक्ष ने विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन किया. एंट्री टैक्स को लेकर विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर विरोध जताया. इस दौरान विपक्ष के विधायक बैनर और तख्तियां लेकर पहुंचे और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एंट्री टैक्स को लेकर हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में भी विरोध हो रहा है. उन्होंने कहा कि बिना सोचे-समझे और जल्दबाजी में फैसले लेने से ऐसी स्थिति पैदा होती है. उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रदेश की जनता के साथ बदसलूकी न हो और इस मुद्दे पर तुरंत फैसला लिया जाए. VO -- जयराम ठाकुर ने कहा कि सदन के भीतर और सदन के बाहर पहले भी एंट्री टैक्स का मुद्दा उठाया गया है, लेकिन प्रदेश सरकार की स्थिति स्पष्ट नहीं है. उन्होंने कहा कि एंट्री टैक्स को लेकर प्रदेश के अंदर भी नाराज़गी और गुस्सा है, खासकर सीमा क्षेत्रों में लोग रोजमर्रा के जीवन में परेशान हो रहे हैं. रिश्तेदारों के घर जाने तक के लिए एंट्री टैक्स देना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि छोटे वाहनों पर एंट्री टैक्स 40 रुपये से बढ़ाकर 170 रुपये कर दिया गया है और बड़े वाहनों पर हजार रुपये तक एंट्री टैक्स लगाया गया है. अब पंजाब और हरियाणा भी हिमाचल के वाहनों पर एंट्री टैक्स बढ़ाने की बात कर रहे हैं, जिसके चलते वहां लोग सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं. जयराम ठाकुर ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में कुछ लोग हिमाचल के वाहनों की एंट्री रोकने की बात कर रहे हैं. इसके अलावा मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने की भी बात कही जा रही है. ऐसे में मुख्यमंत्री को तुरंत एक्शन लेना चाहिए ताकि पड़ोसी राज्यों में हिमाचल के लोगों के साथ किसी तरह की बदसलूकी न हो. बाइट -- जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष VO -- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार हिमाचल प्रदेश की मदद कर रही है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए 3920 करोड़ रुपये की सहायता दी गई७ है. देश भर में दूसरे नंबर पर हिमाचल को सबसे ज्यादा सहायता दी गई है. उन्होंने कहा कि यह सहायता 50 वर्षों के लिए ब्याज मुक्त ऋण के रूप में दी गई है ताकि प्रदेश में विकास को गति मिल सके. जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस सहायता को छुपाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी केंद्र सरकार से लगभग 7500 करोड़ रुपये की मदद प्रदेश को मिल चुकी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया जाना चाहिए. बाइट -- जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष2
- Post by Mr Suresh Chauhan1
- Post by HR02 City News1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- घुमारवीं, 31 मार्च (राकेश): घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत घुमारवीं पुल के समीप आज एक बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर (नंबर PB 08 EK 2473) मेला ग्राउंड की ओर झूले लेकर जा रहा था। इसी दौरान उतराई में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खाई की ओर लटक गया। ट्रैक्टर में सवार दो लोग सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है। इस घटना में किसी भी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया गया। समय रहते बड़ा हादसा टलने से क्षेत्र में राहत का माहौल है।1
- Post by Pardeep Kumar1