बुढ़मू प्रखंड में प्रकृति पर्व सरहुल व ईद धूमधाम से मनाया गया,पर्व को लेकर प्रखंड में रहा उत्साह बुढ़मू प्रखंड में प्रकृति पर्व सरहुल और ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशी का इजहार किया।वहीं सरहुल के अवसर पर विभिन्न गांवों में पाहन द्वारा झखरा में पूजा-अर्चना की गई और मुर्गे की बलि दी गई। इस मौके पर सरना समिति नाऊज द्वारा भव्य सरहुल जुलूस निकाला गया। जुलूस में महिलाएं-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा धारण कर नाचते-गाते चल रहे थे। लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हुए सरहुल की बधाई दे रहे थे।जुलूस में ग्राम प्रधान बसंत पाहन, बिरसा मुंडा, मनोज मुंडा, कैलाश मुंडा, पंचू मुंडा, मनराज मुंडा आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। इन उत्सवों ने प्रखंड में सांस्कृतिक एकता का सुंदर चित्र प्रस्तुत किया।

- रातु थाना क्षेत्र के झखराटड़ में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान झखराटाड़ निवासी 35 वर्षीय विजय साहू के रूप के हुई। और हादसे में घायल युवक 24 वर्षीय नीरज साहू का इलाज चल रहा है। घटना शुक्रवार देर रात्रि की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों व्यक्ति काठीटाड़- ठाकुरगांव मार्ग झखराटाड़ में खड़े थे। तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वेगेन आर कार ने दोनों को अपने चपेट में ले लिया। जिससे विजय साहू की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं नीरज साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।1
- (बुढ़मू) उमेडंडा में आज 21 मार्च 2026 को आदिवासियों का प्रमुख प्रकृति पर्व सरहुल पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में एक भव्य शोभा यात्रा (जुलूस) निकाली गई। उमेडंडा के विभिन्न टोलो से ग्रामीण अपनी पारंपरिक वेशभूषा में ढोल, मांदर और नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए शोभा यात्रा में शामिल हुए। यह जुलूस मुख्य मार्गों से होते हुए केंद्रीय सरना स्थल तक पहुंचा। इस मौके पर मुख्य रूप में बुढ़मू प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, शिवनंदन मुंडा,रोहित मुंडा,रोहित उरांव,रत्न प्रकाश सिंह,मोहन जायसवाल,प्रदीप साहू,विजय साहू,सनोज यादव,सुदामा नायक, दारा सिंह,सुनील साहू,विकास साहू,जगजीवन महतो,महावीर नायक,विक्रांत नायक,विनोद कुमार मुंडा,सजाद अहमद,शमीम अंसारी, महेश पाहन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।2
- Post by विकाश महतो1
- ADMISSION OPEN :✓ PRE-NURSERY TO 8 +MOB NO 9153882059 +9153882060 (BUSH FACILITY)(HOSTEL FACILITY)(HORSE RIDING)(ARCHERY)(CRICKT PLAYGROUND)(LAWN TENNIS)(BASKETBALL)1
- रांची : विधानसभा थाना क्षेत्र के नया सराय मटोली और कांनाटोली झारखंड का प्राकृतिक पर्व सरहुल नयासराय आनी में सरहुल का जुलूस लेकर जाते हुए1
- Post by Nation24 news1
- 🌙 CHAND RAAT | RANCHI चांद रात पर रांची के मेन रोड में हर साल की तरह इस बार भी भीड़ उमड़ी… लेकिन अचानक हुई बारिश ने माहौल बदल दिया। सड़क किनारे लगे दुकानों को दुकानदारों ने तिरपाल और बोरे से ढक दिया। बारिश के कारण भीड़ कम हो गई और कई लोगों की खरीदारी अधूरी रह गई। 👉 आपकी चांद रात कैसी रही? कमेंट में जरूर बताएं1
- प्रकृति पर्व सरहुल पूजा पर पाहनो ने इष्ट देवता की पूजा कर अच्छी बारिश की कामना की। सरहुल पूजा महोत्सव सरना समिति की ओर से दिन के 12 बजे बड़का टोली से विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। जिप अध्यक्ष निर्मला भगत व सरहुल पूजा समिति के अध्यक्ष आदित्य तिर्की के नेतृत्व में निकाली गई जुलूस में रातू बड़काटोली के अलावा हुरहुरी, बाड़ी टोला,टीपु टोला, काठी टाड़, झखराटाड़, जामुन टोला,कुंबाटोली , तिलता आदि दर्जनों गावों के हजारो लोग शामिल हुए,। यहां पारम्परिक एकता की झलक देखने को मिली। शोभायात्रियों के बीच पेयजल, चना व गुड़ बांटे गये। जुलुस में सीएचसी की ओर से चिकित्सा की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किये गये थे। इसकी कमान थानेदार आदिकान्त महतो ने संभाली। । पूजा व जुलुस में शांति बनी रही। कही से किसी अप्रिय घटना की सुचना नहीं रही। देर शाम झखराटाड़ में जुलूस समाप्त कर दी गयी।इधर तिगरा सरना समिति व दलादिली में भी सरहुल पूजा महोत्सव की धूम रही। सरहुल पूजा व जुलूस की सफलता में पंचायत प्रतिनिधियो व समाज के प्रबुद्ध लोगों का सराहनीय योगदान रहा।1