मण्डलायुक्त ने मण्डल स्तरीय अनुश्रवण, मूल्याकंन एवं समीक्षा समिति की बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश बीमार/कमजोर पशुओ का समय-समय पर कैम्प लगाकर कराया जाए उनका स्वास्थ्य परीक्षण -मण्डलायुक्त मीरजापुर 02 अप्रैल 2026- मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डल स्तरीय अनुश्रवण, मूल्याकंन एवं समीक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। मण्डलायुक्त ने कहा कि गौशालाओं में संरक्षित किए जा रहे गौवंशो का जियो टैगिंग कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि छुट्टा पशुओ को भी पकड़कर गौशाला में रखा जाए तथा उनका भी जियो टैगिंग कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गौशालाओ में पर्याप्त मात्रा में भूषा, हरा चारा, चोकर आदि की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि भूषा बैंक बनाते हुए भूषे संग्रहीत किया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो, गौवंशो को लू न लगे इसका भी उचित प्रबंध किया जाए। बीमार/कमजोर पशुओ का तत्काल उनका नियमानुसार कराया जाए तथा समय-समय पर कैम्प लगाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाए। सभी गौ आश्रय स्थलों पर पशु आहार, जियो टैगिंग, मूवमेंट रजिस्टर, पशु टीकाकरण आदि का रजिस्टर बनाकर रखा जाए। उन्होंने कहा कि गोचर जमीनो पर गौवंशो हेतु लगाए गए हरे चारे की भी जिये टैगिंग कराई जाए। उन्होंने कहा कि बनकर तैयार हो गए गौ आश्रय स्थलों की हैण्डओवर की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बड़े गौ आश्रय स्थलों पर भरण पोषण हेतु कम से कम तीन माह का अतिरिक्त भंडारण रखा जाए। उन्होंने कहा कि एक व्हाट्सएप ग्र्रुप बनाए उसमें पशुपालन विभाग क मण्डलीय अधिकारी, तीनो जनपदो के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं तीनो जनपदो के सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी जोड़ा जाए तथा रोस्टर बनाते हुए उसके अनुसार अधिकारी गौ आश्रय स्थलो का नियमित निरीक्षण करे व निरीक्षण के दौरान यदि कोई पाई जाती है तो उसे तत्काल ठीक कराएं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार तीनो जनपदो के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भी व्हाट्सएप ग्रुप बनाते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारियो को ग्रुप में जोड़े व उनके द्वारा किए जा रहे की फोटोग्राफ ग्रुप पर भेजना सुनिश्चित करे सम्बन्धित जनपद के पशु चिकित्साधिकारी पाई गई कमियों का नियमानुसार निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी गौ संरक्षण के प्रति काफी संवेदनशील है अतएव सभी अधिकारी पूरी निष्ठा के साथ अपने कार्यो का निर्वहन करे इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही क्षम्य नही होंगी। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र, संयुक्त निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, अपर निदेशक लघु पशु निदेशालय लखनऊ डाॅ संजय कुमार श्रीवास्तव, अपर निदेशक पशुपालन डाॅ हेमलता शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि विकेश पटेल एवं तीनो जनपदो मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
मण्डलायुक्त ने मण्डल स्तरीय अनुश्रवण, मूल्याकंन एवं समीक्षा समिति की बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश बीमार/कमजोर पशुओ का समय-समय पर कैम्प लगाकर कराया जाए उनका स्वास्थ्य परीक्षण -मण्डलायुक्त मीरजापुर 02 अप्रैल 2026- मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डल स्तरीय अनुश्रवण, मूल्याकंन एवं समीक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। मण्डलायुक्त ने कहा कि गौशालाओं में संरक्षित किए जा रहे गौवंशो का जियो टैगिंग कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि छुट्टा पशुओ को भी पकड़कर गौशाला में रखा जाए तथा उनका भी जियो टैगिंग कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गौशालाओ में पर्याप्त मात्रा में भूषा, हरा चारा, चोकर आदि की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि भूषा बैंक बनाते हुए भूषे संग्रहीत किया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो, गौवंशो को लू न लगे इसका भी उचित प्रबंध किया जाए। बीमार/कमजोर पशुओ का तत्काल उनका नियमानुसार कराया जाए तथा समय-समय पर कैम्प लगाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाए। सभी गौ आश्रय स्थलों पर पशु आहार, जियो टैगिंग, मूवमेंट रजिस्टर, पशु टीकाकरण आदि का रजिस्टर बनाकर रखा जाए। उन्होंने कहा कि गोचर जमीनो पर गौवंशो हेतु लगाए गए हरे चारे की भी जिये टैगिंग कराई जाए। उन्होंने कहा कि बनकर तैयार हो गए गौ आश्रय स्थलों
