Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुरैना नगर परिषद निगम की एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति को दस्तावेजों में ज्यादा जमीन दर्शा दिया गया है। नगर परिषद निगम की इस लापरवाही के कारण उस व्यक्ति को सभी सरकारी योजनाओं से बाहर कर दिया गया है।
धर्मेद्र गौड़
मुरैना नगर परिषद निगम की एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति को दस्तावेजों में ज्यादा जमीन दर्शा दिया गया है। नगर परिषद निगम की इस लापरवाही के कारण उस व्यक्ति को सभी सरकारी योजनाओं से बाहर कर दिया गया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्य प्रदेश के रामपुर कला क्षेत्र में किसानों को खाद उपलब्ध न होने की गंभीर समस्या को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला दहन करने का कार्यक्रम प्रशासनिक अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के बीच बनी सहमति के बाद निरस्त कर दिया गया। किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष चंदू यादव के नेतृत्व में यह प्रदर्शन दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच होना प्रस्तावित था। आंदोलन की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर पुलिस बल, फायर ब्रिगेड और राजस्व विभाग का अमला पहले से ही तैनात कर रखा था। प्रस्तावित पुतला दहन से पहले एसडीएम मेघा तिवारी, तहसीलदार रवीश भदौरिया और थाना सबलगढ़ टीआई पंकज मुद्गल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने कांग्रेस पदाधिकारियों व किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। चर्चा के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में खाद वितरण के लिए एक अतिरिक्त केंद्र शुरू करने की मांग उठाई। इस पर प्रशासन ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए 'शिवम खाद बीज भंडार, रामपुर कला' को खाद वितरण केंद्र के रूप में स्वीकृत कराने की प्रक्रिया शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया। इस सकारात्मक पहल के बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई और कांग्रेस ने अपना विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया। इस पूरे घटनाक्रम के बीच प्रशासन द्वारा किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चंदू यादव और ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उदय राजसिंह जादौन को 2 घंटे के लिए नजरबंद रखा गया। सहमति बनने के बाद क्षेत्र में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति नहीं बनी और सभी कार्यकर्ता शांतिपूर्वक लौट गए। इस मौके पर प्रशासनिक पक्ष से पटवारी राधारमण शर्मा, प्रधान आरक्षक संतोष बाथम और कांग्रेस की तरफ से ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उदयराज सिंह जादौन तथा रोशन सिंह जादौन (सालई) सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।3
- दतिया उपचुनाव के दौरान मंच से पीसीसी चीफ पटवारी ने श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा उपचुनाव का जिक्र किया। उन्होंने अपने संबोधन के जरिए वहाँ मौजूद कार्यकर्ताओं के भीतर जबरदस्त उत्साह और जोश भरने का काम किया।1
- धौलपुर जिले के सरमथुरा में राजस्थान पंचायती राज शिक्षक संघ के चुनाव संपन्न हो गए हैं।1
- श्योपुर के पाली रोड स्थित जाट खेड़ा में भीषण गर्मी के बीच सरदार भाइयों द्वारा मानवता और सेवा भाव की एक बेहद खूबसूरत मिसाल पेश की गई है। यहाँ चिलचिलाती धूप और गर्मी में प्यासे यात्रियों की सेवा करने के लिए सरदार भाइयों ने राहगीरों को रोक-रोककर ठंडा शरबत और ठंडा पानी पिलाया। इस नेक कार्य को देखकर हर किसी का दिल भर आया। समाज में प्रेम, भाईचारे और मानवता का संदेश देते इस पुनीत कार्य के लिए सभी सेवाभावी सरदार भाइयों का हृदय से धन्यवाद और सम्मान किया गया है। इस सराहनीय मानवीय प्रयास के लिए श्योपुर के बल्लू टी स्टॉल फेमस की ओर से सभी सेवाभावी साथियों को सादर नमन किया गया है। उन्होंने ईश्वर से इन सभी मददगार भाइयों को हमेशा स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रखने की प्रार्थना की है, क्योंकि मानव सेवा से बढ़कर संसार में कोई दूसरा धर्म नहीं है।1
- राजस्थान के भरतपुर जिले के जाटोली रथवान निवासी अनिरुद्ध सिंह ने नीट यूजी परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल की है। राजस्थान पुलिस भरतपुर में कार्यरत बंटी सिंह के सुपुत्र अनिरुद्ध सिंह ने ऑल इंडिया में 12486वीं रैंक प्राप्त की है, साथ ही जनरल कैटेगरी में उन्होंने 5026वीं रैंक हासिल की है। इस विशेष अवसर पर पुलिस लाइन भरतपुर में होनहार छात्र का सम्मान कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस दौरान प्रहलाद सिंह, धर्मवीर सिंह, केशव सिंह, देवी सिंह और अजय सिंह ने उपस्थित रहकर अनिरुद्ध को अपना आशीर्वाद दिया।1
- मुरैना के सबलगढ़ क्षेत्र में विद्युत वितरण कंपनी मध्य क्षेत्र के सब स्टेशन रामपुर कला के कर्मचारियों के साथ बेरखेड़ा ग्राम पंचायत में मारपीट की घटना हुई है। पीड़ित कर्मचारी लाइनमैन शैलेंद्र कुमार रसोईया ने बताया कि वे जेई के साथ गांव में एक डीपी का डीटीआर काटने गए थे, क्योंकि वहां बिजली बिल की 8 लाख रुपये से अधिक की राशि बकाया थी। इसी दौरान गांव के ही माता दिन बघेल और उसके साथियों ने आकर विद्युत मंडल के कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना के बाद पीड़ित कर्मचारियों द्वारा रामपुर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर शिकायत की गई थी। इसके बावजूद आज तक थाना प्रभारी द्वारा मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है और पुलिस ने अपराधियों को थाने से छोड़ दिया है।2
- मुरैना जिले के कैलारस में एम.एस. रोड NH-552 पर नगर परिषद के सामने एक मिनी ट्रक महिन्द्रा आईसर ने गौवंश की बछिया को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण बछिया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के रहवासियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक को पकड़ लिया और उसे कैलारस थाने ले आए। कैलारस पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और वर्तमान में यह आलू से भरा राजस्थान का ट्रक कैलारस थाने के सामने सड़क पर ही खड़ा है।1