IPMS पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य, 18 अप्रैल तक अंतिम तिथि तय पडरौना। कुशीनगर।जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद के सभी कीटनाशी विक्रेताओं एवं विनिर्माताओं के लिए इंटीग्रेटेड पेस्टीसाइड्स मैनेजमेंट सिस्टम (IPMS) पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। यह व्यवस्था भारत सरकार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा संचालित की जा रही है। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी संबंधित विक्रेता 18 अप्रैल 2026 तक IPMS पोर्टल पर अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से पूरा कर लें। निर्धारित समयसीमा के भीतर पंजीकरण न कराने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध कीटनाशी अधिनियम, 1968 एवं नियमावली 1971 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डॉ. मेनका ने पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि पोर्टल के होम पेज पर “Register” विकल्प पर क्लिक कर साइन-अप करना होगा। इसके बाद नए रजिस्ट्रेशन फॉर्म में फर्म से संबंधित सभी आवश्यक विवरण भरने होंगे। फॉर्म सफलतापूर्वक भरने के बाद यूज़र आईडी जनरेट होगी, जिसे जिला स्तर पर अनुमोदित किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि तय तिथि तक पंजीकरण न कराने वाले विक्रेताओं का कीटनाशी प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिया जाएगा। इसके बाद भी पंजीकरण न कराने पर प्राधिकार पत्र स्थायी रूप से निरस्त कर दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विक्रेता की होगी। पंजीकरण में किसी प्रकार की समस्या होने पर विक्रेता मोबाइल नंबर 9936937512, 9452027932, 8887599406 पर संपर्क कर सकते हैं या कार्यालय में उपस्थित होकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

- 🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆 जब बेटियां कामयाब होती हैं, तो माता-पिता की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता… ऐसा ही गर्व का पल देखने को मिला जब माननीय पडरौना सदर विधायक shri श्री मनीष जायसवाल जी की भतीजी और अग्रज संतोष जायसवाल की पुत्री नंदनी जायसवाल ने डॉक्टर बनकर अपने परिवार का नाम रोशन की। नंदनी का सपना था—असहाय मरीजों की सेवा करना… और आज वो सपना साकार हो चुका है। जैसे ही वह डॉक्टर बनकर घर की दहलीज पर पहुंची, पूरे परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। इस खास मौके पर पिता संतोष जायसवाल ने बेटी को प्रेरित करते हुए कहा— “जीवन बचाने का काम करना, सिर्फ पैसा कमाने का नहीं…” एक ऐसा संदेश, जिसे हम सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। वहीं, मां ममता जायसवाल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा— “हमारे परिवार के लिए यह बेहद गर्व का पल है… हमें विश्वास है कि हमारी बेटी अपने ज्ञान और सेवा भाव से हर जरूरतमंद की मदद करेगी।” परिवार ने सभी से आशीर्वाद की कामना की है, ताकि नंदनी अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़ती रहे और समाज के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देती रहे। ये सिर्फ एक बेटी की सफलता नहीं… बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा है।1
- न्याय न मिलने से क्षुब्ध व्यक्ति पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा, तहसील में मचा हड़कंप खबर का असर संवाददाता कुशीनगर जनपद अंतर्गत तमकुहीराज तहसील परिसर में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति हाथ में पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। पीड़ित का आरोप है कि भूमि विवाद के मामले में प्रशासनिक अधिकारी उसकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं और उसे न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार, व्यक्ति काफी समय से अपनी जमीन से जुड़े विवाद को लेकर तहसील के चक्कर काट रहा था। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सहयोग न मिलने और मामले के निस्तारण में हो रही देरी से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।स्थान तहसील परिसर, तमकुहीराज।स्थिति: पीड़ित टंकी की ऊंचाई पर हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लेकर खड़ा है और नीचे कूदने या आत्मदाह करने की धमकी दे रहा है।मांग जमीन विवाद का तत्काल और निष्पक्ष निस्तारण।प्रशासनिक हलचल और मौके के हालात घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में स्थानीय लोग और अधिवक्ता मौके पर एकत्रित हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार तमकुहीराज तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस बल के साथ पीड़ित को समझाने-बुझाने की कोशिशों में जुट गए हैं।मौके पर मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि व्यक्ति काफी देर से चिल्ला रहा है कि उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। वह न्याय की गुहार लगाते-लगाते थक चुका है, इसलिए अब उसके पास जान देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।वर्तमान स्थिति फिलहाल, तहसीलदार और अन्य अधिकारी लाउडस्पीकर के माध्यम से पीड़ित से नीचे उतरने की अपील कर रहे हैं। उसे आश्वासन दिया जा रहा है कि उसके मामले की फाइल दोबारा देखी जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम तैनात है, ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके।समाचार लिखे जाने तक बचाव अभियान जारी है और व्यक्ति अभी भी टंकी पर ही मौजूद है।2
- खबर का असर संवाददाता कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खड्डा वीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ/द्रव्य के निष्कर्षण,परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामकोला पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान थाना रामकोला क्षेत्र से एक कार में छिपाकर कर ले जायी जा रही 10 किग्रा 334 ग्राम अवैध गांजा (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 07 लाख 50 हजार रुपये) के साथ 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना रामकोला पर मु0अ0सं0 170/2026 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।3
- CBSE बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, कुशीनगर के छात्र ने किया कमाल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसी क्रम में कुशीनगर जनपद के मठिया स्थित RPIC कॉन्वेंट स्कूल के छात्र आरिफ अंसारी ने 96.5% अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आरिफ अंसारी खड्डा क्षेत्र के नरकुल छपरा गांव निवासी मुबारक अली के पुत्र हैं। उनकी मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि लक्ष्य के प्रति समर्पण से बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। विद्यालय के प्रबंधक नीरज तिवारी ने छात्र को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने भी छात्र की उपलब्धि पर गर्व जताया। आरिफ की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। सागर पाठक की रिपोर्ट3
- अज्ञात कारणों से कई झोपड़ियों में लगी आग - आग लगने से मचा ग्रामीणों में हड़कंप - आग बुझाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण - ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना - आग से हुआ भारी नुकसान - भीषण आग की चपेट में आई कई झोपड़ी हुई राख - विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाड़ीभार के इनरपट्टी की घटना।2
- - आग बुझाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण - ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना - आग से हुआ भारी नुकसान - भीषण आग की चपेट में आई कई झोपड़ी हुई राख - विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाड़ीभार के इनरपट्टी की घटना।3
- रामकोला CHC में लापरवाही का आरोप - एक्सीडेंट में घायल होने के बाद घंटों बिना इलाज तड़पता रहा मरीज - परिजनों ने इलाज के लिए डॉक्टर के न आने का लगाया आरोप - अस्पताल के बाहर ही पड़ा तड़पता रहा घायल मरीज - पत्नी लगाती रही गुहार पर नही “कोई डॉक्टर बाहर - इलाज न मिलने से सुरेश की हुई मौत का - 15 अप्रैल को रामपुर बगहा के पास हुआ था हादसा - स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल4
- तमकुहीराज तहसील में हाई वोल्टेज ड्रामा, भूमि विवाद से परेशान व्यक्ति पानी टंकी पर चढ़ा, कुशीनगर तमकुहीराज तहसील में युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, भूमि विवाद से परेशान व्यक्ति पानी टंकी पर चढ़ा, आत्महत्या की दी धमकी1