की हैण्डओवर की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बड़े गौ आश्रय स्थलों पर भरण पोषण हेतु कम से कम तीन माह का अतिरिक्त भंडारण रखा जाए। उन्होंने कहा कि एक व्हाट्सएप ग्र्रुप बनाए उसमें पशुपालन विभाग क मण्डलीय अधिकारी, तीनो जनपदो के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं तीनो जनपदो के सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी जोड़ा जाए तथा रोस्टर बनाते हुए उसके अनुसार अधिकारी गौ आश्रय स्थलो का नियमित निरीक्षण करे व निरीक्षण के दौरान यदि कोई पाई जाती है तो उसे तत्काल ठीक कराएं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार तीनो जनपदो के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भी व्हाट्सएप ग्रुप बनाते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारियो को ग्रुप में जोड़े व उनके द्वारा किए जा रहे की फोटोग्राफ ग्रुप पर भेजना सुनिश्चित करे सम्बन्धित जनपद के पशु चिकित्साधिकारी पाई गई कमियों का नियमानुसार निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी गौ संरक्षण के प्रति काफी संवेदनशील है अतएव सभी अधिकारी पूरी निष्ठा के साथ अपने कार्यो का निर्वहन करे इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही क्षम्य नही होंगी। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र, संयुक्त निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, अपर निदेशक लघु पशु निदेशालय लखनऊ डाॅ संजय कुमार श्रीवास्तव, अपर निदेशक पशुपालन डाॅ हेमलता शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि विकेश पटेल एवं तीनो जनपदो मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
- Shocking News सुहागरात की पहली रात दुल्हन ने दूल्हे को जड़ दिया थप्पड़! बोली – 'मैं किसी और की हूँ' "रामपुर (बिलासपुर) में सुहागरात पर चौंकाने वाली घटना! दुल्हन ने दूल्हे को पास आने से मना किया, थप्पड़ मार दिया और बोली – 'मैं किसी और की हूँ'। विवाद बढ़ा तो परिवार वालों ने दूल्हे की पिटाई कर दी, सिर फट गया। अब दूल्हा अस्पताल में, साथ रहने से इनकार! पुलिस जांच में जुटी। पूरी सच्चाई जानिए1
- हनुमान जयंती पर गल्ला मंडी अंजही मोहाल में आयोजित सुंदरकांड एवं भव्य भंडारा, दिव्यांग युवक की सुरमयी प्रस्तुति ने बांधा समां1
- Post by Rajesh Tiwari1
- हेडलाइन: जंगीगंज सब्जी मंडी में आलू के दामों में गिरावट, व्यापारियों ने जताई चिंता ब्रेकिंग न्यूज़: भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र स्थित जंगीगंज सब्जी मंडी में इन दिनों आलू के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है। स्थानीय व्यापारी सतीश पाण्डेय, जो आलू-प्याज के थोक विक्रेता हैं, ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से आलू के भाव लगातार नीचे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाजार में आवक ज्यादा होने और मांग अपेक्षाकृत कम रहने के कारण कीमतों में यह गिरावट आई है। दाम कम होने से जहां ग्राहकों को राहत मिल रही है, वहीं व्यापारियों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो आगे और नुकसान हो सकता है। फिलहाल मंडी में ग्राहकों की भीड़ बनी हुई है, लेकिन कम दाम के बावजूद व्यापारियों की चिंता कम नहीं हो रही है।1
- हनुमान जयंती पर गल्ला मंडी अंजही मोहाल में आयोजित सुंदरकांड एवं भव्य भंडारा, दिव्यांग युवक की सुरमयी प्रस्तुति ने बांधा समां गोपीगंज। अंजही मोहाल स्थित गल्ला मंडी के सौजन्य से हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भव्य सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान की आराधना की और प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से अनिल कुमार जायसवाल, सिद्धनाथ जायसवाल, आशीष जायसवाल गुप्ता सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। कार्यक्रम की सबसे विशेष और भावुक करने वाली झलक उस समय देखने को मिली जब एक दिव्यांग युवक, जो दोनों आंखों से देख नहीं सकता, ने हारमोनियम पर सुंदरकांड के दौरान अपनी प्रस्तुति दी। उसकी उंगलियों से निकली मधुर धुन ने वहां उपस्थित सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वातावरण भक्ति और भावनाओं से सराबोर हो गया और लोग झूमते हुए भजन का आनंद लेते नजर आए। इस अवसर पर यह संदेश भी स्पष्ट रूप से सामने आया कि ईश्वर यदि किसी से कुछ लेता है, तो उसे कुछ विशेष देकर उसकी भरपाई भी करता है। दिव्यांग युवक की प्रतिभा इसका जीवंत उदाहरण बनी। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। पूरा वातावरण "जय श्री राम" और "जय बजरंगबली" के जयकारों से गूंजता रहा।4
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook1
- मिर्जापुर में पुलिस बर्बरता के खिलाफ सर्वदलीय धरना-प्रदर्शन अंकित कुमार यादव मामले में न्याय की मांग1
- 👉 टीएमसी पार्टी बनाएंगी सरकार ममता बनर्जी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेगी 👉 मां विंध्यवासिनी, काशी विश्वनाथ, काल भैरव का आशीर्वाद प्राप्त कर करेंगे नामांकन मीरजापुर/विंध्याचल । अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस टीएमसी के प्रवक्ता विजय उपाध्याय बुधवार को मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में पुरानी वीआईपी मार्ग में पहुंचे पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने अंग वस्त्र पहनकर स्वागत एवं सम्मान किया तत्पश्चात गणेश द्वार होते हुए मां विंध्यवासिनी देवी माता के गभगृह में पहुंच कर विधि विधान पूर्वक दर्शन पूजन अर्चन कर मंदिर प्रांगण से बाहर निकल कर कोतवाली के पास स्थित बटुक भैरव मंदिर में दर्शन पूजन कर शिवपुर के पास प्रस्तावित वृद्धा आश्रम में पहुंचकर गौशाला में गौवंशों को हरा पालक व गुड़ खिलाकर ली गौमाता से आशीर्वाद प्राप्त कर आश्रम में मौजूद हवन कुंड की परिक्रमा करने के पश्चात प्रेस वार्ता कर उन्होंने जानकारी दिखाई तृणमूल प्रवक्ता ने बताया कि ममता बनर्जी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेगी उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में 235 से अधिक सिम जीतकर एक बार फिर सरकार बनाएंगे कहा कि भाजपा इस बार 50 सीटों के अंदर सिमट जाएगी, उन्होंने भाजपा के पिछले चुनाव के नारे 200 पर पर भी निशाना साधा जो भाजपा हासिल नहीं कर पाएं थे। पूरे भारत में मात्र पश्चिम बंगाल में ब्राह्मण मुख्यमंत्री है जो ममता बनर्जी हैं। उन्हें जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है उन्होंने यह भी जानकारी दी की पार्टी ने जोड़ा साखु विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। कहा कि मां विंध्यवासिनी काशी विश्वनाथ बाबा काल भैरव के दर्शन आशीर्वाद प्राप्त करने के पश्चात नामांकन प्रक्रिया पूरी करेंगे उन्होंने मतदाता सूची में गड़बड़ियों के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया आरोप लगाया कि कई जगहों पर नाम के वर्तनी में गलतियां थी पिता पुत्र के नाम आपस में बदल गए थे और कई लोगों के नाम सूची से काट दिए गए जिससे वे मतदान नहीं कर पाए। इस दौरान मां विंध्यवासिनी सेवा समिति द्वारा विगत वर्षों में नवरात्र मेला में निःशुल्क श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा, चश्मा वितरण, कंबल वितरण गरीब कन्याओं की शादी समारोह एवं गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल इन्होंने पेश की है कंतित शरीफ बाबा के दरगाह पर भी जायरिनों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते रहें हैं। दर्शन पूजन करने के उपरांत आश्रम से काशी विश्वनाथ के लिए प्रस्थान कर गए इस दौरान समिति के मुख्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1